कुल दृश्यपृष्ठ

Wednesday, October 24, 2012

रावण दहन

सागर ।नगर निगम ने विजयादशमी के पर्व पर जेएनपीए मैदान में रावण दहन कराया।पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव आज के दिन एक बुराई त्यागने पर अपने सम्बोधन में ज़ोर दिया।
 
Posted by Picasa

जीत का जश्न


Tuesday, October 23, 2012

मंत्री और सांसद का टकराव:भाजपा की अंतर्कलह







पंचायत मंत्री भार्गव और सांसद सिंह का टकराव उजागर
मनोज शुक्ला

सागर। भाजपा के सांसद भूपेंद्र सिंह,विधायक शैलेंद्र जैन,प्रदीप लारिया सहित अन्य नेता गुटों में बंटे हैं। लंबे अर्से से टकराव समय-समय पर देखने मिल रहा था जो अब उजागर चर्चा यह भी है कि पिछले दिनों जिला पंचायत की सतर्कता समिति में सांसद ने बुंदेलखंड पैकेज सहित अन्य निर्माण कार्यो पर जांच की मांग की थी उससे पंचायत मंत्री बौखला गए इसलिए उन्होंने मौका मिलते ही सांसद के साले पर शिकंजा कस दिया। हालांकि ऐसा नहीं है कि वे दूध के धुले हैं उनके ़क्षेत्र में भी घटिया निर्माण पहले स ेचल रहे हैं लेकिन उन पर मंत्री का हाथ है। सत्ताधारी भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, सागर में भाजपा के दो नेताओं लड़ाई वर्चस्व की जंग है। मंत्री और सांसद एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सुरखी विधान सभा में सांसद भूपेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह के बीच शुरू टकराव रहा है ऐसे में मंत्री अंदरूनी तौर पर कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह को सपोर्ट करते रहे हैं। यह बात सांसद भूपेंद्र सिंह से छिपी नहीं है।

सांसद ने साधा था निशाना 

सांसद भूपेंद्र सिंह ने जिले में मनरेगा एवं आरईएस की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए थे। सांसद ने खुरई के एक गांव में 15 लाख की लागत से आरईएस द्वारा कराए गए स्टापडेम निर्माण एवं सुरखी, जैसीनगर तथा सागर के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी को लेकर अपने दौरों के समय नाराजगी जाहिर की थी। मनरेगा और आरईएस दोनों ही विभाग पंचायत मंत्री भार्गव के अधीन हैं। पंचायत मंत्री को यह बात इसलिए नागवार गुजरी। 

इंजीनियर सस्पेंड 

सागर।निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर भाजपा की राजनीति में हलचल मच गई है। चूंकि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली में बने जिस घटिया छात्रावास का लोकार्पण करने से मना किया है।, दूसरी ओर निर्माण का ठेका सागर सांसद भूपेंद्र सिंह के साले जितेंद्र सिंह ठाकुर के पास था। श्री भार्गव ने ऐन मौके पर न सिर्फ इस भवन का उद्घाटन रोक दिया, बल्कि बेहद सख्त लहजे में चिट्ठी लिखकर इसकी शिकायत उच्च स्तर पर कर दी है। दोंनों पक्षों में टकराव हो गया है। भवन की निर्माण एजेंसी बीडीए ने एक सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। जबकि दो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश शासन से की गई है। गौरतलब है कि पंचायत मंत्री ने जिस बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण करने से इंकार कर दिया, उसका निर्माण कार्य घटिया होने के साथ अधूरा भी है। इसके बावजूद बीडीए ने छात्रावास शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2005-06 में बालिका छात्रावास के लिए 68.85 लाख रुपए मंजूर किए गए थे। बीडीए ने इसके निर्माण का ठेका दिया था। छात्रावास के संबंध में कलेक्टर, कमिश्नर, शिक्षा विभाग एवं राज्य शिक्षा आयुक्त को पत्र लिखा है।

सागर से हवाई सेवा शुरू करने लिया  जायजा 

सागर।सागर के लोगों का शहर से अन्य जगहों के लिए हवाई यात्रा का सपना पूरा होने का समय आ गया है। प्रदेश के बड़े शहरों में एयर टैक्सी सेवा दे रही वेंचुरा एयरकनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने सागर की ढाना एयर स्ट्रिप का जायजा लेकर तकनीकी तौर पर इसे उपयुक्त माना है। एमपी टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन व वेंचुरा के अधिकारियों की टीम ने ढाना पट्टी पर एयर सेवा की संभावनाएं तलाशी है







































































Monday, October 22, 2012

भक्ति या राजनीति की पूजा




   धर्म-संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व: भूपेन्द्र सिंह
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारतीय धर्म और संस्कृति में नवरात्रि महोत्सव का विशेष महत्व है। दुर्गा माँ की आराधना एवं पूजा-अर्चना करने से सुख समृद्धि मिलती है। यह बात उन्होंने नरयावली एवं पुरव्याऊ टौरी पर माँ दुर्गा की आरती के अवसर पर कही। सांसद ने कहा कि धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि भगवान श्री राम ने लंका पर युद्ध करने से पहले नौ दिन तक देवियों की पूजा अर्चना की थी। भगवान श्री राम प्रत्येक दिन देवियों को 108 कमल के फूल चढ़ाते थे। एक दिन उनके पास 107 कमल के फूल थे। तब उन्होंने 108 वें पुष्प के रूप अपना कमल नेत्र भेंट कर दिया। इससे देवी माँ प्रसन्न हुई और श्री राम को लंका पर विजयी होने का वरदान दिया। सांसद ने पुरव्याऊ टौरी स्थित सामुदायिक भवन के लिए सांसद निधि से दो लाख रूपए देने की घोषणा की। पुरव्याऊ काली कमेटी की ओर से श्री सिंह को माँ दुर्गा का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर नागरिकगण उपस्थित थे।

भजन मण्डलियों को वाद्ययंत्र वितरित

सागर। सागर नगर विधायक शैलेंद्र जैन नवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर नगर की विभिन्न भजन मण्डलियों को उनके मंदिर स्थल पर जाकर वाद्ययंत्र वितरित किये जा रहे हैं। उनके इस उल्लेखनीय कार्य के लिए शिवाजी वार्ड में शिवा भजन मण्डली द्वारा मा शारदा  कुंज मंदिर में  भजन संध्या एवं विधायक जैन द्वारा धर्म की रक्षा हेतु भजन मण्डलियों को वाद्ययंत्र दिये जाने के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गय। जिसमें मण्डली के सदस्यों द्वारा मानव अधिकार प्रकोठ के जिला अध्यक्ष विनय चैबे के नेतृत्व में विधायक का ााल स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि यह भजन मण्डलियां हमारे धर्म का प्रचार प्रसार करती है और इन्हें वाद्ययंत्र उपलब्ध कराकर हम केवल एक माध्यम बनना चाहते हैं जिसके द्वारा हम हमारी धर्म पताका को फहरा सके। इस अवसर पर जिला कोशधक्षय योगेश जैन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

रावण दहन की तैयारियों को जायजा लिया निगमाध्यक्ष ने

सागर। नगर पालिक निगम सागर द्वारा पिछले वर्ष  रावण दहन कराया गया था कार्यक्रम की लोकप्रियता को देखतें हुए इस बार निर्णय लिया गया है कि 24  अक्टूबर को दहरा के पावन पर्व पर रावण दहन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल पी.टी.सी. ग्राउण्ड पर रावण के पुतला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष और अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रावण दहन की तैयारियों को जायजा लिया। इस वर्ष रावण के पुतले को 51 फुट का निर्माण करवाया जा रहा है कार्यक्रम के प्रारंभ में भजनों की भव्य प्रस्तुति का आयोजन भी किया जावेगा। 



Saturday, October 20, 2012

वोटों की राजनीति


 संसदीय क्षेत्र स्तरीय भजन प्रतियोगिता का समापन

   अध्यात्मिक चेतना को

 जगाने के लिए अनूठा आयोजन

सागर। कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा है कि गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को उभारने के साथ ही सांस्कृतिक और अध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए संसदीय क्षेत्र भजन प्रतियोगिता एक अनूठा आयोजन है। आज पूरे प्रदेश में इस तरह के आयोजनों की जरूरत है। रवीन्द्र भवन में संसदीय क्षेत्र भजन प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कुसमरिया ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सांसद भूपेन्द्र सिंह के इस भव्य और गरिमामयी आयोजन को देखकर छत्रपति शिवाजी और समर्थ गुरू रामदास की याद आती है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को बचाने का कार्य किया था। सांसद श्री सिंह ने भजन प्रतियोगिता के माध्यम से गांव-कस्बों की कला और प्रतिभा को निखारने का जो अवसर प्रदान किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि डॉ. कुसमरिया ने भजन प्रतियोगिता में प्रथम रहे ओम सरस्वती युवा मंडल मनोरमा कालोनी को 15001 रूपए, द्वितीय रहे शिवशक्ति मंडल सदर को 11001 रूपए तथा सरस्वती भजन मंडल बहेरिया को 7501 रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। भजन प्रतियोगिता की अन्य प्रतिभागी श्रीकृष्ण भजन मंडल ग्राम धमना(बीना), आदर्श कला मंडल मालथौन, रामायण भजन मंडल सागौनी चैनपुरा (जैसीनगर), निष्ठा शर्मा ग्रुप बीना, सीताराम भजन मंडल सेमरा जैसीनगर, चोटी वाला भजन मंडल खुरई, रामायण मित्र मंडल सदर, ऊँ सांई सत्य भजन मंडल मछरयाई को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने  निर्णायक मंडल के सदस्य रवीन्द्र सिंह गौर, देवी सिंह राजपूत विभूति मलिक एवं सुधीर सिंह को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। भजन प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला शुरू होने से पहले सांसद भूपेन्द्र सिंह ने महंत रमेश  महाराज राजघाट, महंत श्याम बिहारी दास वृन्दावन बाग, पं. कुंजीलाल शास्त्री, मोनी महराज कबूलापुल, महाकौशल प्रांत के आरएसएस सह कार्यवाहक सुनील देव का स्वागत किया। सांसद ने मुख्य अतिथियों के साथ कन्याओं का पूजन कर पुरस्कार वितरण प्रारंभ किया। स्वागत भाषण में आयोजक सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है। हम सारे अच्छे कार्य कन्याओं से कराते हैं और उन्हें पूजते हैं। दूसरी तरफ यह दुर्भाग्य है कि देश में कन्याओं की भ्रूण हत्या हो रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत की है। अत: आज नवरात्रि पर्व पर हम सब दुर्गा माँ और मंचासीन संतों को साक्षी मानकर संकल्प लें कि कन्या भू्रण हत्या नहीं होने देंगे। 
   
  सम्मान समारोह आयोजित

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में कजलीवन मैदान सदर में करीब 80 अखाड़ों के उस्तादों एवं काली कमेटी के अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही अखाड़ों के द्वारा कलाओं का प्रर्दशन किया गया। आयोजक प्रदीप लारिया द्वारा ऐंसी कलाओं के उस्तादों को अखाड़ों की सामग्री जिसमें लेजम, डण्डा, चखरी, भाला एवं ढाल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरनाम सिंह राठौर पूर्व मंत्री उपस्थित थे। का पूर्व मंत्री राठौर ने कहा कि अखाड़ों की परम्परा हमारे देश की प्राचीनतम परम्परा है जिसका आज भी हमारे जीवन में बहुत महत्तव है, इस कला के प्रदर्शन से व्यक्ति को आत्म रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ,राट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहकार्यवाह सुनील देव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, विक्रम मौर्य, अनुराग प्यासी, रामप्रसाद विश्वकर्मा,,राजाराम पटैल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सदर मण्डल महामंत्री नरेन्द तिवारी एवं आभार मण्डल अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने व्यक्त किया। 


Friday, October 19, 2012

मेरा सागर



  

शहीदों को दी श्रद्धांजली

सागर। पुलिस लाईन सागर मे शहीद दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसमे समस्त पुलिस अधीकारी कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर, अभय सिंह पुलिस अधीक्षक सागर, डी.आर. तेनीवार, अति.पुलिस अधीक्षक सागर, प्रमोद सोनकारी, सी.एस.पी सागर, मयंक सिंह, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

भजन प्रतियोगिता का
समापन आज

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा नवरात्रि पर आयोजित भजन प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 अक्टूबर को प्रातः11 बजे रवीन्द्र भवन में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विजेता भजन मंडलियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। संसदीय क्षेत्र में 8 स्थानों पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही भजन मंडलियों का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को रवीन्द्र भवन में होगा। जिसमें प्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया मुख्य अतिथि होंगे। अशोक अग्रवाल, संतोष रोहित, अनुराग प्यासी, ने संसदीय क्षेत्र जिले के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
अखाडा प्रदर्शन 
कार्यक्रम आज
सागर।नरयावली विधायक प्रदीप लारिया द्वारा आयोजित कराई जा रही नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अखाडो का प्रदर्”ान कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2012 को दोप. 3 बजे से कजलीवन ग्राउण्ड सदर बाजार सागर में प्रारंभ होगा। हालांकि पूर्व में यह कार्यक्रम “ाास्त्री चैक सदर बाजार में आयोजित किया जाना तय किया गया था परन्तु अखाडों की संख्या को देखते हुये इस कार्यक्रम को कजलीवन मैदान मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें नरयावली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के 75 से अधिक अखाडों द्वारा अपनी कला का प्रदर्”ान किया जावेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरनामसिंह राठौर पूर्वमंत्री, अध्यक्षता दिने”ा “ार्मा, संभागीय संगठन मंत्री, वि”िा’ट अतिथि सुनील देव, एवं अतिथि के रूप में डाॅ. सुरे”ा चन्द्र रावत उपस्थित रहेगंें। काली कमेटी अध्यक्षों का भी होगा सम्मानः अखाडा कार्यक्रम के दौरान यह भी निर्णय लिया गया है कि सदर एवं आस पास के पंचायतों की काली कमेटियों के अध्यक्षों का भी स्मृति चिन्ह श्रीफल आदि देकर सम्मान किया जावेगा जिसमें लगभग 100 अध्यक्षों का सम्मान किया जावेगा। मीडिया प्रभरी अनुराग प्यासी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिको से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है

कृषि मंत्री आज
सागर में

सागर ।प्रदे’ा के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डा.रामकृष्ण कुसमरिया एक दिवसीय प्रवास पर आज सागर आ रहे है वे यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेगे । अधीकृत जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री डा.कुसमरिया आज 20 अक्टूबर को     प्रातः 4.30 बजे सागर आयेंेगे और दोपहर 12 बजे से रवीन्द्र भवन सागर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेगे । आप 20 अक्टूबर को ही सांय 4 बजे से ग्राम सकोर (दमोह) के लिये प्रस्थान करेगे ।


सांसद ने किया भूमिपूजन

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने गढ़पहरा मंदिर परिसर में 25.94 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। संासद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन के साथ सामुदायिक प्लेटफार्म एवं बाउण्ड्रीवाल का भी निर्माण किया जाएगा। सांसद ने भूमिपूजन से पूर्व गढ़पहरा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कुड़ारी सरपंच लक्खी, कुंवर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, कैलाश नारायण जाट, विजय गर्ग, राकेश साहू, गुड्डू चैबे, परम नेता, भगत सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजीव जैन, शैलेन्द्र वैद्य, नीलेश पाण्डे, भोजपुरा सरपंच तिलक, गगन, मुन्ना, नारायण यादव, सेवन राय, कक्कू यादव, तुलसी महराज, सहित गढ़पहरा मुहाल, कुड़ारी, भोजपुरा के नागरिक उपस्थित थे। 
  






                 

Thursday, October 18, 2012

सागर की हलचल





    


 \सूने मकान में आग लगी           

सागर।तीनबत्ती क्षेत्र से सटे  रामपुरा वार्ड में तेज धमाके के साथ सूने मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में मकान आग की लपटों से घिर गया। मुख्य मार्ग से वहां तक पहुंचने के लिए 5 फीट की संकरी गली थी, जिससे आग बुझाना मुश्किल हो गया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के  दो फायर लॉरियों से आग पर काबू पाया जा सका। इलाका मुख्य मार्केट से लगा होने के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल था। आग से गृहस्थी व इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जल गया। एक पान विक्रेता अन्नू जैन के कमरे से धुंआ उठता देख पुलिस व निगम के फायर विभाग को सूचना दी गई। करीब दो बजे धमाके की गूंज से लोग दहशत में आ गए। करीब आधा घंटे बाद निगम से दो फायर लॉरिया मौके पर पहुंची। फन्नूसा कुआं के पास खड़ी लॉरियों के पाइप गली से करीब 50-60 फीट अंदर ले जाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू हुई। 

                 जगह-जगह विराजीं हैं मां की प्रतिमाएं 
                                                                               सागर।शहर में नवरात्र पर्व पर  विशेष साज-सज्जा की है जो  भक्तों का मन मोह रहाहै, नगर में जगह-जगह मां की प्रतिमाएं विराजीं ह। प्रतिदिन उनका शृंगारगहनों एवं वस्त्रों को बदला जा रहा है। देवी प्रतिमाओं को जल अर्पित करने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रानगिरबाघराज सहित प्राचीन देवी मंदिरों में दिन रात भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है। सदर में अष्ट देवी माता की स्थापना,जिला पंचायत परिसर में मां भगवान भोलेनाथ के साथ शेष नाग एवं शेर पर विराजीं है।साथ ही दूसरी में वे सिंह पर सवार हैं।
 माता मढिय़ा मंदिर में ९ शेरों पर सवार माता रानी अपने भक्तों को दर्शन दे रही हैं। 

फोरलेन चालू कराने खुद पहुंचे सांसद

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26  की फोरलेन सडक़ पर पहुंचकर बहेरिया तथा बम्होरी चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन शुरू कराया। उक्त फोरलेन पर आवागमन शुरू हो जाने से पुराने एनएच26  के सदर भगवानगंज कबूलापुल कैंट आनंद नगर रोड मकरोनिया चौराहा नेहानगर दीनदयाल नगर से बहेरिया के बीच तथा दूसरी तरफ सिरोंजा बम्होरी चौराहे से गुजरने वाले भारी वाहनों से निजात मिल गई है। ज्ञातव्य है कि गत् दिवस सांसद ने दूरभाष पर रेलवे मंडल एवं एनएचआई के अधिकारियों से चर्चा उपरांत निर्देश दिए थे कि फोरलेन मार्ग को चालू किया जाए।

भजन प्रतियोगिता का समापन आज

सागर। सागर संसदीय क्षेत्र स्तरीय भजन प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 20  अक्टूबर को प्रात:11 बजे रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया है। भजन प्रतियोगिता के आयोजक सांसद भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सांसद ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


  हथियारों का प्रदर्शन  वर्जित रहे

सागर।जिले में नवरात्रि दशहरा और ईदुज्जुहा त्यौहार परम्परागत सद्भाव व भाईचारे के साथ उल्लास एवं शांतिपूर्वक मनाये जाने के उद्देय से आज सागर में जिला स्तरीय शांति  समिति की बैठक संपन्न हुई । जिसमें त्यौहार के मौके पर आवशयक  व्यवस्थायें  कराने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवयक जिम्मेदारी सौपी गई । साथ ही समिति सदस्यों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की गई ।कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अभयसिंह और समिति सदस्यों की मौजूदगी में को संपन्न समिति बैठक  में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
*दुर्गा प्रतिमा स्थलों पर सीधे तार डालकर बिजली लेने वाले आयोजको को समिति सदस्य विधिवत कनेकशन लेकर ही बिजली का उपयोग करने प्रोत्साहित करेंगे ।
*समिति की बैठक बुलाकर निर्णयों से अवगत कराया जायेगा ।
*दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों, देवी मंदिरों और मस्जिद व ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम संबंधित विभाग के अधिकारी  करायेंगे ।
*दशहरा के दिन अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वालों पर कार्यवाही होगी ।
*चल समारोह में हथियारों का प्रदर्शन  वर्जित रहेगा ।
*त्यौहारों के मौके पर डी.जे. का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा ।
*विसर्जन स्थल पर गोताखोर, तैराक, नावें किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिये सतत रूप से सुसज्जित उपलब्ध रहेगी ।
*चल समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से सादी वेश भूषा में भी पुलिस बल तैनात रखा जायेगा।
*चल समारोह स्थल पर नगर के चुनिंदा स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध रहेगे।