कुल दृश्यपृष्ठ

Monday, January 7, 2013

खेल महोत्सव 2013

खेल महोत्सव में हुए

 रोमांचक मुकाबले

सागर।खेल महोत्सव 2013 में नगर निगम स्टेडियम एवं खेल परिसर में  विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए जिसके परिणाम निम्नानुसार रहे।
फुटबाल

दीपक मेमोरियल वरसेस ज्वाय कैम्पियन विजेता दीपक मेमोरियल 6-0 से
केन्द्रीय विघालय क्रमांक 1 दीपक मेमोरियल वरसेस ज्वाय कैम्पियन विजेता दीपक मेमोरियल 6-0
स्वीडिश मिशन वरसेस लिटिल स्टार विजेता स्वीडिश मिशन 11-0 से
दीपक मेमोरियल वरसेस ज्वाय कैम्पियन विजेता दीपक मेमोरियल 6-0 से
ओपन फुटबाल

टाईटन क्लब वर्सेस गुरूगोविन्द सिंह क्लब विजेता टाईटन क्लब 3-1 से
न्यू स्टार वरसेस नटराज क्लब ख्ुारई विजेता न्यू स्टार क्लब को वाक ओवर मिला
क्रिश्चियन क्लब बरसेस सागर र्स्पोट्रिग विजेता क्रिश्चियन क्लब 2-1 से
व्हालीवाल बालिका वर्ग

आर्य कन्या उ..मा.वि.वर्सेस इममानुअल स्कूल विजेता आर्य कन्या उ.मा.वि.
ग्रेटमेन स्कूल वर्सेस पर्ल पलिक स्कूल विजेेता ग्रेटमेन स्कूल
रविशंकर स्कूल वर्सेस सी.व्ही सिंह विजेता रविशंकर स्कूल
एम.एल.बी क्र. 1 वर्सेस सी.व्ही सिंह विजेता एम.एल.बी. क्र. 1
व्हालीवाल ओपन

पी.टी.एस. पुलिस ट्रेनिंग स्कूल वर्सेस टाईटन क्लब विजेता पी.टी.एस. पुलिस ट्रेनिंग स्कूल
प्रगति क्लब वर्सेस पुलिस बल विजेता प्रगति क्लब
खेल परिसर वर्सेस स्पाटन क्लब विजेता खेल परिसर
यू.टी.डी. वर्सेस पी.टी.आई विजेता यू.टी.डी.
व्हालीवाल बालक वर्ग

महर्षि स्कूल वर्सेस सेंट जोसफ स्कूल विजेता सेंट जोसफ स्कूल
सेंट मेरी वर्सेस अंकुर स्कूल विजेता अंकुर स्कूल
इम्मानुअल स्कूल वर्सेस विश्व भारती स्कूल विजेता विश्व भारती स्कूल
दीपक मेमोरियल वर्सेस वात्सल्य स्कूल विजेता दीपक मेमोरियल
खो-खो बालक वर्ग

केन्द्रीय वि. ढ़ाना वर्सेस उत्कृष्ठ विघालय विजेता केन्द्रीय विघालय ढ़ाना
महर्षि विघा मंदिर वर्सेस जैन हाई स्कूल विजेता महर्षि विघा मंदिर
केन्द्रीय वि.क्र. 1 वर्सेस पर्ल पब्लिक स्कूल विजेता केन्द्रीय वि.क्र. 1
लिटिल स्टार वर्सेस सुदरलाल मेमोरियल विजेता लिटिल स्टार

खो-खो बालिका वर्ग

दीपक मेमो. वर्सेस लिटिल स्टार विजेता दीपक मेमो.
पर्ल पब्लिक वर्सेस एम.एम.रीजनल विजेता पर्ल पब्लिक
पं. रविशंकर स्कूल वर्सेस विश्व भारती स्कूल विजेता विश्व भारती
केन्द्रीय वि. क्र. 1 वर्सेस विश्व भारती विजेता केन्द्रीय वि. क्र. 1
आर्य कन्या उच्च.माध्य. विघा. वर्सेस सेंट जोसफ कान्वेंट विजेता सेंट जोसफ कान्वेंट
सुंदरलाल मेमारियल वर्सेस पर्ल पब्लिक विजेता सुंदरलाल मेमारियल
कब्ड्डी बालक वर्ग

सेंट जोसफ वर्सेस विश्व भारती विजेता विश्व भारती 31 अंक से
केन्द्रीय वि. ढ़ाना वर्सेस मोराजी स्कूल विजेता मोराजी स्कूल को वाक ओव्हर
पर्ल पब्लिक वर्सेस एम.एम. रीजनल विजेता पर्ल पब्लिक 21 अंको से
कब्ड्डी बालिका वर्ग

सेंट जोसफ वर्सेस पर्ल पब्लिक विजेता पर्ल पब्लिक 27 अंको से
केन्द्रीय वि.क्रं. 1 वर्सेस आर्य कन्या विजेता केन्द्रीय वि.क्रं. 1 35 अंक से
वेडमिंटन बालक जूनियर

सूर्यांश कान्वेंट स्कूल वर्सेस रितिक पर्ल पब्लिक विजेता सूयांस कान्वेंट स्कूल 21-1 से
शांतनु सेंट मेरी वर्सेस राकेश अहिरवार आवासीय वि. विजेता शांतनु सेंट मेरी 21-6 से
अमन तक्षशिला स्कूल वर्सेस प्रशांत जैन स्कूल विजेता प्रशांत जैन स्कूल 21-9 से
 अंकित रीजनल स्कूल वर्सेस अभिषेक जैन स्कूल विजेता अभिषेक जैन स्कूल 21-10 से
वेडमिंटन बालिका जूनियर

रिया आनंद कान्वेंट स्कूल वर्सेस तोशिका दीपक मेमोरियल विजेता तोशिका दीपक मेमोरियल 21-9
रिमझिम ज्वाय केंपियन वर्सेस अंजली कान्वेंट विजेता अंजली कान्वेंट 21-2 से
आर्या आर्मी स्कूल वर्सेस सृष्टि आवासीय विघा विजेता आर्या आर्मी स्कूल 21-3 से
प्रांजल पर्ल पब्लिक वर्सेस अर्चना आवासीय वि. विजेता प्रांजल पर्ल पब्लिक 21-19 से 

संवेदना

संवेदना प्रकट की बापू ने

दिल्ली।16 दिसंबर की रात दिल्ली  में चलती बस में सामुहिक दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की श्दामिनीश् के दुरूखद निधन पर संत आसाराम बापू ने कहा यह समाज के लिये अत्यंत दुरूखद घटना हैद्य हमे उसके और उसके परिवार के प्रति सदभाव हैद्य समाज मे ऐसी घटना बडे दुख की बात हैद्यइस हेतू उचित प्रयास होना चाहियेएभगवान उनके परिवार को इस दुखद घटना को सहने की शक्ति सामर्थ देद्यबापू ने कहाएकि पीडिता के परिवार जन वे खुद को अकेला न समझें। जो बेटी मरी है वह उनके घर में अकेली कमाने वाली थी। अब दिक्कतें आ सकती हैं। उसके घर वाले मुझे ही अपना बेटा मान लें।उन्होने कहा कि जिस व्यक्ती को फासी दी जाती है उसकी पत्नीएमाँएबहन जीते जी मर जाते हैद्य द्रोपदी का उदाहरण देते हुये कहा कि अपने पुत्र की हत्या करने वाले अश्वस्थामा को जब द्रोपदी के सामने लाया गया और उसका सर काटकर द्रोपदी के चरणो मे रखने की बात की गयीएतब द्रोपदी ने उसे माफ कर यही आदर्श उपस्थित कियाद्यअपने पुत्र ही हत्या करने वाले को जीवन दान दे दियाद्ययह भारतीय संस्कृति हैएकडे कानून बनाने की बजाय लोगो का नैतिक उत्थान कर उन्हे चारित्रिक रूप से इतना सबल बनाया जाये कि वे ऐसे कृत्य करे ही नही बापू ने कहा कि उसने अगर सरस्वत्य मंत्र की दीक्षा ली होती तो ऐसा नही होता और उन दुष्कर्मियो मे एक भी मेरा सत्संग होता तो ऐसा नही होता क्योकि सत्संगी हर एक स्त्री को मांएबहन की नजर से देखता है,वह उसे बचा लेता।      

प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का आयोजन 12 को
डॉं. विश्वास की प्रस्तुति 13 को

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर सागर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानदं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी दिन षनिवार को किया जा रहा है। 13 जनवरी को राष्ट्रकवि डॉं कुमार विश्वास की राष्ट्र भक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति का आयोजन सायं 6 बजे से कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले परिसर में किया जावेगा। प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु के कोई भी युवक-युवती परीक्षा में भाग ले सकते है। स्वामी विवेकानदं, म.प्र. का सामान्य ज्ञान एवं सागर विधानसभा क्षेत्र की जानकारी रखने वाले लोगो के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जिसमें में अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरष्कार के रूप में नगद 21 हजार रूपये, द्वितीय पुरष्कार के रूप में नगद 11 हजार रूपये एवं तृतीय पुरष्कार के रूप में नगर 5 हजार रूपये की राषि रखी गई है। आवेदन पत्र 09 जनवरी तक जमा किये जा सकते है। विधायक ने प्रतियोगिता के संदर्भ में षास. गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं षास. आटर्स एण्ड कामर्स कालेज में पहुचकर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उन्हे इस प्रतियोगिता का उद्देश्य  बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉं अमर जैन ने किया एवं आभार कला वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉं आशालता दुबे ने किया। 

समारोह

गरिमामय ढंग से मनेगा
गणतंत्र दिवस समारोह

सागर।जिले में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास व गरिमामय ढंग से मनाया जा सके, इस हेतु आज सागर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक सम्पन्न हुई । कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी सौपी गई तथा सभी जिम्मेदारी नियत समय व तिथी के पूर्व सुनिष्चित करने के निर्देष दिये गये।
       गणतंत्रदिवस समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक में जानकारी दी गई कि जिले का मुख्य समारोह पी.टी.सी.ग्राउन्ड में सम्पन्न होगा । इसके पहले सभी शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजरोहण सम्पन्न हो जायेगा और सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्य समारोह में शामिल होगे । नगर की समस्त स्कूलों के विद्यार्थी प्रभात फैरी निकालकर प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रातः8.30 बजे तक पी.टी.सी.ग्राउन्ड आ जायेगे । मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः9 बजे होगा और इसके बाद समस्त कार्यक्रम गरिमामय ढंग से पूरे होगे ।
       मुख्य समारोह स्थल पर मैदान का समतलीकरण व सफाई आदि व्यवस्थायें लोकनिर्माण विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में पूरी होगी । इसी तरह ग्राउन्ड में वेरीकेटिंग, मंच व्यवस्था, शामयाना टेन्ट माईक आदि व्यवस्थायें नगरनिगम पूरा करायेगी । कार्यक्रम में सतत् विद्युत आपूर्ति के लिये कार्यपालन यंत्री म.प्र.विद्युत मण्डल शहर सुनिष्चित करायेगे । पेयजल व्यवस्था नगर निगम व पी.एच.ई.सुनिष्चित करायेगा। जिला चिकित्सालय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुसज्जित एम्बूलेंस मय दवाईयों के उपलब्ध रहेगी । कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मीसाबंदी को लाने ले जाने की जिम्मेदारी तहसीलदार सागर की होगी । समारोह में परेड़ मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण आदि की व्यवस्थाये पुलिस आरक्षी निरीक्षक पूरी करायेगे । समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी निकालने की जिम्मेदारी षिक्षा अधिकारी को सौपी गई ।
       बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे अपने विभाग के अधीन उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रषस्ति पत्र हेतु प्रस्ताव 20 जनवरी तक कलेक्ट्रेट की वरिष्ठ शाखा तीन को प्रस्तुत करे दें । उन्होंने स्पष्ट किया कि पुस्कार व प्रषस्ति पत्र संबंधी कोई भी प्रस्ताव 20 जनवरी के पष्चात ग्राह्य नही होगे । कलेक्टर ने सभी जिला प्रमुखों को निर्देष दिये कि वे अपने कार्यालय में ध्वजारोहण करते समय यह सुनिष्चित कराये कि ध्वज संहिता के नियमों का उल्लंधन नही हो । आपने निर्देषित किया कि मुख्य समारोह में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल 15 जनवरी से नियमित की जाये और अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को की जाये । कलेक्टर ने शासकीय विभागो के अधिकारियों को अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं संबंधी झांकिया भी मुख्य समारोह में निकालने के निर्देष दिये तथा सभी झांकिया 8-30 बजे तक ग्राउन्ड में खडी करने के निर्देष दिये ।
भारत पर्व का आयोजन
कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय की तरह सागर जिले में भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2013 को संध्या में भारत पर्व का आयोजन किया जाना है । इस हेतु पंचायत एवं सामाजिक न्याय के प्रभारी संयुक्त संचालक श्री महेन्द्र त्रिपाठी नोडल अधिकारी होगे । इस भारत पर्व के आयोजन में संस्कृतिक विभाग और स्वराज संस्थान भोपाल के कलाकारों द्वारा अपना मध्यप्रदेष एवं देषभक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत होगे । इस भारत पर्व के आयोजन में जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जायेगा । इसके साथ ही शासकीय अधिकारी भी भारत पर्व समारोह में शामिल होगे । 

Sunday, January 6, 2013

महिलाओं का आह्वान

महिलाएं शामिल हों आंदोलन में  :सरोज सिंह 
सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपील की है कि 11 जनवरी को रेल रोको आंदोलन में महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
ग्राम बम्होरी रेंगवा पीतल फेक्टरी, आमाखुर्द, कपूरिया, भोजपुरा (गढ़पहरा मुहाल) और कुड़ारी में जनसंपर्क कर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि बुंदेलखण्ड के विकास के लिए रेल सुविधाओं में वृद्धि होना जरूरी है। केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा बुंदेलखण्ड की उपेक्षा किए जाने के कारण हमें आंदोलन करने मजबूर होना पड़ता है। पिछली बार रेल रोको आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई थी और इस बार भी हमें पीछे नहीं रहना है। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपील की है कि महिलाएं इनका लाभ लें। उन्होंने ग्रामवासियों से भाजपा से जुडऩे का आव्हान किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर महिला अध्यक्ष नियुक्त किए है। तदनुसार ग्राम आमाखुर्द में श्रीमती रीता यादव, भोजपुरा में श्रीमती गेंदारानी, कपूरिया में श्रीमती शीला यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया है। बम्होरी रेंगवा में स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामवासियों द्वारा दिए आवेदन पर उन्होंने उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन भावना सिंह ने किया।

खेल महोत्सव 2013 का शुभारंभ
सागर। मुख्य अतिथि पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि एक वर्ष का अंतराल छोड़ दे तो नगर निगम द्वारा यह छठवां आयोजन कराया जा रहा है। ये ऐसी संस्थाऐं है, जहां वित्तीय साधन नहीं होते। जिन्हें खेल भावना से लगाव होता है वे ही ऐसे आयोजन कर पाते है। सागर शहर की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह एक मात्र आयोजन है। ऐसे आयोजन से छुपी हुई खेल प्रतिभाऐं आगे आती है।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रदीप लारिया ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जब मैं महापौर था तब 2006 में खेल महोत्सव की नींव रखी गई थी। कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने कहा कि खेल महोत्सव ने निश्चित रूप खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान किया है। खेल महोत्सव 2013 का शुभारंभ 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे पं. मोतीलाल स्कूल से फैग मार्च के साथ से हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक राजेन्द्र सेन भजनों एवे खेल महोत्सव गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आभार पार्षद नरेश यादव ने व्यक्त किया।

जनसम्पर्क: रेल रोको आंदोलन

अब आंदोलन होंगे समूचे बुन्देलखंड में :भूपेन्द्र सिंह

सागर।  सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा केन्द्र की कांग्रेस सरकार बुन्देलखंड की उपेक्षा कर रही। इसलिए अब समूचे बुन्देलखंड में केन्द्र सरकार के विरूद्ध आंदोलन होंगे। इसी क्रम में आगामी 11 जनवरी को सागर में एक प्रभावी रेल रोको आंदोलन होगा। यह बात उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्षिक मिलन समारोह में बालाजी मंदिर प्रांगण में कही।

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार बुन्देलखंड में सडक़, सिंचाई, रेल सुविधाओं की उपेक्षा कर रही हैं। भाजपा आंदोलनों के माध्यम से जनता में यह संदेश देना चाहती है कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार बुन्देलखंड के साथ भेदभाव क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन प्रभावी होना चाहिए और सभी भाजपा कार्यकर्ता सुबह 5 बजे से सागर रेलवे स्टेशन पहुँचें। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता से यह भी अपील की जा रही है कि 11 जनवरी को रेल से यात्रा न करें। इससे यात्रा बाधित होगी।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रेल्वे को बीना-कटनी ट्रेक से सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्त होती है। फिर भी केन्द्र सरकार इसी क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि रेल रोको आंदोलन भाजपा का कार्यक्रम है। इसमें बढ चढक़र भाजपा कार्यकर्ता शामिल हों क्योंकि केन्द्र की कांग्रेस सरकार बुन्देलखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कार्यक्रम को विधायक शैलेन्द्र एवं महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन ने भी संबोधित किया ।

इससे पहले सांसद भूपेन्द्र सिंह ने सदर बाजार क्षेत्र में रेल रोको आंदोलन के लिए किए जा रहे जन सम्पर्क का शुभारंभ किया। सांसद के साथ जन सम्पर्क  में, अनुराग प्यासी, , वीरेन्द्र पटेल, आदि शामिल थे। 

Thursday, January 3, 2013

भूमिपूजन

पगारा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन 

सागर।प्रदेष के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने सागर में 2 करोड़ 98 लाख रूपये अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली 5.5 कि.मी.लम्बाई के सड़क निर्माण कार्य के लिये भूमिपूजन कर आधारषिला रखी । इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्रसिंह, आदि जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकजन  मौजूद थे ।

संपन्न पगारा सड़क निर्माण कार्य के षिलान्यास समारोह में लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने कहा अकेले सागर जिले में विगत 7-8 वर्षो में वर्ष 2003 के बाद 684 कि.मी. की 70 सड़कों का निर्माण कराया गया जिसमें 178 करोड़ की राषि खर्च हुई । आज दिनांक को जिले में 432 कि.मी. की 210 करोड़ लागत की 47 सड़कों का कार्य निर्माणाधीन है । जिले में मजबूती मद से 16 सड़कों पर 22 कि.मी. में 78 करोड़ राषि व्यय की गई है । जिले में 370 कि.मी. सड़कों में पेचवर्क भी कराया गया है । आपने बताया कि प्रदेष भर में 5000 करोड़ की सड़कों के कार्य स्वीकृत है जिन पर काम चल रहा है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेष सरकार ने कार्यभार संभाहते हुए सड़कों के निर्माण के लिये पूर्व में प्रावधानित बजट 600 करोड़ को बढ़ाकर 8000 करोड़ बजट प्रावधान किया है । ताकि प्रदेष में सड़कों का निर्माण हो ।नागेन्द्र सिंह ने कहा सागर विधायक ने पगारा मार्ग के 900 मीटर लम्बाई की सी.सी.रोड को 1800 मीटर तक बढ़ाने और सी.सी.रोड की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर करने के संबंध में तकनीकि आधार पर चर्चा होगी और इसके बाद इस प्रस्ताव को पूरा कराने की घोषणा के साथ कार्य भी पूरा कराया जायेगा । इसी तरह सांसद द्वारा भैसा से 5-7 कि.मी. तक सड़क बनाने के प्रस्ताव के संबंध में लोक निर्माण मंत्री ने आवष्यक राषि स्वीकृत करने के प्रति आष्वस्त किया । उन्होंने सिविल लाईन से तिली तिराहे तक निर्मित सड़क में नाली व फुटपाथ का निर्माण हेतु जो राषि आवष्यक होगी उसे स्वीकृत करने के लिये आष्वस्त किया ।

लोकार्पण

प्रदेष के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने स्थानीय सुभाष नगर वार्ड में निर्मित डा0 भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया ।

 ‘

सडक़ बनाने 3 करोड़ रूपए स्वीकृत

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह के अनुरोध पर लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने केंट से सेमराबाग-जिंदाग्राम होते हुए फोरलेन तक सडक़ निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं।

गुरूवार 3 जनवरी को सागर प्रवास पर आये लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह को सांसद भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि केंट से फोरलेन तक पहुंचने के लिए तीन रेलवे क्रासिंग को पार करना पड़ता है, जिन पर ओव्हरब्रिज नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। सांसद श्री सिंह ने उन्हें सुझाव दिया कि अगर केंट से सेमराबाग और जिंदा ग्राम होते हुए फोरलेन तक सडक़ बना दी जाए तो बगैर रेलवे क्रांसिंग पार किए लोगों का आवागमन सुगम बनाया जा सकता है। जिस पर सहमत होते हुए लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने उक्त सडक़ निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। एक समारोह में सांसद ङ्क्षसह द्वारा उक्त जानकारी देने पर उपस्थित जनसमुदाय ने आभार व्यक्त किया है।

सांसद ने की 15 लाख देने की घोषणा

सागर।  सांसद भूपेन्द्र सिंह ने मंशापूरन बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत वहां मौजूद श्रृद्धालुओं की मांग पर मंशापूरन बालाजी मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन के लिए सांसद निधि से 15 लाख रूपये देने की घोषणा की इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक तिवारी, रमन भाई पटेल, हुलासीराम साहू, कैलाश साहू, राजकुमार अग्रवाल, राकेश साहू उपस्थित थे।

सांसद ट्राफी पर राहतगढ़ का कब्जा

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता में राहतगढ़ ने जैसीनगर को
36 रनों से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। जैसीनगर के भदभदा मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है, इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि सांसद ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर खेलें और सागर संसदीय क्षेत्र का नाम रोशन करें। सांसद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य का विकास कर रही है। प्रदेश में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जैसीनगर नगर को कृषि उपजमंडी की नई सौगात मिली है। जैसीनगर में कृषि उपजमंडी स्थापित होने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। सांसद ने कहा कि अगले वर्ष फिर जैसीनगर में सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। तब तक इस भदभदा मैदान की वाऊंड्रीवाल बन जाएगी। मैदान में लाईटों की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि डे और नाईट का मैच यहां हो सके। उन्होंने कहा कि जैसीनगर के विकास के लिए यहां एक कन्या हाई स्कूल तथा तहसील कार्यालय खुलवाने का भी मैं प्रयास करूंगा।

    इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों एवं टीमों को सांसद ने पुरस्कार देकर सम्मान किया।
इस प्रतियोगिता में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया था। इस अवसर पर सांसदक्रिकेटप्रतियोगिता के संयोजक मंगल सिंह, प्रतियोगिता के आयोजक अशोक सिंह बामोरा, बलरामगौतम, राजकिशोर तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, साहब सिंह, अवधेश जैन, ग्याप्रसाद तिवारी, दिलीप पटैल, सुरेन्द्र सिंह मिडवासा, राघवेन्द्र सिंह, श्यामसुन्दर शुक्ला, राधेश्याम शुक्ला, हरनाम सिंह राजपूत, जसवंतसिंह घूघर, सौरभ जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

6 से 13 जनवरी तक होगा

खेल महोत्सव का आयोजन

सागर। खेल महोत्सव 2013 के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन नगर निगम स्टेडियम मंें किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महापौर अनीता अहिरवार निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, एवं आयुक्त एस.बी.सिंह ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता लाने एवं उनकी प्रतिभा को उभारने तथा खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के लिए 6 से 13 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे खेल महोत्सव जिसमें विभिन्न 16 खेल आयोजित किए जाऐंगे। जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 4 हजार बच्चे अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शन करेंगे। खेल महोत्सव संयोजक राज बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ी एवं बालक बालिकाओं के खेलों के प्रति उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल भार्गव मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय रहेंगे ।इस अवसर पर पार्षद नरेश यादव, बलराम घोषी, डा.लक्ष्मी ठाकुर, श्यामजी दुबे, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आंदोलन

रेल रोको आंदोलन 11 को 

सांसद ने भेजा रेलमंत्री को मांगपत्र

सागर।  सांसद भूपेन्द्र ङ्क्षसह ने रेलमंत्री को प्रेषित पत्र में सूचित किया है कि सागर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर 11 जनवरी 2013 को सागर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

रेलमंत्री को प्रेषित पत्र में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने लिखा है कि सागर संसदीय क्षेत्र सहित बुंदेलखण्ड में रेल सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। जिससे अन्य क्षेत्रों की तुलना में बुंदेलखण्ड आज भी पिछड़ा हुआ है। व्यक्तिगत चर्चा, लोकसभा और पत्रों में माध्यम से विगत चार वर्षों से रेल सुविधाओं की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अभी तक अधिकांश महत्वपूर्ण मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। बुंदेलखण्ड और सागर संसदीय क्षेत्र की घोर उपेक्षा के विरोध में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा 11 जनवरी 2013 को सागर में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। रेलमंत्री को प्रेषित मांग-पत्र में सांसद ने अपेक्षा की है कि मांगों को आगामी रेल बजट में शामिल कर लिया जावे। अन्यथा बजट उपरांत अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन किया जावेगा।

सांसद श्री सिंह ने मांग-पत्र में गोंडवाना एक्सप्रेस को फुल रेक कर व्हाया बीना से ही चलाने, दुर्ग-जम्मूतवी तथा जबलपुर-जम्मूतवी ट्रेन को सप्ताह में कम से कम 3 दिन चलाने, अजमेर-भागलपुर ट्रेन का सागर में स्टापेज करने, इंदौर से पटना तथा अहमदाबाद से पटना समर स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने, व्हाया नरसिंहपुर होकर सप्ताह में तीन दिन चल रही जबलपुर-मुंबई गरीब रथ ट्रेन को शेष चार दिन व्हाया सागर से चलाने, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति का सागर में परमानेंट स्टापेज करने, सप्ताह में एक दिन चल रही भोपाल-प्रतापगढ़ गरीब रथ तथा भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को व्हाया सागर से चलाने, सागर से बीना तथा बीना से भोपाल के बीच लोकल ट्रेन चलाने, विंध्याचल ट्रेन तथा राजरानी एक्सप्रेस को हबीबगंज स्टेशन तक बढ़ाने, भोपाल-बीना पैसेंजर को सागर तक बढ़ाने, क्षिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, जयपुर-चौन्नई ट्रेन को सप्ताह में दो दिन व्हाया सागर से चलाने, पटना-पूना एक्सप्रेस को शेष 3 दिन व्हाया सागर से चलाने, सागर संभागीय मुख्यालय में डीआरएम कार्यालय प्रारंभ करने, सागर स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफार्म का निर्माण त्वरित गति से कराने तथा नई रेल लाईनों के लिए घोषित सर्वे का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। इसके साथ ही मकरोनिया, सुमरेरी, रतौना, नरयावली, ईशुरवारा, जरूवाखेड़ा, खुरई, बीना, मालखेड़ी, मंडी बामोरा में ओव्हर ब्रिज, भवन विस्तार, प्रतीक्षालय, शौचालय, शेड निर्माण, स्थाई केन्टीन, पीसीओ, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पुलिस व्यवस्था, वाहन पार्किंग, एप्रोच मार्ग निर्माण, माल गोदाम का स्थानांतरण फुट ओव्हर ब्रिज, प्लेटफॉर्म निर्माण, ट्रेनों के स्टापेज किए जाने की मांग की गई है।                                                                

एसवीएन विष्वविद्यालय का

कम्पनियों से एम.ओ.यू.

सागर।यूरोप के 06 देशों की यात्रा से वापस लोटे स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी का स्वदेश स्वागत किया गया,। स्वागत कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि अलवीनिया सरकार के साथ शिक्षा के क्षेत्र में संयुक्त उपक्रम स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री के सलाहकार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक हुई,। साथ ही साथ अलवीनियिा सरकार के केबिनेट शिक्षा मंत्री के साथ भी बैठक हुई, जिसमें अलवीनिया सरकार की ओर से एसवीएन गु्रप के प्रति वचन बद्धता रखते हुये संयुक्त उप्रकम स्थापित करने हेतु आमंत्रण दिया गया। वहीं यूरोप के नामचीनी विश्वविद्यालय के साथ एसवीएन विश्वविद्यालय के छात्रों को स्टूडेन्ट्स एक्सचेन्ज प्रोग्राम के तहत विदेश में इन्टर्नशिप का एम.यो.यू. हुआ,।

एसवीएन के स्थापना दिवस

पर खेलकूद प्रतियोगिता

सागर।स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने किया।, कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने  विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के परिचय के बाद प्रतियोगिता प्रांरभ करायी। पहले चरण में वालीवॉल स्पर्धा का आयोजन किया,जिसमें विश्वविद्यालय की 08 टीमों ने भाग लिया। अगले चरण में बेडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा। कुलपति डॉ. तिवारी ने अपने उदबोधन में छात्र जीवन में खेलकूद की उपयोगिता बतायी। उन्होंने विश्वविद्यालय में अच्छे खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय एंव अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिये छात्रों को हर संभव मदद की घोषणा की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र/छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्थापना दिवस मनाया

सागर।बुंदेलखण्ड के प्रथम निजी स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर का प्रथम स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।, कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन एवं विश्वविद्यालय के कुलध्वजारोहण के साथ हुआ।, मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश पाण्डेय, अध्यक्ष म.प्र. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी, कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, कुलपति डॉ. अनिल तिवारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश शुक्ला, प्रो. जी.एल.दुबे प्राचार्य शासकीय कालेज, शिवदर्शन प्रसाद तिवारी,अशोक तिवारी थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तिवारी ने विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने की आगामी योजना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश पाण्डे ने कहा कि विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ सुसंस्कार लेकर निकलें, जिससे उनके विचार शुद्ध हों और वह कार्य के प्रति ईमानदार हों। जिससे पूरे विश्व में वह गर्व से अपनी संस्था का नाम ले सकें। अध्यक्षीय वक्तव्य में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने गुरू महिमा एवं गायत्री मंत्र से शुरूआत कर कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक व्यक्ति से नही चल सकता, इसमें शिक्षा के उन तपस्वियों के तप, ज्ञानियों के ज्ञान, योगियों के योग की आवश्यकता है, जो शिक्षकों के रूप में विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने के लिये कठोर परिश्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, साथ ही नैतिक मूल्य एवं संस्कार की आवश्यकता  पर जोर डाला। डॉ. राजेश शुक्ला, सदस्य संचालन समिति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अब आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में भी पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जायेंग।, विशिष्ट अतिथि प्रो. जी.एल. दुबे,अशोक तिवारी ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र/छात्रों ने कई प्रकार के रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमे बधाई नृत्य, बुन्देली गीत, वृक्ष बचाव पर्यावरण बचाओ थीम पर एग्रीकल्चर साइंस के छात्रों द्वारा नाटक शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. वाई.पी.सिंह प्राचार्य पालीटेक्निक सागर, नगर के कई गणमान्य व्यक्ति, स्वामी विवेकानंद परिवार से डॉ बी.व्ही.तिवारी, डॉ. प्रमेश गौतम, डॉ. मनीष मिश्रा,  डॉ. पंकज चतुर्वेदी, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ. सुनीता दीक्षित,एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित थे। संचालन आशुतोष शर्मा एवं दिव्या सोनी ने किया।