कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, January 10, 2013

अन्त्योदय मेला



पौने तीन करोड़ के लाभ दिये  हितग्राहियों को
सागर /प्रदेष सरकार के निर्देषानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को एक जगह उपलब्ध कराने के उद्देष्य से जिले में अन्त्योदय मेलों के आयोजनों का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में आज मालथौन में संपन्न अन्त्योदय मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 3329 हितग्राहियों को 270.52 लाख रूपये के लाभ उपलब्ध कराये गये ।
        खुरई विधायक अरूणोदय चौबे के मुख्य आतिथ्य और जनपद अध्यक्ष गोपीराम जनपद उपाध्यक्ष महेष पाराषर व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न इस अन्त्योदय मेले में उपस्थित हितग्राहियों को अतिथिजनों के हाथों लाभ वितरित कराये गये । अन्त्योदय मेले में विधायक श्री चौबे ने कहा कि मध्यप्रदेष सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये मेले लगा रही है । इसका लाभ हितग्राही जरूर उठायें । इसके साथ मेले में जिले से सभी विभागों के शासकीय अधिकारी यहां आये हैं उनसे योजनाओं की जानकारी ग्रहण करें तथा जो भी दिक्कते व समस्यायें है उन्हें लिखित में आवेदन प्रस्तुत करें । सभी आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में करेंगे । आपने राजस्व अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे किसानों की फसलों में पाला तुषार का सर्वे शीघ्र करायें । उन्होंने म0प्र0 विद्युत मण्डल के अधिकारियों से अपेक्षा की कि जिन गांवों के बकाया बिल 25 प्रतिषत जमा हो गये है वहां ट्रांसफार्मर लगाये और वहां की बिजली आपूर्ति चालू करें । विधायक ने पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियों को बताया  िकवे अपने अधीन मैकेनिकों को हिदायत दे दें कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजनाओं व हैण्डपंपों की मरम्मत के लिये यदि उनके पास सामग्री नही होगी तो विधायक स्वयं अपने खर्चे से बाजार से सामग्री दिलायेंगे । उन्होंने कहा हर हाल में यहां की पेयजल पूर्ति की व्यवस्थायें ठीक कराई जायें ।
लाभांवित हितग्राही  
जनपद पंचायत मालथौन  2671,260.00 लाख राजस्व विभाग495,1.73 लाख महिला एवं बाल विकास  122,7.32 लाख कृषि261,.22 लाखस्वास्थ्य विभाग13,0.20 लाख वन विभाग     2,0.05 लाखइस प्रकार कुल
लाभार्थी 3329 और राशि 270.52 लाख वितरित की गयी। अन्त्योदय मेले के दौरान राजस्व विभाग के माध्यम से 7 बी.पी.एल. परिवारों को राषन कार्ड जारी किये गये । गरीबी रेखा सूची में 53 नाम शामिल किये गये । इसके साथ ही मालथौन तहसील अंतर्गत 216 और बांदरी अंतर्गत 226 कुल 442 भूखण्ड धारक प्रमाण पत्र वितरित किये गये । मेले में राजेन्द्र तिजई आदिवासी और अजुद्धी अहिरवार दो निःषक्तों को ट्रायसाईकिलें वितरित की गई ।पूर्व में सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के कलाकारों ने मध्यप्रदेष गान व शासकीय योनाओं पर आधारित गीत की प्रस्तुति, पर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने बधाई और अन्य लोकरंग प्रस्तुतियां प्रदर्षित की । मेले में सहायक कलेक्टर श्री विजय कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप मण्डावी, एस.डी.एम. कमल सोलंकी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय महेन्द्र त्रिपाठी व अन्य विभागों के जिला अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे ।
10 नकल प्रकरण बनाये
सागर जिले में संचालित पी.जी.डी.सी.ए. एव ंबी.सी.ए. परीक्षा के निरीक्षण के दौरान 10 नकल प्रकरण बनाये गये है ।महर्षि महेष योग वैदिक विष्वविद्यालय की डी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना सोलंकी ने निरीक्षण किया और नकल करते पाये गये 10 नकल प्रकरण बनाये है ।
तम्बाखू युक्त गुटका के 13675 पाउच पकड़े
सागर /सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना सोलंकी ने आज गुरूवार को सागर नगर की विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहतगढ़ बस स्टेण्ड, मुख्य बस स्टेण्ड और गोपालगंज स्थित एक-एक दुकान कुल तीन दुकानों से 31 हजार 880 रूपये मूल्य के 13675 तम्बाखू युक्त गुटका पाउच जप्त करायें और उन्हें जलाकर नष्ट कराया । उन्होंने संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये हैं ।
रेल आंदोलन स्थगित
सागर। सागर संसदीय क्षेत्र सहित बुंदेलखण्ड में रेल सुविधाओं की 40 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 जनवरी को होने वाला रेल रोको आंदोलन डीआरएम जबलपुर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सांसद भूपेन्द्र सिंह ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि सांसद भूपेन्द्र सिंह ने रेल सुविधाओं की मांग को लेकर 11 जनवरी को सागर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। जिसकी तैयारियां जोरों पर थीं। इसी दरम्यान सागर जिला प्रशासन की पहल पर आज कलेक्ट्रेट सागर में सांसद भूपेन्द्र सिंह के साथ डीआरएम जबलपुर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में संासद भूपेन्द्र सिंह ने रेल सुविधाओं संबंधी 40 बिंदुओं पर डीआरएम जबलपुर से चर्चा की। जिन पर डीआरएम जबलपुर ने आश्वासन दिया कि जिन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टापेज की मांग की गई है। उन्हें रेलवे बोर्ड को भेजा जावेगा। जिन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं दिया जाना डीआरएम जबलपुर के कार्य क्षेत्र में हैं, उन्हें उनके द्वारा समय सीमा में पूरा किया जावेगा तथा जो मांगे डीआरएम भोपाल के अंतर्गत आतीं हैं, उन्हें भोपाल मंडल प्रेषित कर दिया गया है।
डीआरएम जबलपुर ने सांसद भूपेन्द्र सिंह को आश्वासन दिया कि यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगों को पूरी संवेदनशीलता के साथ पूरा कराने के प्रयास किए जावेगें। उन्होंने सांसद श्री सिंह से रेल रोको आंदोलन को समाप्त किए जाने की अपील की, जिस पर सांसद श्री सिंह ने पार्टीजनों से चर्चा कर और एक राय होकर घोषणा की कि आगामी रेल बजट में सागर संसदीय क्षेत्र सहित बुंदेलखण्ड को रेल सुविधाएं दिए जाने में अनदेखी की गई, तो रेल बजट उपरांत आंदोलन किया जायेगा और तब चाहे रेलवे के अधिकारी हों या रेल मंत्री हों उनसे आंदोलन के दौरान रेल पटरियों पर ही चर्चा की जायेगी। सांसद श्री सिंह ने विदिशा क्षेत्र से रेल आंदोलन में 11 नवम्बर को सागर आने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है, कि  कल रेल आंदोलन स्थगित कर दिए जाने के कारण सागर नहीं आवें। उन्होंने सभी पार्टीजनों से आंदोलन के लिए की गई तैयारियों में सक्रिय सहयोग निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।
 भजन मंडलियों को वाद्ययंत्र वितरित
सागर। गुरूगोविन्द सिंह वार्ड में सांसद भूपेन्द्र सिंह एवं विधायक षैलेन्द्र जैन द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग एवं विधायक निधि से निर्मित दो अलग-अलग बहुप्रतीक्षित सी.सी.सड़को का लोकार्पण जिला अध्यक्ष जाहर सिंह एवं महापौर अनीता अहिरवार की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विधायक षैलेन्द्र जैन द्वारा वार्ड की 12 भजन मंडलियों को वाद्ययंत्र एवं दो क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वार्ड का भ्रमण का लोगो की समस्याओं का भी निराकरण किया गया। वार्डवासियों द्वारा विधायक षैलेन्द्र जैन एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक षैलेन्द्र जैन ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नगर का हमारा पिछड़ा हुआ वार्ड है और आज भी इस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी है। जिस कारण हमारे क्षेत्र के निवासी काफी परेषानी में अपना समय व्यतीत कर रहे है मैंने और सांसद ने मिलकर इस क्षेत्र में विधायक निधि और आदिम जाति से दो सी.सी.सड़को का निर्माण कराया है जिसका लोकार्पण आज हम यहंा कर रहे है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के माध्यम से भी हमारे द्वारा कई कार्य कराये गये है जिनमे मंगलभवन और नाली निर्माण षामिल है। कार्यक्रम को सांसद भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम सभी जनप्रतिनिध एक जुट होकर प्रयास कर रहे है। चूंकि हमारी निधि सीमित होती है और विधान सभा क्षेत्र में 48 वार्डो के तहत हमे बराबर बराबर राषि देनी होती है अतः हम केवल सांसद या विधायक निधि से सारे कार्य नहीं करा सकते। इसके लिए हम जनभागीदारी एवं अन्य मदों के द्वारा निर्माण कार्य करा रहे है और विकास की दिषा में जनभागीदारी एक सकारात्मक पहल है। यदि हमें महानगर की तर्ज पर आगे बढ़ना है तो हमें अपने निर्माण कार्यो में जनभागीदारी कराकर आम जनता की भागीदारी सुनिष्चित करनी होगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जाहर सिंह एवं ने भी संबोधित किया।                                                                                                                   

विवेकानंद जी की 150वी जयंती समारोह
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में रामकृष्ण मिशन ने बड़ी धूमधाम से स्वामी विवेकांनद जी की 150वी जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन पीठ से पधारे स्वामी राघवेन्द्रानंद जी एवं स्वामी सर्वेहितानंद के मुख्य आतिथ्य में कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी व कुलपति डॉ. अनिल तिवारी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में युवा सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में, डॉ. केदार शिवहरे,  पं. शिवदर्शन प्रसाद तिवारी शामिल थे।
        कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राघवेन्द्रानंद जी के व्याख्यान से हुया, जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम 15 मिनिट का ध्यान करवाया, तत्पश्चात विवेकानंद जी के संपूर्ण जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निडर होनो चाहिये, उन्होंने बताया कि वैदिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान से कैसे मेल खाता है, उन्होंने बताया कि ज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान की समाप्ति जहां पर होती है, वहॉं से धर्म की शुरूआत होती है, उन्होंने इंद्रियों को जागृत करने पर जोर दिया। इन सभी से परे ज्ञान को धर्म से प्राप्त किया जा सकता है, इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने बताया कि छात्र जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में विवेकानंद जी के विचार कितने महत्वपूर्ण है एवं विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के विचारों को आत्म साथ करने के लिये कहा।
         कार्यक्रम में वि.वि. के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिये, जिसमें अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों के लिये विवेकानंद जी के त्याग एंव उच्च आदर्शो को अपनाने के लिये कहा। कार्यक्रम में वि.वि. परिवार ने विभिन्न समितियों का गठन किया गया, कार्यक्रम की स्वागत समिति में डॉ. साधना अवस्थी, कु. दीपिका कपूर, निशा श्रीवास्तव, खुशबू सिंह थी। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र जैन, गौरव पाराशर, के.वी. शर्मा, प्रीतम सिंह, सुनीता दीवान, कमल उसरेटे आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. ममता सिंह एवं आशुतोष शर्मा ने किया।

सदर र्स्पोंटिंग क्लब ने फानल मुकाबला जीता
सागर। /नगर पालिक निगम सागर द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2013 के अंतर्गत खेले गए फुटबाल मैच ओपन का मुकाबला सदर र्स्पोटिंग क्लब एवं क्रिश्चियन क्लब के मध्य हुआ जिसमें सदर र्स्पोटिंग क्लब ने 4-2 से फायनल मुकाबला जीत लिया। स्कूल फुटबाल का सेमी फायनल सेंट जोसफ और ग्रेटमेन स्कूल के मध्य हूआ जिसमें सेट जोसफ कान्वेंट 8-1 से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला इम्मानुअल स्कूल और स्वीडिश मिशन के मध्य हुआ जिसमें स्वीडिस मिशन 1-0 से विजयी रहा। स्कूल फुटबाल का फायनल मुकाबला सेंट जोसफ कान्वेंट और स्वीडिश मिशन के मध्य हुआ जिसमे स्वीडिश मिशन ने 5-4 से तीत हासिल की।
        व्हालीबाल ओपन सेमी फायनल प्रगति क्लब और पी.टी.आई क्लब के मध्य हुआ जिसमें प्रगति क्लब विजयी रहा। दूसरा मैच स्पाटन क्लब और पी.टी.एस. क्लब के मध्य था जिसमें पी.टी.एस. क्लब वाक ओव्हर से विजेता घोषित हुआ। स्कूल व्हालीबाल बालक प्रतियोगिता पर्ल पब्लिक स्कूल और इम्मानुअल के मध्य हुआ जिसमें इम्मानुअल स्कूल विजयी रहा। दूसरा मैच पं.रविशंकर स्कूल और एम.एल.बी. क्र.1 बीच हुआ जिसमें एम.एल.बी.क्र. 1 विजयी रहा। तीसरा मैच सेंट मेरी स्कूल एवं दीपक मेमोरियल के मध्य हुआ जिसमें दीपक मेमोरियल स्कूल वाक ओव्हर मिलने से विजयी रहा। चौथा मैच सी.बी.सिंह स्कूल और सेंट मेरी स्कूल के मध्य हुआ जिसमें सी.बी.सिंह को वाक ओव्हर मिला। बालक व्हाली बाल का मैच वात्सल्य स्कूल और पर्ल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें वात्सल्य स्कूल विजयी रहा। दूसरा मैच इम्मानुअल स्कूल एवं केन्द्रीय विघालय क्र. 1 के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र. 1 विजयी रहा। तीसरा मुकाबला प.ं मोतीलाल स्कूल और सुंदरलाल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें सुंदलाल श्रीवास्तव स्कूल विजयी रहा।  खो-खो बालक वर्ग का सेमी फायनल केन्द्रीय विघालय ढ़ाना और लिटिल स्टार स्कूल के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय ढ़ाना विजयी रहा। दूसरा मुकाबला महर्षि विघा मंदिर और केन्द्रीय विघालय क्र. 1 के बीच हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र. 1 विजयी रहा। खो-खो बालक वर्ग का फायनल मुकाबला केन्द्रीय विघालय ढ़ाना और केन्द्रीय विघालय क्र. 1 के मध्य हुआ। जिसमें केन्द्रीय विघालय ढ़ाना विजयी रहा। खो-खो बालिका वर्ग का फायनल मुकाबला दीपक मेमोरियल स्कूल ओर केन्द्रीय विघालय क्रं. 1 के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र. 1 विजयी रहा। बैडमिंटन बालक जूनियर स्कूल प्रतियोगिता में श्रेया कान्वेंट विजेता तोशिका दीपक मेमो उपविजेता रही। बैडमिंटन बालिका सीनियर फायनल में हर्षिता कान्वेंट स्कूल और उपविजेता आयुशी कान्वेंट स्कूल रही। बैडमिंटन बालक सीनियर में मोहित कान्वेंट और वैभव इम्मानुअल के मध्य मैच खेला गया जिसमें वैभव इम्मानुअल 21-18, 23-21 से विजयी रहे। दूसरा मैच सूर्यांश सेंट मेरी एवं अभिषेक जैन स्कूल के बीच हुआ जिसमें अभिषेक जैन स्कूल ने 21-17, 21-19, 09-21, से विजय हासिल की। क्वाटर फायनल बालक जूनियर बैडमिंटन का पहला मुकाबला सूर्यांश कान्वेंट ओर दिव्यांशु शिशु मंदिर के बीच हुआ जिसमें सूर्यांश कान्वेंट 21-10 से विजयी रहे। दूसरा मुकाबला पराग कान्वेंट और सूयांश सेंट मेरी के मध्य हुआ जिसमें सूयांश सेंट मेरी 21-12 से विजयी रहे। तीसरा मैच अपूर्व वात्सल्य और विभांशु शिशु मंदिर के मध्य हुआ जिसमें अपूर्व वात्सल्य 21-18 से विजयी रहे। पुरूष युगल ओपन बैडमिंटन 40 वर्ष के उपर मुकाबला देवेन्द्र चावला/सुनील पटैल और गोमश यादव/ओ.पी.दुबे के मध्य हुआ जिसमें गोमश यादव/ओ.पी.दुबे विजयी रहे। दूसरा मैच डी.आर तेनीवार/बी.एम.द्विवेदी ओर देउस्कर/राजू के मध्य हुआ जिसमें डी.आर तेनीवार/बी.एम.द्विवेदी विजयी रहे। पुरूष युगल ओपन बैडमिंटन में अभिषेक/अभिषेक ओर संजय दुबे/आदेश के मध्य हुआ जिसमें अभिषेक/अभिषेक  दूसरा मैच राहुल/पार्टनर और नीरज/रमन के मध्य हुआ जिसमें नीरज/रमन विजयी रहे। तीसरा मैच अनुज/सत्यनारायण और सूर्यांश/अमितेश जिसमें अनुज/सत्यनारायण विजयी रहे। चोथा मुकाबला मोहित/संजीव और तेनीवार/बी.एम.द्विवेदी जिसमें तेनीवार/बी.एम.द्विवेदी विजयी रहे।
        खेल महोत्सव में नगर के अखाडों़ का प्रदर्शन किया गया जिसमें श्री छत्रसाल गणपति व्यायाम शाला, श्री वीर अभिमन्यू अखाड़ा, श्री छत्रसाल बुन्देलख्ंाड अखाड़ा, श्री चंद्र ग्रुप दल शाखा नं. 3 सदर, श्री वीरदल जय हिन्द अखाड़ा, री मां हरसिद्वि बाघराज मंदिर, महावीर अखाड़ा एवं श्री वीर भारत व्यायाम शाला के सदस्यों एवं उस्तादों ने प्रदर्शन में भाग लिया। समस्त अखाडों का महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवारनिगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, खेल संयोजक राज बहादुर सिंह, नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, आयुक्त सूर्यभान सिंह, पार्षद हरेन्द्र खटीक, सुबोध पराशर, हेमंत यादव, राजू चौधरी लक्ष्मण सिंह, डा.लक्ष्मी ठाकुर, रामनाथ यादव, ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसके अलावा खेल महोत्सव में 800 मीटर सीनियर बालक की प्रतियोगिता हुई जिसमें के.बी. 1 के कपिल कुमार प्रथम, के बी. 1 के पियूश तिवारी द्वितीय, और इमानुअल स्कूल के पुकज केशरवानी तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप बालिका जूनियर में के.बी. 1 की अमरीन खान प्रथम, सेट जोसफ की मधूमिता द्वितीय, एवं आर्मी स्कूल की कामल तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका सीनियर लांग जंप में सेंट जोसफ की निकिता रजक प्रथम, सेंअ जोसफ की अदिति भायजी द्वितीय, एवं के.बी. 1 सोनम राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा शतरंज तवाफेंक, गोाला फेंक, की भी प्रतियोगिताऐं आयोजत की गई।          

नगरीय प्रशासन मंत्री 13 जनवरी को
विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
सागर /नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर 12 जनवरी को सागर के दौरे पर आ रहे है । श्री गौर 13 जनवरी को सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद भोपाल के लिये रवाना हो जायेंगे ।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री  बाबूलाल गौर 12 जनवरी को भोपाल से रवाना होकर रात्रि साढ़े नौ बजे सागर आयेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे । अगले दिन 13 जनवरी को ग्यारह बजे से 12 बजे तक वे खेल महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे । इसके पष्चात सवा बारह बजे संजय ड्राइव तिली रोड पर डा0 राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन करेंगे । तत्पष्चात वे 12.50 बजे से 1.45 बजे तक सत्संग भवन तिली रोड पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत सी.सी.रोड निर्माण का भूमिपूजन करेंगे ।


Wednesday, January 9, 2013

सूर्य नमस्कार



स्वैच्छिक है सूर्य नमस्कार नहीं है बाध्यता
युवा दिवस पर पंचायत मंत्री भाग लेगे सामूहिक सूर्य नमस्कार में 
सागर ।स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को सागर जिले में  युवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा । इस दिन पूरे प्रदेश  के साथ एक संकेत पर प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होग। सूर्य नमस्कार स्वैच्छिक है और इसमें हिस्सेदारी के लिए कोई बाध्यता या अनिवार्यता नहीं है।
         सामूहिक सूर्य नमस्कार सभी विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत एवं आश्रम शालाओं मेंएक साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी रहेगा।  सामूहिक सूर्य नमस्कार के सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों का अमला सतत् मॉनीटरिंग एवं सहयोग करेगा। प्रथम चरण में एकत्रीकरण तथा उद्घोषक द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूमिका का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे होगा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रातः 11.25 बजे होगा। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम प्रातः 11.30 पर प्रारंभ होगा। सूर्य नमस्कार के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश प्रसारित होगा। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ होगा।
40 हजार प्रतिभागी शामिल होगे
       स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सागर जिले की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान एवं षिक्षा प्रसार समिति के तत्वाधान में रहली विधानसभा क्षेत्र के लिये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । जिसमें पंचायत मंत्री  गोपाल भार्गव के साथ 13 वर्ष से 70 वर्ष आयु तक के व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल होगे ।
       उल्लेखनीय है कि गढ़ाकोटा स्टेडियम और रहली स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्य संपन्न होगा । इसके बाद गढ़ाकोटा व रहली स्टेडियम में सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई है ।
पुरस्कार घोषित
प्रथम पुरस्कार,कार, द्वितीय पुरस्कार बाइक, तृतीय पुरस्कार दो लड़को व तीन लड़कियो को एम.बी.ए. एव बी.ई. की मुफ्त शिक्षा, चौथा पुरस्कार, पांच विदेष यात्रा, पांचवा पुरस्कार पांच लेपटाप, छठवां पुरस्कार पांच एल.सी.डी. टी.व्ही., सातवां पुरस्कार - 10 टेबलेट, आठवां पुरस्कार - 10 लोगो को वैष्णोदेवी की यात्रा, नौवां पुरस्कार - 10 साईकिले, दसवां पुरस्कार - 25 रंगीन मोबाईल, ग्यारहवां पुरस्कार - 10 कूलर, बारहवां पुरस्कार - 25 टाइटन हाथ घड़ी, तेरहवां पुरस्कार - 500 टी शर्ट ।
राहुल साईकिलिंग में रहा प्रथम
के.बी. क्र.1 ने जीती बालिका कब्बड्डी प्रतियोगिता
       ओपन फुटबाल का सेमी फाईनल सदर र्स्पोटिंग क्लब एवं ब्लू स्टार के मध्य हुआ जिसमें सदर र्स्पोटिंग क्लब ने 3-0 से मुकाबला जीता। स्कूल क्वाटर फाईनल फुटबाल मैच दीपक मेमोरियल-इम्मानुअल स्कूल, केन्द्रीय विघालय क्र.1- स्वीडिश मिशन, एम.एम.रीजनल-सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, एवं सेंट मेरी-ग्रेटमेन स्कूल के मध्य हुआ जिसमें इम्मानुअल स्कूल 1-0 से, स्वीडिश मिशन 2-0 से, सेंट जोसफ 3-2 से एवं ग्रेटमैन स्कूल 2-1 संे जीता।

 ओपन व्हालीबाल मैच का मुकाबला यू.टी.डी.क्लब-जिला पुलिस, खेल परिसर-पी.टी.एस क्लब, एवं स्पार्टन क्लब-टाईटन क्लब के मध्य हुआ जिसमें यू.टी.डी. क्लब, पी.टी.एस.क्लब, और टाईटन क्लब विजयी रहे। स्कूल व्हालीबाल बालक वर्ग का मुकाबला विश्वभारती-केन्द्रीय विघा.क्र.1, सेंट जोसफ-ग्रेटमेन स्कूल, सेंट मेरी स्कूल-सुंदरलाल मेमो., एवं अंकुर स्कूल-पं. मोतीलाल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र.1, सेंट जोसफ, संुदलाल मेमो, एवं पं. मांतीलाल स्कूल विजयी रहा। बालिका वर्ग व्हालीबाल में आर्य कन्या-पर्लपब्लिक, ग्रेटमेन-इम्मानुअल स्कूल, पं.रविशंकर शुक्ल, एवं दीपक मेमा.-एम.एल.बी.क्र.1के बीच मुकाबला हुआ जिसमें आर्य कन्या, इम्मनुअल स्कूल, दीपक मेमारियल स्कूल एवं एम.एल.बी. क्र.1 विजयी रहीं। कब्बड्डी बालिका वर्ग का सेमी फाईनल में केन्द्रीय विघालय क्र.1-पर्ल पब्लिक स्कूल स्कूल, आवासीय विघालय- एम.एल.बी.क्र.2, के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र. 1 और एम.एल.बी.क्र.2 विजयी रहे। विजेता टीम का फाईनल मुकाबला केन्द्रीय विघालय क्र.1 और एम.एल.बी.क्र.2 के मध्य हुआ जिसमें केनद्रीय विघालय क्र. 1 विजयी रहा। बालक वग कब्ड्डी का क्वाटर फाईनल विश्व भारती-पर्ल पब्लिक, इम्मानुअल स्कूल-मोराजी, जैन स्कूल-सुंदरलाल मेमों. के मध्य हुआ जिसमें विश्व भारती, इम्मानुअल और सुंदरलाल मेमो. विजयी रहे। विजयी टीम का सेमी ुाईनल मुकाबला इम्मानुअल स्कूल और सुंदरलाल मेमो. के मध्य हुआ जिसमें इम्मानुअल स्कूल विजयी रहा। वेडमिंटन बालिका वर्ग जूनियर का मुकाबला तोशिका दीपक मेमा.-अदिति पांडेय-दीपक मेमो., एवं अदिति दीपक मेमो और श्रेया कान्वेंट स्कूल के मध्य हुआ जिसमें तोशिका दीपक मेमो. ने 12-15 से एवं श्रेया कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से सेमी फाईनल मुकाबला जीत लिया। बालिका सीनियर बैडमिंटन का मुकाबला अनुभा कान्वेंट-आयुषी कान्वेंट एवं पूजा कान्वेंट-हर्षिता कान्वेंट के मध्य हुआ जिसमें आयुषी कान्वेंट स्कूल ने 21-9 से एवं हर्षिता कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से सेमी फाईनल मुकाबला जीत लिया। बालक जूनियर बैडमिटन का मुकाबला सूर्यांस कान्वेंट-दिव्याशु शिशु मंदिर, पराग शुक्ला कान्वेंट-शुभांकर वात्सल्य स्कूल के मध्य हुआ जिसमें सूर्यांश कान्वेंट नंे 21-10 एवं पराग शुक्ला कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से जीत हासिल की।

     बालक सीनियर बैडमिंटन का मुकाबला विवेक सेंट मेरी-वैभव इम्मानुअल एवं आदित्य कान्वेंट-सूर्यांश सेंट मेरी के मध्य हुआ जिसमें वैभव इम्मानुअल स्कूल 21-10 से एवं सूयांश सेंट मेरी 21-13 से विजयी रहे। पुरूष एकल ओपन बैडमिंटन का मुकाबला सत्य नारायण लड़िया एवं राजेश दुबे के मध्य हुआ जिसमें सत्य नारायण लड़िया 21-17,18-21,21-17 से विजयी रहे। महिला एकल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रियल तेनीवार, ओर चेतना पटेल के मध्य हुई जिसमें प्रियल तेनीवार 21-13 से विजयी रहे। 40 वर्ष युगल पुरूष ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता घनश्याम/देवराज, और संजय दुबे/आदेश जैन के मध्य हुई जिसमें संजय दुबे/आदेश जैन 21-18, 21-10 से विजयी रहे। पुरूष युगल ओपन प्रतियोगिता मोहिल/साहिल खुरई और वैभव/ अनुराग सागर के मध्य हुई जिसमें वैभव/अनुराग 21-10, 21-13 से विजयी रहे। जूडो की बालक वर्ग 35 किग्रा में अमित यादव डी.एन.सी.बी प्रथम, साहिल शिल्पी ग्रेटमेन द्वितीय, गजेन्द्र सिंह लोधी अंकुर स्कूल तृतीय रहें। 40 किग्रा में श्विा यादव डी.एन.सी.बी. प्रथम, अनिमेश जेम्स डी.एन.सी.बी. द्वितीय, विभु शर्मा ग्रेटमेन तृतीय रहे। 45 किग्रा में रोहण यादव सरस्वती शिशु प्रथम, वासू ठाकुर सेंट जोसफ द्वितीय, और सौरभ यादव सरस्वती मंदिर तृतीय रहे। 50 किग्रा में कपिल यादव डी.एन.सी.बी. प्रथम, नरेश यादव डी.एन.सी.बी. द्वितीय हर्षित वंशीकर ग्रेटमेन तुृतीय रहे।

भाजापा सरकार की किसान हितैषी

सागर। जिले में सर्वाधिक मंडी चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक पद पर विजय श्री प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्व कर दिया है कि भाजापा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री  षिवराज सिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से किसान बडी संख्या में पार्टी से जुडा है भाजापा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने यह उदगार व्यक्त किए। संजीव दुबे, अनुराग प्यासी, श्रीमति आषा सिंह, श्रीमति साफिया खान, आदि ने सभी विजय प्रत्याषियों को शुभकामनाये दी है।
रेल सुविधाओं से गरीबों का विकास: भूपेन्द्र सिंह
सागर।  सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रेल सुविधाओं से गरीबों का विकास होगा। यह बात उन्होंने विट्ठल नगर वार्ड में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर 11 जनवरी को आयोजित रेल रोको आंदोलन के संदर्भ में एक बैठक में कही।
         सांसद ने कहा कि रेल सुविधाएँ बढऩे से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने से इस क्षेत्र के गरीब लोगों का विकास होगा। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बीना-सागर-कटनी रेल्वे ट्रेक से रेल्वे को सबसे ज्यादा राजस्व रेल मंत्रालय को मिलता है। सबसे ज्यादा मिलने के बाद भी इस क्षेत्र के  लिए केन्द्र की कांग्रेस सरकार रेल सुविधाएँ देने में भेदभाव कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि आगामी 11 जनवरी को होने वाले रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग सुबह 5 बजे सागर रेल्वे स्टेशन पर पहुँचें ताकि केन्द्र की कांग्रेेस सरकार जागे और इस पिछड़े हुए क्षेत्र में रेल सुविधाएँ बढ़ाये।
अंतिम तिथि बढ़ी
सागर. सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर सागर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानदं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 जनवरी को किया जा रहा है।  13 जनवरी को डॉं कुमार विश्वास  की राष्ट्र भक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति का आयोजन सायं 6 बजे से कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले परिसर में किया जावेगा। प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु के कोई भी युवक-युवती परीक्षा में भाग ले सकते है। संचालन समिति द्वारा छात्रों की बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढा दी है।











Tuesday, January 8, 2013

चिंतन



जड़ से मिटाने का प्रयास करें अत्याचार को
सागर। देश के सभी चिंतनशील व्यक्ति स्त्रियों पर चल रहे अत्याचार के प्रश्न पर गंभीरता से विचार करें एवं इस अत्याचार को जड़ से मिटाने का प्रयास करें। दिल्ली में जिस अमानवीय पैशाचिक तरीके से 23 वर्षीया युवती से चलती बस में छह व्यक्तियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया।  बाद में उसे एवं उसके साथी को डंडों से राक्षसी ढंग से पीटकर उसे बस के बाहर फेंक दिया गया। उससे पूरे देश में एक स्वर से आवाज उठ रही है कि ‘‘बलात्कारियों को फाँसी दो’’
       साथ ही धारा 376 ता.हि. में आवश्यक परिवर्तन कर बलात्कारियों को कम से कम समय में न्यायिक जाँच पूरी कर दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा मिला चाहिए। फिर भी अनेक शहरों में सामूहिक बलात्कार की घटना की खबरें निरंतर आ रही है। यह कहना है वकील अनिल चन्द्र मैत्रा का उनका कहना है कि नारी उत्पीड़न की समस्रूा को इस देश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर गंभीरता से विचार करना होगा।     
          स्त्रियों पर अत्याचार खत्म करने हेतु देश की संसद ने अनेक कानून पारित किये हैं। धारा 498 में संशोधन कर, धारा 498,धारा 306,धारा 113,साक्ष्य अधिनियम में संशोधन,दहेज उन्मूलन एक्त,घरेलू उत्पीड़न निवारण अधिनियम,आदि कानून पारित हो जाने के बाद भी स्त्रियों पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।  एक सर्वे के अनुसार प्रत्येक दो घंटे में देश में सामूहिक बलात्कार या दुष्कर्म की घटना हो रही है। अतएव सिर्फ कानून पारित करने से स्त्रियों पर अत्याचार-बलात्कार आदि की घटनायें खत्म नहीं होंगी। हमारे देश में स्त्रियों पर अत्याचार करने की जड़े बहुत गहरी हैं। वे एक घटना का जिक्र करते है।
         द्रोपदी, को निर्वस्त्र कर बेआबरू किया,उस सभा में भीष्म पितामह, धृतराष्ट्र, गुरू द्रोणाचार्य,युधिष्ठिर,अर्जुन, भीम सभी मौजूद थे। इनमें से किसी ने भी द्रोपदी पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए आवाज नहीं उठाई,।इसलिए मानसिकता  बदलने संवेदनशील नागरिक, विशेषकर युवा वर्ग को वे सुझाव देते है कि  स्त्रियों को अपना जीवन साथी बनाएँ, न मैं दहेज लूँगा और न खुद दूँगा या न मेरे माता-पिता देंगे,धारा 376 में आवश्यक संशोधन करें, ऐसे प्रकरणों का विचारण ट्रायल फास्ट ट्रेक कोर्ट में ही किया जाए ,अत्याचार व दुष्कर्म के पूरे विचारण, कैमरा ट्राइल से होवें, यदि शराबबंदी पूरे देश में सख्ती से की जा सके, तो स्त्रियों पर चल रहे 60 प्रतिशत से भी अधिक अत्याचार अपने आप खत्म हो जायेंगे। 

खेल महोत्सव 2013



हैंडबाल में केन्द्रीय विघालय जीता
सागर। हैंडवाल का फाईनल मैच केन्द्रीय विघालय क्र.1 एवं सेंट जोसफ कान्वेंट के मध्य हुआ। जिसमें केन्द्रीय विघालय क्र.1  4-1 से विजेता रहा। अन्य खेलों में बास्केटवाल, टेबिल टेनिस, बैडंिमटन खेल परिसर में खेले गए। 09 जनवरी को साईकिलिंग की प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से होगी। जिसमें विजयी प्रतियोगी को प्रथम पुरूस्कार नगद 1101 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 701 रूपये, तृतीय पुरूस्कार 501 रूपये, दिया जाएगा। उसके बाद जूडो की प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महापौर श्रीमति अनीता  अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, आयुक्त सूर्यभान सिंह पार्षद ,खेल महोत्सव के संयोजक नरेश यादव, अ.नईम खान, रीतेश पांडेय, उपस्थित थे।
       खेल महोत्सव 2013 के तहत नगर निगम स्टेडियम खेल परिसर में  विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए जिसके परिणाम निम्नानुसार रहे।
फुटबाल
ग्रेटमेन स्कूल वर्सेस वात्सल्य स्कूल विजेता ग्रेटमेन वाक ओव्हर से विजेता
एम.एम. रीजनल वर्सेस सी.व्ही.सिंह      विजेता एम.एम. रीजनल वाक ओव्हर सक
सेंट मेरी स्कूल      वर्सेस सरस्वती शिशु मदिर       विजेता सेंट मेरी स्कूल 8-0 से
व्हालीवाल बालिका वर्ग
आर्य कन्या उ.मा.वि. वर्सेस ग्रेटमेंन स्कूल विजेता आर्य कन्या उ.मा.वि.
सेंट मेरीस्कूल वर्सेस एम.एल.बी. क्र.1     विजेेता एम.एल.बी. को वाक ओव्हर
रविशंकर स्कूल वर्सेस सेंट मेरी स्कूल      विजेता रविशंकर स्कूल को वाक ओव्हर
सी.व्ही.सिंह स्कूल वर्सेस दीपक मेमोरियल  विजेता दीपक मेमोरियल
व्हालीवाल ओपन
यू.टी.डी. क्लब वर्सेस प्रगति क्लब         विजेता यू.टी.डी. क्लब
खेल परिसर  वर्सेस टाईटन क्लब         विजेता खेल परिसर
व्हालीवाल बालक वर्ग
सेंट मेरी स्कूल वर्सेस पं.मोती लाल विजेता पं.मोतीलाल स्कूल
महर्षि विघा मंदिर वर्सेस ग्रेटमेन स्कूल     विजेता महर्षि विघा मंदिर
दीपक मेमोरियल स्कूल वर्सेस पर्ल पब्लिक स्कूल  विजेता दीपक मेमोरियल
खो-खो बालक वर्ग
विश्व भारती स्कूल   वर्सेस पर्ल पब्लिक स्कूल    विजेता विश्व भारती स्कूल
केन्द्रीय विघा. ढ़ाना   वर्सेस महर्षि विघा मंदिर    विजेता केन्द्रीय विघा. ढ़ाना 
जैन पब्लिक स्कूल   वर्सेस एम.एम.रीजनल स्कूल विजेता दीपक मेमोरियल स्कूल
केन्द्रीय विघालय     वर्सेस लिटिल स्टार                मैच ड्रा
उत्कृष्ठ विघालय     वर्सेस जैन पब्लिक स्कूल    विजेता उत्कृष्ठ विघालय
एम.एम.रीजनल स्कूल      वर्सेस विश्वभारती स्कूल    विजेता विश्वभारती को वाक ओव्हर
खो-खो बालिका वर्ग
रविशंकर शुक्ल      वर्सेस आर्य कन्या   विजेता आर्य कन्या.
केन्द्रीय विघा. क्र. वर्सेस सेंट जोसफ कान्वेंट   विजेता केन्द्रीय विघा. क्र. 1
सेंट जोसफ कान्वेंट   वर्सेस विश्व भारती स्कूल    विजेता विश्व भारती स्कूल
पर्ल पब्लिक स्कूल   वर्सेस लिटिल स्टार स्कूल   विजेता लिटिल स्टार स्कूल
एम.एम.रीजनल वर्सेस जैन पब्लिक स्कूल  विजेता जैन पब्लिक स्कूल
लिटिल स्टार स्कूल   वर्सेस सुंदरलाल मेमो. विजेता लिटिल स्टार स्कूल
जैन पब्लिक स्कूल   वर्सेस दीपक मेमोरियल स्कूलविजेता दीपक मेमोरियल स्कूल
कब्ड्डी बालक वर्ग
इम्मानुअल स्कूल    वर्सेस दीपक मेमोरियल स्कूलविजेता इम्मानुअल स्कूल
सुंदरलाल मेमो.      वर्सेस पदमाकर स्कूल विजेता सुंदरलाल मेमो.
सरस्वती शिशु मंदिर पगारा वर्सेस तक्षशिला स्कूल विजेता सरस्वती शिशु मंदिर पगारा

कब्ड्डी बालिका वर्ग
आवासीय विघालय               वर्सेस सेंट जोसफ कान्वेंट   विजेता आवासीय विघालय
आर्य कन्या               वर्सेस एम.एल.बी.क्र. 2     विजेता एम.एल.बी.क्र. 2
आवासीय विघालय               वर्सेस पर्ल पब्लिक सकूल    विजेता आवासीय विघालय
केन्द्रीय विघालय क्र.1      वर्सेस एम.एल.बी.क्र.2 विजेता केन्द्रीय विघालय क्र.1
वेडमिंटन बालिका जूनियर
अनीता आवसीय विघालय   वर्सेस चेतना सेंट मेरी विजेता चेतना सेंट मेरी 21-9 से
निकिता जैन स्कूल   वर्सेस अवनी कान्वेंट स्कूल  विजेता अवनी कान्वेंट स्कूल 21-2 से
शैफाली वात्सल्य स्कूल वर्सेस आर्या आर्मी स्कूल   विजेता आर्या आर्मी स्कूल 21-7 से
मनसी ज्वाय स्कूल  वर्सेस वैषणवी वात्सल्य स्कूल      विजेता वैषणवी वात्सल्य स्कूल 21-8 से
वेडमिंटन बालिका सीनियर
प्रियल तेनीवार दीपक मेमो. वर्सेस ज्योति ब्राईट स्कूल विजेता प्रियल तेनीवार दीपक मेमो 21-3
नितिज्ञा ज्वाय केंपियन वर्सेस वैशाली ब्राईट स्कूल  विजेता नितिज्ञा ज्वाय केंपियन 21-1
रूचि सेंट मेरी स्कूल        वर्सेस श्रेया कान्वेंट स्कूल    विजेता श्रेया कान्वेंट स्कूल 21-4
आयुशी  कान्वेंट स्कूल वर्सेस अंजली जैन स्कूल   विजेता आयुषी कान्वेंट स्कूल 21-01
हेंडवाल बालिका वर्ग
सेंट जोसफ कान्वेंट .             वर्सेस दीपक मेमो          विजेता सेंट जोसफ कान्वेंट
सेंट जोसफ कान्वेंट .       वर्सेस आर्य कन्या          विजेता सेंट जोसफ कान्वेंट
एम.एल.बी.क्रं.2                  वर्सेस पर्ल पब्लिक         विजेता एम.एल.बी.क्रं.2
केन्द्रीय विघालय क्र.1            वर्सेस पर्ल पब्लिक         विजेता केन्द्रीय विघालय क्र.1
वात्सल्य स्कूल            .     वर्सेस केन्द्रीय विघालय क्र.1 विजेता केन्द्रीय विघालय क्र.1
एम.एल.बी. क्र.2     .           वर्सेस केन्द्रीय विघालय क्र.1 विजेता केन्द्रीय विघालय क्र.1
वात्सल्य     स्कूल              वर्सेस पर्ल पब्लिक         विजेता वात्सल्य स्कूल
वात्सल्य     स्कूल              वर्सेस एम.एल.बी.          विजेता वात्सल्य स्कूल

निराकरन


प्राचार्य चर होगी कार्रवाई
सागर ।जनसमस्याओं के निराकरण की कड़ी में प्रत्येक माह मुख्यमंत्री समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान स्वयं चुनिन्दा षिकायतों का निराकरण बी.डी.ओ. कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से करते है और वरिष्ठ अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष देते है । इसी क्रम में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में सागर जिले से संबंधित दो षिकायतों का निराकरण किया गया।
       सूचना केन्द्र सागर में समाधान कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर  योगेन्द्र षर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम सुधार समिति राहतगढ के सचिव लोटन प्रसाद अहिरवार षिकायतर्का फर्जी है । इसके बाद भी षिकायत की जांच कराई गई और यह पाया गया कि जितनी राषि छात्र-छात्राओं को निःषुल्क साईकिल वितरण योजना के लिये मिली है सभी राषि पात्र विद्यार्थियों को वितरित की गई है किन्तु राषि वितरण में प्राचार्य ने विलम्ब किया है । इसके लिये प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव कमिश्नर सागर को भेजे गये है । इसी तरह दूसरी षिकायत जो सूबेदार वार्ड निवासी मुकेष श्रीवास्तव ने की थी इसके संबंध में स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के अंतर्गत संबंधित बैक आफ इण्डिया शाखा द्वारा टाटा मैजिक ऋण की स्वीकृति उपरांत ऋण राषि का चेक आवेदनकर्ता को वितरित करा दिया गया है ।

चोरी का प्रकरण  दर्ज
सागर।थाना मोतीनगर के अप0क्र0 15/13 के तहत धारा 379 ताहि का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना मुक्ती धाम काकागंज क्षेत्र की है जहां फरि. बृजेन्द्र पिता शिवकुमार रघुवंशी उम्र 48 साल नि0 सि0लाईन सागर ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राकेश अन्य 01 सरकारी बिजली का तार कीमत 1,25,000/-रु का चुरा कर ले गये । आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जयंती


रक्तदान उपकरण बांटे
सागर।भगवान चंदाप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ  की जयन्ती पर के सागर नगर में जैन युवा संगठन सागर म0प्र0 के द्वारा कीर्ती स्तम्भ कटरा नमक मण्डी में महाभण्डारा का आयोजन करके गरीबों को निःशुल्क भोजन पूडी खीर का वितरण किया गया। विचार संस्था के सहयोग से जनसुनवाई करके आम नागरिकों की समस्यायें दर्ज करके इन्टरनेट के जरिये सरकार तक भेंजी गई। काकागंज की गरीब बस्ती में रहने वाली पचहत्तर वर्षीय वृद्धा रामदुलारी बाई को मुफ्त गुटानी ( वाकिंग स्टिक) प्रदान की गईं ।
       ,थैलीसीमिया रोगग्रस्त बच्चों की सहायतार्थ स्चवैच्छिक रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 10 नौजवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में शामिल रहे अतुल जैन सोनू  जैन, मनोज जैन, रोहित जैन, विकास केषरवानी,सौरभ जैन, सुरेन्द्र जैन, पिंकेष जैन, राज पडेले एवं दीपक जैन,। रक्तदान करने वाले सभी नवयुवकों का माला,श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट करके अभिन्नदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री 1008 चिंतामणी पार्ष्वनाथ भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने किया।आयोजन में उपस्थित रहे मु0 शफीक खान, कल्पना राय,, नेमीचन्द्र विनम्र, श्रीमती रश्मि  नायक, श्रीमती सुनीता नायक, श्रीमती किरन, श्रीमती मंजू डेवडिया आदि। 

Monday, January 7, 2013

निर्वाचन


मण्डी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
पदो के निर्वाचन की घोषणा

सागर।मंडी निर्वाचन 2012 के दौरान जिले में 12 कृषि उपजमण्डी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदो ंके निर्वाचन हेतु आज सम्मेलन सम्पन्न हुआ । जिसमें संबंधित कृषि उपज मण्डी समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा विजयी प्रत्याषियों की अधिसूचना जारी की गई ।
       जिले की मण्डी समितियों में कृषि उपजमण्डी समिति के निर्वाचित अध्यक्ष निर्वाचित उपाध्यक्ष इस प्रकार हैं। सागर प्रकाशरानी अठ्या,प्रवेश बाई, खुरई   उर्मिला,सौभाग्यसिंह (निर्विरोध),बीना प्रीति नायक,नवनीतराम,बण्डा,काशी बाई,रामचरण (निर्विरोध),देवरी पंचोबाई अहिरवार,कैलाश पटैल,रहली कम्मो आदिवासी (निर्विरोध),     सुरेश घोषी (निर्विरोध),बामोरा      ऊषाबाई (निर्विरोध),ओंकारसिंह(निर्विरोध),शाहगढ़ चित्तरसिंह,रामबाई(निर्विरोध),राहतगढ़ भगवानसिंह,विजयकुमार लोधी,गढ़ाकोटा सुखरानी,धनीराम, केसली रामरानी (निर्विरोध),गोविन्दसिंह (निर्विरोध),जैसीनगर उर्मिला (निर्विरोध)शिवराजसिंह