कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, January 17, 2013

हंगामा



ननि सागर में मचा गालियों के साथ हंगामा

*निगम परिसर में कर्मचारियों ने फिल्म जैसा दृश्य पैदा किया,

*आयुक्त की सलाह मंहगी पड़ी लेखापाल को

 मनोज शुक्ला

सागर। कुछ क्षणों के लिए सभी स्तब्ध रहे गए मानो ऐसा लग रहा था जैसे हम सभी किसी हिन्दी फिल्म का एक्शन ड्रामा देख रहे हों। हर तरफ से मां बहिन की गालियों के स्वर गूंज रहे थे। हर चेहरे पर आक्रोश स्पष्ट झलक रहा था। सभी ने जैसे ठान लिया था कि आज या तो लेखापाल  रहेगा या वे कर्मचारी रहेंगे। कई बार तो ऐसा लगा कि शोरगुल, गाली गलौच के बीच लेखापाल को लतयाया जाएगा। लेकिन कुछ मर्यादाओं और कुछ बीच-बचाव की उम्मीदों ने लेखापाल को बचा लिया। लेकिन जिस तरह फिल्मों घटित होता है ठीक वैसा ही गुरूवार की दोपहर को घटित हो गया। जिससे साबित हुआ कि विधि के विधान को कोई टाल नहीं सकता है। मारपीट से बचने  लेखापाल रामाश्रम भोजनालय खाना खाने चले गए जहां पर खाना खाने पर विवाद ने उनके साथ वही स्थिति निर्मित कर दी जिसकी वजह से वे नगर निगम कार्यालय  को छोडक़र भागे थे। रामाश्रम में  भोजन करने वाले एक आदमी ने लेखापाल के साथ जोरशोर से पिटाई की। इस तरह जो इच्छा कर्मचारी पूरी नहीं कर सके थे वह इच्छा भगवान ने भोजनालय में किसी दूसरे से पूरी करा दी। यह नजारा नगर निगम के लेखापाल शरद बरसैंया के साथ पूरे परिसर में देखने मिला।
 गौरतलब है कि नगर निगम में लेखापाल शरद बरसैंया के प्रति सभी कर्मचारियों में गुरूवार के दिन जरूरत से ज्यादा आक्रोश देखने मिला। सभी शाखाओं के कर्मचारी एक स्वर में लेखापाल को हटाने के नारे लगा रहे थे। निगम के गेट से लेकर लेखापाल के कक्ष तक अभूतपूर्व हंगामा कर्मचारियों ने किया। आज के दिन कर्मचारियों ने सभी मर्यादाओं को तोडक़र लेखापाल सहित आयुक्त एसबी सिंह और स्थापना शाखा में पदस्थ दामोदर ठाकुर के खिलाफ अत्याधिक जहर उगला। मामला यह था कि एक तो निगम के सभी कर्मचारियों को 17 दिन गुजरने के बाद वेतन मिला। वह भी 25 प्रतिशत कम था। इसलिए कर्मचारियों के बीच इस कम राशि को लेकर जबरदस्त आक्रोश उत्पन्न हो गया। तुरंत फुरंत कर्मचारी संघ के नेता माधव कटारे के साथ सभी ने इस मसले पर चर्चा की। बाद में सभी लोग एकत्रित होकर बरसैंयां के चेम्बर की ओर बढ़े। यहां पर जब 3-4 कर्मचारियों ने आक्रोश में आकर बरसैंया को मारने के लिए हाथ तक उठा लिए। लेकिन कुछ लोगों की समझाईश के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन कर्मचारी अंतत: बरसैंया को हटाने की जिद पर अड़े रहे। बात इतनी बढ़ गई कि बरसैंया बोले कि कागज लाओ हम अभी इस्तीफा दे देंगे। लेकिन लालच और भ्रष्टाचार में डूबे लेखापाल ने फिर गिरगिट की तरह रंग बदला और कहने लगे कि यदि माधव भैया और बिल्थरे जी कहेंगे तो हम इस्तीफा दे देंगे। जबकि माधव कटारे वहीं पर मौजूद थे और उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि दैवेभो कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित पूरा वेतन दिया जाए। तभी कोई बात होगी। इसके अलावा कर्मचारी, आयुक्त एसबी सिंह को बुलाने के लिए लेखापाल से बार-बार गाली-गलौज के सहित बुलाने कहते रहे। कुछ ही देर बाद आयुक्त नगर निगम में आए उन्होंने हंगामे को देखकर कहा कि कर्मचारियों में से चार-पांच लोग उनके चेंबर में आकर चर्चा कर लें। लेकिन माधव कटारे इतने ज्यादा आक्रोश में थे कि वे इस मुद्दे पर आयुक्त के कक्ष में जाने के इच्छुक नहीं दिखे। हालांकि उन्होंने आयुक्त से सभाकक्ष के बाहर ही स्पष्ट रूप से कह दिया था कि 263 कर्मचारियों को नियमित किया जाए। बांकी उन्हें कुछ नहीं कहना है।
           उल्लेखनीय है कि नियमितीकरण के लिए एक कमेटी गठित की गई है। उसमें स्थापना के दामोदर ठाकुर सहित लेखापाल और अन्य लोग तरह तरह के अड़ंगे लगा रहे हैं। जिससे कर्मचारी प्रतिदिन हताशा का शिकार बन रहे हैं। फलस्वरूप इसी हताशा ने निगम परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया है। एक तरफ कर्मचारी कहते हैं कि लेखापाल आयुक्त से विवाद कराना चाहता है और अपनी कलम दैवेभो कर्मियों के मामले में नहीं फंसाना चाहता है। जबकि कुछ कर्मचारी और ठेकेदार आयुक्त के सलाहकार बने हुए हैं। अयुक्त कर्मचारियों की वजाय ठेकेदारों के इशारों पर कर्मचारी हितैषी निर्णय ले रहे हैं। यह भी बड़ा ही आपत्तिजनक मामला है। यही नहीं कर्मचारी संघ के एक गुट ने आयुक्त से चर्चा की। लेकिन बाद में आयुक्त ने एक कर्मचारी से कहा कि यदि इसी प्रकार का रवैया रहा तो वे नियमितीकरण में कोई भी व्यवधान पैदा कर सकते हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि आयुक्त एसबी सिंह के कार्यकाल में हाईकोर्ट ने 83 दैवेभो कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन उन्होंने केवल 6-7 कर्मचारियों का पैसे लेकर भला किया। हालांकि जिन्हें नियमित किया गया है वे भी योग्य नहीं थे। कोर्ट को गुमराह करके उनके पक्ष में संबंधित शाखाओं के प्रभारियों ने ब्यान दिए थे। जिससे उनका रास्ता साफ हो गया था।
             कर्मचारियों में स्थापना प्रभारी दामोदर ठाकुर के खिलाफ भी आक्रोश था इसलिए माधव कटारे और संघ सदस्यों के बीच उन्हें बुलाकर नियमितीकरण में बाधक नहीं बनने की चेतावनी दी गई। साथ ही इस शाखा में पदस्थ एक महिला कर्मी भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में नहीं है। इस तरह वे भी अपनी टांग अड़ाए हुए हैं। निगम में कर्मचारियों के बीच मतभेद पैदा करने में आयुक्त भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे इस हंगामे के लिए लेखापाल के साथ उतने ही जिम्मेदार हैं जितने की अन्य कर्मचारी क्योंकि करीब 25 लाख से अधिक की राशि मकान किराया और भत्ता आदि बढऩे से इस बार कर्मचारियों को अधिक वेतन मिलना था। लेकिन आयुक्त ने भी लेखापाल से सभी कर्मचारियों की 25 प्रतिशत राशि कम भुगतान करने का मौखिक आदेश दिया। जिससे बिना किसी जानकारी के कम राशि मिलने के बाद कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया दूसरी ओर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को पूरा वेतन दिलाने आदेशित किया था। इस तरह निगम में बैठे अधिकारी, कर्मचारी अपने अपने तरीके से खेल करवा रहे हैं।
             कर्मचारियों ने खेल महोत्सव, सभाकक्ष, आयुक्त कक्ष आदि पर खर्च की गई अनाप शनाप राशि पर भी इसी दौरान आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि इन सब खर्चों की वजह से उन्हें समय से वेतन नहीं मिला है। इस प्रकार का व्यवहार आयुक्त के खिलाफ जाता है। पूरे परिसर में करीब करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। लेकिन महापौर अनीता अहिरवार निगम में झांकी तक नहीं।  प्रतिनिधि करीब सवा पांच बजे तक परिसर में मौजूद रहा। इस दौरान भी महापौर गायब ही रहीं। जबकि इतना हंगामा होने के बाद उन्हें अपनी परिषद की खोज-खबर जरूर लेना थी। केवल पूरे मामले के दौरान नरेश यादव इत्फाक से चक्रेश सिंघई, नईम खान और कुछ चापलूस कर्मचारी, ठेकेदार आयुक्त के ईदगिर्द घूमते रहे। यही नहीं एक तरफ नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, बाहर से तो कर्मचारियों के साथ और निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखते हैं लेकिनवे भी अपनी स्वार्थसिद्धी के लिए आयुक्त के लिए यह सलाह देने से नहीं चूके कि जब तक हंगामा करने वाले कर्मियों के खिलाफ धारा 353 का उपयोग नहीं करेंगे। तब तक यही होता रहेगा। हालांकि यह सलाह तो उन्होंने बाद में दी लेकिन शायद कर्मचारियों को पहले से मालूम था कि चक्रेश सिंघई उनके खिलाफ हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में ही उनके चेंबर को खोलकर गाली देकर सभी ने अपनी अपनी भड़ास निकाल ली थी।

लेखापाल ने रची साजिश

      जब कर्मचारी आक्रोश में आकर उनके चेंबर पहुंचे मारपीट करने उतारू हुए तो कर्मचारियों ने लेखा शाखा को बंद करके बाहर आने कहा। तब उन्होंने पार्षद नरेश यादव और एक अन्य कर्मचारी मौजूदगी में शाखा की कुर्सी उठाकर कांच के पार्टीशन पर मारी फिर दोनों टेबल के कांच उठाकर पटक दिए। जिससे दोनों कांच चकनाचूर हो गए। साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल से कर्मचारियों द्वारा की गई गाली-गलौच की रिकॉर्डिंग की। साथ ही मीडिया का डर भी दिखाया। इस प्रकार उन्होंने कर्मचारियों के आक्रोश को इस प्रकार की साजिस रचकर उनके खिलाफ पुलिस का मामला बनवाने का प्रयास किया। इसके बाद वे नगर निगम छोडक़र बाहर चले गए।  कुछ पार्षदों ने आरोप लगाए हैं कि जो अखबार शहर को लीड कर रहा है उसमें निगम का बचाव किया जाता है।

एस्सेल का एग्रीमेंट है संदिग्ध

बिजली कर्मचारी 20 जनवरी को

करेंगे विरोध प्रदर्शन

मनोज शुक्ला 
 
सागर। पिछले दिनों शहर संभाग को बिजली कंपनी एस्सेल के हवाले कर दिया गया है। इस निजीकरण प्रक्रिया की वजह से बिजली कर्मचारी सहित उनके प्रतिनिधि महासंघ ने पहले तो कोई विरोध दर्ज नहीं कराया। लेकिन अब वे इस कंपनी की खिलाफत करने के मूड में आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर उज्जैन में भी इस कंपनी का लगातार विरोध हो रहा है। लेकिन सरकार बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण में लगी है। कांग्रेस सरकार ने पहले बिजली बोर्ड के लिए सरकारी कंपनियों में बदलकर जनता की गाड़ी कमाई को इनके हाथों में सौंप दिया। अब भाजपा सरकार अपने हितों की खातिर सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियों के हाथों में अरबो रूपए की संपत्ति सौंप रही है। इस प्रकार जनता के धन पर निजी कंपनियां ऐश कर रही हैं। जबकि इस प्रकार संपत्ति को हवाले करने के बाद भी बिजली कर्मचारियों ने कोई विरोध नहीं किया। चूंकि बिजली कर्मचारियों में सर्वाधिक नेता भाजपा से जुड़े अनुसंगी संगठनों से वास्ता रखते हैं। जिसकी वजह से वे कुछ दिनों तक विरोध को लेकर असमंजस्य में रहे। हालांकि जब भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी महासंघ की नींद खुल चुकी है। इस महासंघ के किशोरी लाल रैकवार ने कंपनी का विरोध करने का निर्णय ले लिया है। फलस्वरूप जहां पिछले दिनों कांग्रेस के एक नेता ने बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया था वहीं अब भाजपा सरकार के संगठनों से जुड़े लोग भी एस्सेल का विरोध करने पर उतारू हैं। जिससे लगने लगा है कि कंपनी को निकट भविष्य में वितरण व्यवस्था पर संकट का सामना करना पड़ेगा। वैसे कंपनी ने शहर संभाग के परिसर पर बहुत बड़ी राशि खर्च करके कायाकल्प करने की मंशा जाहिर की है। लेकिन परिसर को बदलने से शहर की बिजली वितरण व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पाएगे। आज भी विद्युत उपभोक्ता बिजली बिलों में गड़बड़ी, समय वे समय की कटौती को लेकर परेशान हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी फिलहाल तो उपभोक्ताओं से ठीक-ठाक व्यवहार कर रहे हैं। यह व्यवहार भी वे मजबूरी के तहत करते हैं। चूंकि कंपनी के हैंडओवर होते ही विरोध के स्वर फूटने लगे थे। जिससे एस्सेल कंपनी के प्रबंधन ने रणनीति में ढील बरतना शुरू की है। वैसे कंपनी को जल्दबाजी भी नहीं है क्योंकि कंपनी के साथ 15 वर्षों का सरकार का करार हुआ है। इसलिए वे निश्चिंत हैं यदि एक बार उपभोक्ताओं को अपने बस में कर लिया तो फिर 15 वर्षों तक उनका खून चूंस सकते हैं।

ये कैसा गोलमाल!

सरकार में एस्सेल कंपनी के साथ किसी भी प्रकार का करार नहीं किया है। गौरतलब है कि जब पूर्वी क्षेत्र वितरण कंपनी ने नीलामी की थी उसके बाद नीलामी में सफल बोलीदारों में स्मार्ट बायरलेस लिमि. कंपनी के लिए सीएमडी ने पत्र लिखा है। जिससे स्पष्ट है कि एस्सेल कंपनी सफल बोलीदार नहीं थी। फिर भी जब सागर में नगर संभाग की कमान एस्सेल ने संभाली तब बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इस तरह स्मार्ट वायरलेस लिमि. और एस्सेल के बीच का गोरखधंधा अभी तक अबूझ पहेली है।

भर्ती में धांधली

एस्सेल बिजली कंपनी विधिवत शहर संभाग का प्रभार संभालने के काफी पहले से सागर में जमीन हुई थी। उन्होंने इस तरह कंपनी की जरूरत की हिसाब से कर्मचारियों की चुपचाप भर्ती कर ली। किसी भी प्रकार का विज्ञापन निकालकर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की है जो एक प्रकार से शहर के होनहार लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। इसी प्रकार कर्मचारियों के विरोध को शांत करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों के नाते-रिश्तेदारों सहित सेवानिवृत कर्मचारियों को अपनी कंपनी में प्रश्रय दिया है। जिससे कुछ दिनों तक विरोध के स्वर शांत रहे। हालांकि यह उपाय भी अब निरर्थक साबित होने वाला है। बिजली कर्मचारी महासंघ कंपनी की जोरदार तरीके से खिलाफत करेगा। ऐसा दावा महासंघ ने किया है।  
  
झूठे हैं एस्सेल के दावे

मनोज शुक्ला

सागर। करीब डेढ़ महिने से मप्र पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण  कंपनी का कामकाज एस्सेल ग्रुप देख रहा है। लेकिन यह निजी कंपनी शहर के उपभोक्ताओं के बीच अपनी छबि बनाने के लिए झूठे दावे कर रही है। हालही में कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि बिजली कंपनी ने विद्युत मंडल को तीन करोड़ 77 लाख की वसूली उगाहकर दी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्युत मंडल को उपभोक्ताओं से बिल वसूली में पसीना आ जाता था। यही नहीं तमाम प्रयासों के बाद बिल वसूली में उन्हें सफलता नहीं मिलती थी। जबकि विद्युत मंडल के अधिकारियों का  दावा है कि एस्सेल कंपनी द्वारा वसूला गया राजस्व कम है। कार्यपालन यंत्री एसके गुप्ता के अनुसार एस्सेल कंपनी  के अधिग्रहण से पहले विद्युत मंडल पांच करोड़ का राजस्व प्रतिमाह वसूल कर रही थी। इस तरह देखें तो कंपनी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में विद्युत मंडल पर उल्टे सीधे आरोप भी लगाए हैं। जिनसे ऐसा लग रहा है कि कंपनी शहर के उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा देने के बजाय सरकारी बिजली कंपनी की साख को बट्टा लगाने आई है। आश्चचर्यजनक तथ्य यह है कि जो आरोप लगाए गए हैं। उनकी भाषा बड़ी ही असभ्यतापूर्ण है। जिससे अंदाजा लगता है कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी पढ़े लिखे ही नहीं हैं। इसके अलावा विज्ञप्ति में यह भी दावा है कि अब अगले महीने से एस्सेल अपने तरीके से वसूली करेगी। यह कहना भी बड़ा ही हास्यायप्रद लग रहा है क्योंकि वसूली तो नियम अनुसार ही होगी। इस तरह एक तरफ सरकारी बिजली कंपनी सहित उपभोक्ताओं के मन में भी डर पैदा किया जा रहा है। जबकि एस्सेल ग्रुप की पालसी में केवल उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा ही नहीं देना है वरन शहर के भीतर मौजूद जनता को सामाजिक, आर्थिक रूप से खड़ा भी करना है। जिससे उनके जीवन स्तर में बदलाव आ सके और वे अच्छे से जीवन-यापन कर सकें। लेकिन कंपनी में बैठे अधिकारी कर्मचारी इस लक्ष्य की अनदेखी करने में लगे हैं जो बेहद ही आश्चर्यजनक है। इतना ही नहीं सरकारी बिजली कंपनी के अधिकारी एस्सेल के अनर्गल प्रलाप पर अपनी ओर से आपत्ति भी दर्ज नहीं करा रहे हैं। जबकि निजी कंपनी सरकार की छबि को धूमिल करने में लगी है।

कांग्रेस ने जताया आक्रोश 
     
              जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रेखा चौधरी ने एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किए जा रहे उपभोक्ताओं के शोषण एवं मनमानी पर तीखा आक्रोश जताया है। उन्होंने कंपनी को दिए गए ठेके को समाप्त करने की मांग करते हुए उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस अत्यावश्यक सेवा में बिजली की मंहगी दरों के बाबजूद आम गरीब व मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की मनमानी वसूली की जा रही है।

Tuesday, January 15, 2013

जनसुनवाई




नसबंदी आपरेन के बाद
 महिलाएं फिर गर्भवती
80 आवेदकों की समस्यायें सुनी
सागर। आमजनों की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव ने जनसुनवाई में 80 आवेदकों की समस्याये सुनी। उन्हें निपटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न जनसुनवाई में ग्राम परगुंवा की श्रीमती नंदिता बंसल और ग्राम पिठौरिया की श्रीमती शांतिबाई बुन्देला ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उन्होंने 16 नवम्बर 2011 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांदरी में नसबंदी आपरेषन कराये थे और इसके बावजूद वे दोनो पुनःगर्भवती हो गई है । उन्होंने बच्चो के लालन-पालन हेतु उचित मुआवजा राषि दिलाने का अनुरोध किया । इस संबंध में सी.एम.एच.ओ.को निर्देषित किया गया कि दोनो महिलाओ के क्लेम प्रकरण बनवायें।
  पद्माकर नगर सागर के सुरे कुमार गुप्ता ने आवेदन दिया कि उन्होंने मध्यप्रदेष गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकासमण्डल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार डा.हरिसिंह गौर नगर कालोनी में निर्माणधीन भवनों के लिये पंजीयन हेतु 57 हजार रूपये की राषि चालान द्वारा जमा कराई थी और 31 अक्टूबर 08 को पंजीयन भी हो गया है । इसके अतिरिक्ति 23 जुलाई 2009 को उन्होंने 57 हजार रूपये की अतिरिक्त राषि भी जमा की है । इस प्रकार आवेदक ने कुल 1 लाख 14 हजार रूपये की राषि भवन के आवंटन हेतु मण्डल में जमा करायी है । अब मण्डल कार्यालय सागर द्वारा 1 दिसम्बर 12 को पंजीयन निरस्त करने का नोटिस दिया गया है और मण्डल में जमा की गई राषि वापस लेने का दबाब डाला जा रहा है। उन्होंने हाऊसिंग बोर्ड द्वारा की गई धोखाघडी की जांच कराने और आवेदक को नियमानुसार भवन आवंटित कराने का अनुरोध किया ।जनसुनवाई में ग्राम धवोली के बालमुकन्द साहू और गुड्डा यादव आदि कृषको ने आवेदन दिया कि उनकी जमीन बुन्द्रेलखण्ड पैकेज अंतर्गत जलाषय निर्माण के डूब क्षेत्र में आ गई इसके अतिरिक्त जो जमीन उनके पास रह गई है उसमें जलाषय के रिसाब से पानी रिसने के कारण दो फसलें नष्ट हो चुकी है । उन्होंने उचित मुआवजा दिलाने जाने का अनुरोध किया ।
केन्डिल मार्च में शामिल हों
सागर ।महिलाओं के प्रति सम्मान के भाव समाज के आम व्यक्ति में पैदा हो जाये, इस हेतु सागर में 18 जनवरी को शाम 5 बजे से केन्डिल लेकर संदेष यात्रा निकाली जायेगी । महिला अपराधो की रोकथाम और महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिये जिले में प्रारंभ इस अभियान में अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने और सहभागिता निभाने के लिये कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं समाज सेवियों, पत्रकारों स्वयंसेवी संगठनों, शासकीय विभागों के अधिकारियों और जागरूक नागरिकों उपस्थित रहकर समाज महिलाओं के प्रति सम्मान भाव को जागृत करने के अनेक उपाय व सुझाव व्यक्त किये । साथ ही इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वे महिला सम्मान की सुरक्षा के लिये अपनी ओर से जो भी प्रयास कर सकेगे वह करेंगे। इसके साथ ही सागर में 18 जनवरी को शाम 5 बजे स्थानीय स्टेडियम ग्राउन्ड से निकलने वाली केन्डिल संदेष यात्रा में स्वयं और अपने साथियों के भागीदारी निभायेगे । बैठक में आम नागरिकजनों से अपील की गई की वे सद्भाव के साथ स्वेच्छा से केन्डिल मार्च में शामिल हो । 
पोलियो अभियान रणनीति
निर्धारित की
सागर।जिले में 20 जनवरी को सम्पादित होने जा रहे सघन पल्सपोलियो अभियान की शत-प्रतिषत सफलता के लिय सागर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें जिले का 0 से 5 वर्ष आयु तक का कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक पीने से वंचित नहीं रह जाये इस हेतु आवष्यक रणनीति निर्धारित की गई ।
                कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न इस पल्स पोलियो की बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 339608 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । इस हेतु जिले में 2403 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गये है। इन केन्द्रों में टंªाजिर/मेला व बाजार में स्थापित 168 केन्द्र भी शामिल है । अभियान में 5494 बेक्सीनेटर व 347 सुपरवाइजर तैनात किये गये है ।
                अभियान की शत-प्रतिषत सफलता के लिये कलेक्टर ने निर्देषित किया कि अभियान की तिथियों का पर्याप्त प्रसार-प्रचार किया जाये । इस हेतु दीवार लेखन कराना आवष्यक होगा । सभी बी.एम.ओ.तीन दिन पहले से अभियान का लाऊड स्पीकर से प्रचार करायेगे । उन्होंने बेक्सीन भण्डारण हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर कोल्ड चैन व्यवस्था पुख्ता बनाने के निर्देष दिये । आपने कहा कि बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेषन, मेला हाट बाजारों में भी बूथ स्थापित करें ।
19 को रैली निकलेगी
पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये सागर नगर में 19 जनवरी को अभियान के जनजागरण हेतु पैदल रैली आयोजित की जा रही है । जिसके लिये नोडल अधिकारी डा.प्रणय कमल खरे रहेगे । यह रैली नगर निगम चिकित्सालय (पुराना डफरिन) से प्रारंभ होकर, तीनबत्ती, यातायात पुलिस चौकी कटरा होते हुए राधा तिराहा पर विसर्जित होगी । टास्क समिति बैठक अवसर पर अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव, सी.एम.एच.ओ.डा.अजय बडोन्या, टीकाकरण अधिकारी और समस्त बी.एम.ओ.व स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे ।
दो कर्मचारी निलम्बित
सागर ।कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले में दो लिपिक वर्गीय कर्मचारियो को शासकीय कार्यो के निष्पादन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है । अधीकृत जानकारी के अनुसार कार्यालय संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन संजीव जाटव को कार्य से अनुपस्थित रहने और दमोह जेल में अनिरूद्व रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । निलम्बित अवधि में इनका मुख्यालय अंक मूक वधिर शाला बाधराज रखा गया है । इसी तरह जिला शहरी विकास अभिकरण सागर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन यूनिस खान को अनावष्यक फाइलें रोकने और लोकायुक्त प्रकरण के पालन प्रतिवेदन में बिलम्ब करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । निलम्बित अवधि में इनका मुख्यालय नगर पंचायत बण्डा किया गया है ।

Sunday, January 13, 2013

खेल महोत्सव 2013 का समापन



विकास कार्यों का भूमिपूजन  
घोषणाएँ
2 करोड़ रूपये कम्यूनिटी हाल* 50 लाख स्टेडियम के लिए,* 1 करोड़ 50 लाख पार्कं प्रतिमा स्थापना के लिए,*  सागर झील के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़,* वी.आई.पी रोड के लिए 3.5 करोड़*सागर के लिए 20 करोड़ रूपये,
सागर। खेल महोत्सव 2013 का समापन एवं पुरस्कार वितरण तथा संजय ड्राईव पर डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापना, जिला चिकित्सालय गेट न.1 से तिली तिराहा तक उत्कृष्ठ सड़क का निर्माण एवं राधा तिराहा से डिंपल पेट्रोल पंप तक, सड़क निर्माण व पाईप लाईन विस्तार का भूमिपूजन म.प्र. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री बाबूलाल गौर, सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष सुधा जैन, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण यादव, महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नगरीय प्रशासन मंत्री .बाबूलाल गौर ने कहा कि सागर का जैसा नाम है वैसा सागर को बनाना है सागर भोपाल से अच्छा बन सकता है। 50 साल में यहां की उन्नति नहीं हुई उघोग नहीं लगे रोजगार के कंेद्र नहीं है, कम्यूनिटी हाल नहीं है लाखा बंजारा की प्रतिमा नहीं। कितने मुख्यमंत्री हुए मगर विकास नहीं हुआ। सड़के गायब रोजगार गायब, बिजली गायब, इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिऐ। मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में सरकार चल रही है हमने कोई नया टैक्स नहीं लगाया फिर भी खजाना भरपूर है। इस वर्ष पूरे म.प्र. के लिए 1 हजार करोड़ रूप्ये खर्च करेंगे। और सागर में 20 करोड़ खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एक बीमारी है शहर से अतिक्रमण को हटाना पडे़गा। अतिक्रमण नहीं हटाया गया होता तो भोपाल सुंदर नहीं होता। उन्होंने कम्यूनिटी हाल निर्माण के लिए 2 करोड़ रूप्ये, सागर झील सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़, स्टेडियम के लिए 50 लाख रूप्ये एवं खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में वात्सल्य स्कूल बैंड प्रस्तुति के लिए 11 हजार रूप्ये, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले एम.एम.रीजनल और आर्य कन्या के बच्चों को 10-10 हजार रूप्ये देने की घोषणा की उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी वह दी जाएगी। नगर निगम 15 जून तक काम पूर्ण कर ले उसके बाद और राशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सागर के इतिहास में आज तक 18 करोड़ की सड़के एक साथ इतिहास में कभी नहीं बनीं होंगी। तिली में उत्कृष्ट सड़क का निर्माण होगा। डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही लाहिया मंडपम्, दीनदयाल उपाध्याय मंडपम् और जवाहर लाल नेहरू मंडपम्, बनाने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जितनी राशि की आवश्यकता होगी, वह दी जाएगी। सागर का वही नक्शा होगा जैसा राजधानी भोपल का है। संजय ड्राईव पर वी.आई.पी रोड निर्माण के लिए 3.5 करोड़ देने की घोषणा की श्री गौर ने खेल महोत्सव में ओवर आल ट्राफी बालक कब्बड्डी विजेता इम्मानुअल स्कूल, एवं केन्द्रीय विघालय क्र.1 विजेता एवं एम.एल.बी. उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज उत्सव को माहौल है। म.्रप. शासन के पूर्व मुख्यमंत्री गौर सा. कार्यक्रम में उपस्थित है। गौर साहब ने कुशल प्रशासक के साथ ही शहरों की संस्कुति को बदलने का कठोर निर्णय लिया नगर अतिक्रमण के शिकार थें उन्होंने अतिक्रमण हटवाया इसलिए लोग उन्हें बुलडोजर मंत्री कहते है। उन्होंने इसकी शुरूआत भोपाल से की, पूरे म.प्र. की जनता ने उनके इस निर्णय को स्वीकारा और भाजपा चुनाव जीती गौर साहब के नेतृत्व में शहरों का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा है कि विकास के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी सरकार देगी। सागर शहर के उपर आपकी कृपा रही है हम लोगों ने पिछले दिनों निर्णय लिया था कि सागर संभागीय मुख्यालय है और यहां कम्यूनिटी सेंटर हांेना चाहिए कलेक्टर महोदय ने को आपरेटिव बैंक के बाजू की जगह उपलब्ध करा दी है उन्होंने ने निवेदन किया कि संभागीय मुख्यालय होने के कारण एक हजार लोगों का कम्यूनिटी हाल बने। प्रदेश की राजधानी भोपाल सबसे सुंदर है उसी प्रकार संजय ड्राईव के दोनों तरफ तालाब है भोपाल की तर्ज पर यहां भी व्ही.आई.पी. रोड बनाई जाए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ जी से फलाई ओव्हर के संबंध में चर्चा हुई है अगर यहां फलाई ओव्हर बनाया जाता है तो बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होने तालाब के किनारे रोड बनाने की मांग की शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए यू.आई.डी.एस.एस.एम.टी. योजना अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पथरिया में जमीन आवंटित होने की जानकारी दी। समाजवादी चिंतक श्री रघु ठाकुर ने संजय ड्राईव स्थित डा. लाहिया की प्रतिमा स्थापना कार्यक्र्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवे समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महापौर श्रीमति अनीता अरिवार ने समस्त अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया
ओवर आल चैम्पियनशिप कान्वेंट ने जीती 
सागर। खेल महोत्सव 2013 के अंतर्गत ओवरआल चैमपियनशिप बालक एवं बालिका सेंट जोसफ कान्वेंट ने जीती। समस्त प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनभागीदारी से पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें खो-खो बालक में विजेता केन्द्रीय विघालय ढ़ाना , उपविजेता केन्द्रीय विघालय क्र. 1 एवं खो-खो बालिका में विजेता केन्द्रीय विघालय क्र. 1 उपविजेता दीपक मेमोरियल को स्व. हरि नारायण एवं उषा पांडेय की स्मृति में रीतेश पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किए। कब्बड्डी बालक विजेता इम्मानुअल स्कूल उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर पगारा, एवं कब्बड्डी बालिका में विजेता केन्द्रीय विघालय क्र. 1 उप विजेता एम.एल.बी.क्र. 2 सदर व्हालीबाल बालक में विजेता संुदरलाल मेमो. उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल एवं बालिकस व्हालीबाल में विजेता एम.एल.बी. क्र.1 उपविजेता आर्य कन्या उच्चतर विघालय फुटबाल स्कूल बालक में विजेता स्वीडिश मिशन उच्च. माध्य. वि. उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, फुटबाल ओपन में सदर र्स्पोटिंग क्लब एवं उपविजेता क्रिश्चियन क्लब सागर बास्केटबाल बालक में विजेता इम्मनुअल उच्च.माध्य.वि., उपविजेता केन्द्रीय विघा. क्र. 1 एवं बास्केटबाल बालिका में विजेता दीपक मेमो. स्कूल, उपविजेता बाल्सल्य स्कूल, हेंडबाल बालक विजेता के.बी.1 विजेता, उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट एवं हेंडबाल बालिका विजेता के.बी.1 उपविजेतर सेंट जोसफ कान्वेंट को स्व. श्रीमति सुशीला मिश्रा की स्मृति में शरद मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बैडमिंटन बालक सीनियर एवं जूनियर, बैडमिंटन बालिका सीनियर की विजेता हर्षिता पौराणिक सेंट जोसफ, उपविजेता आयुशी सेंट जोसफ एवं बैडमिंअन बालिका जूनियर की विजेता श्रेया सेंट जोसफ कान्वेंट उपविजेता तोषिका दीपक मेमो. केा बैडमिंटन ओपन पुरूष एकल एवं बैडमिंटन ओपन महिला एकल  बैडमिंटन ओपन पुरूष युगल शतरंज बालिका सीनियर में शर्मिष्ठा महर्षि विघा.मंदिर, डाली चढ़ार उत्कृष्ठ विघा. स्वेच्छा उपाध्याय दीपक मेमो. केचन डागौर दीपक मेमो. एवं शतरंज बालिका जूनियर की भव्या छाबड़ा दीपक मेमो. दिव्या छाबड़ा सरस्वती शिशु मंदिर कनिष्ठा छावड़ा दीपक मेमो. आशी नायक सेंट जोसफ कान्वेंट, एवं शतरंज बालक सीनियर एवं जूनियर टेबिल टेनिस बालक सीनियर में विजेता सेंट जोसफ कान्वेंट उप विजेता सेंट जोसफ कान्वेंट, एवं बालक जूनियर टेबिलटेनिस में विजेता एवं उपविजेता सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल को पुरस्कार दिए।.
                                   

Saturday, January 12, 2013

स्वामी विवेकानंद जयंती


                              
गढ़ाकोटा में मंत्री व कलेक्टर ने
 सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया
सागर । राज्य सरकार के निर्देषानुसार प्रदेष के अन्य जिलों की तरह सागर जिले में भी स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों, आश्रम व छात्रावासों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसी कड़ी में गढ़ाकोटा तहसील मुख्यालय स्थित कृषक स्टेडियम में के पंचायत मंत्री  गोपाल भार्गव और कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया । इसी तरह सागर स्थित शासकीय उत्कृष्टता विद्यालय में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव, एस.डी.एम. रवीन्द्र चौकसे व अन्य जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया ।
       स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाषवाणी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के समयानुसार साथ-साथ आयोजित हुए । इसी क्रम में आयोजन स्थल पर प्रातः 11 बजे सभी भागीदार एकत्रित हुये और प्रातः 11.25 बजे राष्ट्रगीत व वन्देमात्रम का सामूहिक गायन हुआ । इसके पष्चात 11.30 बजे सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम संबंधी 12 योग पर आधारित सूर्य नमस्कार किया गया । सूर्य नमस्कार कार्यक्रम उपरांत सभी ने प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चौहान द्वारा दिये गये संदेष को सुना और आभार व्यक्त करने के साथ 12.30 बजे समारोह समापन हुआ ।
पंचायत मंत्री भी हुये सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता में  शामिल
सागर । स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र में एक अनूठे नवाचार की शुरूआत की गई है। जिसमें 13 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव सहित कुल 39740 परीक्षार्थी शामिल हुये । इस अवसर पर कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक  पंकज श्रीवास्तव विषेष रूप से उपस्थित रहे ।
       रहली विधानसभा क्षेत्र में यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता गढ़ाकोटा, रहली एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित कुल 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री भार्गव गढ़ाकोटा स्टेडियम स्थित परीक्षा केन्द्र पर शामिल हुये । उनका रोल नम्बर 2014460 है । प्रतियोगिता में कुल 39740 परीक्षार्थी  शामिल हुये । इनमें 12748 महिला एवं 26992 पुरूष शामिल हैं । इनमें से छात्र-छात्राओं की संख्या 13663 थी । परीक्षा में 17 डाक्टर, 13 व्यापारी, मंत्री श्री गोपाल भार्गव सहित 642 राजनेता शामिल हुये । वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यषोदा कोरी एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती इन्दु खटीक ने भी सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी । गढ़ाकोटा स्टेडियम परीक्षा केन्द्र का केन्द्राध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एम.पचौरी को बनाया गया तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिये कुल 1347 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये थे ।
परीक्षा के प्रष्न पत्र में कुल 100 प्रष्न पूछे गये थे, जिसके लिये दो घन्टे का समय निर्धारित था । परीक्षा का समय दोपहर एक बजे से तीन बजे तक रखा गया था । परीक्षा के दौरान नकल करने पर विषेष सख्ती रही । इस दौरान एक परीक्षार्थी को नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल पर बात करते हुये पकड़ा गया तथा उक्त परीक्षार्थी का नकल प्रकरण बनाया गया । ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने परीक्षा के बाद कहा कि इस प्रतियोगिता से क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार आयेगा और वे बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर सकेंगे ।
आयोजन समिति स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान एवं षिक्षा प्रसार समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिये पुरस्कार भी घोषित किये गये हैं । जिसके अनुसार प्रथम पुरस्कार - अल्टो कार, द्वितीय पुरस्कार - सुजुकी हयाते (लड़के को) स्कूटी (लड़की को), तृतीय पुरस्कार - दो लड़को व तीन लड़कियो को एम.बी.ए. एव ंबी.ई. की मुफ्त षिक्षा, चौथा पुरस्कार - पांच देषों की विदेष यात्रा, पांचवा पुरस्कार - पांच लेपटाप, छठवां पुरस्कार - पांच एल.सी.डी. टी.व्ही., सातवां पुरस्कार - 10 टेबलेट, आठवां पुरस्कार - 10 लोगो को वैष्णोदेवी की यात्रा, नौवां पुरस्कार - 10 साईकिले, दसवां पुरस्कार - 25 रंगीन मोबाईल, ग्यारहवां पुरस्कार - 10 कूलर, बारहवां पुरस्कार - 25 टाइटन हाथ घड़ी, तेरहवां पुरस्कार - 500 टी शर्ट दी जायेंगी।

देश को वैभव दिलाने धर्म-संस्कृति को आधार बनायें: सांसद
एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
सागर।  सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि युवा शक्ति ही देश को परम वैभव दिला सकती है। इसके लिए युवाओं को हमारे देश की धर्म और संस्कृति को आधार बनाना होगा। यह बात उन्होंने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक्सीलेंस गल्र्स कालेज के राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में कही।
सांसद ने कहा कि जो राष्ट्र संत और महात्माओं के आदर्शों पर चलता है उस देश का चारो ओर विकास होता है। हमारे देश के संत महात्माओं को लोगों ने पहचाना नहीं। स्वामी विवेकानंद का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने ऐसे काम किए कि इतनी कम आयु में भी विश्व प्रसिद्ध हो गये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अमेरिका के शिकागो शहर में धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे और जब उनके भाषण देने का समय आया तब जानबूझकर उनके भाषण का समय कम निर्धारित किया गया था। कम समय में भी स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण से अमेरिका ही नहीं पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। भाषण के शुरू में ही उन्होंने देवी और सज्जनों ना कहकर भाईयों और बहनों शब्दों का इस्तेमाल किया उनके इस उद्बोधन से पूरा हॉल गूँज उठा।
श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के समय में देश गुलामी में जकड़ा था। विदेश भ्रमण करने के बाद स्वामी विवेकानंद जब भारत लौटे तो उन्होंने पूरे देश का भ्रमण किया और देश के राजाओं से कहा कि देश को आजाद कराएँ। लेकिन देश के राजा इसके लिए तैयार नहीं हुए, फिर स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं का आव्हान किया। सांसद ने कहा कि देश को आजाद कराने में भारत के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र में यदि युवा संगठित हो जाये तो उस देश में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अन्ना हजारे के नेतृत्व में सारे देश का युवा भ्रष्टाचार के लिए लामबंद हो गया था। इसी तरह दिल्ली की घटना को लेकर देश का युवा एकत्रित हो गया था। युवाओं के कारण ही देशों में क्रांति आती है। युवा ही क्रांति का माहौल पैदा करते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित कर मनाती है। दूसरी सरकारों ने स्वामी विवेकानंद को कभी याद नहीं किया। उन्होंने युवा वर्ग से आव्हान किया कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें और विदेशी संस्कृति को ना अपनाएँ। बल्कि भारतीय धर्म और संस्कृति को आधार बनाकर आगे बढ़ें। इस समय देश गरीबी, भ्रष्टाचार, मंहगाई और आतंकवाद जैसी गंभीर समस्याओं से गुजर रहा है। अब समय आ गया है कि देश का युवा वर्ग भारत के नव निर्माण में सहयोगी बने और दुनिया में देश का नाम रोशन करें। श्री सिंह ने कहा कि अरविंदु ने कहा था कि 20 वीं सदी हमारे देश की सदी होगी और उसकी झलक अब दिखने लगी है। विदेश के लोग भारत में आकर बड़े-बड़े शहरों में नौकरियाँ करने लगे हैं। युवा संगठित रहेगा तो दुनिया में भारत सबसे शक्तिशाली देश होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सी.बी. आठया, डॉ.ज्योति चौहान, डॉ. अमर जैन, डॉ. जे.पी.एन. पाण्डेय, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. नीरा सहाय, डॉ. आशा पारासर, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. रश्मी मलैया के अलावा भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।  

युवा महोत्सव धूम धाम से मनाया
सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय मे स्वामी विवेकानंद की 150 वी वर्षगाठ के अवसर पर  युवा महोत्सव आयोजित किया गया साथ ही इंजीनियरिंग ज्ञान दीक्षा का अनूठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ, ज्ञातव्य है कि    एस. व्ही. एन गु्रप अपने वार्षिक उत्सव मे विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ टेलेन्ट सर्च परीक्षा के पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम करता है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी ध्यानेश्वर सरस्वती (विष्णु आर्य) के मुख्य आतिथ्य व कुलाधिपति डॉ अजय तिवारी की अध्यक्षता मे हुई साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अनिल तिवारी व विशिष्ट अथिति शिख धर्मगुरु ज्ञानी जी, क्रिश्चियन धर्मगुरु फादर के. लाल जोशुआ, मुस्लिम धर्मगुरु मोलाना शलीम, हिन्दु धर्मगुरु पं. पी. पाठक ने मंच को गरिमामय किया। सभी धर्म गुरूओं द्वारा इंजीनियरिंग के छात्र/छात्राओं को श्रीफल, पुष्प आदि देकर अपने-अपने धर्म के अनुसार ज्ञान दीक्षा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ मे स्वामी ध्यानेश्वर सरस्वती द्धारा ध्यान करवा गया उन्होने कहा कि ध्यान से मस्तिक व हृदय की सफाई होती है। सिख धर्मगुरु ज्ञानी जी ने माता पिता की सेवा पर जोर दिया, क्रिश्चियन धर्मगुरु के. लाल ने छात्रों को उनमे छुपी प्रतिभाओ को बाहर लाने पर जोर दिया। मोलाना शलीम ने एक अच्छे इंसान बनने पर जोर दिया। पं. पी. पाठक ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है उसे अपनी मर्यादा बनाये रखनी चाहिये। कुलपति डॉ अनिल तिवारी ने छात्रो को स्वामी विवेकानंद की राह पर चलने की सलाह दी साथ ही छात्र के सम्पूर्ण विकास के लिये विश्वविद्यालय की वचनबद्धता को दुहराया उन्होने कहा विश्वविद्यालय का वेल्स विश्वविद्यालय लंदन के साथ टाई अप हो गया है। इनके दो प्रतिनिधि शीघ्र ही एस. व्ही. एन विश्वविद्यालय का दौरा करेगंे फरवरी मे ही एम.बी.ए. के 15 छात्रो को विदेश भेजा जायेगा। कुलाधिपति डॉ अजय तिवारी ने संस्था द्वारा हाल ही मे किये गये एच.सी.एल के केम्पस मे बुदेलखण्ड के छात्रो के चयन मे अपनी वचनबद्धता बताई। उन्होने एस.व्ही.एन गु्रप द्धारा किये गये समाज व छात्र के हित मे उनमे टेलेन्ट सर्च परीक्षा की प्रकिया एवं पुरुस्कारो के लिये किये गये प्रयत्नो पर प्रकाश डाला साथ ही घोषण की सागर मे स्वामी विवेकानंद अध्ययन केन्द्र एवं आध्यात्म केन्द्र की स्थापना करेंगे।
इस अवसर पर टेलेन्ट सर्च परीक्षा का पुरुस्कार वितरण समारोह किया गया प्रथम स्थान पर मनोज शुक्ला, दीपक मेमोरियल स्कूल को हीरो मोटर बाइक, द्धितीय स्थान पर रहे निशांत मिश्रा, वातसल्य स्कूल को लेप टाप एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रमोद सिह छावड़ा, होली फेमली स्कूल खुरई को एल.सी.डी टी.व्ही. प्रदान की गयी। ज्ञातव्य है कि इस प्रकार के पुरुस्कार वितरण मे एस. व्ही.एनगु्रप द्वारा लगभग 30 लाख के पुरुस्कार वितरण किये जाते हैं जो जिला स्तर के साथ-साथ ब्लाक स्तर पर भी दिये जाते हैं।महोत्सव मे शिक्षक शिरोमणी पुरुस्कार की भी घोषणा की गयी जिसमे सागर जिले के दस शिक्षको को शामिल किया गया। कार्यक्रम में छात्र/छात्रों ने कई प्रकार के रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमे गणेश वन्दना, बधाई नृत्य, बुन्देली गीत, देश की वर्तमान स्थितियों को देखते हुये नारी शक्ति थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर संस्था के सभी आधिकारी डॉ बी.व्ही. तिवारी, डॉं प्रमेश गौतम, डॉ राजेश दुबे, डॉ पंकज चर्तुर्वेदी, डॉ मनीष मिश्रा, श्री आर. एस. पाण्डेय, डॉ नीरज तोपखाने, निशात जैन, आशीष नामदेव, राज गुप्ता, डॉ सुनीता दीक्षित, डॉ ममता सिह, हरेन्द्र सारस्वत, श्री आर.के. विश्वकर्मा, अमरेश तिवारी, गोविंद उपाध्या, शिवम चौबे सहित सभी छात्र-छात्रायें शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा एवं दिव्या सोनी ने किया ।