कुल दृश्यपृष्ठ

Monday, January 28, 2013

अर्थदण्ड


25 हजार का अर्थदण्ड

सागर ।अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव ने सागर कटरा बाजार स्थित मे. विजय यादव की यादव खोआ भण्डार दुकान से अमानक स्तर का खोवा बेचने जाने संबंधी प्रकरण में संबंधित से 25 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूले जाने के आदेष जारी किये है ।
        अपर कलेक्टर न्यायालय सागर द्वारा पारित आदेष में उल्लेख में किया गया है कि विवेचना अनुसार अनावेदक द्वारा अवमानक खाद्य पदार्थ खोआ का विक्रय किया जाना प्रमाणित है जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 का उल्लंघन एवं धारा 51 के तहत अर्थदण्ड से दण्डनीय कृत्य है । अतः अधिनियम की धारा 51 के तहत अनावेदक पर शास्ति आरोपित करते हुये राषि 25,000.00 रूपये (पच्चीस हजार रूपये) मात्र के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है । अधिरोपित शास्ति राषि 15 दिवस में न्यायनिर्णयन अधिकारी सागर के पक्ष में संदेय होगी । अधिरोपित शास्ति राषि नियत समयावधि में जमा न किये जाने पर अधिनियम की धारा 96 के तहत भू-राजस्व की बकाया की भांति वसूल की जावेगी तथा राषि संदाय होने तक अनावेदक की अनुज्ञप्ति निलंबित रहेगी ।


भाजपा को आतंकी सिद्ध करें या फिर शिंदे पद छोड़ें: भूपेन्द्र
सागर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा को आतंकवादी सिद्ध करें। यदि सिद्ध नहीं कर सकते तो गृहमंत्री पद से अपना इस्तीफ दें। यह बात उन्होंने मोठी फाटक पर भाजपा नरयावली मंडल द्वारा आयोजित देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पुतला दहन एवं आमसभा में कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत जैसे जिम्मेदार देश के गृहमंत्री का गैर जिम्मेदार व्यान दुनिया में भारत की छवि धूमिल करता है। श्री शिन्दे के व्यान से त्यागी, तपस्वियों और राष्ट्रवादी लोगों का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री शिन्दे उक्त व्यान कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहन पर दिया । कांगे्रस ने हमेशा इस देश की जनता के साथ भेदभाव कर आपसी सद्भाव को बिगाडऩे का काम किया है।
          भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री शिन्दे संघ और भाजपा को आतंकी कह रहे हैं और असली आतंकी अफजल गुरू को फांसी देने में जानबूझकर विलम्ब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस वोट की खातिर मुस्लिम भाईयों को खुश करने के लिए गैर जिम्मेदार व्यानबाजी कर रही इससे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुंबई कांड का मास्टर माइन्ड हाफिस सईद को साहबऔर अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा विन लादेन को ओसामा जी कहते हैं तथा हिन्दुवादी विचारधारा के लोगों को आतंकवादी कहते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस ने देश में भ्रष्टाचार किया है, मंहगाई बढ़ाई है, घोटाले किए हैं, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। ऐसी गैर जिम्मेदार केन्द्र की यूपीए सरकार को उखाड़ फेंके। सभा को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
सांसद जन चौपाल में सुनी समस्याएं
सागर। सांसद भूपेन्द्र ने सांसद जन चौपाल में लोगों की जन समस्याओं को सुना और विभिन्न विभागों के प्रमुखों को पत्र के माध्यम एवं दूरभाष के माध्यम से समस्याओं को हल कराने के प्रसाय किए। जन चौपाल में ईसुरवारा के सुदामा राय ने बताया कि ईसुरवारा में पदस्थ पशु चिकित्सक क्षेत्र में अपनी नियमित सेवाएं नहीं दे रहे हैं। ग्राम आमेट के नन्नेलाल समेत सात ने सांसद भूपेन्द्र सिंह को आवेदन देकर कहा कि तहसीलदार से निर्णय का पालन कराए। आदिवासी मौजा बेड़ार, रामगढ़ा, सोनपुर आदि ग्रामों के आदिवासी किसानों को समान मुआवजा दिया जाए।
    बीना के हेमंत लोधी ने आवेदन में कहा कि झूठे मुकदमा दर्ज कराने जाने की पुन: जांच कराई जाए। सांसद ने एस.पी. को दूरभाष पर मामले की फिर से जांच कराने के निर्देश दिए। शिवसेना नेता पप्पू तिवारी ने जन चौपाल में रिक्सा हॉकरों को केरोसिन का कोटा बढाए जाने की मांग की। तुलसी नगर के बिहारी ने बताया कि उसे एकवत्ती बिजली कनेक्शन पर राहत उपलब्ध कराई जाए। सांसद श्री सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर निर्देश दिए। इसके अलावा जन चौपाल में अनेक आवदेन प्राप्त हुए जिन्हे संबंधित अधिकारियों को भेजे गए। जन चौपाल में जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, संतोष रोहित, , मुन्ना तंतुवाय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
एमपी सुपरकिंग ने मैच जीता  
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्को बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के तृतीय दिन खेल परिसर एवं ननि स्टेडियम में छह-छह मैच खेले गए।
खेल परिसर में खेले गए 6 मैचों की श्रृंखला में पहला मैच सदर ब्लूज विरूद्ध एमपी सुपर किंग के बीच खेला गया, टॉस जीतकर सदर ब्लू ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओव्हरों में 7 विकिट पर 62 रन बनाएं। जवाबी पारी में एमपी सुपरकिंग ने 7 ओव्हरों में 4 विकट पर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच 3 विकिट लेकर रवि रहे। दूसरा मैच डिजी केवल विरूद्ध ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया टॉस जीतकर डिजी ने ऑलआउट होकर 101 रन बनाए जबावी पारी में ब्लैक पैंथर दस ओव्हरों में 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई डिजी के सोनू नरयावली 522 विकिट लेकर मेन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच अम्बेडकर सीसी विरूद्ध शॉर्क इलेविन के बीच खेला गया टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए अम्बेडकर क्रिकेट क्लब ने दस ओव्हर में 5 विकिट खोकर 101 रन बनाए। जवाबी पारी शॉर्क इलेविन रनों का पीछा करती हुई 10 ओव्हर में मात्र 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अम्बेडकर के आशू 3 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
चौथा मैच डीसेंट सीसी विरूद्ध फे्रन्डस सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डीसेंट क्रिकेट क्लब ने वैटिंग करते हुए। 10 ओव्हर में 70 रन बनाए। जबावी पारी में फे्रन्डस सीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओव्हर में 4 विकिट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच 31 रन बनाकर शरद रहे। पाँचवा मैच गोपालगंज सीसी विरूद्ध बामोरा सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बामोरा ने 10 ओव्हर में 7 विकेट पर 65 रन बनाए। जबावी पारी में गोपालगंज ने 7 ओव्हर में 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। 32 रन बनाकर राजेन्द्र मिश्रा मैन ऑफद मैच रहे। छटवां मैच गंभीरिया सीसी विरूद्ध डीएक्स अन्होनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गंभीरिया ने वैटिंग करते हुए 6 विकिट खोकर 61 रन बनाए। जबावी पारी में डीएक्स अनहोनी ने 8 ओव्हरों में 3 विकिट खोकर मैच जीता। 23 रन बनाकर लल्लन मैन ऑफ द मैच रहे।
इसी श्रृंखला में ननि स्टेडियम में भी छह मैच खेले गए। जिसमें प्रथम मैच जय गंगे माँ सीसी विरूद्ध किंग स्टार शनीचरी टॉस जीतकर वालिंग की। बैटिंग करते हुए जय गंगे माँ ने दस ओव्हर में 7 विकिट खोकर 68 रन बनाएं। जबावी पारी में किंग स्टार शनीचरी ने 9 ओव्हर में मात्र 29 रन बनाकर मैच हार गए। जय गंगे माँ सीसी के शंशाक रावत 4 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। द्वितीय मैच किंग स्टार शुक्रवारी विरूद्ध ताजुल सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ताजुल सीसी ने वालिंग की वैटिंक करते हुए किंग स्टार शुक्रवारी ने 6 विकिट खोकर निर्धारित 10 ओव्हरों में 83 रन बनाए। जबावी पारी में ताजुल सीसी ने वैटिंग करते हुए 10 ओव्हर में 46 ही बना पाए।
किंग स्टार शुक्रवारी के अविनाश बाल्मिकी 18 रन व 2 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। तृतीय मैच बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज विरूद्ध पायरेटर के बीच हुआ। टॉस जीतकर बुंदेलखण्ड मेडीकल ने बैटिंग करते हुए। 10 ओव्हर में 4 विकिट खोकर 50 रन बनाए, जबावी पारी में पायरेटर ने 9वे ओहवर में 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। पायरेटर के बल्लू 18 रन व 3 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। चतुर्थ मैच बहेरिया सीसी विरूद्ध लायंस सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बहेरिया वैटिंग करते हुए 10 ओव्हर में 46 रन पर ऑल आउट हो गई। जबावी पारी में लायंस सीसी ने दसवें ओव्हर में 6 विकिट पर 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। लायंस के अभिषेक 2 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। पांचवा मैच लकी इलेविंस विरूद्ध आदर्श आईटीआई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए लकी इलेविन ने 7 विकिट पर 10 ओव्हर में 38 रन बनाए, जबावी पारी में आदर्श आईटीआई ने 7 ओव्हरों में 4 विकिट में 42 रन बनाकर आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। आदर्श आईटीआई के सोनू 19 रन 1 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
आखरी मैच सन राईस सीसी विरूद्ध बंजरंग सीसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बजरंग सीसी ने वालिंग की बैटिंग करते हुए सनराईस सीसी ने दस ओव्हर में 7 विकिट खोकर 92 रन बनाए। जबावी पारी में बजरंग सीसी ने 10 ओव्हर में 8 विकिट पर 39 रन ही बनाए। सनराईस सीसी ने मैच जीता एवं अन्नू सेन 4 विकिट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। दोनों मैदानों पर अशोक कन्नोजिया, प्रशांत जैन, मोनू तिवारी, मुर्तजा अली, लालू गौतम, शिवम गोस्वामी ने एम्पायरिंग एवं आशीष चौबे, सौरभ और सत्यम ने स्कोरिंग की। मैच की कॉमेन्ट्री जोन्टी शुक्ला, आदेश जैन, रवि ठाकुर ने की।
                                                                          
महापौर ने किया ध्वजारोहण 
सागर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार निगम आयुक्त एस.बी.सिंह एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
महापौर ने कहा कि नगर निगम के सूस्त कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से करें तथा नगर को अन्य शहरों की भांति स्वच्छ एवं सुंदर बनाऐं। निगमायुक्त एस.बी.सिंह ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने हेतु चल रही कार्यवाही से अवगत कराया।इस अवसर पर महापौर निगमायुक्त एवं पार्षदों ने शांति के प्रतीक कबूतर को छोड़ा।
बंद होगी जल सप्लाई
सागर। नगर पालिक निगम सागर ने. गृह निर्माण मंडल को बल्क सप्लाई कनेक्शन की जलकर राशि के भुगतान के संबंध में आयुक्त द्वारा पत्र जारी किया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंडल को निगम सागर कें द्वारा जलप्रदाय किया जाता है अतः संस्थान पर रीडिंग दिनांक 2 दिसम्बर 2012 तक प्रदाय किऐ जल की राशि 369710 रूपये बकाया है बकाया राशि के भुगमान हेतु आपसे पत्रों के द्वारा एवे अइापसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क भी किया गया है परंतु आपके द्वारा जलकर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उपरोक्त जलकर  बकाया की राशि 369710 रूप्ये 3 दिवस के अंदर नगर निगम सागर को भ्रगतान करने का कष्ट करें अन्यथा बगैर किसी सूचना के नी कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा।
मद्यनिषेध संकल्प दिवस कल
सागर ।महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर 30 जनवरी को जिले में मद्य निषेध दिवस मनाया जाना है । कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, नगरीय निकायो, त्रिस्तरीय पंचायतों, नेहरू युवा केन्द्र और स्वैच्छिक संस्थानों को पत्र भेजकर नषे की बुराईयों से समाज को अवगत कराने और मदिरा पान त्यागने संबंधी सकल्प दिलाने के संबंध में गतिधियां आयोजित करने के निर्देष दिये है ।
      कलेक्टर ने जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियो को मद्य निषेध संकल्प दिवस आयोजित करने के संबंध में भेजे गये पत्र में उल्लेख किया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी 2013 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्मद्यनिषेध संकल्प दिवसश् के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है । समाज के सभी वर्गो में बढ़ती हुई नषा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिये तथा इससे होने वाले दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना, यह हमारा नैतिक दायित्व है, ताकि भयावह बीमारियां जैसे हदय रोग, अल्सर, लीवर का खराब होना आदि गंभीर बीमारियों से युवा वर्ग तथा जन-जन को बचाया जा सके तथा स्वेच्छा से नषीले पदार्थ का सेवन, मदिरा पान त्यागने हेतु संकल्प दिलाना एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाने का कार्य इस दिवस कराना मुख्य उद्देष्य है ।
      मद्यनिषेध संकल्प दिवस के आयोजन में जन अभियान परिषद का एवं एन.एस.एस.एन.सी.सी.के छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जावें । इस अवसर पर निम्न कार्यक्रमों को किया जाऐंः-मद्यनिषेध की प्रतिज्ञा एवं शपथ पत्र भरवाना । मद्यनिषेध/नषाबंदी से संबंधित प्रदर्षनी आयोजित करना। मद्यनिषेध संकल्प दिवस के दौरान समस्त उच्चतर/माध्यमिक विद्यालयों महाविद्यालयों, विष्वविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम जैसे प्रभात फेरी, नषे होने वाली हानिया वाद-विवाद भाषण, चित्रकला, नारे एवं निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठियां तथा सेमीनारों का आयोजन करना। जिले के शासकीय/अषासकीय कलामण्डलियों के माध्यम से नषामुक्ति से संबंधी नाटकों का प्रचार करना। मान्यता प्राप्त/अनुदान प्राप्त संस्थाएं नषामुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रहीं है उनकी भी भागीदारी करने हेतु उनका सहयोग लिया जाऐ । जो संस्थाऐं भागीदारी करेगी उनकी भागीदारी पपत्र में दें । जो नियत पते पर नहीं है या विलुप्त है उसकी प्रपत्र में टीप में जानकारी भी भेजें । आप अपनी अधिकारिया क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाली बैठकों में आपके अधिनस्थ अधिकाकरी कर्मचारी के सहयोग से अतिरिक्त कार्यक्रम बनाऐ । कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को अपनी अधिकारिता क्षेत्रान्तर्गत मद्यनिषेध संकल्प दिवस का आयोजन कर आयोजित किए गऐ कार्यक्रमों का प्रतिवेदन दो प्रतियों में 5    फरवरी 2013 तक अनिवार्य रूप से फोटोग्राफ, पेपर कटिंग की प्रतिया के साथ संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को अनिवार्यता भिजवाने के निर्देष दिये है । 
पंजीयन की अंतिम तिथि 31 तक
सागर ंरबी विपणन वर्ष 2013 में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी हेतु शासन द्वारा कृषकों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2013 निर्धारित की गई है। जिन कृषकों द्वारा विगत वर्ष पंजीयन कराया था, उन सभी कृषकों को इस वर्ष पुनः नया पंजीयन कराना आवष्यक होगा । पूर्व वर्ष का पंजीयन मान्य नहीं होगा । पंजीयन हेतु 3 दिन शेष है ।
अतः सभी कृषकगण 31 जनवरी 2013 के पूर्व निःषुल्क पंजीयन कराकर शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करें ।                     

Sunday, January 27, 2013

गजरथ महोत्सव


अहिंसा भारतीय संस्कृति का मूलमंत्रः मुख्यमंत्री

पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में शामिल हुये मुख्यमंत्री

सागर ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जिले के कर्रापुर ग्राम में आयोजित पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में शामिल हुये । इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उनके साथ थी । मुख्यमंत्री ने मुनिश्री से आर्शीवाद लिया तथा दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया ।गजरथ महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र है तथा भारतीयों में सेवा भावना कूट-कूट कर भरी है । उन्होंने कहा कि अपने लिये तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिये जीते हैं, ऐसे लोगों का जीवन धन्य होता है । इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया,, मुनिश्री अजित सागर पुष्पधन सागर, आर्यिकाश्री उपसांध्यमति माता जी भी उपस्थित थी ।

भारत पर्व
संघर्ष नाटक को सराहा
सागर।गणतंत्र दिवस पर प्रदेश का लोकोत्सव भारत पर्व का संध्याकालीन रंगारंग कार्यक्रम सागर में सम्पन्न हुआ। जिसमें संास्कृतिक कार्यक्रमों और विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया । समारोह में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव कलाप्रेमी नागरिकों ने देर रात तक उपस्थित रहकर आनंद उठाया और मनमोहक प्रस्तुतियों को तालियों की गडगड़ाहट से सराहा ।रवीन्द्र भवन में स्वराज संस्थान भोपाल, जिला प्रशासन और जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में सम्पन्न लोकोत्सव में  के.सी.त्रिवेदी के निर्देशन में मंचित संघर्षष् नाटक को दर्शकों की खूब सराहना मिली । इसके अतिरिक्त दमोह के लोकनृत्य दुलदुल घोड़ी और स्थानीय आर्यकन्या शाला की छात्राओं तथा सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल ने भी मनमोहन प्रस्तुतियां दी । समारोह स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों ने अपनी अपनी विभागीय योजनाओ पर आधारित विकास प्रदर्शनी के स्टाल लगाये । जिनका अतिथियों और उत्कृष्ट कार्यो के लिये प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी अतिथिजनों ने वितरित किये । साथ ही जनगणना 2011 में राष्ट्रपति पदक द्वारा सम्मानित कर्मचारियों को भी अतिथियों ने मंच पर प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किये ।

विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

चिन्ता करना मेरा परमकर्तव्यः मुख्यमंत्री

सागर।सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा भारतीय संविधान के 63 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सागर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के मुखिया एवं नागरिकों का सम्मान समारोह कच्छ कड़वा पाटीदार समाज भवन में आयोजित किया ै। जिसमें अहिरवार, जाटव, बाल्मीकि, कोरी, खटीक, चढ़ार एवं बंसल समाज के माते मुखियो एवं समाज के लगभग 450 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर ं स्वागत किया स्वागत भाषण देेते हुए विधायक ने कहा कि वे सदैव समाज के हर वर्ग की चिंता करते है और विशेष रूप से हमारे उस दलित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है जे सामजिक स्तर पर मूल धारा से पिछड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के मुखियों का सम्मान किया गया जिनमे अहिरवार समाज से मेवालाल अहिरवार, चढ़ार समाज से गोपीलाल चढ़ार, खटीक समाज से कांशीराम खटीक, कोरी समाज से मुन्नालाल कोरी मुनीम, बाल्कीकि समाज से प्रकाश चुटेले, बंसल समाज से राजकुमार उस्ताद, उपस्थित थे। युवा नेताओं द्वारा लगभग 500 की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें युवक कांग्रेस नेता नितिन चैधरी, जन न्याय दल के जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं अखिलेश जैन शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज अपने परिवार के बीच हॅं और आपकी चिन्ता करना मेरा परमकर्तव्य है और मैं आपके रास्ते में कभी कांटे नहीं आने दूगा। आभार निगम महापौर अनीता अहिरवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, योगेश जैनरामकुमार साहू, मेघा दुबे, किरण भगवती, हरप्रसाद अहिरवार, प्रदीप राजौरिया बंटी शर्मा उपस्थित थे। 

Saturday, January 26, 2013

गणतंत्र दिवस समारोह



   
चिंता सरकार करेगी
 सुख सुविधाओं की:शिवराज
बच्चों की प्रस्तुतियां देख प्रफुल्लित हुए मुख्यमंत्री
खाना परोसा, मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर में स्कूल बच्चों को दिये जाने वाले विषेष भोज में शामिल हुये । इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया । स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित भोज कार्यक्रम में  उन्होंने स्कूली छात्राओं के बीच बैठकर भोजन मंत्र का वाचन किया और अपने स्थान से उठकर स्वयं पुड़ी की थाल लेकर एक-एक बच्ची के पास पहुंचकर उन्होने पुड़ी परोसी। जब बच्चियों ने खाना प्रारंभ कर दिया तो उसके बाद ही मुख्यमंत्री ने बच्चियों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया ।
सागर। तुम कर्तव्य निर्वहन करते रहो, तुम्हारी सुख सुविधाओं की चिंता सरकार करेगी,यह कहा  मप्र के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने। वे सागर के  पी.टी.सी. ग्राउन्ड में गणतंत्र दिवस 2013 के मुख्य समारोह में मुख्य आतिथ्य के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । साथ ही  वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सम्मान किया, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रषस्ति पत्र और समारोह में बेहतर प्रदर्षन के लिये पुरस्कार भी वितरित किये । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेष को पूरी दुनिया में नंबर एक बनाना है।इस मौके पर अनेक घोशणाएं कीं। 
      जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवानों का पारिश्रमिक बढाने की मैं घोषणा करता हूं।  मध्यप्रदेष में शांति व्यवस्था बनाये रखने और डाकू उन्मूलन जैसे आंतरित सुरक्षा के लिये बेहतर कार्य करने के लिये पुलिस बलों की सराहना की । उन्होंने पुलिस बल बढाये जाने के लिये भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करने और पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधायें बढाये जाने के प्रति आष्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने सिहोरा क्षेत्र में बदमाष को पकडते हुए एक होमगार्ड जवान षिवराजसिंह लोधी को बलिदान हो जाने के कारण शहीद के परिवार को 10 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सागर नगर की स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पी.टी. व्यायाम प्रर्दषन     और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने मंच से घोषणा कर दी कि पी.टी. व व्यायाम प्रदर्षन में जिन 25 स्कूलों के बच्चे शामिल हुये उन सभी स्कूलों को 5-5 लाख रूपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जायेगा । इसी तरह जिन स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये है उन सभी स्कूलों को और बेन्ड प्रदर्षन करने वाली स्कूल को भी 5-5 लाख रूपये पुरस्कार मिलेगा । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एन.सी.सी. और स्काउड ट्रुप प्रदर्षन की सराहना करते हुए उन्हें भी पांच-पांच लाख का पुरस्कार देने के लिये आष्वस्त किया ।
         समारोह में पुलिसबल, एन.सी.सी.,स्काउटगाइड, बैण्ड दलों की टुकडियो ने बेहतर परेड प्रदर्षन किया । विभिन्न शासकीय विभागों ने शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर आधारित झांकिया निकाली । इन दोनो गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मुख्यमंत्री ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया ।
प्रषस्ति पत्र भेंट किये
समारोह में जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य किये है उन्हें भी मुख्य अतिथि ने प्रषस्ति पत्र भेट किये ।समारोह में वयोवृद्व स्वतंत्रता सग्राम सेनानी, मीसाबंदी, सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी,आई.जी.पंकज श्रीवास्तव कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और स्कूली बच्चे षिक्षक और बडी संख्या में नागरिकजन मौजूद थे ।
सांसद ट्राफी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सागर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के उपरान्त स्थानीय खेल परिसर मैदान में चैथी सांसद ट्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इसके साथ ही सागर में बहुप्रतिक्षित कम्यूनीटी हाल निर्माण के लिये भूमिपूजन कर आधारषिला रखी । सांसद ट्राफी के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन का अंग होते है।सांसद ट्राफी सागर व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिये अच्छी शुरूआत है इससे जो प्रतिभायें राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपना जौहर दिखायेगी उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा । उन्होंने बताया कि हमने युवा दिवस से मुख्यमंत्री ट्राफी की शुरूआत कर दी है।
सांसद ने बालिंग की, मुख्यमंत्री ने बेटिंग
मुख्यमंत्री ने सागर में सांसद ट्राफी का उद्घाटन सांसद इलेवन और पत्रकार इलेवन के ओपनिग मैच में पहली वेटिग करके किया। जिसके लिये सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पहली बाल फेकी । समारोह में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने सांसद ट्राफी का इतिहास बताया और कहा कि इस साल 64 टीमे खेल रही है । जबकि 200 टीमो के आवेदन आये थे।
अजा वर्ग के लोगो का सम्मान
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग की विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों का सम्मान किया । सागर में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के उपरान्त कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मषाला पहुंचकर अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में भाग लिया। इन वर्गो से संबंधित विभिन्न समाज के माते और मुखिया को शाल उढाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया । समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग की तरक्की हो किन्तु जो वर्ग सबसे पीछे है उनके साथ सरकार सबसे आगे खडी रहेगी । मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रस्ताव पर डा.हरीसिंह गौर के नाम पर प्रतिवर्ष षिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले को एक लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा भी की । समारोह में विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा बाल्मीकि भवन निर्माण हेतु राषि स्वीकृत करने और संत रविदास मंदिर के विस्तार हेतु राषि उपलब्ध
कराने के प्रति आभार व्यक्त किया ।समारोह में  सांसद भूपेन्द्र सिंह महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी मौजूद थे। 

Friday, January 25, 2013

नया इतिहास रचा


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस पर सागर आकार एक नया इतिहास रच दिया है वे मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए जो यहाँ पर ध्वजारोहण करेंगे 
सागर आगमन ढाना हवाई पट्टी पर आगवानी 

मानव जीवन अनमोल है
मुख्यमंत्री ने उठाया रामकथा का लाभ

सागर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है । इसलिये सद्कार्यो से इसे सार्थक करें।उन्होंने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति होता है, जिसे तीन मार्गो पर चलकर प्राप्त किया जा सकता है । वे ग्राम ढ़ाना में आयोजित रामकथा के अवसर पर भक्तजनों को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ बैठकर रामकथा का लाभ उठाया। इस अवसर पर उन्होंने रामभजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई, ये जीवन दो दिन का भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
सेवा भाव से भलाई के कार्य करें
सागर । म0प्र0 जन अभियान परिषद की जिला इकाई के तत्वाधान में स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री राघवजी के साथ विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, संभागीय समन्वयक जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने जन अभियान परिषद से जुड़े सदस्यों को आवश्यक सुझाव दिये ।
      स्वीडिश  मिशन स्कूल मैदान में संपन्न स्वैच्छिक कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज जन अभियान परिषद में सभी स्तर की समितियों को मिलाकर अकेले सागर जिले में 12 हजार सदस्य स्वैच्छिक प्रेरणा से जन सेवायें देने शामिल हो गये है । एक गांव में गठित ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्य यह ना समझे कि वह मात्र 10 की संख्या में है बल्कि यह भाव मन में पैदा करें कि उनके साथ 12 हजार सहयोगी भी है और इस ताकत को पहचानकर गांव की भलाई के लिये बढ़ चढ़कर कार्य करें । सम्मेलन अवसर पर सभी विकासखंडो से आये समन्वयक, नवांकुर समितियों और ग्राम विकास स्फुटन समितियों के सदस्यगण मौजूद थे ।
सम्मान समारोह आज
मुख्यमंत्री रहेगे उपस्थित
सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा भारतीय संविधान के 63 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सागर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के मुखिया,सम्मानीय नागरिकों का सम्मान समारोह कच्छ कड़वा पाटीदार समाज भवन में 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष पं. गोपाल भार्गव, विषिष्ट अतिथियो में सांसद भूपेन्द्र सिंह, संभागीय संगठन मंत्री दिनेष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, महापौर अनीता अहिरवार, नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी उपस्थित रहेगे।
एमबीए विभाग की
 इंडस्ट्रियल विजिट
सागर। एसवीएन एमबीए, बीबीए छात्रो के दल ने अम्लाई स्थित ओरियंट पेपर मिल, चचाई थर्मल पॉवर प्लांट का दौरा किया। इस इंडस्ट्रियल  विजिट का उद्वेश्य छात्रो मे कार्पोरेट कल्चर का विकास करना था। छात्रो ने अम्लाई पेपर मिल मे पेपर प्रोसेस के प्रथम चरण से लेकर उत्पादन तक के विभिन्न आयामों का गहनता से अध्ययन किया। साथ ही कम्पनी की मार्केटिंग स्टेªटजी व एच आर पॉलसीज पर रिपोर्ट बनाई। इसके साथ साथ एक अन्य कम्पनी चचाई पॉवर प्लांट मे विद्युत उत्पादन प्रक्रिया का चरणवद्वध अध्यन किया। कम्पनी की ओर से भी विद्युत उत्पादन प्रक्रिया का प्रजेन्टेशन किया गया। इस दौरान छात्रों मे अति उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि एमबीए विभाग वर्ष मे दो बार, पांच से दस राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों  का विजिट कार्यक्रम आयोजित करता है। विजिट को सफल बनाने के लिये चेयरमेन डॉ अजय तिवारी, डॉ अनिल तिवारी ने विभागाध्यक्ष डॉ प्रमेश गौतम को बधाई दी। विजिट कार्यक्रम डॉ प्रमेश गौतम के निर्देशन मे आयोजित हुआ तथा विभाग के फेकल्टी मेम्बर नीरज गौतम, शुभा यादव, दीपाली पुरोहित, अमित पान्डेय का योगदान रहा।
अवैध मांस दुकानों पर कारवाई
सागर। नगर निगम ने नगर में संचालित अवैध मांस की दुकानों पर कारवाई  कर 5 दुकानों के चालान काटे एवं दुकान के सामान को जप्त किया । मुहिम के दौरान स्वास्थय विभाग, अतिक्रमण दस्ते द्वारा कार्यवाही में 10 किलो मुर्गे का मांस जप्त कर नष्ट किया 3 तराजू, 3 काउन्टर, तीन टपरों की जप्ती की। कार्यवाही को तहसीली, चौराहा, गोला कुअंा कलारी के पास, मोती नगर चौराहा, राहतगढ़ बस स्टेण्ड, एवं मीट माकर्कट राधा तिराहा पर कार्यवाही की गई। अमले के द्वारा सड़क के मुख्य मार्ग पर मांस का व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर की।
आयुक्त ने पत्र भेजा
सागर। नगर निगम आयुक्त एस.बी.सिंह ने नगर निगम में बंधक रखे भूखंडों के विक्रय हेतु पंजीयन न करने हेतु उप पंजीयक कलेक्टर स्टांम्प सागर को पत्र भेजा है।  आयुक्त ने पत्र में लेख किया है कि मेसर्स नवकार विल्डकान्स पार्टनर तनय सुरेश चंद जैन, हाल निवासी राजीव नगर वार्ड पटवारी हल्का नं. 130/40, 92,93,/1, 93/2, 93/4 एवं 94 ग्राम पिपरिया पंतनगर वार्ड रकवा 1.51 हेक्टेयर भूमि में आवासीय कालोनी निर्माण हेतु अभिन्यास अनुमोदन कराया है कालोनी के आंतरिक एवं बाहरी विकास होने ते संलग्न अभिन्यास के भूखंड क्रमांक 1,2,3,17,18,26,29,36,39,40,1,42,43,44,45,46,47, एवं 54 कुल भूखंड 18 नगर पालिक निगम सागर के पास अनुबंध के तहत् बंधक रखे गए है। बंधक रखे भूखंडों को जब तक नगर पालिक निगम सागर द्वारा आवेदक को विकास कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र एवं बंधक रखे भूखंडों को मुक्त करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता तब तक इन भूखंडों का विक्रय हेतु पंजीयन ना किये जाने का कष्ट करें।
केसली को दीं अनेक सौगातें
सागर । पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने केसली में डी.पी.आई.पी. के तत्वाधान में संपन्न स्व सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया । इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति दी । साथ ही 134 स्व सहायता समूहों को एक करोड़ 33 लाख रूपये के आजीविका ऋण के चेकों का वितरण किया । इसके साथ ही केसली में नवनिर्मित बी.एम.सी. भवन का लोकार्पण किया और स्व सहायता समूहों को बैंक लिंकेज करने वाले आई.सी.आई.सी. बैंक पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया । उन्होने 5 ग्रामों में शत प्रतिशत स्व सहायता समूहों के बीमाकरण हेतु समिति अध्यक्षों को 500 बीमा पालिसी भी वितरित की ।उन्होंने केसली में पंचायत भवन के लिये 15 लाख, हाट बाजार के लिये 15 लाख, मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और रैन बसेरा के निर्माण के लिये 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की ।समारोह में विधायक भानू राणा ने क्षेत्र विकास की विभिन्न मांगे पूरी करने पंचायत मंत्री से आग्रह किया । साथ ही गौरझामर से सियरमउ तक दो लाइन मार्ग बनाने का प्रस्ताव भी रखा । इस संबंध में भी पंचायत मंत्री ने दो लाइन मार्ग बनाने की शासन से शीघ्र स्वीकृति दिलाने के प्रति आश्वस्त किया ।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
कार्ड वितरित, छात्र-छात्राओं
 को पुरस्कृत
सागर।  सागर में जिला मुख्यालय समेत सभी मतदान केन्द्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया । जिला मुख्यालय में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मतदाता सूची में शामिल हुये नवीन मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदान परिचयपत्रों का वितरण किया गया । इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में लोकतंत्र के महत्व पर आधारित निबंध और लेखन प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये ।महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में कलेक्टर ने भारत के लोकतंत्र की महत्ता के साथ राष्ट्र निर्माण में मतदाताओं के योगदान के महत्व को प्रतिपादित किया । उन्होंने कहा कि मतदाता का एक मत राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है ।