कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, March 8, 2013

विकास कार्यों का भूमिपूजन



भाजपा मूल्यों की राजनीति करती है : सांसद 
सागर।भारतीय जनता पार्टी मूल्यों की राजनीति करती है। पार्टी के प्रेरणस्रोत स्व. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय ने जो आदर्श रखे उन पर चलकर पार्टी संस्कृति, सभ्यता और देश की अखंडता के लिए काम करती है। हमें गर्व है कि हम ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेंद्रसिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। म्युनिसिपल स्कूल में सम्पन्न कार्यक्रम में सांसद भूपेंद्र सिंह, महापौर अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी आदि ने एक करोड़ की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी। संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया आभार अनूप उर्मिल ने माना। कार्यक्रम में शैलेंद्र ठाकुर, श्याम तिवारी, संजीव पांडे, नरेश यादव रीतेश तिवारी, सुबोध पाराशर उपस्थित थे। 
महापौर ने मनाया विकास दिवस
सागर।नगर पालिक निगम सागर महापौर एवं नरयावली विधान सभा प्रभारी  श्रीमति अनीता अहिरवार ने नरयवली मुख्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया एवं उनके सिद्वांतों पर चलने की शपथ ली।महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को उन्नति एवं प्रगति से प्रदेश को नई दिशा दी है,।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया, मंउल अध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर, सरपंच शिवपाल यादव, बलराम साहू, डा. नरेन्द्र रावत, मुरारी यादव, शिव भानू सिंह ठाकुर एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कीर्तिमान स्थापित किए
सागर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उनसे हम सभी गौरवान्वित हुए है। इसलिए भाजपा के स्थापना दिवस को विकास पर्व  के रूप में मनाया जा रहा है।उक्त उदगार सीहोरा मंडल मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि सरकार की उपनब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहॅुचाए।  कार्यक्रम का संचालन राकेश दुबे सीहोरा ने और आभार महेन्द्र राय ने व्यक्त किया।इस अवसर पर उमेंश पाठक,हेमराज, जयसिंह, भगवानदास पटेल, गंगाराम, दयाल लोधी, अशोक आचार्य, भूपेन्द्र सिंह दरयाब, कल्याण उपस्थित थें। 

एमपी के अनेक गांवों में मोबाइल सेवा नहीं
लोस में सांसद ने उठाया मामला            
सागर। मध्यप्रदेश में अभी भी 1771 गाँव ऐसे हैं जहाँ दूरसंचार विभाग मोबाइल सेवाएँ उपलब्ध कराने में नाकाम है। देश में मोबाइल सेवा विहीन गाँवों की संख्या 56397 है। यह जानकारी लोकसभा में सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्र पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने दी है। राज्यमंत्री मिलिंद देवरा ने बताया है कि दूरसंचार विभाग द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश के 1771 गाँवों सहित देश में लगभग 56397 गाँवों को मोबाइल सेवाओं से जोड़ा जाना शेष है। राज्यमंत्री के मुताबिक मध्यप्रदेश के 131 गाँवों सहित देश के 11991 गाँवों में सार्वजनिक ग्रामीण टेलीफोन सेवा उपलब्ध नहीं है।
सीमा पार पाकिस्तान के टावर
भारतीय सीमा के पास चीन और पाकिस्तान की कंपनियों द्वारा मोबाइल टॉवर स्थापित करने के संबंध में सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर राज्यमंत्री मिलिंद देवरा ने बताया है कि यू फोन, टेलीनार और युवांग कंपनी ने भारतीय सीमा से लगे पाकिस्तान के क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित किए हैं। विदेशों से मोबाइल सिग्रल आ जाने के कारण भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के माध्यम से व्यवस्था न होने के बावजूद भी भारत के क्षेत्र से इस प्रकार के देशों के मोबाइल सिम कार्डों का उपयोग कर पाना संभव हो जाता है और इसलिए इस प्रकार के संचार की निगरानी नहीं की जा सकती।
राज्यमंत्री ने बताया है कि जुलाई 2008 से पहले भारतीय क्षेत्र के भीतर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ 500 मीटर की दूरी के क्षेत्र में ‘‘कोई सेवा उपलब्ध नहीं’’ क्षेत्र था। जुलाई 2008 में दूरसंचार विभाग ने इस प्रतिबंध को हटा दिया है और तद्नुसार दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उनके तकनीकी वाणिज्यिक हितों के अनुसार पाक और चीन सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने दूरसंचार उपस्कर तैनात करने की अनुमति दी गई है। तथापि, उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि इस प्रकार की सीमा के पार औचित्यपूर्ण दूरी के भीतर उनके रेडियो सिग्रल कमजोर हो जायें  अथवा उपयोग करने लायक न रहें।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र
सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्र पर राज्यमंत्री श्री देवरा ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने देश के 9 राज्यों में ऐसे 2199 स्थानों की पहचना की है जो कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं और उनमें फिलहाल, किसी भी सेवा प्रदाता मोबाइल कंपनी द्वारा कवरेज नहीं दी जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में पहचान किए गए ऐसे क्षेत्रों की संख्या 22 है।
जेएनबी में पेंशन स्कीम
सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्र पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. शशि थरूर ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्ति किए गए कर्मचारियों को सीसीए (पेंशन) नियमावली, 1972 के तहत पेंशन प्रदान करने हेतु पात्र नहीं पाया गया है। ये कर्मचारी पेंशन के लिए अभ्यावेदन देते रहे हैं और उनमें से कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 6 फरवरी 2013 से हड़ताल पर चले गए । सरकार द्वारा इस आश्वासन को दिए जाने के पश्चात 15 फरवरी 2013 को हड़ताल वापस ले ली गई कि उनकी सभी वैध मांगों पर एक समयबद्ध तरीके से सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
केंद्र सरकार को पता नहीं
उर्वरकों का अधिकतम खुदरा मूल्य उर्वरक कंपनियाँ तय करती हैं और केन्द्र सरकार को यह भी नहीं मालूम कि उर्वरकों की मूल्य वृद्धि से कृषि उत्पादन की लागत पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। लोकसभा में यह खुलासा सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्र पर सरकार के जबाव से हुआ है।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने प्रश्र कर जानना चाहा कि क्या पिछले एक वर्ष में यूरिया और अन्य उर्वरकों के मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि हुई है और कृषि उत्पादों की लागत पर इसका किस हद तक प्रभाव पड़ा है। जबाव में रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री श्रीकांत जेना ने बताया है कि यूरिया के अधिकतम खुदरा मूल्य में एक अप्रैल 2010 से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। तथापि नवम्बर 2012 में 50 रूपए प्रति टन की मामूली वृद्धि की गई है। फास्फेट और पोटाशयुक्त उर्वरकों का अधिकतम खुदरा मूल्य उर्वरक कंपनियों द्वारा नियत किया जाता है। राज्यमंत्री श्री जेना ने बताया कि फास्फेट एवं पोटाशयुक्त उर्वरकों के मूल्यों में वृद्धि का कृषि उत्पादन की लागत पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में कृषि विभाग से सूचना एकत्रित की जा रही है। राज्यमंत्री के जबाव के मुताबिक केन्द्र सरकार यह कतई नहीं मानती कि किसानों को बुआई मौसम के पूर्व उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा प्राप्त नहीं हो रही है। 
जल स्तर में गिरावट         
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने प्रश्र कर जानना चाहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भूजल स्तर में गिरावट की स्थिति क्या है। जबाव में जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने बताया है कि जल संसाधन मंत्रालय के अन्तर्गत केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड देश भर में स्थित 15653 प्रेक्षण कुओं के नेटवर्क के जरिए क्षेत्रीय स्तर पर भूमि जल स्तर की निगरानी करता है। भूमि जल स्तर की निगरानी वर्ष में चार बार अर्थात् जनवरी, अप्रैल-मई, अगस्त और नवम्बर में की जाती है। पिछले पांच वर्षों (2007-2012) के दौरान मानसून पूर्व अवधि (अप्रैल-मई) संबंधी भूमि जल स्तर आंकड़ों के आंकलन से पता चलता है कि विश्लेषित 55 प्रतिशत कुओं में जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।
भूजल की कमी से भूकंप
लोकसभा में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने एक रिपोर्ट का हवाला देकर जानना चाहा कि भूजल के दोहन के कारण भूकंप जैसी स्थिति आने के संबंध में सरकार की जानकारी और उस पर प्रतिक्रिया क्या है। जबाव में जल संसाधन राज्यमंत्री हरीश रावत ने बताया है कि प्राकृतिक भू-विज्ञान में प्रकाशित ‘‘ 2011 लार्का अर्थक्वेक स्लिप डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल्ड बाई ग्राउण्ड वाटर क्रस्टल अनलोडिंग’’ शीर्षक अध्ययन यह बताता है कि मई 2011 में दक्षिण स्पेन के लोर्का में भूमि जल आहरण के कारण भूकंप आया था। तथापि बांधों, जलभृतों और ग्लेशियरों के पिघलने वाले स्थानों के पास, जहाँ स्त्रोतों के समीप विवर्तनिक दोष पाये जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाओं के घटने के विषय में विश्लेषण के लिए और अनुसंधान करने की आवश्यकता है। 
तालाब में चलेंगी पैडल बोट 
 सागर । सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सागर तालाब के प्रति निरंतर चिंता करते हुए उसके सौर्न्दयीकरण के नये-नये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने तालाब मंे बोटिंग व्यवस्था प्रारम्भ किये जाने के संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम को भेजा था जिसमें उन्होंने सागर तालाब में बोटिंग व्यवस्था शुरू कराये जाने की मांग पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव से की थी। जिसमें उन्होंने तालाब के अन्य सौर्न्दयीकरण के लिये भी अपनी मांगे रखी थी। जिसके तहत् विधायक शैलेन्द्र जैन ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव से भेंट कर उक्त प्रस्ताव पर चर्चा की और अतिशीघ्र सागर तालाब के लिए सागर नगर निगम को बोटें उपलब्ध कराये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रथम किस्त के रूप में जल्द ही सागर तालाब को कुछ बोटें उपलब्ध कराकर उसमें बोटें चलाई जायेगी।                                       
गौ हत्या रोकने उठायी आवाज
सागर। सागर नगर विधायक शैलैन्द्र जैन द्वारा गुरूवार को विधान सभा में षून्यकाल के दौरान सागर में विगत दिनों घटित घटना पर चर्चा करते हुए गृह विभाग के मंत्री का ध्यानाकर्षित करते हुए सार्वजनिक शासकीय स्थल पर गौ हत्या जैसी जघन्य घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि सागर नगर के राहतगढ़ बस स्टेण्ड क्षेत्र के पास ओवर ब्रिज के समीप रेल्वे लाईन के दोनो ओर रेल्वे की भूमि पर झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले क्षेत्र वासियों द्वारा गौ हत्या एवं गौ मांस एकत्रित कर रखने की घटना दिनांक 12.03.13 को सामने आयी जिसमें पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल लोगो को घटना स्थल से रंगे हाथ पकड़ा गया परन्तु उक्त अपराधियों के समर्थन में वहां निवासरत लोगो द्वारा पुलिस कर्मचारियों एवं गौ रक्षा संगठन के लोगो पर हमला कर कार्यवाही का विरोध किया गया। हिन्दु धार्मिक भावना अनुरूप गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हमारी संस्कृति के अनुरूप गाय को पूज्यनीय है।  अतः गौ हत्या एक निन्दनीय एवं अक्षम्य अपराध है। अतः गौ हत्या एवं गौ मांस एकत्रित करने जैसी इन जघन्य घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
भाजपा की जनसंपर्क यात्रा
सागर । भारतीय जनता पार्टी डॉ. हरिसिंह गौर मण्डल की जनसंपर्क यात्रा शिवाजी वार्ड एवं मधुकर शाह वार्ड में पहुंची।  जहॉं हरिनारायण यादव, बी.डी.ए. उपाध्यक्ष डालचन्द्र पटैल, श्याम तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अनूप ऊर्मिल, संजीव दुबे ने दोनों वार्डों के संयुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर यात्रा का विधिवत शुभारम्भ किया। बैठक को अतिथियों ने संबंधोति करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्तों से अवगत कराया।  कार्यकर्तों द्वारा प्रत्येक घर में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राजेश सैनी, विनय चौबे, दीपिका मालवीय, अशोक तिवारी, महेश अहिरवार, उपेन्द्र मिश्रा, रानी रैकवार, कामनी वर्मा, आदित्य चौहान, मनोज रजक, रघुवीर, चन्द्रभान, मुकुन्दी बाबू, गोमती, कन्हैयालाल, संजू रैकवार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बजट में मध्यप्रदेश के साथ अन्याय: सांसद
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने आज लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट को निराशाजनक एवं दिशाहीन बताते हुए कहा कि बजट में मध्यप्रदेश के साथ अन्याय किया गया है। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि संसद में प्रस्तुत बजट में नया कुछ भी नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ परियोजना के फेस-2 में सम्मिलित नहीं किया गया। बजट में बुन्देलखंड पैकेज की न तो अवधि बढ़ाई गई और न ही राशि दी गई है। बुन्देलखंड की महत्वपूर्ण केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को भी बजट में शामिल नहीं किया गया। सांसद श्री सिंह ने कहा है कि बजट में कृषि, सिंचाई और युवाओं के बारे में भी कोई योजना नहीं है। बुन्देलखंड के बीड़ी उद्योग को पुर्नजीवित करने के लिए भी कोई योजना बजट में नहीं है। बुन्देलखंड के औद्योगिक विकास के लिए करों में छूट का प्रावधान नहीं किया गया। आम आदमी को राहत देने के बजाय बजट में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे देश में मंहगाई और बढ़ेगी।  
कलेक्टर ने लगाई जपं सीईओ को फटकार
सागर। जनपद पंचायत सागर की साधारण सभा की बैठक 27 फरवरी को आयोजित की गई। जिसमें जनपद सीईओ श्री जीएस टेकाम की कार्यशैली से जनपद सदस्य सहमत नहीं हुये और जनपद सदस्यों ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद सीईओ की मनमानी से नाराज होकर बहिष्कार किया।
बहिष्कार के बाद सभी सदस्य कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा से मिलने गए और उन्होंने समस्त सदस्यों की भावनाओं को समझा और उन्होंने जनपद सीईओ श्री टेकाम को कलेक्टर कार्यालय में बुलवाकर समझाइश दी और कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि की भावनाओं, शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने का दायित्व जनपद का है और इसके निर्वहन में जो भी बाधाएं आएंगी उन्हें हम तत्काल दूर कर देंगे। बाधा करने वाले अधिकारी भी अब दंडित किये जाएंगे।
जनपद सदस्यों ने चर्चा में कलेक्टर को बताया कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा वंदना सिंह को पूर्व में जनपद से जिला पंचायत कार्यालय में अटैच किया गया था। लेकिन चार दिन बाद ही गुपचुप तरीके से उनकी वापसी हो गई। इसके संबंध में जनपद सदस्यों को न तो कोई जानकारी दी गई न सहमति ली गई। इसी तरह शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीईओ द्वारा जनपद अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को नहीं दी जाती। सदस्यों ने कलेक्टरों को बताया कि बैठक मेें सीईओ और सहायक यंत्री मनरेगा के कार्यों की सूची उपलब्ध नहीं कराते। जानकारी मांगने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी वंदना सिंह, उपयंत्री सपना चढ़ार और प्रवीण सराफ द्वारा जनपद सदस्यों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जाता है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद अध्यक्ष और सदस्यों की बात एक घंटे तक विस्तार पूर्वक सुनी। वास्तविक स्थिति समझने के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने सीईओ को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीईओ को हिदायत दी कि एक सप्ताह में सभी योजनाओं की जानकारी एक फोल्डर के रूप में पंचायत वार जनपद  सदस्यों को दी जाए अन्यथा उनपर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर से मिलने के बाद जनपद अध्यक्ष और सदस्य संतुष्ट नजर आए। जनपद सदस्य प्रमोद यादव ने बताया कि कलेक्टर ने जनपद अध्यक्ष और सदस्यों की समस्याओं को गौर से सुना और निराकरण किया। इसके लिए हम सभी सदस्य उनके आभारी हैं। कलेक्टर से चर्चा करने वालों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह, जनपद सदस्य निर्मल कुमार जैन, प्रमोद यादव, शीलरानी भगवानदास, जितेन्द्र कोरी, झलकन सिंह, पूनम देवी, लक्ष्मी, रमेश कुमार, द्वारका प्रसाद शर्मा, रेखा गौतम, गुबर्धन आदिवासी आदि शामिल हैं।

सरोज सिंह ने किया जनसंपर्क
सागर। रेल रोको आन्दोलन के लिए किए जा रहे जन संपर्क अभियान के दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आज ग्राम मंझगुआ, सिमरिया, कर्रापुर तथा वारछाा का दौरा कर लोगों से 11 जनवरी को होने वाले रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
इसी दौरान श्रीमती सरोज सिंह ने कर्रापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्धन छात्र निधि से गरीब छात्रों को गरम स्वेटर वितरित किए। श्रीमती सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला कबीरपंथी प्राचार्य जी एस ठाकुर, शिक्षक राकेश जैन, वंदना धावे, दीप्ति गुप्ता, सितारा नाज, मीना ठाकुर तथा जनसंपर्क के दौरान श्रीमती कुसुमरानी राजपूत, अवधेश सिंह, कौशिल्याबाई, श्रीमती कृष्णाबाई ठाकुर, कौशिल्या बसंल, ताराबाई, पार्वती बाई, मीनाबाई, कृष्णा बाई, पाना बाई, शोभारानी, मनबाई, कलाबाई, गुलाबरानी, नीतिश सिंह एवं भरत सिंह उपस्थित थे। 

कार्यकर्त्ताओं से हुए रूबरू

सागर।सागर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा विधायक कार्यालय में कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दौरान बढ़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्त्ताओं से परिचय कर उनसे रूबरू हुए। उन्हे भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए संगठन के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। बैठक में कॉग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एन.एस.यू.आई. के पूर्व अध्यक्ष अजय तिवारी देवलचौरी ने बताया कि विगत 11 वर्षो से उन्होने एन.एस.यू.आई. और युवक कांग्रेस में कार्य किया। विभिन्न समस्याओं को लेकर पद यात्राएॅं निकाली और संगठन के माध्यम से मषाल जुलूस निकालकर जन समस्याओं को आगे लाने का प्रयास किया परन्तु कांग्रेस में व्याप्त गुटवाजी और असमानता से क्षुब्ध होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुकेष साहू समाजवादी पार्टी के अजीवन सदस्य रहे 65 वर्षीय अब्दुल खलील ने तिली क्षेत्र के वरिष्ठ कॉग्रेस नेता बसंत चौरसिया हेमंत श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ह।ै इस दौरान श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया प्रदीप राजौरिया सहित बढ़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
सी.सी. रोड का शिलान्यास
सागर। सागर नगर विधायक षैलेन्द्र जैन द्वारा षनीचरी वार्ड में विधायक निधि से 2 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सी.सी.रोड का षिलान्यास किया गया।षुक्रवारी वार्ड में भी निर्मित सी.सी.रोड का लोकार्पण विधायक ने किया। इस अवसर पर महापौर अनीता अहिरवार ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण की स्वीकृति वार्ड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विधायक ने  कहा कि इस सड़क की स्वीकृति काफी समय पूर्व ही दे दी गई थी, परन्तु कतिपय कारणों से इस सड़क का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका। परन्तु अब वह सुअवसर आया है जब हम इस सड़क का निर्माण करके इस क्षेत्र के वासियों को इसका लाभ पहुॅंचायेगे। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें नागरिकःविधायक
सागर।/नगर पालिक निगम सागर के द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान में संजय ड्राईव पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं आयुक्त एस.बी.सिंह ने छोटे तालाब से निकाली जलकुंभी को हटाया। निकाली गई सूखी जलकंुभी पर कीटनाशक का छिड़काव कराया। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों, मछुआ संघ के सदस्यों ने      संजय ड्राईव पहुंचकर साफ सफाई कराई।
          विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में हम सभी को नगर में स्वच्छता बनाने में सहयोग प्रदान करें नागरिकों से निवेदन है कि सभी नगरवासियों का दायित्व है कि नगर की धरोहर के अस्तित्व को बचाने में सहयोग करें। नागरिकेा का दायित्व है कि ऐसी धरोहरें जैसे लाखा बंजारा झील, छोटा तालाब, चौपड़ा, बावड़ीयों को सुरक्षा एवं इनके आसपास गंदगी न फैलाऐं, तालाब में पूजन सामग्री न डालें नगर को संुदर एवं स्वच्छता प्रदान करने में सभी नागरिको से अपील है कि आपने दुकानों एवं घरों से निकले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें नालियों में सड़कों पर पालीथीन एवं कचरे को न डालें। नगर को पूरी तरह स्वच्छ व सुंदर तभी बनाया जा सकता है जब इसमें सबका सहयोग हो।

चैक वितरित किए महापौर ने

महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रसूति सहायता, अनुग्रह सहायता, एवं बचत साख समूह के 15 हितग्राहियों को 30 हजार की राशि के चैक वितरित किऐ।
 महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र हो 

सागर। सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने विधानसभा में पूरक बजट में बहस के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से शुरूआत करते हुए बहस में हिस्सा लिया। उन्होंने सागर नगर के विकास में स्वीकृत अतिमहत्वपूर्ण योजनायेँ राष्ट्रीय झील संरक्षण जैसी योजनाए जो कि वित्तीय संसाधनों के अभाव में पिछड़ती जा रही है और अपने मूर्त रूप में नहीं आ पाई है। उन्होने मांग उठाते हुए कहां कि उक्त योजनाओं को अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाना चाहिए।  साथ ही बढ़ती हुई मंहगाई के अनुपात में वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता एवं विधवा पेंशन बढ़ाई जाने की मांग को अविलम्ब स्वीकृत करने की मांग उठाई।       
बुंदेली को राष्ट्र भाषा बनाने
लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पेश किए चार विधेयक 

सागर।  सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद भूपेन्द्र सिंह ने बुन्देली भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए अशासकीय विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया है। सांसद श्री सिंह इसके पूर्व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम और मनरेगा अधिनियम में संशोधन कराने के लिए तीन अशासकीय विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत कर चुके हैं।
इस शीतकालीन सत्र में संसद की कार्रवाई में बुन्देली भाषा सहित चारों विधेयक पुरस्थापित करने हेतु शामिल किए गए हैं। बुन्देली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु प्रस्तुत विधेयक में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि भारत एक बहुभाषी देश है और संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को राष्ट्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता दी गई है। ये भाषाएँ क्षेत्र विशेष की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह दुर्भाग्य है कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाने वाली बुन्देली भाषा को अभी तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। बुन्देली भाषा अपने अस्तित्व और गरिमा को बनाए रखने के लिए कठिन संघर्ष कर रही है।
       विधेयक में लेख है कि किसी भी समाज या देश का वैभव उसकी भाषा में रचे गए साहित्य से पहचाना जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, बुन्देली भाषा के इतिहास पर दृष्टिपात करें तो महाकवि जगनिक द्वारा लिखा गया महाकाव्य आल्हखंड बुन्देली में ही लिखा गया था। चन्देलकाल के आगमन से बुन्देली का प्रारंभ माना जाता है। तात्पर्य यह है कि बुन्देली भाषा बोलचाल और लेखन में दो हजार वर्ष पहले भी थी। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस बुंदेली शब्दों से भरी हुई है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में फैले वृहद बुन्देलखंड क्षेत्र की मातृभाषा बुंदेली है।
      सागर, जबलपुर, ग्वालियर, होशंगाबाद और भोपाल संभाग सहित उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में करीब 187934 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बुंदेली भाषा बोलने वालों की संख्या वर्तमान में लगभग 5 करोड़ है। इसी वर्ष 24 फरवरी 2012 को मध्यप्रदेश विधानसभा ने सर्व सम्मति से अशासकीय संकल्प पारित कर बुंदेली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध भारत सरकार को भेजा है।अत: वृहद भूभाग में फै ले बुन्देलखंड क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बुन्देली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर राष्ट्रभाषा का दर्जा और सम्मान प्रदान करना चाहिए। तभी बुन्देली भाषा के साथ-साथ लोकनृत्यों, लोकगीतों, लोक प्रथाओं और अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को विलुप्त होने से बचाया जा सकेगा। 


भाजपा की बैठक


सागर। भारतीय जनता पार्टी कृषि उपज मंडी चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास पर बैठक आयोजित की गई संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कृषि उपज मंडी के चुनाव मे पार्टी कार्यकर्ता पूरे मेहनत और निष्ठा के साथ अधिक से अधिक मंडी भाजपा समर्पित प्रत्याशियों को जितायेगे।  उन्होनें समस्त मंडी के प्रभारियों से मंडी चुनाव के संबंध मे आवश्यक विचार-विमर्श कर सुझाव भी मांगे।  जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने समस्त मंडल अध्यक्षों से मंडी चुनाव को लेंकर मंडीवार विचार विमर्श किया साथ ही अधिक से अधिक मंडीयों को जिताने की बात कही उन्होनें मंडलों के अध्यक्षों से जल्द से जल्द मंडल गठन की भी बात कहीं।।  बैठक मे जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, , जिला पंचायत अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर, डॉ सफिया खान  अनुराग प्यासी, अनुरूद्ध कटारे ,श्याम तिवारी , नीलेश जैन, राजेश सिंह राजपूत उपस्थित थे ।



विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक: शैलेन्द्र

सागर। मोहन नगर वार्ड में में नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, ने  विधायक निधि से निर्मित सी.सी.रोड का लोकार्पण किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मैं विधायक निधि के कार्यो को भ्रष्टाचार मुक्त रूप से पूर्ण कराना चाहता हूँ ।  जिसे पूर्ण करने में मुझे तकरीबन 6 माह तक कठिन परिश्रम करना पड़ा परन्तु अब हमने अपने इस कार्य में पूर्ण सफलता प्राप्त करके उस कथन को मिथ्या साबित किया है।  जिसमें उन्होने कहा कि विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।  कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया, , मेघा दुबे, नरेन्द्र साहू, राजू पटवा, अनिल जैन, अनिल गुप्ता, , रामनारायण यादव, डॉं.बी.सी.जैन, राजू सोनी उपस्थित थे।
अत्याचार-भ्रष्टाचार में नंबर वन मप्र सरकार

सागर। संसद में पूरे देश के अंदर आपराधि· मामलों को लेकर जो रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है उसमें ही यह दर्शाया गया है कि महिलाओं पर बलात्कार एवं अत्याचार के मामले में मप्र पूरे देश में नंबर वन है। यह बात सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने राहतगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विशेष रूप से सुरखी क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछली बार यहां से इन दोनों दलों के नेताओं ने आपसी सामंजस के  तहत तय कर लिया था कि मैं तुम्हें विधायक बनाऊंगा सो दूसरे ओर से इसी के तहत सांसद बनाए गए हैं।

अखंड भारत निर्माण  भाजपा जरूरी: भूपेन्द्र 

सागर।  सांसद भूपेन्द्र सिंह नेकहा कि अब अखंड भारत के  निर्माणके  लिए केंद्र  में भाजपा की सर्कार  बनना जरूरी हो गया है। यूपीएजनविरोधी नीतियों को  लागू करने के  लिए आमादा है। यह बात उन्होंने मंहगाई, भ्रष्टाचार और एफ.डी.आई के विरोध में  आयोजित भाजपा के  धरना प्रदर्शनमें कहीं /प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि एफडीआई से छोटेकिसान  छोटे व्यापारी और आम आदमी को  नुकसान पहुंचेगा। श्री सिंह ने ऽहा ऽि एफ.डी.आई. भारत में आए लेऽिन खुदरा व्यापार ऽे क्षेत्र में नहीं। बल्ऽि एविएशन, ऊर्जा तथा आई.टी. ऽे क्षेत्र में आए। भूपेन्द्र सिंह ने ऽहा ऽेन्द्र ऽी ऽांग्रेस ने देश ऽे लिए ऽुछ नहीं दिया। ऽेवल घोटाले, भ्रष्टाचार और मंहगाई दी है। श्री सिंह ने ऽहा ऽि यदि देश ऽा विऽास ऽरना है, तो अब ऽेन्द्र में भाजपा ऽी सरऽार बनाना जरूरी है। उन्होंने ऽहा ऽि ऽेन्द्र सरऽार ऽी गलत नीतियों ऽे ऽारण देश पिछड़ रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा ऽुपोषण यदि है, तो वह भारत में है। दुनिया में यदि स्वास्थ्य सेवाओं ऽी ऽमी यदि है तो वह भारत में है और यह सब ऽांग्रेस ऽी देन है। 
श्री सिंह ने ऽहा ऽि ऽांग्रेस चुनाव में नारा देती है ऽि ऽांग्रेस ऽा हाथ देश ऽी जनता ऽे साथ। अब ऽांग्रेस ऽे दोनों हाथ सोनिया जी ऽे दामाद रावट वाड्रा ऽो बचाने में लगे हुए हैं। सांसद ने ऽहा ऽि देश ऽो ऽांग्रेस नहीं सीबीआई और अंबानी बंधु चला रहे हैं। इससे देश ऽा भला होने वाला नहीं है। ऽांग्रेस सरऽार घोटालों ऽी सरऽार है। इसऽे ऽार्यऽाल में 1 लाख 86 हजार ऽरोड़ ऽा ऽोयला घोटाला, 1 लाख 76 हजार ऽरोड़ ऽा 2जी घोटाला, ऽामनवेल्थ घोटालों ऽे अलावा अनेऽ घोटाले हुए। श्री सिंह ने ऽहा ऽि ऽेन्द्र सरऽार बड़े घरानों ऽो फायदा पहुंचाने ऽा ऽाम ऽर रही है। उन्होनें ऽहा ऽि नवीन जिंदल ऽो ऽोल आवंटन में 10 लाख ऽरोड़ रूपये ऽा फायदा पहुंचाया है। मुऽेश अंबानी ऽे ऽहने पर रसोई गैस ऽे दाम बढ़ाये। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ऽे विरोध ऽरने पर मनमोहन सरऽार ने उनसे उनऽा मंत्रालय छीन लिया। सांसद ने ऽहा ऽि भाजपा एफ.डी.आई. ऽे विरोध में संसद में 184 ऽे तहत अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। 

नदी जोड़ो परियोजना पर हाई लेवल कमेटी बनेगी 
सागर।  उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार  नदियोंको परस्पर जोडऩे के लिए उच्चाधिकर  प्राप्त समिति का  गठन कर  रही है। लोस में यह जानकारी सांसद भूपेन्द्र सिंहको  जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने दी है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ऽी महात्वाऽांक्षी नदी जोड़ो परियोजना ऽे संबंध में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने लोऽसभा में सवाल उठाया ऽि उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश पर सरऽार ने अब तऽ क्या ऽदम उठाये हैं। जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया ऽि नदऽो परस्पर जोडऩे ऽा ऽार्यान्वयन ऽरने ऽे लिए सरऽार एऽ उच्चाधिऽार प्राप्त समिति ऽा गठन ऽर रही है। राष्ट्रीय जल विऽास अभिऽरण ऽो सात राज्यों से अंतरूराज्यीय सम्पर्ऽों ऽे 36 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अभिऽरण ने पार्वती-ऽालीसिंध चंबल नदी सम्पर्ऽ ऽी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार ऽर ली है। इस सम्पर्ऽ ऽे निर्माण ऽे लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश ऽे बीच मतैक्य होना शेष है।
सागर से दक्षिण राज्यों को  ट्रेन
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने प्रश्न उठाऽर सदन ऽा ध्यान आऽर्षित ऽिया ऽि मध्यप्रदेश और दक्षिण राज्यों ऽे बीच व्हाया सागर एऽ भी ट्रेन नहीं है। उन्होंने सवाल ऽिया ऽि क्या रेलवे ऽा प्रस्ताव सागर ऽो दक्षिण राज्यों से जोडऩे ऽा है। जवाब में रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने बताया है ऽि भारतीय रेलवे राज्य-वार आधार पर गाडिय़ाँ (ट्रेनें) नहीं चलाती, क्योऽि भारतीय रेलवे पर गाडिय़ाँ विभिन्न राज्यों ऽी सीमाओं से गुजरती हैं। फिलहाल नागपुर दक्षिण राज्यों ऽे सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। जबऽि सागर रेल सेवाओं से सीधे दक्षिण राज्यों से जुड़ा हुआ नहीं है। रेल राज्य मंत्री ऽे मुताबिऽ भारतीय रेलवे पर नई गाडिय़ाँ चलाना एऽ सतत् प्रऽ्रिया है जो परिचालनिऽ व्यावहार्यता, यातायात औचित्य और संसाधनों ऽी उपलब्धता पर निर्भर ऽरता है। 
 मनरेगा  में धनकी  कमी
सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा मनरेगा स्ऽीम ऽे तहत जारी निधियों ऽे संबंध में ऽिए गए प्रश्र पर खुलासा हुआ है ऽि विगत वर्षों ऽी तुलना में इस वर्ष ऽेन्द्र सरऽार ऽे ग्रामीण विऽास मंत्रालय ने मध्यप्रदेश ऽो ऽम निधियाँ जारी ऽी हैं और मध्यप्रदेश सरऽार अपने संसाधनों से जैसे-तैसे मनरेगा स्ऽीम ऽो चला रही है। लोऽसभा में सांसद श्री सिंह ऽे प्रश्र पर ग्रामीण विऽास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने बताया है ऽि मनरेगा स्ऽीम ऽे लिए मध्यप्रदेश ऽो वर्ष2009-10 में 351923.66 लाख रूपए, वर्ष 2010-11 में 256576.96 लाख रूपए तथा वर्ष2011-12 में 296851.28 लाख रूपए जारी ऽिए गए हैं। चालू वर्ष 2012-13 में 19 नवम्बर 2012 तऽ मात्र 54580.36 लाख रूपए जारी ऽिए गए हैं। जबऽि मध्यप्रदेश में चालू वर्ष में 2 नवम्बर 2012 तऽ 154254.26 लाख रूपए व्यय ऽिए गए हैं। 
सांसद श्री सिंह ऽे एऽ अन्य प्रश्र पर राज्यमंत्री ने बताया है ऽि ग्रामीण विऽास मंत्रालय ऽो मनरेगा ऽे ऽार्यान्वयन ऽे बारे में बड़ी संख्या में शिऽायतें प्राप्त होती हैं। यह शिऽायतें मुख्य रूप से जाब ऽार्ड न दिए जाने, निधियों ऽे दुर्विनियोजन, ठेऽेदारों ऽो ऽाम पर लगाये जाने, मस्टर रोल में जालसाजी, जाब ऽार्डों में हेराफेरी, ऽम मजदूरी ऽे भुगतान, मजदूरी ऽा भुगतान न ऽिए जाने,भ्रष्टाचार एवं अन्य अनियमितताओं, मशीनों ऽा इस्तेमाल ऽिए जाने, भुगतान में विलम्ब इत्यादि ऽे मामलों से संबंधित होती हैं। मंत्रालय ऽो प्राप्त सभी शिऽायतें ऽानून ऽे अनुसार जांच सहित उपयुक्त ऽार्रवाई ऽे लिए संबंधित राज्य सरऽारों ऽो भेज दी जाती हैं। क्योंऽि मनरेगा ऽा ऽार्यान्वयन इस अधिनियम ऽे उपबंधों ऽे अनुसार अपनी बनाई योजनाओं ऽे अनुसरण में राज्य सरऽारें ऽरती हैं। 
अटल सरकार ने देश का विकास किया: भूपेन्द्र
सागर। कांग्रेस ने देश में लगभग 50 वर्ष तक शासन किया लेकिन देश को कुछ नहीं दिया। जबकि भाजपा कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने देश पर 5 वर्ष शासन कर देश के विकास में नए-नए आयाम स्थापित किए। यह बात सांसद भूपेन्द्र सिंह ने गत दिवस भाजपा के सीहोरा मंडल के कार्यकर्ताओं के दीपाली मिलन समारोह के अवसर पर जलंधर माता ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में कही।  उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार , घोटाले, घपले, मंहगाई के अलावा इस देश को कुछ नहीं दिया। जबकि भाजपा नीत अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में अनेक जन उपयोगी योजनाएँ शुरू की गई। जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, नदी से नदी जोड़ो परियोजना शुरू की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना को बंद कर दिया। अब अगले चुनाव मेें फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। 
सांसद श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार प्रदेश में अच्छे काम कर जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश का विकास कर रही है। अब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा। प्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत हो गई है। मध्यप्रदेश पंजाब के बाद गेेहूँ उत्पादन में दूसरे स्थान पर आ गया है। श्री सिंह ने कहा कि गांवों में 15 घंटे बिजली मिल रही है। अगले साल से शिवराज सरकार 24 घंटे बिजली देगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता ईमानदारी से जुट जाए और म.प्र. सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएँ। श्री सिंह ने कहा कि मिशन 13 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है और 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि देश की जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव, जिला महामंत्री अशोक सिंह बामोरा, राहतगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा, सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार धनौरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में 5 दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
सुविधा केन्द्र में सांसद  ने सुनी समस्याएं
सागर। सुविधा केन्द्र में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने ग्रामीण जनों की समस्याएँ सुनी और मौके पर ही उन्हें हल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।
जैसीनगर के ग्राम हड़़ा एवं आमौदा से 50-60 किसान सांसद भूपेन्द्र सिंह से मिले और उक्त ग्राम के पास एक बांध या स्टापडेम बनाए जाने का आवेदन दिया। किसानों ने उक्त आवेदन के माध्यम से बताया कि यदि इस ग्राम में बांध का निर्माण हो जाता है, तो यहाँ के किसानों की कृषि भूमि का सिंचाई का रकवा बढ़ जाएगा। किसानों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित बांध के लिये पहले सर्वे भी हो चुका है। कुछ किसानों की भूमि इसमें निकलेगी। जिसके लिए किसान तैयार हैं। श्री सिंह ने दूरभाष पर सिंचाई विभाग के आला अफसर से बात कर उक्त ग्राम में बांध बनाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम लोटना लोटनी से ग्राम पंचायत के पंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने सांसद सुविधा केन्द्र में आवेदन देकर निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत के सभी कार्यों की जाँच कराई जाए। सांसद ने दूरभाष पर जनपद सीईओ को जाँच के निर्देश दिए। सागर गुरू गोविंद सिंह वार्ड से प्रदीप राठौर ने आवेदन देकर सांसद से मांग की है कि टावर में लगा जनरेटर से हो रहा ध्वनि प्रदूषण को रोका जाए। सांसद ने संबंधित अधिकारी को टेलीफोन पर निर्देश दिए । भगत सिंह वार्ड के निजाम अहिरवार ने आवेदन देकर सांसद से मांग की कि भूसा सप्लाई लायसेंस एस.डी.एम. सागर के द्वारा प्रदान किए जाये। सांसद श्री सिंह ने इस समस्या को हल कराने के लिए एस.डी.एम. सागर को पत्र प्रेषित किया । इसके अलावा सांसद सुविधा केन्द्र में अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए। सुविधा केन्द्र में राजेन्द्र सिंह मोकलपुर एवं अन्य लोग उपस्थित थे

रानी लक्ष्मीबाई के बताये
मार्ग पर चलें महिलाएं
सागर। राष्ट्र निर्माण एवं विकास कार्यों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने देश के लिए जो किया है शायद ही है जो कोई दूसरी महिला कभी कर पाये। यह बात महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कही। श्रीमती सरोज सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई के बताये मार्ग पर चलकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर रजाखेड़ी स्थित संजीवनी बाल आश्रम के बच्चों को मिठाई और फलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ.(श्रीमती) साफिया खान, श्रीमती नीलू अशोक अग्रवाल, संजीवनी बाल आश्रम की संचालिका श्रीमती प्रतिमा अरजरिया, इन्द्रा ठाकुर, प्रभा साहू, सुनीता मिश्रा, प्रेमबाई पटेल, जयंती मौर्य, मालती सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
वनों का संवर्धन व संरक्षण सभी 
की जिम्मेदारी- भार्गव
सागर /प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री  गोपाल भार्गव ने  रहली में सम्पन्न दक्षिण वनमण्डल के अंतर्गत आने वाली वन समितियों के सम्मेलन में भाग लिया । साथ ही सम्मेलन में 16 प्राथमिक वनोजन सहकारी समितियों के तेदूपत्ता संग्राहकों को 67 लाख 76 हजार 317 रूपये की राषि तेदूपत्ता बोनस के रूप में वितरित की । कृषक स्टेडियम रहली में सोमवार को सम्पन्न वन समितियों के सम्मेलन में पंचायत मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि वन हमारी अमूल्य सम्पदा है, मनुष्य का जीवन वन पर आधारित है । वन,  पर्यावरण व संसाधन देने के साथ वनकमियों और गरीब मजदूरो को रोजगार देने का काम भी करते है । वनों का संरक्षण व संवर्धन सबकी जिम्मेदारी है । आपने कहा कि यदि बाहर का कोई व्यक्ति वन को क्षति पहुचाने वन में प्रवेष करता है तो वनवासी और आसपास के रहने वाले वन कर्मियों के साथ क्षति पहुंचाने वाले को जंगल से बाहर खदेड दे। आपने कहा कि प्रदेष सरकार की नीति के अनुसार हमने सीजन वर्ष 2011 में 231 करोड़ की राषि प्रदेष में वोनस के रूप में दी है । यह वोनस अगले वर्ष और बढ़ादेगी प्रदेष सरकार । आपने बताया कि प्रदेष सरकार ने परम्परागत वनवासियों व वन में काविज लोगो को वन अधिकार पट्टे देने का काम किया है । अब इन पद रेधारियो को प्रदेष सरकार  3 लाख का कुआं और 20 हजार का पम्प देकर उनकी उन्नति में सहयोग करेगी तथा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा । आपने कहा कि दीपाली के अवसर पर यह वोनस राषि तेदृपत्ता संग्राहकों को उत्सव का अनुभव करायेगी ।समारोह में वन मण्डल अधिकारी दक्षिण  एस.पी.तिवारी ने वन विभाग एवं म.प्र.राज्य वनोपज सहकारी संघ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । साथ ही तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य करने वाली समितियों व वन समितियों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधायें बताई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता लद्यु वनोपज संघ के प्रदेष उपाध्यक्ष  महेष कोरी ने की । इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष भारतसिंह, लघुवनोपज संद्य के जिलाध्यक्ष रामकिषन पाटकर एडव्होकेट राजेन्द्र जारौलिया, डी.एफ.ओ.उत्तर  अनिल सिंह, अनेक जनप्रतिनिधि, वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे
सांसद ने  सुनी समस्याएं

सागर। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन चौपाल में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनी और प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर निराकरण कराया।सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा चर्चा हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत आवेदनों में सदर निवासी मनोज शर्मा ने फरियाद की कि ठेकेदार चरणजीत टुटेजा द्वारा गेहूं उपार्जन की परिवहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस पर कलेक्टर ने ठेकेदार श्री टुटेजा को आदेशित किया है कि परिवहनकर्ता मनोज शर्मा को गेहूं उपार्जन ढुलाई का भुगतान शीघ्र किया जावे। बेरखेड़ी पंचायत के ग्राम बम्होरी में बाहरी तत्वों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम जलंधर निवासी भागवती पटैल के आवेदन में बताया गया कि उसके परिवार में विवाद की स्थिति है, अत: मुआवजा राशि के चैक अलग-अलग बनाए जाएं। कलेक्टर ने राहतगढ़ के तहसीलदार से मोबाइल पर चर्चा कर प्रकरण का यथोचित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। राहतगढ़ निवासी विमला बाई सेन के आवेदन पर एसडीएम को निर्देशित किया गया कि सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में कम स्वीकृत राहत राशि में वृद्धि कर शीघ्र भुगतान किया जावे।

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
सागर।अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति, एवं एफ.पी.ए.आई. सागर द्वारा सेवा अस्पताल मकरोनिया में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती लता गुड्डू वानखेड़े अपनी उद्वोधन में म.प्र. शासन द्वारा महिला उत्थान एवं महिला सुरक्षा तथा सषक्ति करण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता लारिया ने महिलाओं द्वारा आपस में सद्भाव बनाने की बात करते हुए परिवार, समाज में महिलाओं को एक दूसरे की सहयोग करने की बात की। उन्होंने कहा की महिलाओं में आपस में प्यार होने से सारे विष्व एक हो जायेगा। विषेष अतिथि की उद्वोधन में डॉ. निधि मिश्रा महिला दिवस एवं उसे मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिओं एवं भागिदारों को धन्यवाद एवं आभार डॉ. नम्रता जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन सी.पी. शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कंचन, सरिता खरे, संध्या, सरोज, रजनी, प्रीति, सीमा मीना, किरण, दीपक, राजेष, घनष्याम, रज्जन आदि का विषेष सहयोग रहा। 

रहस मेला


मांगें तो देंगें मेला को बजटःराघवजी
दो हजार हितग्राही लाभान्वित
सागर ।जिले के गढ़ाकोटा तहसील मुख्यालय में रहस-लोकोत्सव में  प्रभारी मंत्री राघवजी के मुख्य आतिथ्य और पंचायत गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न इस अन्त्योदय मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र 1997 हितग्राहियों को 1 करोड 50 लाख 17 हजार 352 रूपये मूल्य के लाभ उपलब्ध कराये गये ।
मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि 209 वर्ष पुराने ऐतिहासिक रहस मेले की परम्परा को जीवन्त करने के इस क्षेत्र के विधायक गोपाल भार्गव के प्रयास सराहनीय है । मध्यप्रदेष के बजट में पुरातन मेलों को संरक्षित रखने के लिये बजट प्रावधान है और यदि इस पुरातन मेले के लिये राषि की मांग की जायेगी तो शासन बजट उपलब्ध करायेगा। बुन्देलखण्ड क्षेत्र विकास के लिये अनेक प्रयास सरकार कर रही है ।पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेष सरकार ने मुफलिसों व बेसहारा लोग जो चला फिरी नहीं कर सकते उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने अन्त्योदय मेलों की शुरूआत की है । कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने अन्त्योदय मेले के आयोजन के उद्दष्यो पर प्रकाष डाला । समारोह में केवल एक वेटी वाले 11 अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया है ।समारोह अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज तिवारी, म.प्र.लद्युवनोेपज संघ उपाध्यक्ष महेष कोरी व अन्य जनप्रतिनिधि,पुलिस अधीक्षक अभयसिंह, सी.ई.ओ.जिला पंचायत मनोज खत्री अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या, मे आस-पास क्षेत्रों के ग्रामीणजन मौजूद थे । 

Thursday, February 28, 2013

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी



बुंदेलखण्ड के विद्यार्थी जा सकेगे विदेश  

सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में अतंराष्ट्रीय संगोष्ठी में पधारे विद्वान प्रों. निकोज शोसाकिड्सि एक्जियूकेटिव डायरेक्टर वेल्स यूनिवर्सिटी लंदन ने प्रेस वार्ता मे बताया की यूनिवर्सिटी से आयी हुई प्रतिनिधियो की टीम स्टूडेन्टस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एम.ओ.यू. का दूसरा एंव अंतिम कार्य करेगी। परिणाम स्वरुप बुंदेलखण्ड के विद्यार्थी इस कार्यक्रम के अंतरर्गत उच्च अध्ययन हेतु विदेश  जा सकेगे। साथ ही  युवाओ को विदेषो मे भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेगे। प्रो. रे. हिडिच एकेडमिक डायरेक्टर ने बताया कि अति शीघ्र यहॉ के विद्यार्थीयो एवं शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय विष्वविद्यालयों में पढ़ने व पढ़ाने का अवसर दिया जायेगा। इस अवसर पर मि. बोरिस जेलोवेसिक मिनिस्टर प्लेनीपोटेषिरि एम्बेंसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ स्लोवानिया एवं मि. डेमेजियन कोटिक इक्नोमिस्ट ऑफ स्लोवानिया ने कहा कि एस.व्ही.एन. विष्वविद्यालय के साथ एक ऐसा एम.ओ.यू. साइन किया जा रहा है। जिसमे सयुंक्त रुप से उपक्रम स्थापित किया जावेगा। एस.व्ही.एन. विष्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि विष्वविद्यालय स्थापना से छः माह की अवधि मे विष्वविद्यालय द्वारा विदेषो से अनुबंध होना गौरव की बात है। एस.व्ही.एन. विष्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि विष्वविद्यालय की ऊचाईयो के पीछे सागर के प्रबुद्धजनो का सहयोग रहा है।


गौ वंश वध के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई :आईजी
सागर  महिला अत्याचार और गौ वंश वध के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए, इसमें किसी प्रकार की लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी अपने आपकों चौबीस घंटे अपडेट रखे उन्हें ऐसे मामलों में पूछताछ के लिए कभी भी तलब किया जा सकता है। यह बात सागर रेंज के आईजी पंकज श्रीवास्तव ने डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। साथ ही सागर रेंज के आईजी ने डीजीपी नंदन दुबे के साथ प्रदेश के सभी आईजी के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।इसके अलावा उन्होने आगामी चुनाव के लिए जिलेवार बजट तैयार कर एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सागर रेंज के डीआईजी आरएस उईके, छतरपुर रेंज के डीआईजी बीके सूर्यवंशी, सागर एसपी अभय सिंह, दमोह एसपी एके पांडे, छतरपुर एसपी ए सियास, टीकमगढ़ एसपी अमित सिंह और पन्ना जिले के एसपी दिलीप खन्ना उपस्थित थे

नल-जल योजनाओं की समीक्षा
सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतरें
सागर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव एसके मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनता एवं सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। विशेषकर बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के कामो को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चिंता है कि गर्मियों में लोगों को आसानी से पेयजल सुलभ हो। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी नलजल योजनाओं का आकस्मिक निरीक्षण करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में विभागीय कार्य दिखे।कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होंने बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज के सभी ६ जिलों की जिलेवार एवं नलजल योजनावार विस्तृत समीक्षा की  बैठक में संभागायुक्त आरके माथुर, कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, प्रमुख अभियंता एनके सेहरा, मुख्य अभियंता एनके कश्यप, अधीक्षण यंत्री सीके सिंह, जिलों के कार्यपालन यंत्री तथा सहायक यंत्री भी उपस्थित थे।मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण यंत्री माह में दो दिन गांवों में जाकर आकस्मिक निरीक्षण करें। जनता का फीडबैक लें और कमिश्नर एवं कलेक्टर को फीडबैक दें। उन्होंने चेतावनी दी कि बुन्देलखण्ड के कार्यो की समीक्षा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री द्वारा भी की जाएगी इसलिए किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दें। संभागायुक्त आरके माथुर ने कहा कि जिस योजना से ग्रामवासियों को पानी मिलेगा वही योजना पूर्ण मानी जाएगी। 

171.75 करोड़ की योजना स्वीकृत
सागर। नगर पालिक निगम सागर आधिपत्य के राजघाट बांध के द्वितीय चरण के कार्यों को पूर्ण करने के लिए 171.75 करोड़ की योजना बनाई गई योजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। 14 मार्च को मुख्य सचिव म.प्र.शासन की अध्यक्षता में केन्द्र शासन के सचिव, केन्द्र शासन के अधिकारियों, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की उपस्थिति में साधिकार समिति की भोपाल में आयोजित बैठक में उपस्थित नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने बताया कि राजघाट जलावर्धन परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत होने वाले कार्यों को पूर्ण करने के लिए 171.75 करोड़ रूपये की बनाई गई योजना को सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से स्वीकृति प्रदान की गई। योजना को अब केन्द्र शासन के पास वित्तीय स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। बैठक में योजना के संबंध में आयुक्त सूर्यभान सिंह ने प्रेजेन्टेशन दिया।    
वर्षा का जल सहेजने के प्रयास करें:माथुर
सौ एकड़ भूमि  दबंगों  के नाम
शाहगढ़ निवासी  प्रदीप जैन ने आवेदन दिया कि शाहगढ़ के ग्राम शासन में 18 आदिवासियों की लगभग 100 एकड़ भूमि दबंग लोगों के नाम दर्ज कर दी गई है । इस मामले की जॉंच स्वयं एस.डी.एम. को मौके जाकर करने एवं दोषी लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज कराकर जमीन वापस आदिवासियों के नाम कराने के निर्देश  दिये ।
सागर ।संभागायुक्त आर.के.माथुर संभाग के प्रत्येक जिले में जाकर सतत रूप से मैदानी अमले के साथ शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते है । साथ ही वे प्रत्येक जिले के किसी गॉंव में ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल लगाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से लेते है तथा ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाते है । इसी क्रम में उन्होंने जिले के बण्डा विकासखंड के ग्राम छापरी में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर गॉंव वालों की समस्याएं सुनी । ग्राम चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष हरवंश  सिंह राठौर, कलेक्टर  योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य जिला व संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे । रात्रिकालीन चौपाल गोधूलि बेला से लेकर देर रात तक चली ।ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा पेयजल की समस्या बताये जाने पर कमिष्नर श्री माथुर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि गॉंव में ट्यूबबैल खनन का कार्य जारी है, शीघ्र ही गॉंव में जल प्रदाय होने लगेगा । कमिश्नर  ने अधिकारी को निर्दश  दिये कि गॉंव में दो बोर कराये जायें।  
          ग्रामवासियों ने बताया कि गॉंव में कुल 13 गोबर  गैस संयंत्र है । कमिश्नर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि छापरी गॉंव में आगामी 15 दिन में कम से कम 5 किसानों के यहॉं और गोबर गैस संयंत्र लगवायें, इसके लिये प्रकरण बनायें तथा तकनीकी सहायता दी जाये।   स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि आरोग्य केन्द्र एवं तदर्थ स्वास्थ्य समिति की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी जाये । उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सामान्य बीमारियों की दवाएं आरोग्य केन्द्र में रहती है, सामान्य बीमारी होने पर तत्काल दवा लेकर स्वस्थ हो । ग्रामवासियों द्वारा कुछ अपात्रों के नाम सूची में होने संबंधी जानकारी दिये जाने पर कलेक्टर ने सूची की जॉंच कर अपात्रों के नाम हटाने के निर्देष तहसीलदार को दिये । इस मौके पर 5 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के राष्ट्रीय बचत पत्र प्रदाय किये गये ।
          ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों की ओर से कुल 30 आवेदन प्राप्त हुये । इनमें राजस्व विभाग 18, षिक्षा विभाग के तीन, नगर पालिका बण्डा से संबंधित तीन, विद्युत का एक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का एक, खाद्य विभाग के तीन तथा जनपद पंचायत का एक आवेदन शामिल है । मुख्यमंत्री आवास योजना संबंधी आवेदन के बारे में कमिष्नर ने निर्देष दिये कि गॉंव में षिविर लगाकर इन मामलों का निराकरण शीघ्र किया जाये । इसी प्रकार हाई स्कूल को हायर सेकन्ड्री में उन्नयन के बारे में कहा कि प्रस्ताव एक सप्ताह में शासन को भेज दिया जायेगा । साथ ही ग्राम सहावन में नलकूप खनन की मॉंग पर शीघ्र खनन कराने के निर्देष पी.एच.ई. के अधिकारी को दिये । सड़क निर्माण में किसानों की जाने वाली जमीन का मुआवजा नहीं मिलने संबंधी आवेदन के संबंध में कहा कि सभी प्रकरण कलेक्टर कार्यालय भेजे जाए, ताकि मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा सके । एक ग्रामीण ज्ञान के दुर्घटना में घायल होने पर उसके उपचार के लिये 25 हजार रूपये की राषि देने की घोषणा कमिश्नर  ने की ।
तालाबंदी की कार्यवाही
सागर।नगर पालिक निगम सागर द्वारा बकाया किराया वसूली के संबंध में पूर्व में कार्यवाही कर चुका है। जिस कार्यवाही में कुछ बकायादारों के द्वारा नगर निगम में बकाया वसूली जमा की गई थी। शेष बचे बकायादारों जिन्होंने किराए को जमा नहीं किया है उनके विरूद्ध तालाबंदी की कार्यवाही की जाने हेतु तिथियों का निर्धारण किया है, संपत्तिकर अधिकारी राजेश सिंह ने बताया इस मुहिम में उक्त कार्यवाही को दुर्गा प्रसाद मिश्रा राजसव निरीक्षक, बाजार विभाग के कर संग्राहक, एवं अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त कार्यवाही की जावेगी। दिनांक 15 मार्च को साबूलाल मार्केट, जवाहरगंज, एवं तिलकगंज मार्केट, 18 मार्च को महाराणा प्रताप मार्केट, राहतगढ़ बस स्टेण्ड, भाग्योदय के सामने एवं नाचनदास नरयावली नाका मार्केट, 19 मार्च राजीव नगर कालोनी, तहसीली चौराहा दुकानों एवं प्रायवेट बस स्टेण्ड की दुकानों के बकायादारों के विरूद्ध तालाबंदी की कार्यवाही की जावेगी।
तीन वर्षों की समीक्षा
सागर।नगर निगम परिषद का स्थगित सम्मेलन निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई पार्षदों व निगमायुक्त सूर्यभान सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विगम 3 वर्षों के परिषद द्वारा पारित निर्णयों पर कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई। बाजार विभाग की समीक्षा में नेता प्रतिपक्ष चक्रेश ने जानना चाहा कि 27.10.2010 से अभी तक कितनी दुकानों का नामांतरण हुआ तथा उसके बाद किराए में कितनी बृद्धि की गई। राहतगढ़ बस स्टेण्ड शापिंग काम्पलेक्स की क्या स्थिति है, साबूलाल मार्केट में कितनी दुकानें है। किराए में कितनी बृद्धि की गई तथा कितनी राशि जमा की गई आज दिनांक तक कुल कितना सरचार्ज दुकानों पर लगाया गया। आयुक्त श्री सूर्यभान सिंह ने बताया कि निगम परिषद द्वारा जो भी निर्णय किए गए है, उनका पालन किया गया है राहतगढ़ शापिंग काम्पलेक्स में 12 दुकानें शेष बची है।उनकी पुनः नीलामी की जावेगी। साबूलाल मार्केट में परिषद के निर्णयानुसार 10 प्रतिशत की बृद्धि की गई। इसके अलावा चाही गई जानकारी की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। पार्षद रामनाथ यादव, पार्षद महेश अहिरवार ,नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई ,याकृति जड़िया ने चर्चा में हिस्सा लिया। अंत में महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार ने महापौर, आयुक्त एवं निगमाध्यक्ष के पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन क्रय करने का सुझाव दिया। पार्षद श्याम जी दुबे ने शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों पर प्रतिबंध लगाने हेतु चर्चा की। पार्षद नीलम अहिरवार ने वार्ड मंे कीटनाशक छिड़काव एवं सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का सुझाव दिया।

Friday, February 15, 2013

सम्मान


प्रो. खनूजा का सम्मान
सागर। एस.व्ही.एन.आई.टी. के चेयरमेन डॉ. अजय तिवारी, डॉ. अनिल तिवारी एवं एस.व्ही.एन. आई.टी. परिवार द्वारा प्रो.ए.एस. खनूजा की पुनः विदेश यात्रा से वापिस आने पर पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहना कर स्वागत किया। प्रो. ए.एस. खनूजा ने एस.व्ही.एन. ग्रुप को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुये अपने विदेश के अनुभव को एस.व्ही.एन.आई.टी. परिवार के साथ बॉंटा एवं छात्रों को विदेशी शिक्षा के बारे मे समझाया एवं हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र - छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व शुभकामनाये दी।  डॉ. अजय तिवारी  एवं डॉ. अनिल तिवारी  ने एस.व्ही.एन. परिवार के सदस्य प्रो.ए.एस. खनूजा  के विदेश यात्रा से लोटने पर बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डाँ. बी.व्ही. तिवारी, एवं  आर.एस. पाण्डेय डाँ. राजेश दुबे, डाँ. आर.के. नगाइच, डाँ. पंकज चतुर्वेदी, निशांत जैन, राजिस्ट्रार हरेन्द्र सारस्वत आदि समस्त एस.व्ही.एन. परिवार ने शुभकामनायें दी।

लोकार्पण


सामुदायिक भवन का लोकार्पण
सागर। नगर के महार्षि दयानंद वार्ड में विधायक निधि से निर्मित 2.60 लाख की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं वार्ड पार्षद सविता जिनेष साहू के करकमलो से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने वार्ड भ्रमण कर लोगो की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। उन्होने घंसु मुंषी मस्जिद प्रांगण में स्थित कायनात तिकया अखाड़ा का निरीक्षण किया और उसके जीर्णोद्धार के लिए वार्डवासियों को आष्वस्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होने वार्ड के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं का कार्यस्थल पर ही निराकरण किया। जिनमें विकलांग इम्तयाज अली को उन्होने ट्रायसकिल उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। उन्होने वार्ड की दो भजन मंडलियों बीजा सेन भजन मंडली एवं विष्णुधाम भजन मंडली को वाद्य यंत्र प्रदान किये। इस दौरान विधायक षैलेन्द्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे इस दयानंद वार्ड में सामाजिक कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं था। परन्तु वार्ड पार्षद की मांग पर विधायक निधि से हमारे द्वारा इस सामुदायिक भवन को स्वीकृति प्रदान की गई थी जो कि आज अपना मूर्तरूप लेकर बड़े आकर्षक रूप में हमारे सामने है। इस भवन के कारण हमारे इस क्षेत्र के नागरिकों को कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए अच्छा स्थान उपलब्ध हो गया है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों का समय है और हमें एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट भाजपा नेता जिनेष साहू ने किया एवं आभार पप्पू जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रफीक खांन, संजय सिंघई, दिलीप रजक, पप्पू यादव, नासिर खांन, आषु केषरवानी, पुष्पेन्द्र राजपूत, जयपाल ठाकुर समेत बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

Thursday, February 14, 2013

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक


पार्किग स्थल निर्धारित करने समिति गठित


सागर.कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई । जिसमें सागर नगर में यातायात को सुगम बनाये जाने के संबंध में आवष्यक निर्णय लिये गये ।
       कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसियेषन के पदाधिकारियों ने मांग की कि उन्हें सागर नगर में निर्धारित 15 नो एन्ट्री मार्गो में से पीक टाइम पर किन्ही दो मार्गो में वाहनों की प्रवेष की अनुमति दी जाये । इस संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यातायात की सुगमता और नगर के नागरिकों को सुविधाओं को ध्यान में रखकर यदि संभव हुआ तो आगामी तीन दिनों में परिस्थितियों का आंकलन कर निर्णय लिया जायेगा । इस हेतु एक समिति जिसमें एडीषनल एस.पी., एडीषनल कलेक्टर, सी.एस.पी., सिटी मजिस्ट्रेट व निगम आयुक्त रहेंगे जो आवष्यक निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे । जिस पर निर्णय लिया जायेगा । बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति के अधिकारी संयुक्त रूप से नगर का निरीक्षण कर लें और छोटे-छोटे पार्किग स्थल चिन्हांकित करें और नगर निगम वहां संकेतक बोर्ड भी लगाये यह व्यवस्था एक सप्ताह में हो जानी चाहिये । वाहनों में उच्च सुरक्षा पंजीयन पट्टिका लगाने के लिये यदि भारी वाहनो को प्रतिबंधित मार्ग से जाना पड़ता है तो आर.टी.ओ. सुनिष्चित करायेगे कि पट्टिया बनाने वाला वेन्डर शहर के किनारे अपना कार्यालय बनाकर यह कार्य करेगा ।
             जिसमें वाहनों को नो एन्ट्री में प्रवेष नहीं करना पड़े । कलेक्टर ने आटो/आपे एवं आटो चैम्पियन का रूट निर्धारण एक सप्ताह में निष्चित करने संबंधित अधिकारियों को ताकीद किया । कलेक्टर ने प्रमुख तिराहे, चौराहे, मोड़ तथा एक्सीडेंट के लिये संभावित स्थलों पर संकेतक और रिफलेक्टर लगाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कटरा क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने पर कारगर कार्यवाही की जाये । सिविल लाईन क्षेत्र में अस्त व्यस्त खडे और यातायात को बाधित करने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था के लिये केन्ट शापिंग माल परिसर में पार्किग बनाने के लिये केन्ट के समक्ष अधिकारी से चर्चा  करने सी.एस.सी. व सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौपी गई । कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट आपरेटर यूनियन द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर स्पष्ट किया कि किसी भी शासकीय कार्यालय या विभाग की सामग्री अथवा माल की लोडिंग अनलोडिंग होता है तब भी निष्चित किया जायेगा कि ओव्हर लोडेड ट्रको का आवागमन नहीं हो सकेगा । पूर्व में सी.एस.पी. श्री सोनकर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सागर नगर के आवागमन में आने वाली समस्याओं का प्रजेन्टेषन दिया साथ ही दिक्कतों के निराकरण हेतु कुछ कड़े निर्णय लेने हेतु आवष्यक सुझाव दिये ।बैठक अवसर पर अपर कलेक्टर पी.एस.जाटव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.तेनीवार, सहायक कलेक्टर श्री विजय कुमार, सहायक आर.टी.ओ. संतोष मालवीय, निगम आयुक्त एस.वी. सिं व अन्य अधिकारी, ट्रक और बस आपरेटर यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Sunday, February 10, 2013

प्रशासन सर्तक


सर्दी-खांसी बुखार होने पर तुरन्त दिखाएं डाक्टर को
सागर।  देष के अन्य प्रान्तो में स्वाइन फ्लू के मामले उजागर होने के मद्देनजर राज्य सरकार मध्यप्रदेष में हाई अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य अधिकारियों को सावधान रहने के निर्देष दिये है । इसी क्रम में आज सागर में अपर कलेक्टर  पी.एस.जाटव की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियो की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें स्वाइन फ्लू की संभावना को देखते हुए विभिन्न क्षेणी के मरीजों का उपचार कैसे किया जाये इस संबंध में चिकित्सकों को परामर्ष दिये गये । स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.अजय बडोन्या, आई.एम.ए.और प्रायवेट डाक्टर्स एसोषियेषन के सदस्यों एवं विभिन्न चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को सम्पन्न स्वाइन फ्लू की सावधानी संबंधी बैठक में चिकित्सा विषेषज्ञ डा.अभिताभ जैन ने आवष्यक सुझाव चिकित्सकों को दिये । उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के इलाज के लिये मरीजों को तीन श्रेणी में चिन्हांकित कर लें इसके बाद उन्हें उपचार देंवे ।
      वे मरीज जिन्हें साधारण सर्दी, खांसी व थोड़ा बुखार हो । इसमें चिन्ता की कोई बात नहीं इन्हें दवायें देकर आराम की सलाह दें । अधिक बुखार, प्रिगनेंट मदर, डायाविटीज, हाईडिसीज, पांच वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के मरीजो को अस्पताल में देखें, इलाज दें और घर पर आराम करने की सलाह दें । उन मरीजों जिनको स्वांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो, रक्त चाप कम हो, निमोनिया के लक्ष्ण दिखे उन्हें अस्पताल में भर्ती कर पूर्ण आराम कराये ।
बचाव के लिए  परामर्श
      बैठक में तय किया गया कि हर स्तर से आमजनों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए  नियमित हाथ धोये,भीडभाड़ वाले इलाको से दूर रहें सर्दी खांसी होने पर तुरन्त चेकअप करायें, -भयभीत न हो, उपचार करायें आदि उपाय बताये जाये ।
फनकार बिखेरेगे अपनी कला के रंग
सागर।  सागर में 15 फरवरी से होने वाले चार दिवसीय सागर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त दिल्ली, मुम्बई और इन्दौर के गायक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां का आनंद भी दर्षाको और श्रोताओं को मिलेगा । स्थानीय खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में 14 फरवरी से राज्य ममत्व मेला और 15 फरवरी से सागर महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है । इस मैदान में ममत्व मेला दिन भर चलेगा जिसमें महिला सषक्तिकरण के लिये विभिन्न गतिविधियां सम्पादित होगी ।
       इसके बाद प्रतिदिन 15 फरवरी से शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्षन हेतु सागर महोत्सव के आयोजन सम्पन्न होगे । इस आयोजन में हर दिन जहां स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुतियां होगी इसके साथ ही देष के प्रख्यात गायकों की गायकी भी सुनने मिलेगी । सागर महोत्सव के पहले दिन इंदौर के सावरी ब्रदर्स की कब्वाली, दूसरे दिन मुम्बई की सुजाता त्रिवेदी-अल्तमाष फरीदी व राजेष बुखुरे के सुगम संगीत और गीतों का आनंद दर्षकों व श्रोताओं को मिलेगा । तीसरे दिन 17 फरवरी भजन संध्या को समर्पित है जिसमें दिल्ली के प्रख्यात भजन गायक कुमार विषु प्रस्तुतियां देगे । सागर महोत्सव के अंतिम दिवस 18 फरवरी को मुम्बई के सुप्रसिद्व पार्ष्व गायक श्री नितिन मुकेष की मधुर आवाज के गीतों का आनंद लोगो को प्राप्त होगा ।
लोकरंगो का आनंद
सागर महोत्सव के चार दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन लोकरंग पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जायेगी । जिनमें स्थानीय लोकरंग कलाकार दलो के साथ पं.बंगाल के सास्कृतिक दल द्वारा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी । लोकरंग प्रस्तुतिया के क्रम में 15 फरवरी को कु.शालिनी तिवारी के समूह के कलाकारों द्वारा नौरता नृत्य की प्रस्तुति, 16 फरवरी को गगनराज्य का तबला वादन, 17 फरवरी को श्यामा पंडित ग्रुप के कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति और इसके बाद पुरूलिया पष्चिम बंगाल के तारापद रजक के सांस्कृतिक दल द्वारा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति तथा 18 फरवरी को आदित्य नामदेव ग्रुप के कलाकारो द्वारा बरेदी नृत्य और ऋषि विष्वकर्मा द्वारा फिल्मी, सूफी लोक गायक की मनोरम प्रस्तुतियां प्रदर्षित की जायेगी ।


सर्दी-खांसी बुखार होने पर तुरन्त दिखाएं डाक्टर को
सागर।  देष के अन्य प्रान्तो में स्वाइन फ्लू के मामले उजागर होने के मद्देनजर राज्य सरकार मध्यप्रदेष में हाई अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य अधिकारियों को सावधान रहने के निर्देष दिये है । इसी क्रम में आज सागर में अपर कलेक्टर  पी.एस.जाटव की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियो की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें स्वाइन फ्लू की संभावना को देखते हुए विभिन्न क्षेणी के मरीजों का उपचार कैसे किया जाये इस संबंध में चिकित्सकों को परामर्ष दिये गये । स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.अजय बडोन्या, आई.एम.ए.और प्रायवेट डाक्टर्स एसोषियेषन के सदस्यों एवं विभिन्न चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को सम्पन्न स्वाइन फ्लू की सावधानी संबंधी बैठक में चिकित्सा विषेषज्ञ डा.अभिताभ जैन ने आवष्यक सुझाव चिकित्सकों को दिये । उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के इलाज के लिये मरीजों को तीन श्रेणी में चिन्हांकित कर लें इसके बाद उन्हें उपचार देंवे ।
      वे मरीज जिन्हें साधारण सर्दी, खांसी व थोड़ा बुखार हो । इसमें चिन्ता की कोई बात नहीं इन्हें दवायें देकर आराम की सलाह दें । अधिक बुखार, प्रिगनेंट मदर, डायाविटीज, हाईडिसीज, पांच वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के मरीजो को अस्पताल में देखें, इलाज दें और घर पर आराम करने की सलाह दें । उन मरीजों जिनको स्वांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो, रक्त चाप कम हो, निमोनिया के लक्ष्ण दिखे उन्हें अस्पताल में भर्ती कर पूर्ण आराम कराये ।
बचाव के लिए  परामर्श
      बैठक में तय किया गया कि हर स्तर से आमजनों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए  नियमित हाथ धोये,भीडभाड़ वाले इलाको से दूर रहें सर्दी खांसी होने पर तुरन्त चेकअप करायें, -भयभीत न हो, उपचार करायें आदि उपाय बताये जाये ।
फनकार बिखेरेगे अपनी कला के रंग
सागर।  सागर में 15 फरवरी से होने वाले चार दिवसीय सागर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त दिल्ली, मुम्बई और इन्दौर के गायक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां का आनंद भी दर्षाको और श्रोताओं को मिलेगा । स्थानीय खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में 14 फरवरी से राज्य ममत्व मेला और 15 फरवरी से सागर महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है । इस मैदान में ममत्व मेला दिन भर चलेगा जिसमें महिला सषक्तिकरण के लिये विभिन्न गतिविधियां सम्पादित होगी ।
       इसके बाद प्रतिदिन 15 फरवरी से शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्षन हेतु सागर महोत्सव के आयोजन सम्पन्न होगे । इस आयोजन में हर दिन जहां स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुतियां होगी इसके साथ ही देष के प्रख्यात गायकों की गायकी भी सुनने मिलेगी । सागर महोत्सव के पहले दिन इंदौर के सावरी ब्रदर्स की कब्वाली, दूसरे दिन मुम्बई की सुजाता त्रिवेदी-अल्तमाष फरीदी व राजेष बुखुरे के सुगम संगीत और गीतों का आनंद दर्षकों व श्रोताओं को मिलेगा । तीसरे दिन 17 फरवरी भजन संध्या को समर्पित है जिसमें दिल्ली के प्रख्यात भजन गायक कुमार विषु प्रस्तुतियां देगे । सागर महोत्सव के अंतिम दिवस 18 फरवरी को मुम्बई के सुप्रसिद्व पार्ष्व गायक श्री नितिन मुकेष की मधुर आवाज के गीतों का आनंद लोगो को प्राप्त होगा ।
लोकरंगो का आनंद
सागर महोत्सव के चार दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन लोकरंग पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जायेगी । जिनमें स्थानीय लोकरंग कलाकार दलो के साथ पं.बंगाल के सास्कृतिक दल द्वारा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी । लोकरंग प्रस्तुतिया के क्रम में 15 फरवरी को कु.शालिनी तिवारी के समूह के कलाकारों द्वारा नौरता नृत्य की प्रस्तुति, 16 फरवरी को गगनराज्य का तबला वादन, 17 फरवरी को श्यामा पंडित ग्रुप के कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति और इसके बाद पुरूलिया पष्चिम बंगाल के तारापद रजक के सांस्कृतिक दल द्वारा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति तथा 18 फरवरी को आदित्य नामदेव ग्रुप के कलाकारो द्वारा बरेदी नृत्य और ऋषि विष्वकर्मा द्वारा फिल्मी, सूफी लोक गायक की मनोरम प्रस्तुतियां प्रदर्षित की जायेगी ।

Saturday, February 9, 2013

पोलियो अभियान



लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी
सागर । जिले में 24 फरवरी को संपादित होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिषत सफलता के लिये सागर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई । जिसमें अभियान के द्वितीय चक्र की सफलता के लिये आवश्यक रणनीति तैयार की गई साथ ही अभियान के प्रथम चक्र में हुई कमियों को दूर करने समीक्षा भी की गई ।
       स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अभियान के पहले चक्र में अनेक तरह की कमियां पाई गई थी जिन्हें अभी दूर कर लिया जाये । इसी क्रम में उन्होंने समस्त बी.एम.ओ. को हिदायत दी कि वे अपने अधीन अभियान के सुपरवाईजर व टीकाकरण दलों को आवष्यक ट्रेनिंग दें । दूसरे चक्र के पहले अभियान में तैनात कर्मियों की दो बार ट्रेनिंग होना चाहिये । उन्होंने कहा सभी बी.एम.ओ. अपने क्षेत्र के अभियान संबंधी माइक्रो प्लान 15 फरवरी तक तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध करा दें ।
लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही
       बैठक में विष्व स्वास्थ्य संगठन की सर्वेलेन्स चिकित्साधिकारी डा0 आरती सिंह ने बताया कि पिछले चक्र में आगासौद क्षेत्र में डब्ल्यू.एच.ओ. के मानीटर को स्वास्थ्य विभाग के सहायक सेक्टर अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में अभियान का सर्वे करने से रोक दिया था और धमकाकर  फाल्स पी और एक्स मार्क सर्वे कार्य नहीं करने दिया ।   इस संबंध में कलेक्टर ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी लेब टेक्नीषियन एल.एस.गोयल को निलम्बित करने के आदेष दिये । कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अभियान में लापरवाही बरतने पर कोई दोषी वक्षा नहीं जायेगा ।
       बैठक अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन डा0 अजय बडोन्या, जिला टीकाकरण अधिकारी  व्ही.के.खरे, समस्त बी.एम.ओ. और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे ।

अन्त्योदय मेले में  4305 हितग्राही लाभांवित
सागर। विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से जिले में अन्त्योदय मेलों के आयोजनों की श्रृंखला जारी है । इसी क्रम में अन्त्योदय मेले सह सूचना षिविर के माध्यम से 4305 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया । साथ ही विभागीय अधिकारियों ने उपस्थितजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टाल लगाकर उपलब्ध कराई ।
       स्थानीय स्वीडिष मिषन स्कूल मैदान में संपन्न इस अन्त्योदय मेले में मुख्य अतिथि भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्तियों को समस्त योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर जनप्रतिनिधियों के सामने हो जाये इसलिये मध्यप्रदेष की सरकार ने अन्त्योदय मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है । आपने कहा कि हमारी संस्कृति में मेले लगने की परम्परा है जिसमें लोग जाते है मिलते है और सामान खरीदकर लाते है जिस पर पैसा खर्च भी होता है । किन्तु मध्यप्रदेष की सरकार ने सरकारी मेला लगाया है जिसमें हर पात्र व्यक्ति मेले से लाभ लेकर लौटता है । श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना, पंच परमेष्वर योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना आदि अनेक योजनायें प्रदेष में चलाकर हर वर्ग के लोगो को लाभ पहुंचाने का काम किया है । आपने युवा पंचायत में युवाओं को रोजगार ऋण दिलाने के लिये सरकार द्वारा गारंटी लेने और किसानो से इस वर्ष 1500 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी करने संबंधी जनहितैषी निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया ।
       समारोह में म0प्र0 वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन ने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा तभी प्रदेष व देष समृद्ध होगा । आपने गांव के प्रत्येक घर में शौचालय आवष्यक रूप से बनवाने तथा महिला की षिक्षा पर विषेष जोर देने की बात कही । श्रीमती जैन ने मेले में आये लोगो से लाभ उठाने की अपील की । साथ ही वापस जाकर अन्य लोगो को भी सरकारी योजनायें बताने की अपेक्षा की ।
              पूर्व में अतिथिजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया । समारोह में मुख्य अतिथि व विषिष्ट अतिथियों ने उपस्थित हितग्राहियों को अपने हाथों से विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किये । समारोह में शासकीय कला पथक दल के कलाकारों ने  देवीसिंह राजपूत व मुकेष ढांक के नेतृत्व में मध्यप्रदेष गान और योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में आयोजन की जानकारी एस.डी.एम. रवीन्द्र चौकसे ने दी और अंत में आभार प्रदर्षन सी.ई.ओ. जनपद जी.एस.तेकाम ने किया