कुल दृश्यपृष्ठ

Wednesday, May 1, 2013

सागर विधानसभा सीट

सागर  विधानसभा सीट पर भाजपा  कई नेता गड़ाए हैं नजरें

बौखलाहट में दर-दर
भटक रहे हैं उमा समर्थक
         “भाजश उमा समर्थक जब से उमा भारती को  मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था। तभी से भाजपा से निष्ठाओं को  तोड़कर  जो नेता भाजश की शरण में पहुचे थे उन्हें भाजपा ने आज भी अहमियत नहीं दी है। यही नहीं उमा भारती के  कद को  देखते हुए उन्हें तो अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी  में स्थान मिल चुका है। लेकिन  उनसे जुड़े समर्थकों की आज भी शहर में कोई  पूछपरख नहीं हो रही है। जिससे सागर के  ऐसे नेताओं में बौखलाहट देखने मिल रही है। सबसे ज्यादा पीड़ा के  शिकर  पिछली विधानसभा चुनाव में भाजश प्रत्याशी रहे मुकेश जैनको  उठाना पड़ रही है। वे पूर्व विधायक  सुधा जैन वर्तमान विधायक  शैलेन्द्र जैन, सांसद भूपेन्द्र सिंह सहित अपने पत्रकार  साथियों की  दम पर भाजपा में कोई भी पद हथियाने की  जुगत में लगे हैं। फिर भी वे ऐसी सफलता के लिए तरस रहे हैं। ‘’
सागर।  भाजपा में जब से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमान संभाली है। तभी से उमा भारती के  समर्थको की  पूछपरख बंद चल रही है। हालांकि कुछेक प्रदेश स्तर के  नेता जो मुख्यमंत्री की शरण में पहुंच गए थे उन्हें कुछ न कुछ मिल चुका  है। लेकिन  विभिन्न जिलों में भाजश कार्यकर्ताओं को आज भी स्थान नहीं मिल पा रहा है। जिससे जिला स्तरीय नेताओं के कंठ अब सूखने लगे हैं। ऐसे नेताओं में उमा भारती के  नाम का  दम भरने वाले सागर विधानसभा से हारे हुए प्रत्याशी मुकेश  जैन ढाना का कंठ अत्याधिक  प्यासा हो चुका  है। यही वजह है कि वे भाजपा के  नेताओं से अपनी नज़दीकियाँ  बढ़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही आरएसएस को  भी अपनी सेवाओं से प्रभावित करने के  गुणाभाग में लगे हुए हैं। इसके  अलावा उनके  फिलहाल तीन रूप हैं। एक  पत्रकार, दूसरे नेता और तीसरे ठेकेदार। इसलिए वे इन क्षेत्रों से जुड़े हुए संगी साथियों का  उपयोग ऽरने से भी नहीं चूऽ रहे हैं।

                  गौरतलब है कि  जब भाजपा की  जिला कार्यकारिणी घोषित हो रही थी तब प्रायोजित तरीके  से मुकेश जैन ढाना का  नाम उछाला जा रहा था। फिर भी एन वक्त पर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने उनके  लिए किसी भी प्रकार के  प्रयास नहीं किए। जबकि  मीडिया के  माध्यम से सांसद के  रूझान को  मुकेश जैन के  पक्ष में बताया जा रहा था। अब यह अवसर तो वे चूक  गए। इसलिए उन्होंने फिर विधायक  शैलेन्द्र जैन की शरण में जाना उचित समझा। हालांकि अभी भी गाड़ी पटरी पर ठीक  ढंग से नहीं दौड़ पा रही है। वैसे राजनैतिक  सूत्रों के  अनुसार शैलेन्द्र जैन जैनवाद के  नाम पर सांठगांठ का  दौर चल रहा है। फिर भी यह उम्मीद मुकेश जैन ढाना के  लिए निरर्थक  साबित होगी। कारण है कि  यह उमा भारती की पार्टी भाजश को  मजबूत करने के  लिए शैलेन्द्र जैन के  खिलाफ ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसलिए ऐसी संभावना बिलकुल  नहीं है कि विधायक  इस बात को  भूलकर भाजश नेताको कोई  पद दिलाएंगे।
                पिछले दिनों प्रदेश से मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े प्रभात झा से भी श्रद्धांजलि सभा में मुकेश जैन ढाना ने कुछ प्रयास किए थे। साथ ही प्रभात झा ने भी ऐसी टिप्पणी की थी जिससे वे गदगद हो गए थे। लेकिन उनके  कहने में कोई भी गंभीरता नहीं थी। जिसे भी ढाना नहीं समझ सके । ऐसी चर्चा है कि  प्रभात झा की  इन दिनों सागर में केवल एक  मात्र खास महिला नेता है। जिन पर प्रभात झा का वरदहस्त है। वे महिला नेता श्वेता जैन हैं यही वजह है कि सागर प्रवास के  दौरान प्रभात झा से मिलने जहां दूसरे नेता स्वयं पहुंचे थे वहीं प्रभात झा श्वेता जैन के  घर पहुंचकर मिले थे। यह संदेश स्पष्ट होने के  बाद भी ढाना जैसे नेता प्रभात झा से भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। जबकि  उमा भारती वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं। वे स्वयं सक्षम भी हैं कि अपने समर्थको को  पार्टी में उचित स्थान दिला सके । लेकिन उमा भारती से जुड़े सूत्रोंकी माने तो ढाना की छटपटाहट ने ही उनका  खेल बिगाड़कर रखा है। लंबे अर्से से पूछ परख नहीं होने की  वजह से वे उमा भारती का विश्वास खो चुके  हैं। इस कारण वे भले ही उमा भारती के  लिए अपना समर्पण भाव दिखा रहे हैं लेकिन वास्तव में जिले के  अन्य नेताओं के  मंचों पर जा जा कर अपने लिए एक  पद की भीख सी मांगने में लगे हैं। यह सब खबरे भी उमा भारती के  कानों तक  पहुंच रही हैं। जिससे वे अपने प्रिय रहे समर्थक को  तबज्जो नहीं दे रही  हैं।

                         गौरतलब है कि जिन पूर्व विधायक  सुधा जैन और मुकेश जैन के  बीच कभी छत्तीस का आंकड़ा रहा है वे भी जैनवाद के  नाम पर उन्हें अपना समर्थन दे रही हैं। यह परिदृश्य भी आश्चर्यजनक  है। लेकिन सुधा जैन अपने टिकट काटने वाले से बदला लेने के  मूड में है। इसलिए वे ढाना को  ढाल बना रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विधायक  निधि सहित अन्य छोटे छोटे कामों के  लिए भी नगदीकरण की परंपरा बढ़ाई थी। शायद यही कारण भी था कि उमा भारती सुधा जैन के  नाम से अत्याधिक  चिढ़ती थीं। लेकिन विकल्प नहीं मिलने पर उन्होंने भी सुधा जैन को  ही प्रत्याशी बनाया था। वैसे भी सागर विधानसभा क्षेत्र से मंत्री पद की चाह में सांसद भी चुनाव लडऩे की मंशा रखते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो सभी के  बदले लेने के  लिए केवल सांसद ही काफी हैं। लेकिन ये नेता शायद इतने समझदार नहीं है कि जब एक  नेता पहले से ही सभी के  गुणा-भाग असफल करने के  लिए तैयार बैठा है तो फिर एक  दूसरे के  लिए किस बात के  लिए उपयोग हो रहे हैं।


Thursday, April 25, 2013

मुख्यमंत्री ने दी सौगातें


 हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई 

एक सौ 35 करोड की सौगातें मिली बीना को
अंत्योदय मेले में 6 हजार 702 हितग्राहीं लाभांवित
सागर। आज बीना की जनता ने फूलो की वर्षा करके स्वागत किया है जिससे वे अभिभूत है। जिससे उन्होंने संकल्प लिया है कि बीना वालो की राहो में कभी भी रोड़ा नही आने देंगे । इस नगर में अभी बीना से भोपाल तक सड़क के किनारे सरकारी जमीन को इंडस्टियल कारिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था । अब उन्होंने बीना से सागर सडक के किनारे सरकारी जमीन पर इंडस्टियल कारिडोर विकसित करने का निर्णय लिया है । यह बात मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान ने कही। वे बीना में संपन्न अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे।गौरतलब है कि बीना रिफायनरी में स्थानीय लोगो को रोजगार दिलाने के लिए उनकी सरकार लडाई जारी रखेगी । अब प्रदेष सरकार ने उद्योग नीति बनाई है कि जो भी उद्योग म0प्र0 में स्थापित होंगे उनमें 50 प्रतिषत स्थानीय लोगो को रोजगार देना जरूरी होगा । आपने युवाओ से अपील की कि वे अपने स्वयं के उद्योग लगाये । उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख रूपये तक के ऋण राषि उपलब्ध कराई जाएगी ।

            उन्होंने सागर जिले की बीना तहसील मुख्यालय पर संपन्न अंत्योदय मेले में अनेक सौगातों की वर्षा की । इसी क्रम में उन्होंने बीना तहसील अंतर्गत 135 करोड रूपये लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं षिलान्यास किया । समारोह में उन्होंने 6 हजार 702 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 28 करोड से अधिक राषि से लाभ भी वितरित किए । समारोह में मुख्यमंत्री ने बीना नगर की पेयजल आर्वधन योजना के लिए एस.एस.एम.टी.योजना में पेयजल आर्वधन योजना को शामिल करने हेतु आवष्यक धनराषि प्रदेष सरकार से उपलब्ध कराने के लिए आष्वस्त किया । अभी हमने बुन्देलखंड क्षेत्र को सिंचित करने के लिए अनेक परियोजनाओं की शुरूआत की है । हम बुन्देलखंड क्षेत्र की एक-एक इंच भूमि को सिंचित करके ही दम लेंगे । गरीबो को अनाज देने के साथ किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उन्हें 150 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देकर उनसे 1500 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदने का काम भी किया है । जून माह से गांवों में 24 घंटे बिजली मिले उसके लिए विद्युत सेपरेषन योजना पर काम तेजी से चल रहा है । युवाओ को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ की है । जिससे युवक-युवतियों को लघु व मध्यम उद्योग स्थापित करने 25 लाख तक की लोन की व्यवस्था की है ।

                   समारोह में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेष सरकार ने अनेक विकास योजनाएं संपादित की है । आज से 9 वर्ष पूर्व सडकों की स्थिति, बिजली की स्थिति काफी खराब थी । वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री सडक योजना के जरिये 500 आबादी तक के गांव को सडकों से जोडने का काम किया है । सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 में प्रदेष सरकार ने बीना नदी परियोजना के लिये प्रषासकीय स्वीकृति दी थी और सभी औपचारिकता पूरी करते हुए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजे है । यदि परियोजना की स्वीकृति मिलेगी तो बीना के 99 गांव कुरवाई के 299 गांव और सुरखी के लगभग 100 गांव को सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा । समारोह में कलापथक दल के कलाकारों ने म0प्र0 गान और आर्कषक गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी । समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि ने लाडली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और युवा स्वरोजगार योजना आदि अनेक शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप दो-दो हितग्राहियों को लाभांवित भी किया । अंत्योदय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथिजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समीप द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अंत में आभार प्रदर्षन पूर्व विधायक  धरमू राय ने किया । समारोह अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन जाहर सिंह, दिनेष शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि व बडी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे ।

कार्यकर्त्ताओं से हुए रूबरू
सागर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक संजय जोषी अल्प प्रवास पर सागर पधारे । वे अपने साथियों सहित विधायक षैलेन्द्र जैन के निवास पर पहुॅंचे, जहंा उन्होने भाजपा कार्यकर्त्ताओं से सौजन्य भेंट की।  इस दौरान उन्होने विधायक षैलेन्द्र जैन में पिता स्व. मोतीलाल जैन दाऊजी को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर ा भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह जिला महामंत्री संजीव दुबे, उपाध्यक्ष षैलेष केषरवानी जगन्नाथ गुरैया, सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।

                                                                                                                                                                 


रबी खरीफ 2013 कार्यक्रम निर्धारण की समीक्षा




उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि
सागर। अपर मुख्य सचिव सह कृषि उत्पादन आयुक्त एम.एम. उपाध्याय ने कहा है कि सागर संभाग में रबी 2012-13 में क्षेत्राच्छादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वर्ष में 15 लाख 60 हजार हैक्टेयर में फसलें ली गई है । इसी प्रकार इस सत्र में संभाग में 28 लाख मीट्रिक टन पैदावार का अनुमान है जो बहुत ही उत्साहवर्द्धक एवं प्रषंसनीय वृद्धि है । जबकि वर्ष 2011-12 में संभाग में 18.10 लाख मीट्रिक टन पैदावार हुई थी। कमिष्नर कार्यालय के सभाकक्ष में रबी 2012-13 की समीक्षा एवं खरीब 2013 के कार्यक्रम निर्धारण की समीक्षा कर रहे थे । बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव आर.के.स्वाई, संभागायुक्त आर.के.माथुर, राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक अषोक वर्णवाल, मनीष श्रीवास्तव आयुक्त सहकारिता, कलेक्टर दमोह स्वतंत्र कुमार सिंह, कलेक्टर सागर योगेन्द्र शर्मा, कलेक्टर टीकमगढ़ श्री रघुराज राजेन्द्रन के अलावा कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी आदि विभागों के प्रदेष, संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।          
कृषि उत्पादन आयुक्त ने लक्ष्यों के निर्धारण के संबंध में संभागायुक्त आर.के.माथुर द्वारा दिये गये सुझाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देष दिये कि जिलों की क्षमता एवं संसाधनों को ध्यान में रखते हुये लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण किया जाय । उन्होंने कहा कि रबी की उत्पादकता निरंतर रूप से बढ़ रही है, इसे सर्वोत्तम स्तर तक पहुंचाना है । इसके लिये काफी प्रयास करने होंगे । उत्पादन, उत्पादकता एवं क्षेत्राच्छादन में वृद्धि के लिये उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि सभी के प्रयासों से कृषि के क्षेत्र में प्रदेष को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है । आगामी 5 वर्ष में म0प्र0 देष में सर्वाधिक गति से बढ़ने वाला राज्य हो जायेगा । इस कार्य के लिये उन्होंने संभाग के कलेक्टरों का प्रषंसा पत्र देकर सम्मान किया । इसी प्रकार पिछले 4 वर्ष में बीज वितरण में शत-प्रतिषत उपलब्धि हासिल हुई है, जो काबिले तारीफ है । संभागायुक्त श्री माथुर ने बताया कि संभाग में सिंचाई सुविधा बढ़ रही है, जिससे कृषि क्षेत्र बढ़ा है तथा खाद की खपत में भी वृद्धि हुई है ।
                कृषि उत्पादन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देष दिये कि कपिल धारा के अपूर्ण कुओं को माह मई तक पूर्ण कर लिया जाय । जिन कुओं में निर्धारित गहराई से पहले पर्याप्त पानी आ जाता है, उन्हें पूर्ण मानकर प्रतिवेदन दें, तभी उसे पूर्ण माना जायेगा । बीजोपचार के संबंध में उन्होंने निर्देष दिये कि अनुदान पर प्राप्त सामग्री के सैम्पल लिये जाय तथा गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करें ।उन्होंने निर्देष दिये कि कृषि उपकरणों का वितरण 30 अप्रैल तक हो जाय । साथ ही प्रत्येक जिले में इस वर्ष 5 हजार किसानों को प्रषिक्षण देकर दक्ष बनाया जाय । समन्वय जिला कलेक्टर स्वयं करें । गेहूं उपार्जन के संबंध में कृषि उत्पादन आयुक्त को बताया गया कि इस वर्ष अब तक संभाग में दो लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है तथा निर्धारित तिथि तक जारी रहेगा । उन्होंने निर्देष दिये कि किसानों को समझाइष दी जाय कि खाद का उठाव अभी से कर लें । साथ ही निर्देष दिये कि बीज प्रमाणीकरण के कार्य में कसावट लाई जाय ।
                उद्यानिकी फसलों की समीक्षा करते हुये उन्होंने हिदायत दी कि जिन क्षेत्रों में उद्यानिकी फसलें पैदा की जाती है, उनकी प्रविष्टि राजस्व विभाग के खसरे में कराई जाय । कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देष दिये कि व्यक्ति मूलक योजनाओं से लाभान्वितों का भौतिक सत्यापन कराया जाए । इसके लिये अर्न्तजिला दल गठित किये जाये, जिसमें किसी भी विभाग के अधिकारी हो सकते है । ये अधिकारी हितग्राही से मिलकर योजना का भौतिक सत्यापन करेंगे ।

वीर सिंह, नीलेष व करन जिला बदर
सागर ।जिला मजिस्ट्रेट योगेन्द्र शर्मा ने जिले में तीन आदतन अपराधियों के विरूद्ध म0प्र0 राज्य सुरक्षा तथा लोक व्यवस्था अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्यवाही करते हुए वीरसिंह, नीलेष और करन को सागर जिले एवं समीपवर्ती सीमा पर लगे हुए जिलों की भौगोलिक सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिये निष्कासित कर दिया है ।
                जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सागर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जारी किए गए अपने आदेश मे उल्लेख किया गया है कि वीरसिंह पिता बाबूलाल यादव निवासी सेमरालहरिया थाना नरयावली जिला सागर, नीलेष पिता मुन्ना उर्फ महेन्द्र सिंह लोधी निवासी खमरिया थाना रहली जिला सागर तथा करन पिता षिवप्रसाद घोषी निवासी जमुनिया थाना जैसीनगर जिला सागर की आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए सागर जिले एवं समीपवर्ती सीमा पर लगे हुए जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया जाता है तथा आदेश दिया जाता है कि वे बिना किसी विधि संगत आदेश के सागर जिले की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं करेगा । उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहे हो तो उनकी पेशियों में पेशी दिनांक को एक दिन पूर्व सागर जिले में उपस्थित हो सकेगा तथा उपस्थित होने की सूचना संबंधित थाना को देगा और पेशी समाप्ति के 6 घंटे के बाद सागर जिला छोड़ देगा ।
महापौर ने किया निरीक्षण

सागर।नगर निगम सागर महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार ने अंबेडकर वार्ड एवं सूबेदार वार्ड का संयुक्त रूप से दौरा किया महापौर ने नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व चल रही बड़े नाले नालियों एवे वार्डों की साफ सफाई का निरीक्षण किया। नगर के विकास में पिछड़े वार्डों में कार्यों को कराने हेतु प्राथमिकता देते हुए दौरा किया। महापौर ने वार्डवासियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियरों को समस्याओं के निराकण हेतु निर्देश दिए। वार्डवासियों ने स्ट्रीट लाईट, नाले नालियों की साफ सफाई एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने नाली निर्माण, नालियों की मरम्मत, सी.सी.रोड निर्माण, के निर्देश अरविंद पटैरिया केा दिए। कुऐं की साफ सफाई, नालियों की सफाई, के निर्देश मधूसूदन त्रिपाठी को दिए। स्ट्रीट लाईट नए पोल पर लगाने, एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटों को चालू करने हेतु नीरज केशरवानी को निर्देश दिए। महापौर ने शीतला माता मंदिर के पास बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया उक्त नाले की सफाई का कार्य जे.सी.बी. द्वारा कराई जा रही है। वर्षा पूर्व नगर के नाले नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए।   
          

Wednesday, April 24, 2013

एस्सेल की खिलाफत



ये है हमारा शहर: भाजपा सांसद का दावा रद्द कराएंगे निजीकरण
कांग्रेस के विरोध में सौदे की मंशा
मनोज शुक्ला
बिजली कंपनी एस्सेल की खिलाफत सागर आने के बाद ही शुरू हो गई थी। जो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है,पहले विदयुत मण्डल के कर्मचारी संघ ने विरोध दर्ज कराया फिर रोज-रोज की परेशानियों ने कांग्रेस को खिलाफत करने मजबूर कर दिया। हालांकि उपभोक्ताओं की आड़ लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय श्रीमति रेखा चौधरी और हीरा सिंह राजपूत अपना- अपना उल्लू सीध करने में जुटें है। रेखा ने महापौर का चुनाव लड़ा था। हारने बाद उन्होने निगम से मुंह फेर लिया,जबकि निगम आयुक्त सहित भाजपा शासित परिषद तमाम गड़बडिय़ाँ करने में लगे है। इसलिए लगता है कि विरोध का दर दिखाकर कंपनी से सौदा करने मंशा  कांग्रेसियों की है। वैसे कंपनी के ऊपर सरकार का आशीर्वाद है इसलिए इसका कोई असर होगा ये तो साफ है लेकिन चुनावी वर्ष में कांग्रेस को चंदा वसूली में यह विरोध मददगार साबित होगा। दूसरी ओर भाजपा भी विरोध से बौखला गई है,सांसद-विधायक पहले भी बीएमएस के विरोध में शामिल रहे है लेकिन अभी तक उन्ही सरकार कोई कदम नहीं उठाएँ है कि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
सागर। वैसे बिजली कंपनी और उपभोक्ता सेवाओं के निजीकरण के बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ी हैं। एस्सेल कंपनी मनमानी कर रही है, इस पर रोक लगाना जरूरी है। सीएमडी से भी इस संबंध में चर्चा की थी। मैंने पहले भी निजीकरण का विरोध किया था। कंपनी शासन से हुए अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। गुंडागर्दी की तर्ज पर काम कर रही है। व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री व विभाग के सीमडी से मिलकर निजीकरण रद्द कराने के प्रयास करूंगा यह दावा सांसद भूपेंद्र सिंह ने किया है। पोद्दार कॉलोनी में एक मीटर पर बिजली चोरी का प्रकरण बनाते हुए कंपनी के कर्मचारी दोनों मीटर उखाड़ ले गए। पुराने मीटरों की अपेक्षा नए मीटर  दोगुनी खपत दर्शा रहे है। ऐसे आरोपों से कंपनी घिरी है। अभी भी 17 हजार मीटर बदले जाने का दावा कंपनी कर रही है। दूसरी ओर नए मीटरों की चाल देखकर जनता की धडक़नें बढ़ रही है।
         केईआई कंपनी ने सदर, वि_ल नगर, सुभाषनगर, बड़ा बाजार, धर्मश्री, तहसीली क्षेत्र में पूर्व से लगे मीटर उखाडक़र नए मीटर लगाए हैं। गोपालगंज क्षेत्र में फिलहाल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा मीटर शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा मोहन नगर, रविशंकर वार्ड, विवेकानंद वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में भी मीटर बदले गए हैं। काकागंज, केशवगंज, पंथनगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस्सेल कंपनी द्वारा शिकायतों के बाद मीटर बदले जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ वाले मामले में भी मीटर बदले जा रहे हैं। पिछले दिनों हजारों घरों में बिजली के पुराने मीटर बदलकर नए इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए हैं।
           जिनके भी घरों में ये मीटर लगे हैं, उनके दिलों की धडक़ने मीटर की तेज चाल देखकर बढ़ रही हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं की एक ही शिकायत है कि मीटर दोगुनी स्पीड से चल रहे हैं। पंथनगर वार्ड में एस्सेल कंपनी के कर्मचारियों ने पुराना मीटर निकालकर नया मीटर लगाया था। नया मीटर तेज भाग रहा है। इसी प्रकार माता मढिय़ा , इतवारी टौरी क्षेत्र में अन्य उपभोक्ताओं के घरों में भी करीब दो महीने पहले मीटर बदले गए हैं। लोगों ने बताया कि वार्ड में नई केबल डालने और मीटर का काम कर रहे कर्मचारियों ने बगैर किसी शिकायत के मीटर बदल दिए, जबकि पुराने मीटर सही थ। नए मीटर दोगुनी और तिगुनी खपत बता रहे हैं 
पोस्टकार्ड अभियान चलाया
           निजी विद्युत कंपनी एस्सेल द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही मनमानी के विरोध में कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी के नेतृत्व में सदर झांसी बस स्टैंड व लालकुर्ती क्षेत्र में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।  कार्यकर्ताओं ने लोगों को पोस्टकार्ड देकर एस्सेल द्वारा की जा मनमानी, गलत बिजली बिल व बिजली चोरी के मामले बनाए जा रहे झूठे प्रकरणों के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखाए।
मनमानी
मकरोनिया शंकरगढ़ में 50 वर्षीय यशोदाबाई होल्कर के घर पर बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए मीटर निकाल लिया। मोहन होल्कर ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने गलत रीडिंग और सर्विस लाइन कटी होने को आधार बनाते हुए बगैर पंचनामा बनाए मीटर उखाड़ ले गए है। परकोटा निवासी आदेश कुमार जैन ने नया व्यावसायिक कनेक्शन लिया था। मीटर से अभी तक घर में सप्लाई लाइन कनेक्शन ही नहीं जोड़ा गया। मीटर में रीडिंग अभी भी शून्य है। इसके बावजूद उन्हें करीब 12 हजार 700 रुपए का बिल भेज दिया गया।
राजा की धमकी पर पुलिस है चुप
           अजा वर्ग की एक महिला जो कांग्रेस की जिम्मेदार पदाधिकारी भी है। उसके साथ हुई बदसलूकी की आप रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं। आप सरकारी दलाल की तरह काम कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट लिखने को लेकर आपकी यही कार्यप्रणाली है तो मैं अभी आपकी इस कचहरी (सीएसपी कार्यालय) में आग लगाता हूं। देखता हूं, आप मेरा क्या कर लेते हैं। यह बात कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजा पटैरिया ने कोतवाली थाने में सीएसपी प्रमोद सोनकर से कही। वह इस मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोतवाली पहुंचे थे। सीएसपी श्री सोनकर और सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी का कहना था कि रिपोर्ट लिखवाने के बजाए दोनों दल के कार्यकर्ता-पदाधिकारी दो दिन बाद एक साथ बैठ लें। इसके बाद भी विवा समाप्त नहीं होता है तो फिर हम नियमानुसार अगली कार्रवाई करेंगे।एसी कायर पुलिस जनता के किसी कम की नहीं है जो पक्ष-विपक्ष दोनों से डरती हो, यहीं नहीं सीएसपी का कथन नियम सम्मत है तो प्रत्येक  नागरिक को भाजपा- कांग्रेस की तरह आपस में सुलह समझौता का अवसर मिलना चाहिए।
           गौरतलब है कि अभाविप के संगठन मंत्री अरुण उपाध्याय कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो वे उनसे पुतले छीनने लगे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ मिनट तक झूमा-झटकी हुई। इसी बीच अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोनों पुतलों को आग के हवाले कर दिया। यह देख कांग्रेसी भडक़ गए और पास में गन्ने का रस बेच रहे एक ठेले से गन्ने उठाकर अभाविप कार्यकर्ताओं को खदेडऩे लगे। अभाविप और कुछ भाजपा नेता भी गन्ने उठाकर उन्हें खदेडऩे लगे। इस दौरान अभाविप के संगठन मंत्री अरुण उपाध्याय को हाथ व पैर में चोटें आईं वहीं कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी व पूर्व शहर अध्यक्ष ब्रजकिशोर रूसिया के सिर में भी चोट पहुंची।  पुतला दहन को लेकर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर डंडे और गन्ने, चलाए, करीब 3 घंटे तक तीनबत्ती पर भारी उपद्रव चला कुछ समय के लिए पुलिस ने तीनबत्ती से कोतवाली की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया। इसी बीच अभाविप कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मारपीट और अभद्रता करने की लिखित शिकायत सीएसपी प्रमोद सोनकर को सौंपी। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और अभाविप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे।
कमिश्नर का दोहरा चरित्र
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अगर लैब टेक्नीशियन के अलावा अन्य भर्तियों में गड़बड़ी हुई है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी, लेकिन इसके लिए शिकायतकर्ता को अपनी आपत्ति के साथ गड़बड़ी से जुड़े ठोस दस्तावेज भी देना होंगे। यह बात बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के अध्यक्ष एवं कमिश्नर राजकुमार माथुर ने कही है। उनका कहना है कि मुमकिन है कि अन्य भर्तियों में भी नियमों को का उल्लंघन किया गया हो लेकिन इसके लिए ठोस शिकायत का आना जरूरी है। इसके अलावा एक आवेदक ने पुख्ता सबूत कमिश्नर को दिये हैं ,उसने सागर से लेकर भोपाल  तक एडी चोटी का ज़ोर लगा दिया है। यही नहीं मंत्रालय ने आदेश की प्रति देकर मेडिकल कालेज को सूचना देने निर्देश दिये हैं लेकिन कमिश्नर ने अभी तक कई बार मिलने पर भी आवेदक की समस्या सुलझने में रुचि नहीं ली है। सभी प्रकार की गड़बड़ी के आरोपों  में प्रशासकीय अधिकारी राजाराम सिंह रघुवंशी का हाथ है। लेकिन दीन का वरद हस्त उन पर है।
28 साल बाद चुनाव
श्री गुरुसिंघ सभा भगवानगंज के करीब 28 साल बाद हो रहेहै।  इस चुनाव को लेकर सभा के वर्तमान पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव की तारीख 9 जून तय की गई है। इससे पहले 30 अप्रैल तक वोटर लिस्ट तैयार होगी। सभा के वर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह अहलूवालिया के मुताबिक इस माह के आखिर तक सभा के सामान्य सदस्य बनाए जाएंगे। यह सदस्यता केवल सिख समुदाय के 18 साल या उससे अधिक के व्यक्तियों को दी जाएगी। उनके लिए सागर का स्थाई निवासी होना भी जरूरी है। हालांकि वर्तमान अध्यक्ष लंबे  बे अरसे से विवादों में फंसे हैं। फार्म एंड  सोसायटी में पेश दस्तावेज़ और बैंक अकाउंट दस्तावेजों में भारी अंतर है। सागर में सिख समाज के करीब 150 से 200 परिवार भगवानगंज, सदर, भैंसा और मकरोनिया में निवासरत हैं। 

Sunday, April 7, 2013

ऐसे बचाएगे पानी


पानी कटौती का नायाब तरीका
सागर लोगों की प्यास बुझाने आयुक्त ने नायाब तरीका निकाला है। वे एक ओर  गर्मी के मौसम में नगर निगम द्वारा जल सप्लाई में कटौती करने से इंकार करते हैं दूसरी ओर लीकेज सुधारने  के दौरान जल सप्लाई न कर एक दिन का पानी भी बचाएगेजिसके लिए निगम द्वारा एक प्लान तैयार किया गया है जिसके तहत निगम राजघाट बांध की मशीनों और लीकेज पाइप लाइनों को सुधारने मेंटनेंस अभियान चलाएगा। होली के दो दिन पहले से निगम द्वारा राजघाट की मशीनों और पाइप लाइन में मेंटनेंस का कार्य शुरू भी कर दिया है और कई लीकेज सुधारे भी जा चुके हैं। लीकेज सुधारने वाले दिन निगम द्वारा जल सप्लाई न होने की सूचना दी जा रही है जिससे उस दिन लोग पानी बचाकर भी चल रहे हैं। वैसे राजघाट बांध में अभी पानी पर्याप्त मात्रा में है। राजघाट में करीब ५११ मीटर पानी है जो १५ जुलाई तक आसानी से चल जाएगा। मार्च के आखिरी सप्ताह से मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है और राजघाट से तिली तक के कई बड़े लीकेज सुधार लिए गए हैं। 

Saturday, March 30, 2013

अपराध





 

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार 
सागर।  शाहगढ़ के एक सराफा व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपए के जेवर व नकदी लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस गैंग के निशाने पर ज्यादातर सराफा व अन्य व्यापारी थे। सागर संभाग व सीमावर्ती यूपी के ललितपुर जिले में हुई लूट-डकैती की कुछ वारदातों के आधार पर पुलिस ने गैंग के मुखिया संजू चतुर्वेदी को ललितपुर जिले के विजयपुरा क्षेत्र से तथा उसके साथी राजपाल ठाकुर को टीकमगढ़ के हनुपुरा गांव से पकड़ा। बदमाशों से करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरदो कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गैंग के तीन अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। गौरतलब है कि 5 मार्च की शाम करीब ७.१५ बजे शाहगढ़ के सराफा व्यापारी दीपक सिंघई रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके थैले में करीब 8 से 9 लाख रुपए कीमत के जेवर व 90 हजार रुपए नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों से आए बदमाशों ने उन्हें रोका और थैला छीनने लगे। व्यापारी के विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर फायर कर दिया। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वे गिर गए और बदमाश थैला लेकर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। बदमाशों ने रैकी करके यह पता लगा लिया था कि व्यापारी प्रतिदिन शाम को दुकान बंद करके थैले में जेवर व रुपए लेकर पैदल अपने घर जाते हैं। वारदात में संजू व राजपाल के अलावा ललितपुर जिले के रहने वाले उनके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।  संजू के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा व 10 जिंदा कारतूस तथा राजपाल के कब्जे से 315बोर का एक कट्टा, 5 जिंदा कारतूस के अलावा संजू के हिस्से की करीब ३ लाख रुपए कीमत की दो किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए। मुखिया होने के नाते संजू के हिस्से में लूट का सबसे ज्यादा माल था। एसपी अभय सिंह  एडिशनल एसपी डीआर तेनीवार ने बदमाशों को पकडऩे वाली टीम को पुरस्कार दिलाने के लिए आईजी पंकज श्रीवास्तव को प्रस्ताव भेजा है। 
इनामी फरार बदमाशों की सूची जारी 
सागर।  गोपालगंज पुलिस ने फरार इनामी बदमाशों की सूची जारी की है। थाना प्रभारी एसएस बघेल के अनुसार आरोपी अमृत सिंह निवासी गोपालगंज पर 2 हजारनीरज साहू निवासी कटरा बाजार पर 1 हजारराशिद शनिचरी पर 2 हजारअंकित तिवारी पर 5 हजारअब्दुल जाहिद शनिचरी पर 1 हजारदुष्यंत गौर पोद्दार कॉलोनी पर 1 हजारवीरसिंह बड़तूमा पर 1 हजारराज आहूजा मुंबई पर 2500, योगेश ओबेराय मुंबई 2500, जगदीश राज ग्वालियर पर 1 हजारनवल किशोर छतरपुर पर 1 हजारअभिनव गुप्ता ललितपुर पर 2 हजार व लबीना गुप्ता द विहार द्वारिका पर 2 हजार का इनाम घोषित है 
अहिंसक समाज का अपमान
सागर।सागर नगर में एक अत्याधुनिक कत्लखाना खोलने का प्रावधान देश की अहिंसक जनता का अपमान और राजनैतिक ताकत को चुनौती है। हम इस घिनौने प्रस्ताव को कभी भी अमल में नहीं आने देगें। विचार संस्था के अध्यक्ष कपिल मलैया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि सागर में कत्लखाने की स्थापना नही होने दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि सागर नगर निगम के बजट में जन निजी भागीदारी के माडल के तहत् आधुनिक स्लाटर हाउस की स्थापना जन निजी भागीदारी के अन्तर्गत करीब 5 करोड की लागत से बनाने का प्रावधान रखा गया है।मलैया ने अहिंसक समाज से अपील की है कि विरोध करें और आगामी चुनावों में ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिये अहिंसक समाज तैयार हो जाये। कपिल मलैया ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाना चाहिये कि चुनावी समय में कैसे अहिंसक समाज की भावनाओं को ठेस पहु्रंचाने वाला यह कत्लखाने का निर्णय लिया गया है।
पानी की किल्लत से हलाकान
सागर । ग्राम पंचायत म·रोनिया के कृष्णा नगर वार्ड में पानी की समस्या से लोग हलाकान  हैं। ग्रीष्म ऋतु शुरु होते ही एवं पानी का  स्तर नीचे जाने के  कारण वार्डवासियों को  भारी पानी की  ·किल्लत का  सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने पानी की पाईप लाइन बढ़ाने एवं प्रतिदिन पानी देने की  नगर निगम से मांग की  है। इस अवसर पर मोहन लाल अहिरवारनवीन विश्वेपप्पू सिसोदियाआरपी श्रीवास्तवरगवीर प्रसाद अहिरवारडीएस दुबेशारदा सेनसोनू श्रीवास्तवमुबीन खानआदि शामिल थे।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
सागर।नगर पालिक निगम सागर द्वारा कराए जा रहे मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्य के अंतर्गत तिली गेट नं. 1 से तिली तिराहा तक 7.68 लाख की लागत से र्नििर्मत होने जा रही उत्कृष्ट सड़क के कार्य का शुभारंभ सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने महापौर अनीता अहिरवारकी उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि बहुप्रतिक्षित इस सड़क के कार्य का प्रारंभ होना हर्ष का विषय है। इस कार्य को गुणवत्ता पूर्ण किया इसी प्रकार बकौली तिराहे से तिली गेट नं. 1 तकराधा तिराहे से ड़िपल पेट्रोल पंप तक का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जावेगा। आयुक्त सूर्यभान सिंह ने इस मार्ग के निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण के प्रथम चरण में सड़क एवं फुटपाथ   की लेबलिंग एवं फिलिंग का कार्यसड़क के दोनों ओर के वृक्षों को हटाने का कार्यविघुत लाईनों के शिफिटंग का कार्यमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। सड़क के मध्य डेढ़ मीटर का सेंट्रल वर्जसेंट्रल बर्ज के दोनों ओर 7-7 मीटर की सड़क का निर्माणसड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माणएवं दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाना है। उक्त कार्य को 7.68 लाख की लागत से पूर्ण किया जाना है।
कल से निगम करेगा दुकानों,
भवनों पर कब्जा लेने की कार्रवाई
सागर।नगर पालिक निगम सागर के समस्त करों के बकायादारों के लिए करों को जमा करने हेतु नगर निगम आयुक्त एस.बी. सिंह ने राजस्वजलप्रदायएवं बाजार विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व समस्त करों के बकायादारों जलकरसंपत्तिकरदुकानों का किरायाभूभाटक को जमा कराने हेतु कार्यवाही निर्धारित करें। 31 मार्च के पश्चात् बिलंब से संपत्तिकरजलकरभूभाटकदुकानों का किरायाको जमा न करने पर अधिभार लगेगा। 31 मार्च तक विवरणी न भरने वाले भवन स्वामियों परनए भवनों पर निर्माण दिनांक से एवं पुराने भवनों पर नगर निगम द्वारा कर का निर्धारण किया जावेगा। कर निर्धारण उपरांत विलंब से कर जमा करने पर संपत्तिकर के साथ अधिभार लागू किया जाएगा। आयुक्त ने राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया है कि 31 मार्च तक भवन स्वामियों के द्वारा करों का निर्धारण कराऐं। निगम के सभी बकायादार जिन्हें संपत्तिकरजलकरदुकानों का किरायाव भू-भाटक जमा करना है वे अनिवार्य रूप से निगम परिसर में स्थित एकल खिड़की पर अथवा वार्डों में लगाए जाने वाले शिविरों में बकाया राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर लेवें अन्यथा बकाया राशि पर लगने वाले अधिभार के  जबाबदार उपभोक्ता स्वंय होंगे। जलकर न भरने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जाऐंगे। आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013 समाप्ति की ओर है नगर निगम सागर के द्वारा रविवार एवं अन्य अवकाशों के दिनों में करों को जमा करने हेतु कंप्यूटर कक्ष खुला रहेगा जिससे कि उपभोक्ता द्वारा करों को जमा किया जा सके। एकल खिड़की पर संपत्तिकरजलकरदुकानों का किराया एवं अन्य करों को जमा किया जा सकता है।
होली मिलन आज
ग्वालियर।नन्दलाल वाल कल्याण समिति ग्वालियर के तत्वाधान में रविवार को 3ः30 बजे से पवन सुत कॉलोनी हुरावली मंदिर के सामने हुरावली मुरार पर यादव समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। होली मिलन समारोह के साथ साथ समाज मं व्याप्त कुरीतियों के निवारण समूहिक विवाह सम्मेलन जैसी ज्वलन्त समस्याओं पर विचार विमर्स किया हावेगा। इसके अलावा श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा अपनी गतिविधियों का वाणिज्य प्रतिवेदन तथा लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया जावेगा।




Tuesday, March 19, 2013

रहस मेला 2013


गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री ने गढ़े विकास के नये सौपान
बुंदेलखण्ड से देंगे पंजाब को मात
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर में आयोजित रहस मेला में शिरकत कर रहली विधानसभा क्षेत्र के लिये 97 करोड़ 17 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इसमें से 2 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्मित 6 स्कूल भवन, 3 करोड़ 88 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित 9 स्टापडेम और 5 करोड़ 64 लाख 2 हजार रूपये की लागत से निर्मित 52 ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण और 13 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 17 कि.मी. लम्बी सड़क, 4 करोड़ 75 लाख 27 हजार रूपये लागत के 9 स्कूल/छात्रावास भवन, 36 करोड़ 46 लाख 85 हजार रूपये की लागत से हिलगन जलाशय, 14 करोड़ 74 लाख 91 हजार रूपये की लागत के 7 वियर, 7 करोड़ 44 लाख 14 हजार रूपये की लागत की 15 मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क लम्बाई 35.60 कि.मी. और 8 करोड़ 74 लाख 21 हजार रूपये की लागत से बनने वाले 15 स्टापडेम निर्माण कार्य का शिलान्यास कर गढ़ाकोटा में विकास के नये-नये सौपान गढ़ दिये। इसी श्रृंखला में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा क्षेत्र की जरूरतों के प्रति किये गये ध्यान आकर्षण पर गढ़ाकोटा कालेज में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने, नवीन बस स्टेण्ड की डी.पी.आर. बनवाकर समुचित राशि उपलब्ध कराने, रहस मेला को संस्कृति विभाग के केलेण्डर में शामिल कराने, शाहपुर में सामुदायिक भवन और रहस मेला को राज्य स्तर के मेले के रूप में मान्यता हेतु समुचित कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने मंच पर ही कन्या पूजन किया।
                 मुख्यमंत्री ने कहा कि म.प्र. ने कृषि विकास दर में कीर्तिमान गढ़े हैं जिससे प्रदेश हिन्दुस्तान में नम्बर-1 बन गया है। सिंचाई संसाधनों में वृद्धि से बुंदेलखण्ड की धरती सोना पैदा कर रही है। उद्देश्य है कि बुंदेलखण्ड की एक-एक इंच भूमि की सिंचाई करेंगे, बुंदेलखण्ड के किसान परिश्रमी है बुंदेलखण्ड से पंजाब को मात देंगे। मई 2013 से गांवों को 24 घंटे बिजली देंगे, बिजली सिर्फ रोशनी के लिये नहीं बल्कि नौजवानों को काम धंधे से लगाने के लिये भी होगी ताकि ये नौजवान गांव में ही रहकर लघु कुटीर उद्योग लगाने, बड़े उद्योगों से लेकर छोटे उद्योग लगाने सरकार 50 हजार से लेकर 25 लाख तक का ऋण बैंक से दिलायेगी, बैंक गारंटी सरकार देगी 5 साल तक 5 प्रतिशत ब्याज भी सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली बिल से मुक्त किया जा रहा है अब साल में दो बार ही फ्लेट रेट 1200 रूपये प्रति हार्सपावर के मान से राशि अदा करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पुराने बिलों की सरचार्ज माफ कर दिया है साथ ही मूल राशि की आधी रकम ही किसान को भरनी होगी आधी सरकार भरेगी।
      सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। गरीबों का विशेष ध्यान रख रही है। दिसम्बर 2012 तक जो गरीब जहाँ रह रहा है उसे उस जमीन का पट्टा देंगे। धीरे-धीरे आवास भी देंगे। उच्च शिक्षा के लिये शिक्षा ऋण, सहकारी अस्पतालों में नि:शुल्क दवाई वितरण, नि:शुल्क पैथालॉजी जाँच के संबंध में बताते हुये कहा कि अब सरकारी अस्पताल में गरीबी रेखा सूची समाप्त कर सभी के लिये ये व्यवस्थाएं कर दी है।
पिता पुत्र की तारीफ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न केवल पंचायत मंत्री श्र् गोपाल भार्गव उनके पुत्र अभिषेक की भी की। उन्होंने कहा कि किसी को विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करनी है तो गोपाल भार्गव को गुरू माने। मुख्यमंत्री ने मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा लगातार कई वर्षो से आयोजित किये जा रहे कन्याओं के सामूहिक विवाह के संबंध में कहा कि समाज के सहयोग से श्री भार्गव ऐसी शादी करा रहे कि लखपति भी नहीं कर सकते ।
पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने गत 209 वर्षो से महाराजा मर्दन सिंह जू देव की स्मृति में आयोजित हो रहे गढ़ाकोटा के रहस मेले के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यह मेला बुंदेलखण्ड क्षेत्र का ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मेला है। ये बुंदेलखण्ड की धरोहर है इसका 209 वर्षो का इतिहास है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हो रहे बुंदेलखण्ड क्षेत्र सहित म.प्र. के विकास के संबंध में कहा कि यह काम करने वाली सरकार है। जो काम 60 साल में नहीं हुये वे 7-8 वर्षो में करके दिखा दिया।  अभिषेक भार्गव ने स्वागत उद्बोधन दिया।
चेक भेंट किया
कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने रहस मेले के लिये 15 लाख रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री के हाथ मंत्री श्री भार्गव को भेंट कराया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह, जेल एवं परिवहन राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, सागर जिला  क्षेत्र के विधायक शैलेन्द्र सिंह, विधायक भानुराणा, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक श्रीमती विनोद पंथी, जिला पंचायत के अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।