कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, July 18, 2013

कराते प्रशिक्षण


कराते प्रशिक्षण शिविर का समापन


सागर।आत्मरक्षार्थ एवं कर्तव्य निवर्हण में दूसरों की रक्षा करने के लिये रक्षित केन्द्र सागर में महिला आरक्षकों का पहला कराते प्रशिक्षण शिविर का समापन पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर पंकज श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्यि एवं पुलिस अधीक्षक सागर अभयसिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कराते प्रशिक्षण डॉ0 एजाज खान एवं उनके सहयोगी प्रशिक्षक व्दारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा बारे मे अति0पुलिस अधीक्षक सागर डी0आर0तेनीवार व्दारा अवगत कराया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षनार्थीयों व्दारा कराते का डेमो सूबे0 रेखा रावत, आर0 रोशनी जैन, आर0 ऋतु शर्मा, आर0 दीपा रजक, आर0 रक्षासिंह, आर0 पूजा व्दारा दिया गया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक व्दारा बताया गया कि प्रशिक्षण निःसंदेह स्वयं एवं विभाग के लिये उपयोगी सिद्ध होंगा।

                                       
बीमारी रोकथाम हेतु आयुक्त ने दिए निर्देश

सागर । नगर निगम द्वारा बरसात एवं बरसात के नश्चात् होने वाली बिमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतू आयुक्त सूर्यभान सिंह ने निर्देश जारी किए है कि नगर निगम के द्वारा संचालित तीनों चिकित्सालयों में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से रखने के निर्देश जारी किए है।आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के तीनों चिकित्सालय डफरिन अस्पताल, कटरा चिकित्सालय, भगवानगंज चिकित्सालय, में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था, उपचार की व्यवस्था, रहे जिससे कि नगर निगम के 48 वार्डों में साथ्ज्ञ ही नगर निगम के डाक्टरों को निर्देशित किया है कि किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करें। जिला चिकित्सालय सागर से भी एक मोबाईल टीम का गठन किया गया है जो नगरीय क्षेत्र में नगर निगम के चिकित्सा अधिकारियों के साथ सतत् निगरानी रखेगी।
विधिक साक्षरता शिविर
सागर /जिला एवं सत्र न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर एच.पी.सिंह के मार्गदर्षन में विधिक साक्षरता षिविर कार्यक्रम के अंतर्गत 0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 विषय पर ग्राम पंचायत भवन भैंसा सागर में षिविर आयोजित किया गया ।षिविर के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार त्रिपाठी जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 पर विस्तृत रूप से ग्रामवासियों के साथ चर्चा की गई
उद्यानिकी डिप्लोमा का वितरण 20 को
सागर /उद्यानिकी व्यावसायिक षिक्षण संस्थान गढ़ाकोटा में20 जुलाई को दोपहर ग्यारह बजे उद्यानिकी डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है समारोह में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया मुख्य अतिथि होंगे अध्यक्षता पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव करेंगे इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. विजयसिंह तोमर विषेष रूप से उपस्थित रहेंगे
जिले में 789 मि.मी. औसत वर्षा
सागर जिले में इस वर्ष अब तक 789 मि.मी.वर्षा हुई है जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक देवरी केन्द्र पर सर्वाधिक 1063 मि.मी.वर्षा हुई है ।अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा मापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार सागर केन्द्र में 907.9 मि.मी., जैसीनगर में 892.2 मि.मी., राहतगढ में 870 मि.मी., बीना में  695.2 मि.मी., खुरई में 979.6 मि.मी., मालथौन में 679 मि.मी., बण्डा में 521 मि.मी., शाहगढ में 560 मि.मी, गढाकोटा में 645.8 मि.मी, रहली में 719.1 मि.मी.,देवरी में 1063 मि.मी. तथा केसली में 936 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है
रजौआ स्कूल का  उन्नयन      
सागर। शिक्षा विकास की धुरी है। यदि समाज शिक्षित होगा तो एक जागरूक समाज का निर्माण होगा। उक्त विचार सागर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने रजौआ में .२३ करोड़ के शाला भवन निर्माण एवं शाला को हाई स्कूल से हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए जिला शिक्षा अधिकारी आर एन शुक्ला ने  कहा कि रजौआ पंचायत के लोगों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि उक्त शाला का उन्नयन किया जाए।



Monday, July 8, 2013

शिविर

कलेक्टर योगेंद्र शर्मा ने प्रचार रवाना किया। 

कराते प्रशिक्षण शिविर


सागर।आत्मरक्षार्थ एवं कर्तव्य निवर्हण में दूसरों की रक्षा करने के लिये।  रक्षित केन्द्र सागर में महिला आरक्षकों का पहला कराते प्रशिक्षण शिविर 10 दिवसीय दिनांक 8.7.13 से 18.7.13 तक का प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सागर अभयसिंह व्दारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अति0पुलिस अधीक्षक सागर डी0आर0 तेनीवार व्दारा बताया गया कि, यह 10 दिवसीय शिविर  8.7.13 से 18.7.13 तक चलेंगा। शिविर में 30 वर्ष से कम उम्र की महिला आरक्षकों को सम्मिलित किया गया।, कार्यक्रम के अनुसार प्रातः समय पीटी एवं परेड कराई जायेंगी, साय काल दो घण्टे कराते का प्रशिक्षण दिया जायेंगा। यह कराते प्रशिक्षण डॉ0 मो0 एजाज खान सहयोगी योगेन्द्र उदैनिया, प्रवीण कोरी, कु0 मेघा भोजक, कु0 ओशीन यादव व्दारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर अभयसिंह ने कहा कि, महिला आरक्षक का कार्य जिम्मेदारी पूर्ण रहता है। जिसमे दूसरों की रक्षा एवं अन्य महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी भी है। कराते प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से महिला आरक्षको को शारीरक दृष्टी से स्वस्थ्य रहकर आत्मरक्षार्थ एवं दूसरों की एवं अन्य महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी का निवर्हण बड़ी आसानी से किया जा सकेंगा। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक सागर मयंक चौहान ने किया।
सांसद ने दिए कलेक्टर ८९ आवेदन
 
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने जिला कचहरी प्रांगण में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और मोबाइल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  ८९ आवेदन सोंपे कलेक्टर ने आवेदनों के संबंध में विभाग प्रमुखों को पत्र दिए और एक सप्ताह में कार्यवाही कर सूचित करने का निर्देश भी दिए।  जनचौपाल  में ग्राम टिकरिया तहसील देवरी से आए भूपत सिंह पिता राजाराम ठाकुर ने झूठे मुकदमें में पुन: जांच का आवेदन दिया।  ग्राम भापेल से आए किसानों ने बताया कि बीज निगम सागर द्वारा अमानक स्तर का बीज बेचे जाने के कारण बीज खेतों में नहीं जमा है। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय में तत्संबंध में कलेक्टर को उक्त समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने किसानों को अच्छा बीज उपलब्ध कराने के बीज निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
              झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने  मंदिर परिसर के पास हाई मास्क लाइट लगवाने हेतु आवेदन दिया। सांसद ने नगर निगम सागर से पांच लाख रूपए की राशि स्वीकृति हेतु पत्र दिया। लिधौराखुर्द से आए कै लाश गोड़ व उनके साथियों ने नल जल योजना सुचारू रूप से चलाए जाने बावत आवेदन दिया। इस संबंध में सांसद ने पीएचई के अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर शीघ्र दुरूस्ती हेतु कहा। इसी तरह लिधोराखुर्द की शासकीय प्राथमिक शाला में बाउंड्री बाल बनाने आवेदन दिया। गुड्ढा ग्राम से आई श्रीमती मालती पति प्रहलाद सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा प्रेरक पद पर विधि विरूद्ध नियुक्ति की शिकायत का आवेदन दिया। राजकुमार लडिया पिता बाबूलाल लडिया ने बीपीएल कार्ड बनवाने आवेदन दिया। जन चौपाल में विनय चौबे, , रामनिवास माहेश्वरी, , सुरेश नामदेव, विजय गर्ग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
बैठक आज
सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्री की बैठक ९ जुलाई को दोपहर १२ बजे होटल दीपाली प्रांगण में आयोजित की गई है। बैठक में सांसद भूपेन्द्र सिंह, संभागीग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा और जिलाध्यक्ष जाहर सिंह उपस्थित रहेंगे।