कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, August 16, 2013

स्वतंत्रता दिवस समारोह


स्वतंत्रता दिवस समारोह 2013 हर्षोल्लास से मनाया





सागर।जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया । जिले का मुख्य समारोह सागर मुख्यालय में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री  गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली ।संभागीय मुख्यालय सागर के पी.टी.सी.ग्राउन्ड में संपन्न स्वतंत्रता दिवस 2013 का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ ।पंचायत मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के पष्चात मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेष की जनता के नाम भेजे गये संदेष का वाचन किया ।  परेड टुकडियों ने राष्ट्रीय धुन पर हर्ष फायर किया और मार्च पास्ट कर सलामी दी । मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पास पहुंचकर उन्हें षाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । समारोह में नगर की विभिन्न षालाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।समारोह में बेहतर परेड प्रदर्षन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिये पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने समारोह के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार व प्रषस्ति पत्र भी वितरित किये ।
विषेष मध्यान्ह भोजन
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2013 के अवसर पर सागर की महारानी लक्ष्मीबाई कन्या षाला क्रमांक एक में विषेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पंचायत  मंत्री गोपाल भार्गव ने स्कूली छात्राओं के साथ बैठकर विषेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया ।
समारोह मनाया
स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को कमिष्नर आर.के.माथुर ने कमिष्नर कार्यालय में झंडा वंदन व राष्ट्रगान के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया । इसी कड़ी में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में झंडा वंदन कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया ।
प्रभारी प्राचार्य निलंबित
सागर।संभागायुक्त आर.के.माथुर ने पं. रविषंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर के प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र प्रताप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । यह कार्यवाही  तिवारी द्वारा स्वयं एवं शासन की छवि को धूमिल करने तथा धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के कारण की गई है । निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक स्कूल षिक्षा सागर में नियत किया गया है तथा इन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।कमिष्नर कार्यालय से जारी आदेष के अनुसार महेन्द्र प्रताप तिवारी द्वारा गुरूपूर्णिमा के दिन स्वयं का अभिषेक, गुरू पूजन, सम्मान समारोह तथा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आदर्ष गार्डन मोती नगर थाने के सामने आयोजित कराया गया । कार्यक्रम में श्री तिवारी स्वयं रथ पर सवार होकर मुकुट पहनकर अपने निवास से जुलूस के रूप में आदर्ष गार्डन तक गये और जुलूस में विद्यालय की छात्राओं का कलष लेकर आगे चलने के रूप में उपयोग किया गया । उन्होंने रथ के साथ बैण्ड बाजा एवं अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अपने चल समारोह में उपयोग किया । इसके अलावा आदर्ष गार्डन स्थल पर मंच पर स्वयं का अभिषेक, पूजन, सम्मान समारोह एवं अभिनंदन कराया तथा भेंट सामग्री स्वीकार की । इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए लगभग 15 हजार आमंत्रण पत्र  तिवारी ने छपवाये, 50-60 छोटे एवं बड़े होर्डिग लगवाये, दैनिक समाचार पत्रों में अपने विज्ञापन आयोजन के पूर्व से छपवाये तथा 35 फुट साईज के लगभग 600 फ्लेक्स शासकीय शालाओं एवं कार्यालयों में लगवाये। इन सब पर 10 लाख रूपये से अधिक का व्यय हुआ ।
        एक शासकीय सेवक होने के नाते इस महिमामय प्रस्तुति को कराने के लिए शासकीय शालाओं एवं कार्यालयों में इस आयोजन के पूर्व फ्लेक्स लगवाना, बिना शासन एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति प्राप्त किये आचरण नियमों के प्रतिकूल है । जारी आदेष में उल्लेख है कि हिन्दु धर्म में अभिषेक केवल भगवान का किया जाता है । आज तक का कोई उदाहरण नहीं है कि किसी मनुष्य ने स्वयं का या अन्य किसी व्यक्ति का अभिषेेक करवाया हो । इस प्रकार श्री महेन्द्र प्रताप तिवारी ने धार्मिक भावनाओं को स्वयं का अभिषेक कराकर ठेस पहुंचाई । श्री तिवारी द्वारा किया गया यह सम्मान आयोजन एवं कृत्य अषोभनीय होने से सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है । संभागायुक्त द्वारा इस संबंध में जांच कराये जाने पर प्रथम दृष्टया  तिवारी द्वारा आचरण नियमों का उल्लंघन पाया गया । अतः महेन्द्र प्रताप तिवारी प्रभारी प्राचार्य पं. रविषंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । साथ ही इस विद्यालय का प्रभार तत्काल प्रभाव से श्रीमती रेणू परस्ते प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोराजी सागर को सौपा गया है तथा कोर्स डायरेक्टर का प्रभार प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सागर को सौपा गया है ।
कांग्रेस ने भेजी राहत राशि

सागर। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी, सागर-शहर द्वारा जन-सहयोग से एकत्रित 41,150/- रू. की राशि का ड्राफ्ट, प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिये  जिला कलेक्टर, सागर को सौंपा। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में गत समय आई भीषण प्राकृतिक आपदा में जन-धन गवां चुके परिवारों को सहायता पहुंचाने की मंशा से जिला कांग्रेस कमेटी सागर-शहर द्वारा स्थानीय जनता व कांग्रेसजनों से उक्त राशि एकत्रित की गयी थी, जिसका ड्राफ्ट, सागर जिला कलेक्टर को सौंपकर भारत सरकार की ओर शीघ्र प्रेषित करने का आग्रह किया गया। जिला कांग्रेेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे स्वदेश जैन, त्रिलोकीनाथ कटारे, दीनदयाल तिवारी, शरद पुरोहित गोल्डी केशरवानी, अजय परमार, अंकित जैन, महेश प्रजापति, राकेश आदि ने सागर की जनता की ओर से पीड़ित मानवता की सेवा के लिये उक्त राशि सौंपी।
कार्यवाही नही करना भी अपराध
सागर।महाविद्यालयों में नवप्रेवेषित छात्र-छात्राओं के साथ होने वाली रैगिंग को सख्ती से रोके जाने के लिये आज सागर में कलेक्टर श्री योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक  अभयसिंह एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यगणों की उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई । जिसमें रैगिंग पर सख्ती से अंकुष लगाये जाने के संबंध में विचार विमर्ष कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।स्थानीय कलेक्टर कक्ष में संपन्न इस बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी बंधनकारी निर्देषों की जानकारी दी गई । तद्नुसार सभी प्राचार्यो को समझाइष दी गई कि वे अपने अधीन सभी षिक्षकों को लिखित रूप से अवगत करायें, कि यदि उन्हें कोई विद्यार्थी रैगिंग की सूचना देता है तो वे तुरन्त प्राचार्य व एन्टी रैगिंग कमेटी को अवगत करायें । षिक्षण संस्था की जिम्मेदारी है कि वह रैगिंग संबंधी षिकायत की जांच करें और यदि किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य दृष्टिगोचर हो तो तुरन्त एफ.आई.आर. कराई जाये । रैगिंग संबंधी सूचना पर कार्यवाही नहीं करने वाले षिक्षक, प्राचार्य अथवा रैगिंग कमेटी के सदस्य भी रैगिंग अपराध में शामिल माने जायेगे ।
        बैठक में सुझाव दिया गया कि समस्त महाविद्यालयों में प्रवेष लेने के पहले आवेदक विद्यार्थी के पिता/पालक से उनके पुत्र-पुत्री का रैगिंग में शामिल नहीं होने संबंधी एफीडेबिट लिया जाये और जब विद्यार्थी का प्रवेष हो जाये तो संस्था संबंधित छात्र से भी इस आषय का शपथ-पत्र ले सकता है । सभी शैक्षणिक संस्थायें अपनी संस्था में एक लेटर बाक्स लगा सकती है जिसमें रैगिंग की षिकायत कोई भी विद्यार्थी बिना नाम प्रगट करते हुए डाल सकता है । यह बाक्स प्रतिदिन खोला जाये और षिकायत पर कार्यवाही भी तुरन्त की जाये ।
        रैगिंग के मामले में यदि किसी विद्यार्थी को निष्कासित किया जाता है तो इसके पूर्व यह भी स्पष्ट करना जरूरी होगा कि उक्त विद्यार्थी ने कोई आपराधिक प्रवृत्ति का कृत्य नहीं किया है । यदि आपराधिक प्रवृत्ति का कृत्य शामिल हो तो एफ.आई.आर. जरूर की जाये ।शैक्षणिक संस्थाओं में गठित एन्टी रैगिंग कमेटी को प्रति सप्ताह एक प्रतिवेदन प्राचार्य को देना जरूरी है कि संस्था में कोई रैगिंग संबंधी घटना हुई या नही। यह प्रतिवेदन प्राचार्य द्वारा 15 दिवस के भीतर नोडल कालेज को और नोडल कालेज द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी जायेगी ।
पदभार ग्रहण किया
सागर । जिला पंचायत में डा0 वीरेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है । डा0 रावत सीहोर जिला पंचायत से मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से स्थानांतरित होकर यहां आये हैं ।


  

Saturday, August 10, 2013

राजनैतिक समीकरण


        
देवरी सीट छीन सकती है कांग्रेस
अमित की दावेदारी से बदले राजनैतिक समीकरण
सागर। विधानसभा चुनाव की दुंदुभि बजने के पूर्व राजनैतिक दलों द्वारा विधानसभा वार टिकट चयन प्रक्रिया में सर्वे और काम के आधार पर की जा रही चयन   प्रक्रिया में देवरी विधानसभा क्षेत्र इस बार भाजपा से कांग्रेस छीनने के पूर्ण प्रयास में है। राहुल गांधी की चुनावी चयन प्रक्रिया में निर्विवाद युवा शिक्षत संघर्षशील प्रत्याशी के रूप में अमित रामजी दुबे का नाम उभर कर सामने आ रहा है।
देवरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 42 के चुनाव में डॉ. परशुराम साहू चार बार विजयी हुए हैं। और अभी तक के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी एक-एक बार जीते हैं।
देवरी विधानसभा क्षेत्र में सन् 1952 में कांग्रेस के बाला प्रसाद, 1962 में पीएसपी के गौरीशंकर, 1967 में जनसंघ से डॉ. परशुराम साहू, 1972 में द्वारका प्रसाद कटारे, 1977 में डॉ. परशुराम साहू, 1980 में डॉ. परशुराम साहू, 1985 में कांग्रेस के भगवान सिंह, 1990 में डॉ. परशुराम साहू, 1993 में कांग्रेस के सुनील जैन, 1998 में कांग्रेस के ब्रजबिहारी पटैरिया, 2003 में भाजपा के रतन सिह सिलारपुर और 2008 में भाजपा के डॉ. भानू राणा विजयी हुए हैं। देवरी क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में कांग्रेस से पूर्व विधायक ब्रजबिहारी पटैरिया, अनीता मिश्रा, अनिल जैन, सुनील जैन, हर्ष यादव, ब्रजेन्द्र देवलिया आदि टिकट की दौड़ में है।
चुनावी समीकरण में डॉ. परशुराम साहू की पकड़ इस क्षेत्र में काफी मजबूत है और इनकी कार्यशैली से असंतुष्ट होने के कारण कार्यकर्ताओं ने बगावत की थी और उस दौरान 1993 में कांग्रेस के सुनील जैन को समर्थन मिल गया था। श्री जैन की कार्यशैली को कांग्रेस संगठन ने समझकर टिकट बदला और ब्रजबिहारी पटैरिया को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया और 1998 में कांग्रेस के पक्ष में देवरी सीट पहुंची। 2003 में भाजपा के रतन सिंह सिलारपुर ने हर्ष यादव को हराया था।
इस चुनाव में कांग्रेस से बगावत करके सुनील जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। तभी से सुनील जैन इस प्रयास में रहते हैं कि कांग्रेस की दौड़ में सदा हमारा नाम चलता रहे। 2008 के चुनाव में भाजपा के भानू राणा ने कांगे्रस के ब्रजबिहारी पटैरिया को पराजित किया था।
इसमें भी कांग्रेस के जयचंदों ने भितरघात करके कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया था।  गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का युवा चेहरों को टिकट देने का जो प्रयास शुरू किया है उसमें बुन्देलखंड के युवा चेहरों के पैनल में अमित रामजी दुबे का नाम अनेक सर्वे रिर्पोटों में बताया जा रहा है। बताया गया है कि अमित के चुनाव लडऩे से कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होगी इसी प्रयास को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस में देवरी क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में अमित रामजी दुबे की दावेदारी मानी जा रही है। देवरी क्षेत्र के भाजपा विधायक भानू राणा की कार्यशैली से स्थानीय कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा संगठन का प्रयास है कि यहां से प्रत्याशी बदला नहीं गया तो यह सीट भाजपा के हाथ से छिन सकती है।
 देवरी को दीमक से बचा सकते हैं
कांग्रेस हाईकमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक संजय निरूपम, प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के प्रयासों से इस सीट पर गहन सर्वे किया गया है। मप्र कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश की कार्यशैली और उनके अनुभव से लगता है कि देवरी क्षेत्र में कांग्रेस के ऊपर जो दीमक लगा है उसे वह हटाकर रहेगें और नए चेहरें को मौका देगें। मोहन प्रकाश जी का प्रयास होगा कि कमल छाप कांग्रेसी जो सदा कांग्रेस में रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचाते हंै। दूसरी ओर कहा जाए दीमक जैसा काम करते हैें ऐसे लोगों की भी तलाश जारी है। जहां एक ओर वह देवरी में कांग्रेस की बात करते हैं और दूसरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उनकी गतिविधियां सक्रिय रहती हैं।


कांग्रेस का प्रदर्षन आज
सागर। प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार व झूठी घोषणाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध व प्रदर्शनों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व कांग्रेसजनों पर बनाए गए झूठे मुकद्मों के खिलाफ कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार 11 अगस्त को पार्टी के कई दिग्गज यहाँ पहुंचकर स्थानीय नमकमंडी, कटरा में जंगी प्रदर्शन एवं रैली को संबोधित कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। भाजपा और इसके सहयोगी संगठनों द्वारा पिछले समय अनेक बार कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुतला जलाने व हमला करने की घटनाओं का विरोध कर रहे कांग्रेसजनों पर गत 30 जुलाई को एबीवीपी व आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी, रॉड व पत्थरों से हमला किए जाने के बावजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत कांग्रेसजनों पर दुर्भावनापूर्वक बनाए गैर-जमानती प्रकरण व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोल्डी केशरवानी को जेल भेजने की घटना को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।
               
प्रदर्शन तैयारियों का जायजा
प्रदेश की भाजपा सरकार और इसके संगठनों द्वारा कांग्रेसजनों पर किए गए अत्याचार, हिंसा व झूठे प्रकरण बनाए जाने की कार्यवाही को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 11 अगस्त को यहाँ किए जा रहे जंगी प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लेने अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी  राकेश कालिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य नेता सागर पहुँच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार कांग्रेसजनों पर बनाए गए झूठे मामलों व हिंसक हमले के खिलाफ कांग्रेस के इस जंगी शंखनाद में केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह व प्रदेश के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व राष्ट्रीय सचिव संजय निरूपम समेत अनेक वरिष्ठ नेता भाग लेंगें।
       

सेवानिवृत्त गुरूजनों का सम्मान
सागर। विधायक षैलेन्द्र जैन द्वारा रविन्द्र भवन में  सागर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 सेवानिवृत्त षिक्षक षिक्षिकाओं एवं वरिष्ठ गुरूजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष ् डॉं. सुरेष आचार्य मंचासीन अतिथियों में महापौर अनीता अहिरवार,, जिला षिक्षा अधिकारी आर.एन.षुक्ला, अतिरिक्त संचालक षिक्षा विभाग डॉं. धीरेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।  स्वागत भाषण देते हुए नगर विधायक ने कहा कि आज इस गरिमामय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आप सभी गुरूजनों ने इस कार्यक्रम को सफल किया है। आप सभी वे वृक्ष है जिन्होने स्वयं तपकर षिक्षा रूपी फल और छांव देने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन एम.डी.त्रिपाठी, एवं अरविन्द जैन ने किया। आभार प्रदर्षन वीरेन्द्र ने किया। कार्यक्रम में, आनंद स्वरूप षुक्ला, षैलैन्द्र ठाकुर, प्रदीप राजौरिया, सुबोध पाराषर, उपस्थित थे।

12 अगस्त को नहीं होगा जलप्रदाय

सागर।  राजघाट जलावर्धन परियोजना पर मेंटनेंस कार्य किए जाने हेतु 12 अगस्त को जल सप्लाई बंद रहेगी। जल सप्लाई के संबंध में जानकारी देते हुए उप यंत्रंी रामाधार तिवारी ने बताया कि राजघाट पंप में मरम्मत कार्य किया जाना है एवं पी.एस.सी. लाईन के लीकेज सुधार कार्य हेतु 12 अगस्त को नगर में जलप्रदाय बंद रहेगा। 13 अगस्त से यथावत् जल सप्लाई की जावेगी नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

एम्बुलेंस की सौगात मिली
सागर।  मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित संजीवनी १०८ एम्बुलेंस सेवा की दो एम्बुलेंस को सांसद भूपेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। त्वरित स्वास्थ्य सेवा के लिए आमजन को सुविधा प्रदान करने वाली १०८ एम्बुलेंस सेवा अब सुरखी एवं जैसीनगर क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाएगी।
      

Wednesday, August 7, 2013

टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन



शिशु का संपूर्ण आहार है, मां का दूध

सागर। मॉ का दूध भगवान का वरदान है इसमें पौष्टिक आहार के सभी तत्व मौजूद होते हैं। यही नवजात शिशुओं का संपूर्ण आहार है । जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है । साथ ही स्तन कैंसर होने का खतरा करीब करीब खत्म हो जाता है ।
            यह बात मुख्य वक्ता डॉ नीना गिडियन ने कही। वे एफपीएआईण् के चकराघाट की श्री रामकृष्णराव श्रीखंडे धर्मार्थ अस्पताल द्वारा आयोजित टीकाकरण केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं । उन्होंने कहा कि मां का पहला दूध अमृत के समान है इससे मां और बच्चों को कई लाभ हैं। इसके अलावा स्तनपान से परिवार नियोजन में मदद मिलती है। यही नहीं बच्चों को स्तनपान कराना ही सबसे पहला टीकाकरण है। डॉ. सरोज जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव के उपरांत ज्यादा रक्त स्त्राव की समस्या से छुटकारा दिलाने में मां का पहला दूध मदद करता है।विशेष अतिथि डॉ. आर.एस. जयंत ने टीकाकारण पर सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉ के दूध को पिलाने की आदत विकसित करने में प्रसव कराने वाले अमले को भरपूर सहयोग करना जरूरी है। डा. मीना पिंपलापुरे ने एफ.पी.ए.आई. द्वारा संचालित परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए सबको साथ में लेकर कार्य करने की बात कही। अनिल लारिया ने भी इस अवसर पर अपना संबोधन दिया। मुख्य अतिथि डा. आरती सिंह ने कहा कि टीकाकरण उज्जवल भविष्य की नींव है, उन्होंने टीकाकरण की विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये, एफ.पी.ए.आई. द्वारा स्वप्रेरित हो कर इस कार्य में सहयोग करने के लिऐ प्रबंधकों का सराहना किया। डा. एन.पी. शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती शकुंतला ठाकुर ने स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया ।कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया फिर अतिथियों का स्वागत श्रीमती मालती बेन त्रिवेदी, कविता लारिया, डॉ. नीरज गोस्वामी, सी.पी. शुक्ला, एन.आर. पात्रा, श्रीमती सुप्रिया नवात्थे, श्रीमती रजनी बरोलिया ने किया । कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थी। इसके अलावा विजय जैन, अनीता अहिरवार, संदीप जोशी, संजय मोहरिर, डॉ.के.के. जैन, मनोज शुक्ला आदि मौजूद थे । संचालन और आभार राजेश पंडित ने किया।
13 बच्चों का टीकाकरण
टीकाकरण केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर पॉच गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही 13 बच्चों एवं 5 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण मंजरी चौरासिया ने किया सहयोग अनिता ने किया। इसके अलावा डॉ. एन.पी. शर्मा, डा. मीना पिंपलापुरे आदि ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के एन.एस.सी. प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किये

सम्मान समारोह आज
सागर।विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आयोजित सागर विधान सभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त गुरूजनों का सम्मान समरोह 8 अगस्त को दोपहर 3 बजे रविन्द्र भवन परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सागर विधान सभा क्षेत्र के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन गुरूजनों का सम्मान किया जावेगा।

परिजनों को 2-2 लाख के चैक दिए


सागर।विधायक शैलेन्द्र जैन ने उत्तराखण्ड में आई भीषण आपदा में लपता/मृत व्यक्तियों के परिजनों के निवास पर जाकर 2-2 लाख रूपये सहायता राशि के चैक वितरित किये। जिनमें बाबूलाल मनीराम साहू सौरभ करोड़ीलाल असाटी एवं सुरभि करोड़ीलाल असाटी को सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमारे जीवन के इतिहास में हमने कभी ऐसी भीषण आपदा नहीं देखी है जिसमें हमारे प्रियजनों के परिजन इस आपदा की भेंट चढ़ गये और काफी नुकसान उठाना पड़ा। मुख्यमंत्री ने इन परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता करायी है। इस अवसर पर श्याम तिवारी, प्रभुदयाल साहू,, संतोष पाण्डे, आकाष ठाकुर, राजीव सोनी, उपस्थित थे।

आश्रित को सहायता स्वीकृत
सागर ।कलेक्टर ने उत्तराखण्ड आपदा में सागर जिले के एक व्यक्ति के लापता/संभावित मृत होने के कारण उनके आश्रित को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी क्रम में जिले की रहली तहसील अंतर्गत ग्राम छपरा निवासी कड़ोरीलाल चौरसिया उत्तराखण्ड आपदा में लापता/संभावित मृत हो जाने के कारण मृतक के पुत्र संजू व मदन को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है । जिले में दो व्यक्तियों की मृत्यु कृषि कार्य करते समय हो जाने से मृतकों के आश्रितजनों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत स्वीकृत की है ।अधीकृत जानकारी के अनुसार जिले की सागर तहसील अंतर्गत ग्राम बरखेरा खुमान निवासी श्रीमती सुहागरानी उर्फ कुसुमरानी की मृत्यु खेत में सिंचाई कार्य करते हुए करन्ट लगने से हो गई थी जिसके कारण मृतका के पति चेतराम, पुत्र गंगाराम व पुत्री मायाबाई व चमेलीबाई को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा ग्राम किषनपुरा निवासी लालसिंह कुर्मी की मृत्यु थ्रेसिंग करते समय थ्रेसर में फंसकर हो जाने के कारण मृतक की पत्नि श्रीमती ममता को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना में स्वीकृत हुई है । दोनो प्रकरणों में हितग्राहियों को सहायता राषि राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से प्राप्त हाने के बाद वितरित की जायेगी । जिले में अतिवृष्टि से एक मकान की दीवार गिरने से रहवासी परिवार के सदस्यों के हाथ पॉंव में फैक्चर हो जाने से प्रभावितों को कुल 38600 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।अधीकृत जानकारी के अनुसार सागर तहसील अंतर्गत ग्राम मोठी निवासी श्रीराम अहिरवार का कच्चा आवासीय मकान की दीवार अतिवृष्टि के कारण गिरने से उनके पुत्र आकाष व पुत्री रोहणी के हाथ पॉंव में फैक्चर हो गया था । इसी क्रम में आवेदक को मकान नुकसान और इलाज के लिये कुल 38600 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है ।
                                                                            
जलकार्य सभापति ने किया निरीक्षण


सागर।राजघाट जलावर्धन परियोजना का निरीक्षण जलकार्य सभापति नरेश यादव ने जलप्रदाय विभाग के तकनीकी अमले के साथ राजघाट मेंटनेंस के कार्यों का निरीक्षण किया।रा वाटर पंप हाउस से फिल्टर तक डली 1 हजार एम.एम. की एम.एस. पईप लाईन जिसके उपर सीमेन्ट कांक्रीट की लाईनिंग है उक्त लाईनिंग क्षतिग्रस्त होने से एम.एस. पाईप में जंग लग रही है जिससे पाईप कमजोर हो रहा है, साथ ही स्पिल वे के नीचे पास में अत्यधिक कटाव हो रहा है। जिससे बांध को खतरा हो सकता है। उक्त दोनों कार्यों के संबंध में लोक स्वास्थय यांत्रिकी, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण कराकर कार्यों के संबंध में रिर्पोट ली जाए। निरीक्षण के दौरान रा वाटर पंप हाउस में एवं राईजिंग मेन के नीचे के कालम क्षतिग्रस्त हो गए है एवं लाईन को छोड़ दिया है जिससे पाईप लाईन को खतरा है। रा वाटर का एक पंप बंद है, क्लियर वाटर पंप हाउस में बैटरी इनकमर पैनल एवं अन्य आवश्यक कार्य होना है पंप हाउस में बैल्ड़िंग का कार्य मोटर की बैयरिंग बदलने का कार्य  500 एम.मए. की एन.आर.व्ही. बदलना एवं स्पेयर हेतु एन.आर.व्ही एवं एक्सपांशन जोवांईंट नही है मोटरों के स्टार्टर की पेनल के फयूज एवं कैपेसिटर के फयूज नहीं है, फिल्टर प्लांट में क्लोरीन डोजिंग की एक मशीन बंद है, कलेरिफायर की 3 मोटरें बंद है, फलाक मिक्चर को सुधरा जाना है, फिल्टर प्लांट एवं रा वाटर के एग्जास्ट फेन बंद है चूना मिक्सिंग की एक मशीन बंद है। साथ ही भवन मेनटेनेंस एवं पुताई पेंटिंग, खिड़कियों के कांच को बदलने के कार्यों को कराने के निर्देश दिए।
           












Tuesday, July 23, 2013

जनसुनवाई


केविल नहीं डाले गए
सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जनसुनवाई में 94 आवेदकों की समस्याये सुनी और उन्हें निपटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।
जनसुनवाई में कृष्णगंज सागर निवासी  हरिषंकर अठया ने आवेदन दिया कि उनकी खेतीहर जमीन ग्राम जरारा में है । उस जमीन पर कुआं भी खुदा है,पास में विद्युत पोल भी है किन्तु उक्त खम्वों में तार व केविल नहीं डाले गये । जिससे उन्हें हर वर्ष अस्थाई कनेक्षन लेकर सिंचाई करना पडती है । उन्होंने अनुरोध किया कि वे स्थाई कनेक्षन लेना चाहते है । इसलिये विद्युत पोलों में एम.पी.ई.बी.के माध्यम से केवल डलबाई जाये। इस हेतु संभागीय यंत्री म.प्र.विद्युत मण्डल को आवष्यक कार्यवाही के निर्देष दिये गये ।
            जनसुनवाई में ग्राम टड़ा की श्रीमती ममता बाई ने आवेदन दिया कि जनपद पंचायत केसली द्वारा उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 1997 को शासकीय उच्च मा.शाला टड़ा में भृत्य पद पर की गई थी । उन्होंने एक वर्ष तक बिना कोई षिकायत के नियमित रूप से कार्य भी किया है । किन्तु आवेदिका की बिना कोई कारण बताये 28 जनवरी 1998 को मनमाने तरीके से नियुक्ति निरस्त कर दी गई । उन्होंने उल्लेख किया उसी समय हाई स्कूल टड़ा में एक रामसखी भी भृत्य थी जिनकी नियुक्ति निरस्त की गई थी और उन्हें पुनःभृत्य के पद पर बहाल किया गया है । उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें भी भृत्य पद पर पुनःबहाल किया जाये । इस संबंध में सी.ई.ओ.जिला पंचायत को नियमनुसार कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये ।
जनसुनवाई में ग्राम गिरवर से आये अनेक ग्रामवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर से एक आवेदन प्रस्तुत किया कि ग्राम गिरवर के सभी रास्तों पर कतिपय असामाजिक व्यक्तियों ने बेजा कब्जा करके रास्ता रोक दिये है महिलाओं को पेयजल लेने जाने में और निस्तार के लिये परेषानी हो रही है । उन्होंने उल्लेख किया कि गांव वाले जब
रास्ता छोडने की बात करतेे है तो अतिक्रमणकारी व्यक्ति मारने उतारू हो जाते है । उन्होंने अनुरोध किया कि गांव के रास्ते और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया जाये । इस संबंध में एस.डी.एम.सागर को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये ।
जनसुनवाई में सत्र 2012-13 में पटवारी प्रषिक्षण ले चुके अभ्यार्थियों ने आवेदन दिया कि उन्होंने पटवारी प्रषिक्षण शाला बड़तूमा में 9 माह का पटवारी प्रषिक्षण प्राप्त कर लिया है और उनकी परीक्षा भी 5 जून 2013 को सम्पन्न हो चुकी है । इसलिये उनकी पटवारी पद पर अस्थाई नियुक्ति की जाये । इस संबंध में कलेक्टर ने सी.आर.एल. से आवष्यक मार्गदर्षन लेकर शीघ्र निर्णय लेनेे के प्रति आष्वस्त किया ।
प्रथम स्तर की जांच प्रारंभ
सागर ।आगामी विधान सभा निर्वाचन 2013 के मद्देनजर आज से सागर में ई.व्ही.एम.मषीनों की प्रारंभिक स्तर की जांच प्रारंभ हो गई है । जिसका अवलोकन जिला निर्वाचन अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी किया ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप मण्डावी ने बताया कि ई.व्ही.एम.मषीनो की प्रथम स्तर की जांच के लिये हैदराबाद से ई.सी.आई.एल.के 4 इंजीनियर यहां आये है । जिला निर्वाचन कार्यालय में आज 23 जुलाई से प्रारंभ ई.व्ही.एम.मषीनों की प्रथम स्तर की जांच में इंजीनियर्स मषीनों की पूरी जांच, पुराना डाटा हटाकर, पिंक पेपर सील से सीलिंग कर स्टीकर्स लगाने का कार्य कर रहे है । यह कार्य राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है एवं इसकी बीडियोग्राफी कराई जा र कंग्रेस की बैठक 24 को
सागर। कांग्रेस विधायक दल द्वारा विधानसभा में पेश अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों को आम जनता के बीच ले जाने को लेकर प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सागर में 25 जुलाई को आयोजित अविश्वास सभा को सफल बनाने तथा प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी, सागर-शहर की अति आवश्यक बैठक बुधवार 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे से कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, गौर मूर्ति पर आमंत्रित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा की जाएगी।
            उक्त महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व व वर्तमान विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्यों, जिला व ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. व इंटक समेत सभी विभागों, प्रकोष्ठों व समितियों के पदाधिकारियों, समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
जिले में 866 मि.मी. औसत वर्षा
सागर ।जिले में इस वर्ष अब तक 866.8 मि.मी.वर्षा हुई है । जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक देवरी केन्द्र पर सर्वाधिक 1113 मि.मी.वर्षा हुई है ।
            अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा मापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार सागर केन्द्र में 945.3 मि.मी., जैसीनगर में 929.2 मि.मी., राहतगढ में 970 मि.मी., बीना में  865.2 मि.मी., खुरई में 1110.5 मि.मी., मालथौन में 822.6 मि.मी., बण्डा में 531.6 मि.मी., शाहगढ में 655 मि.मी, गढाकोटा में 686.4 मि.मी, रहली में 789.3 मि.मी.,देवरी में 1113 मि.मी. तथा केसली में 984.5 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है ।
आपत्तियों का निराकरण 27 को

सागर ।महिला एवं बाल विकास विभाग जिले की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाडी कार्यकर्ता,आंगनबाडी सहायिका एवं उप कार्यकर्ताओं के पदों पर नियुक्ति हेतु जारी अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत मनोज खत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2013 दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत सागर में बैठक का आयोजन किया गया है।
 ही है ।
 नगर निगम  में समीक्षा बैठक
सागर। नगर निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक में स्वास्थय, लोककर्म, योजना, एवे अन्य विभागों के विभाग प्रमुख को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। स्वास्थय विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर के समस्त वार्डों में विशेष सफाई का ध्यान रखें। बरसात के मौसम में डायरिया एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतू एवं मलेरिया विभाग से टेनोफास्ट कचरे में डालें जिससे कि बीमारियों मच्छरों प्रकोप से बचा जा सके। रूके हुए पानी में मलेरिया आयल एवं नालियों में कीटनाशक का छिड़काव करें। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के तीनों चिकित्सालय में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था, उपचार की व्यवस्था,
चैक वितरित
 नगर निगम महापौर अनीता अहिरवार ने राष्ट्रीय परिवार सहायता के चैक वितरित किए उन्होंने 5 हितग्रहियांे को चैक प्रदान किए श्रीमति सुमन तिवारी स्व. नारायण तिवारी, सरोज पटैल स्व. रामसेवक पटैल नरयावली नाका वार्ड, रामवती पटैल स्व. नारायण पटैल तिलकगंज वार्ड, श्यामरानी पटैल स्व. नंदलनाल पटैल पंतनगर वार्ड, आशा बाई अहिरवार स्व. मांेहनलाल अहिरवार सुभाषनगर वार्ड को 10-10 हजार के चैक वितरित किए।
 राशि स्वीकृत
सागर। सागर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने  में रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए २४ करोड़ ६१ लाख ०६ हजार रूपए राशि स्वीकृत कराई है। बीना में सागर नाका पर ओव्हर ब्रिज के लिए उक्त राशि जारी की गई है।