कुल दृश्यपृष्ठ

Saturday, December 21, 2013

सफाई



निगम ने की सफाई
सागर।  विचार संस्था के सदस्यो ने राहतगढ स्टेण्ड, भगतसिंह वार्ड में जनता से मुलाकात व शिकायतो की सुनवाई की। आन्दोलन की चेतावनी के बाद नगर निगम के सफाई अमले ने सफाई की और कचरा उठाकर ले गये। उल्लेखनीय  है कि शहर विकास के लिये जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विचार संस्था के सदस्यनगर के किसी एक स्थान पर जाकर जनसम्पर्क करते है। इस अवसर पर कपिल मलैया,  महेन्द्र मिश्रा, सहित स्थानीय निवासी आदि मौजूद थे।




निरीक्षण



मोंगा का निरीक्षण

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन ने काकागंज में निमार्णाधीन मोंगा बंधन का निरीक्षण किया।उन्होने विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार को सख्त निर्देष देते हुए, तय समय सीमा मंे कार्य पूर्ण करने के निर्देष दिए। उल्लेखनीय हैं कि इस योजनंार्गत लगभग 1.5 किमीण् लम्बी रिंग बाल  एवं मोंगा नाला का निर्माण किया जाना ह,ैं जिसकी लागत लगभग 5.5 करोड हैं। इसके अंतर्गत अनेक स्थानों पर घाटांे का निर्माण प्रसावित हैं।

Monday, December 2, 2013

युवा उत्सव 2013



युवा उत्सव में रही रंगमंचीय प्रस्तुतियों की धूम

सागर। युवा उत्सव का दूसरा दिन रंगमंचीय प्रस्तुतियों के नाम रहा। एक से बढ़कर एक एकांकी, प्रहसन, मूक अभिनय और मिमिक्री ने दर्शकों को बहुत कुछ सोचने का मौका दिया। इनकी प्रस्तुतियों ने समाज में फैली विकृतियों, रूढ़िवादी परंपराओं के प्रति झकझोरने वाली कहानियों से कलाकारों ने दर्शकों की आंखे नम कर दी।

        खामोश अदालत एक वेबस महिला के आर्तनाद को कलाकारों ने जीवंत बना दिया। एक ओर किरदार कहती है कि मुझे शरीर से घृणा है, दूसरी ओर मेरे ही बच्चे के बीज को पिता चाहिए, प्रतिष्ठा चाहिए जैसे अंतरद्वंद में फंसी किरदार की मजबूरी दिखाई है। अभिनय, दृश्य संयोजन, कसावट भरा निर्देशन और मंच पर की गई प्रस्तुति सागर वि.वि. के कलाकारों की थी। इसी प्रकार टाइम्स कॉलेज दमोह ने बेटी है तो कल है का मार्मिक प्रस्तुतिकरण किया। जिसमें अंततः बेटे की चाह रखने वाली सास की आंखे खुल जाती है। हरदौल एकांकी का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा। इसमें कलाईमेक्स में प्रस्तुत संवाद और अभिनय चरमोत्कर्ष पर रहा। इसके अलावा लोलिता उपन्यास की कहानी की नाथिका के इर्दगिर्द बुना एकांकी काफी मार्मिक रहा। बाकी है इतिहास के तहत एक्सीलेंस कॉलेज ने वास्तव में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर बरबस ही दर्शकों को झकझोर कर आंखों में आंसू ला दिए।

        अंतर जिला युवा उत्सव में पोस्टर निर्माण, व्यंग चित्रण, रांगोली, कोलाज, क्ले माडलिंग, वाद-विवाद, वकतृता आदि में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वाद-विवाद और वक्तृता के माध्यम से विकास और सोशल मीडिया पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। रंगोली, कोलाज, कार्टून जैसे विधाओं के द्वारा प्रतिभागी कलाकारों ने अपने दृष्टिकोणों से परिचित कराया। क्ले माडलिंग स्पर्धा में एक्सीलेंस कॉलेज की नृत्य करती कलाकृति को खूबसूरती से ओशियान पटेल ने उकेरी। टीकमगढ़, दमोह के प्रतिभागियों ने पेंटर और गौतम बुद्ध की आकृतियों की सजीवता प्रदान की। 

भविष्य की राहें बनाने में सहायक 

        सांस्कृतिक संयोजक डॉ. राकेश सोनी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों ने अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आज के ऐसे होनहार विद्यार्थी निश्चित ही देश-विदेश में सराहे जाएंगे। दूसरे दिन 12 विधाओ में प्रतिभागियों ने हिस्स लिया। वि.वि. स्तर का युवा उत्सव वास्तव में भविष्य की राहें बनाने में सहायक हो, ऐसी शुभकामनाऐं भी उन्होंने की।

Sunday, December 1, 2013

News Center Sagar: पब्लिसिटी के स्टंट

News Center Sagar: पब्लिसिटी के स्टंट

पब्लिसिटी के स्टंट



युवा उत्सव 2013



विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव 

मिल का पत्थर साबित होगा युवा उत्सव:प्रो जैन 


सागर। आज विवि में अंतर जिला युवा उत्सव के साथ ही नेशनल  स्कूल आफ ड्रामा के सहयोग से विवि परिसर में एक माह तक रंगमंच की गतिविधियां चलेगी। इस लिहाज से इस बार का उत्सव मिल का पत्थर साबित होगा।

यह विचार डॉ एचएस गौर विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में प्रभारी कुलपति प्रो एनके जैन ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि अध्ययन  और रचनाधर्मिता दोनों में ही विद्यार्थियों को दक्ष होना चाहिए। उत्सव को डीएसडव्ल्यु प्रो पीपी सिंह ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक  संयोजक डॉ राकेश सोनी ने बताया कि प्रतिभागी 22 विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन 10 विधाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर वाहवाही लूटी।सैट जिलों से करीब 450 प्रतिभागी शामिल हुये हैं। जिंहोने शास्त्रीय और पाश्चात्य शैली के लोक परंपरा के समूहगान,एकल गान,नृत्य आदि की प्रस्तुतियाँ दी। स्वागत और आभार डॉ सोनी मे जताया। 

नक्सलियों का हमला



नक्सलियों ने ट्रेन पर किया हमला, 3 जवान शहीद

पटना (हि. स.)। साहिबगंज से दानापुर जा रही साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर नक्सलियों ने करीब शाम 4.30 बजे हमला कर 3 जीआरपी जवान को मार दिया और 2 जवान को घायल कर दिया।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन की तादात में नक्सली पाटन से चढ़े लेकिन जमालपुर के ठीक पहले काली पहाड़ी के पास ट्रेन पर हमला किया। नक्सली हमले में एक हवलदार और 2 सपाही की मौत हुई है, जबकि एक जवान गायब है। नक्सलियों ने जवानों की हत्या के बाद उनके हथियार भी लूट लिए। जानकारी के मताबिक नक्सिलयों ने 1 एके-47, 1 एसएलआर औऱ 2 इन्सास राइफल व 500 गोली लूट लिए हैं।