कुल दृश्यपृष्ठ

Tuesday, April 8, 2014

लोकसभा चुनाव 2014




अजीबो गरीब संयोग है सागर सीट पर
मनोज शुक्ला
सागर। लोकसभा चुनाव में अजीबो गरीब संयोग है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच रोचक मुक़ाबला है। भाजपा से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव को सुरखी विधान सभा चुनाव में हराकर परिवहन मंत्री पहली बार विस पहुंचे थे।अब उनके उपर ही लॉस उम्मीदवार का चुनाव संचालक बनाकर जीतने की पार्टी ने जि़म्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार विस चुनाव में भी कांग्रेस के गोविंद राजपूत को हारने का जिम्मा उन्हीं से हरे प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को मिली थी। इसके अलावा भाजपा के चुनाव संचालक भूपेंद्र सिंह को पहली बार विस चुनाव में हराकर गोविंद राजपूत विधान सभा में पहुंचे थे। वैसे सुरखी में जब  यादव कांग्रेस से जुड़े थे तब वे राजपूत को जीतने में लगे रहे हैं। लेकिन आज भाजपा आने के बाद उन्हीं के खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस की उपेक्षा के कारण पिछला लॉस चुनाव भाजपा के लिए वरदान साबित हुआ था। लेकिन इसके अलावा पिछले चुनाव का इत्तफाक दोहराया गया तो सुरखी विस से हारे प्रत्याशी की झोली में लॉस सीट चली गई थी। अब तो भाजपा  चुनाव संचालक, भाजपा प्रत्याशी,कांग्रेस प्रत्याशी  तीनों ही सुरखी से हार का सामना कर चुके हैं। अब देखना है कि इस बार किसकी किस्मत में दिल्ली दरबार का सुख भोना लिखा है। 
भाजपा प्रत्याशी को जितायें
सागर। केन्द्र में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है। इसलिए सागर संसदीय क्षेत्र से हमें अपने प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण यादव को विजयी बनाना है। जिससे कि इस क्षेत्र का विकास कराया जा सके। सांसद के रूप में मैनें केन्द्र सरकार के समक्ष जिन मांगों को उठाया था, उन्हें श्री यादव के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। उक्त उद्गार सागर संसदीय क्षेत्र के चुनाव संचालक भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी, झींकनी, रजवांस और बरोदिया सेक्टर की बैठकों में व्यक्त किए।  दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो हमारे प्रदेश का विकास तेजी से होगा। प्रदेश के जो काम रूके हुए हैं, उन्हें पूरा कराने की शुरूआत होगी। सागर लोकसभा क्षेत्र से लक्ष्मीनारायण यादव के रूप में हमारा सांसद होगा तो हम उनके माध्यम से केन्द्र से यहां का विकास करा सकेंगे।
विधायक का जनसम्पर्क 
 लोकसभा से प्रत्याषी लक्ष्मीनारायण यादव के पक्ष में सागर विधायक षैलेन्द्र जैन  ने बल्लभनगर, चन्द्रषेखर, रामपुरा एवं इतवारी वार्ड के मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा को विजयश्री दिलाने का आर्षीवाद लिया। जनसंपर्क प्रारंभ के पहले बल्लभनगर स्थित बड़ी देबी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सागर विधायक ने कहा सागर के संपूर्ण विकास के लिये भाजपा के प्रत्याषी को विजयश्री दिलाने का आर्षीवाद मतदाता प्रदान करें।
कांग्रेस का जनसंपर्क       
कांग्रेस प्रत्याषी गोविंद राजपूत  जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता  राजपूत ने गांधी चौक, मोहन नगर व नरयावली नाका वार्डो में जनसंपर्क करते हुए घरों के अंदर तक जाकर महिला वर्ग में अपनी पहुंच बनाने का काम किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने विकास के नाम पर भाजपा द्वारा की जा रही वादाखिलाफी पर तीखा आक्रोष जताकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा जताया। बी.एस. जैन धर्मषाला के सामने श्री राम चौक से प्रारंभ किए गए जन सपंर्क में  नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याषी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 

आदर्श संगीत महाविद्यालय




कला पारखियों का नहीं है 

वास्ता आदर्श से

मनोज शुक्ला
  
सागर। ललित कला मण्डल द्वारा संचालित आदर्श संगीत महाविद्यालय में खुलासा हुआ है कि यहाँ पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सुनील भट्ट दागदार छबि के हैं। फिर भी मण्डल अध्यक्ष कि कृपा के वे लंबे अरसे से इस पद पर बने थे। लेकिन अध्यक्ष पर जब  संरक्षणके आरोप लगने  लगे तो हाल ही में उन्हें पद से हटा दिया। इस घटना से उजागर होता है कि कला पारखियों का आदर्श से वास्ता नहीं है।
      गौरतलब है कि प्रभारी प्राचार्य पर लोकयुक्त में मामला विचाराधीन है। फिर भी जानकर मण्डल ने पद लायक बनाकर रखा था। वैसे  भी यहाँ पर नकली टाइप के कला प्रेमी कालेज चला रहे हैं। एक अत्यधिक व्यस्त डॉ एक कभी कुत्ते पालने का शौकीन रहा एक एसी महिला जो अपने नाम को जिंदा रखने हरेक संस्था से जुडने में गर्व महसूस करती हैं। जबकि यहाँ पर शुरुआत के दिनों में वास्तविक कला प्रेमी जुड़े थे। फलस्वरूप कुमार गंधर्व जैसी हस्ती ने आधारशिला रखी थी।लेकिन धीरे धीरे इसे हथियाने की साजिश रची गई। जिससे असली पारखी दूर हो गए,यही कारण है कि आज भी भवन पूरा नहीं हो सका है। परिसर की कोई सुरक्षा नहीं है,दूसरी ओर यहाँ की बुनियाद हिलाकर अपनी बुनियाद मजबूत करने में जुट गए हैं।
       वैसे यहाँ पर कवि अशोक वाजपई की कृपा दृष्टि रही है। लेकिन उन्हें भी कोई सिला नहीं मिला। कालेज के सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों को आज भी समय और शासन मापदण्डों के अनुरूप नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर स्वयं के संस्थान,बेटे,बेटी को नामचीन कलाकार बनाने में तन्मयता से जुटे हैं। लेकिन यहाँ के विद्यार्थियों को नाम और नया मुकाम दिलाने की दिशा में पहल नहीं होती है। यहाँ तो केवल शोषण को तबब्जों मिलती है

Monday, February 24, 2014

रहस्म का घपला मेला




रहस बसंतोत्सवः करीब तीन  से लेकर

         पाँच  लाख की राशि का घपला
एक बड़ी विरासत है रहस बसंतोत्सव: भार्गव



मनोज शुक्ला
मेला आयोजन समिति हर वर्ष आयोजन के नाम पर बड़े पैमाने पर हेरा फेरी करती रही है। इस बार भी नगर पालिका के आयोजन पर समिति ने अपनी मुहर लगाकर वाहवाही लूटने में लगी है। हर वर्ष मेला परिसर में लाग्ने वाली दुकानों से अनापशनाप वसूली करते हैं। जबकि आयोजन से होने वाली आय पर नपा का हक बनाता  है। इतना ही नहीं आयोजन के विज्ञापनों पर राशि में हेरफेर होता है। ऐसे हालातों को देखने का  अवसर विभिन्न लोगों से चर्चा करने पर हुआ । नपा से जुड़े लोगों ने बताया कि समिति की दादागिरी से सभी डरते हैं। इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता है। राज्य स्तरीय पंचायतीराज, किसान एवं सहकारिता सम्मेलनों का आयोजन भी नहीं किया गया फिर भी बड़े बड़े विज्ञापन देकर अखबार और पत्रकारों को उपकृत किया गया। इस तरह करीब तीन  से लेकर पाँच  लाख की राशि का घपला हो गया।  मेला में  मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा में यह खुलासा हुआ।

सागर। महाराजा मर्दन सिंह जू-देव के राज्यारोहण की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय 210वें रहस बसंतोत्सव शुरू हुआ। मेेला के दूसरे दिन राज्य स्तरीय पंचायतीराज, किसान एवं सहकारिता सम्मेलनों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि गढ़ाकोटा में होने वाला रहस बसंतोत्सव एक बड़ी विरासत है, 210 वर्ष लंबा इतिहास शायद ही किसी मेला का होगा । उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो पूर्व इसकी चमक कुछ कम हो गई थी, लेकिन विभिन्न सम्मेलनों के आयोजन से इसकी उपयोगिता में गुणात्मक वृद्धि हुई है । भार्गव ने कहा कि रहस मेला में राज्यस्तरीय विभिन्न प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन होने एवं शासन की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने तथा जरूरतमंदों को लाभांवित करने से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है ।
                    पशुपालन ग्रामीण विकास का मूल आधार है, इसलिये सभी पशु पालक पशुओं की नस्ल में सुधार करें  साथ ही उनका संवर्धन करें । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है तथा वर्तमान में दुग्ध संग्रहण 40 लाख लीटर है । इसे और भी बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है, ताकि दुग्ध संघ के लक्ष्य को हासिल कर सागर के बंद पड़े दुग्ध संघ को पुर्नजीवित किया जा सके । उन्होंने कहा कि सागर के दुग्ध संघ को शीघ्र ही पुर्नजीवित किया जायेगा जो प्रदेश का छटवां दुग्ध संघ होगा ।      कृषि विकास की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीकी जानकारी मेला में दी जा रही है । मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने स्वागत भाषण दिया । मुख्य अतिथिने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया । अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया । संचालन जगदीश लहरिया ने और आभार बसन्त यादव ने किया । इस अवसर पर विधायक श्रीमती पारूल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यषोदा महेश कोरी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला व पुरूष उपस्थित थे।
हितग्राही लाभांवित
 समारोह में 173 महिला हितग्राहियों को 8 लाख रूपये की प्रसूति सहायता राशि, 10 लाख रूपये की राष्ट्रीय परिवार सहायता के चेक वितरित किये गये । इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 युवाओं को 10 लाख रूपये के स्वरोजगार प्रकरण स्वीकृत किये गये । इसी तरह मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत 100 प्रकरणों को मौके पर ही मंजूरी दी गई ।

Friday, January 3, 2014

स्वागत समारोह 2014


तीसरी बार सरकार बनने का कारण 

कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम
सागर। मध्यप्रदेश में आमजन के सहयोग से पहले से अधिक बहुमत से तीसरी बार सरकार बनने का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और शिवराज सिंह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है। उक्त उद्बोधन मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने  सागर नगर में सदर, विट्ठलनगर,गोपालगंज, में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने  पहली केबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के निर्देश देने के साथ ही १०० दिन की कार्ययोजना पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि  स्वागत समारोह समय-समय पर जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। भाजपा ने विजन २०१८ पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। सदर मण्डल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में एक साथ जिले के चार विधायकों का सम्मान किया गया ।
बुर्जुगों का सम्मान

गोपालगंज काली तिगड पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के बुर्जुग भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिनमें प्रमुख रूप से हरिनारायण पटैरिया, अनंतराम राय, ताराचंद, भगवान सिंह, नत्थूसिंह, चर्तुभुज सिंह, मन्नूलाल , नरेन्द्र सिंह शामिल हैं। इस दौरान मंत्री को लड्डुओं से भी तोला गया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत गोपालगंज क्षेत्र से ही की है। मुझे अभी भी लोग गोपालगंज का निवासी ही मानते हैं। गोपालगंज क्षेत्र मेरे घर जैंसा है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सदा ही एक संकल्प रहा है कि में सभी के काम आऊं, मेरे दरवाजे से कोई खाली हाथ न जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के निवास पर पहुंचकर मंत्री ने उनसे आर्शीवाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कार्यक्रमों में,अनुराग प्यासी, हरीराम सिंह ठाकुर, विनय चौबे, , अशोक अहिरवार, संतोष रोहित, धर्मेन्द्र सोनी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।
केविनेट मंत्री ने किया उदघाटन

सागर। संजय ड्राइव स्थित षाही सेन्चुरी गार्डन.रेस्टोंरेट का उदघाटन केविनेट मंत्री गोपाल भार्गव के साथ  जैव ऊर्जा प्रकोष्ट के प्रदेष संयोजक षैलेष केषरवानी के कर कमलो द्वारा किया गया।
आमसभा 4 जनवरी को
सागर।भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 04.जनवरी को दोपहर 12 बजे सागर में नगर निगम महापौर उपचुनाव भाजपा प्रत्याषी श्रीमती पुष्पा षिल्पी को विजय श्री दिलाने के लिए रैली एवं आमसभा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे से मोतीनगर चौराहे आकर जनसंपर्क रैली में शामिल होकर षहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नमक मंडी कीर्ति स्तंभ दोपहर 2 बजे कटरा स्थित नमकमंडी में आमसभा को संबोधित करेंगे।
एसवीएन का औचक निरीक्षण
सागर। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सागर आये, मध्य प्रदेष निजी विष्वविद्यालय विनियामक अयोग के अध्यक्ष प्रों. अखिलेष पाण्डे ने स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने परीक्षा प्राणली की सम्पूर्ण जानकारी ली एवं आवष्यक दस्तावेंजो का निरिक्षण किया। उन्होंने बताया  कि अयोग ने मध्यप्रदेष में संचालित सभी विष्वविद्यायो के औचक निरिक्षण करने की नीति बनाई है। इसी के तहत विष्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस के साथ - साथ स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय के प्रवेष शाखा एवं परीक्षा शाखा व अन्य विभागों का निरीक्षण किया। कुछ आवष्यक सुधार हेतु विष्वविद्यालय के अधिष्ठता, कुलसचिव व अन्य अधिकारियो को आवष्यक निर्देष दिये।
सीईओ को नोटिस
सागर । कमिष्नर आर.के.माथुर ने सागर संभाग अंतर्गत जिलों की 18 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में कम प्रगति पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये है । संयुक्त उपायुक्त डा0 राजेष राय ने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत संभाग के जिलो में योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा उपरांत 18 जनपदों की प्रगति अन्य जनपदों की तुलना में न्यूनतम पाई गई । परिषद मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक एवं समय-समय पर संभाग से प्रसारित निर्देषों के उपरांत भी संबंधित जनपदों में प्रगति परिलक्षित नही हो रही है । इसी क्रम में कमिष्नर ने जनपद पंचायत बण्डा, केसली, सागर, शाहगढ, पटेरा, पथरिया, बिजावर, बक्स्वाहा, गौरीहार, लौडी, नौगांव, बल्देवगढ, निवाडी, पृथ्वीपुर, टीकमगढ, गुनौर, पवई तथा शाहनगर जनपद के सी.ई.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी किये है । साथ ही संबंधित सी.ई.ओ. को अपना पक्ष पत्र प्राप्ति के उपरांत 03 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देष दिये हैं ।





Tuesday, December 24, 2013

Why bring a child into this world? - A film by Unilever, Shahrukh Khan VO

सागर विस की समीक्षा





भाजपा रूपी मंदिर का नींव का पत्थर हैं कार्यकर्ता
मनोज शुक्ला


सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मंदिर हैं और आप सभी कार्यकर्ता इस मंदिर के नींव के पत्थर हैं। किसी भी मंदिर की कल्पना कलष के बगैर तो संभव है परन्तु नींव के पत्थर के बगैर संभव नहीं हैं।
 
इन चुनावों में हम सभी ने एकजुटता से मेहनत करके भाजपा को विजयश्री दिलायी हैं। यह जीत हमारे उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत हैं। जिन्होने दिन-रात मेहनत करके भाजपा को अपने खून पसीने से सींचा है। गौरतलब है कि भाजपा सागर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ताओं का आभार पर्व विधायक ने एम. डी. गार्डन में किया । मुख्य अतिथि संगठन मंत्री दिनेष शर्मा ने कहा कि यह जीत ऐसे भाजपा के कर्मठ, जुझारू, सद्यर्ष शील, लगनषील कार्यकर्ताओं को एकजुटता की जीत हैं जिन कार्यकताओं को चुनाव में जो भी दायित्व दिया गया उसे उसने लगन के साथ तत्परता से किया। भारतीय जनता पार्टी समस्त कार्यकर्ता रण क्षेत्र में विजय हुये इसके लिये वे बधाई के पात्र है। और आगामी महापौर के चुवान में भी भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिये जी जान से जुटकर कार्य करें। साथ ही विधानसभा चुनावो में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जिसमें लगभग 2000 कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। बैठक का संचालन रामकुमार ने एवं आभार अनूप ने व्यक्त किया।  बैठक में  बड़ी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार विधायक बनने पर पुष्प  माला पहनाकर गर्म जोषी से स्वागत किया। मुख्य रूप से डॉ डीपी चौबे,, रमेष रावत, प्रहलाद प्यासी, गणेष कटारे, नरेष चौरसिया,,समेत बढ़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।                                            
मंत्री नहीं जनता का सेवक 

सागर। मैं मंत्री नहीं जनता का सेवक हूं। आपके वोट ने षिवराज सिंह को तीसरी बार प्रदेष की सत्ता सौंपी है। षपथ ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री ने गरीबों और किसानों के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि  किसान के खेतों को सडक़ से जोडऩे का काम किया जाएगा । उक्त उद्बोधन रजवांस और खुरई में स्वागत के दौरान नव नियुक्त मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आमजनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक वादा हमने आप सभी से किया था कि आप हमें वोट दें आप विधायक नहीं मंत्री चुनेंगे। आप ने अपना कार्य कर दिया अब हम क्षेत्र की सेवा एक सेवक की तरह कर इस इलाके के पिछड़ेपन को दूर करने के साथ ही इसे विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास करेंगे।
 एकता का संदेश देने दौड़ आयोजित 

सागर। गुजरात के अहमदाबाद जिले में लगने वाली  लौह पुस्र्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा देश की अनूठी प्रतिमा होगी। प्रतिमा का निर्माण देश के अन्नदाता किसान से एकत्र होने वाले लोहे  से किया जाएगा।यह बात केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने खेल परिसर में झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना करते हुये कही । उन्होंने कहा कि युवाओं में एकता का संदेश देने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है।खेल परिसर से शुरू हुई दौड़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मोतीनगर चौराहे पर पहुंची,जहां इसका समापन किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, संतोष रोहित, अशोक अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।