कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, September 26, 2013

नोटिस




पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस
 सागर।  महिला बाल विकास विभाग की 13 सेक्टर पर्यवेक्षक को कार्यालय दिवस में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए  हैं। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर संविदा पर्यवेक्षक की सेवाएं समाप्त तथा नियमित पर्यवेक्षकों की 2 वेतनवृद्धि रोकने या निलंबित करने की कार्रवाई हो सकती है। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने व शासकीय कार्य संपादित करने के निर्देश दिए थे। परियोजना अधिकारियों से जानकारी ली गई, तो 13 सेक्टर पर्यवेक्षक गैरहाजिर होना बताया गया।  आरती शुक्ला मालथौन, सुमनलता जैन शाहगढ़, अशोक साहू रहली, स्नेहलता जैन, लक्ष्मी जैन, राजेश्वरी चौबे गढ़ाकोटा, कल्पना साहू, विमला जैन, अनीमा कुजूर जैसीनगर, साधना तिवारी, प्रतिभा पाराशर, धनकुमारी अग्रवाल राहतगढ़, आरबीएस राय केसली  अनुपस्थितों में शामिल हैं।
मर्यादा अभियान में लापरवाही
संविदा अवधि नहीं बढ़ाने के निर्देश
सागर। मर्यादा अभियान में लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक समन्वयकों  सचिन जैन सागर मनीष सोनी केसली  प्रदीप मिश्रा जैसीनगर  सोमेश दीक्षित शाहगढ़  प्रज्ञा पांडे खुरई  विकास चौरसिया मालथौन  अनुपम सराफ रहली  हरिकृष्ण सेधिया देवरी  श्रीमती विनीता सरल बंडा  गुलाब अहिरवार राहतगढ़  मीनाक्षी राउत बीना  को नोटिस  दिए। साथ ही अभियान के वार्षिक लक्ष्य की समय-सीमा में पूर्ति नहीं होने पर संबंधित ब्लॉक समन्वयकों की संविदा अवधि नहीं बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
        गौरतलब है कि  कलेक्टर अभियान की समीक्षा बैठक ली है.। जिला पंचायत मीडिया अधिकारी आरपी राय ने बताया कि बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी ११ ब्लॉक समन्वयकों को अभियान के तहत दिए गए वार्षिक लक्ष्य की समीक्षा की। वर्ष २०१३-१४ के लिए तय किए गए लक्ष्य के विरुद्ध सितंबर माह तक की प्रगति बेहद निराशाजनक थी। इस पर कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने जिले के सभी ११ ब्लॉक समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पंद्रह दिन में प्रोगे्रस रिपोर्ट की समीक्षा करने को कहा गया है। यदि इसके बाद भी शौचालय निर्माण में तेजी नहीं आती, तो संबंधित ब्लॉक समन्वयक का सितंबर माह का वेतन काटने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ वीरेंद्र सिंह रावत को दिए गए हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ से प्रोग्रेस रिपोर्ट की साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।

हिन्दी की दशा और दिशा



ज्ञान की पराकाष्ठा के लिए आवश्यक है जिज्ञासा
सागर। ‘‘वर्तमान हिन्दी की दशा और दिशा ’’ विषय पर मुख्य अतिथि की आसंदी से सागर जिलाधीश योगेन्द्र शर्मा ने स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में कहा ‘‘साहित्य का सृजन होना चाहिए और ऐसा जो सर्वत्र  ग्राहृय हो ’’ भाषा सरल हो जो जन - जन तक पहुॅच जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञान के लिए जिज्ञासा पूर्ण दृष्टि ही संजय जैसा ज्ञान दे सकती है। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश आचार्य ने कहा हिन्दी में समन्वय क्षमता इतनी  अधिक है कि वह सभी भाषा को अपने अन्दर आत्मसात कर लेती है। उसके लिए अधिक चिन्ता का विषय नहीं क्योंकि उसकी दशा उत्कृष्ट है और दिशा तो पूर्व से ही सर्वोत्कृष्ट थी। हिन्दी पूर्णतः  वैज्ञानिक शैली में है। अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति डॉ अजय तिवारी  ने कहा डॉ. राधाकृष्णन एवं  अटल विहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना वक्तत्व हिन्दी भाषा में दिया, हमारी भाषा विश्व में पांचवें स्थन पर है। डॉ. अनिल तिवारी कुलपति स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय ने कहा देश को संवेगात्मकता प्रदान करने का सशक्त सूत्र अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का प्रयोग है। राष्ट्र की उन्नति राष्ट्रभाषा के माध्यम से संभव है। यह सत्य है कि अंग्रेजी के कुछ तकनीकी शब्द को हमें लेना पड़ता है पर वहॉ अंग्रेजी खिड़की के समान है हमें उसे अपना घर नहीं मान लेना चाहिए। राष्ट्रभाषा का सम्मान सर्वाेपरि है क्योंकि हिन्दी संस्कृत की ज्येष्ठ पुत्री है। अन्त में  डॉ. प्रमेश गौतम ने उपस्थित समस्त अतिथियों शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित होकार अपने बहुमूल्य समय को हमारे साथ कार्यक्रम की सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शित किया । कार्यक्रम में डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. बी.व्ही. तिवारी, डॉ. सचिन तिवारी, डॉ. ममता सिंह, डॉ. सुनीता दीक्षित, डॉ. नीरज तोपखाने,   , आर. एस. पाण्डेय , पी. के. दत्ता आदि की सहभागिता रही।
हमें अपने आत्मबल को पहचानना होगा
सागर।स्वामी विवेकानंद के 150वीं जयंती वर्ष पर आर्ट्स एण्ड कामर्स कॉलेज परिसर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें आधुनिक भारत में विद्यमान चुनौतिओें एवं युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। विषय विषेषज्ञ आनंद स्वरूप शुक्ल  ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन के कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्षन पर चर्चा करते हुए वर्तमान चुनौतियों पर हमारे युवाओं की धारणा क्या है, हमें इस पर विचार करना होगा। धर्म संसद के माध्यम से लोग अपने-अपने धर्म को सर्वश्रेष्ठ दिखाना चाहते थे। परन्तु अब स्वामी जी का अवसर आया तो उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत भाइयों और बहिनों से की गई। तब लगातार 2 मिनिट तक लोग खड़े होकर ताली बजाने लगे। यही हमारी मौलिकता का प्रमाण है उनका संबोधन ही हमारी संस्कृति और राष्ट्र की पहचान है। इस अवसर पर प्राचार्य,ं महाविद्यलाय स्टाफ के साथ ही बढ़ी संख्या में छात्र-छात्राएॅं उपस्थित थे। 
अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण
सागर। काकागंवार्ड सागर में शास.बालक शाला में निर्मित कराये गये 5 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर विकास तिवारी, प्रदीप यादव,  खड़ग सिह, षिक्षक एवं छात्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Thursday, September 19, 2013

शिक्षक दिवस



शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मापदंड स्थापित किए श्री जोशी ने: भूपेन्द्र

संस्कृति की रक्षा का दायित्व निभायें शिक्षक: डॉ. जोशी


सागर। भारत की संस्कृति और परम्पराओं के प्राण बचाने का काम शिक्षकों के कंधों पर है। शिक्षकों का मूल दायित्व है कि वह कल्याणकारी संस्कृति को मुखरित करें। शिव रूपी भारत माता को शव न बनने दे । हमारी सांस्कृतिक  अवधारणा को दूर-दूर तक पहुंचाना और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना शिक्षक का परम कर्तव्य  है। उक्त उदबोधन सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पधारे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पूर्व  केंद्रीय मंत्री एवं संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष डां मुरली मनोहर जोशी ने दीपाली होटल के सभागार में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि डां राधाकृष्णनन सांस्कृतिक मूल्यों के प्रखर व्याख्याता थे,इसीलिए उन्हें महर्षि वेद व्यास की गद्दी पर बैठाया और उनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में समर्पित किया। लेकिन हमें वेद व्यास को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि वे हमारी संस्कृति की असली पहचान हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है लेकिन हम अपनी मूल धारा से जुड़े रहकर परिवर्तन करें। पशु से मनुष्य बने मनुष्य से पशु नहीं। शिक्षकों का दायित्व है कि वे अपनी परम्पराओं को अगली पीढ़ी को सौंपे। उन्होंने शरद चंद चटोपाध्याय का उल्लेख करते हुए बताया कि जब उन्होंने बंगला की जगह अग्रेजी में उपन्यास लिखा तब कहीं जाकर उन्हें नोबल पुरूस्कार मिला। आज हमारे देश की पीढ़ी स्वंय अपनी भाषा से नहीं जुडऩा चाह रही है यह चिंता का विषय है। श्री जोशी ने कहा कि शिक्षक दिवस का यह कार्यक्रम भारतीय परंपरा और मूल तत्व की पहचान का कार्यक्रम है। सांसद भूपेन्द्र सिंह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जो सम्मान सागर में आज मिला वैसा कभी नहीं मिला, में यह सम्मान सागर के शिक्षकों को समर्पित करता हूं। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. मुरली मनोहर जोशी के चरण पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। स्वागत भाषण देते हुए सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस सम्मान समारोह की सार्थकता श्री जोशी जी के आने से ही सिद्ध हो गई है। मैं अपने जीवन को धन्य मानता हूं कि श्री जोशी के पाद पूजन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमें गौरव है कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उच्च मापदंड स्थापित किए। संसद की लोकलेखा समिति के चैयरमेन रहते हुए उन्होंने कांग्रेसियों द्वारा किए गए घोटालों को सामने लाया। उन्होंने कहा कि श्री जोशी जी का चिंतन सराहनीय और अभूपतपूर्व है । उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सागर संसदीय क्षेत्र में २५ हजार शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य श्री जोशी जी की उपस्थिति में करेंगे।
श्री जोशी ने सांकेतिक रूप से राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त ११ शिक्षकों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। जिनमें प्रमुख रूप से गोविंद प्रसाद तिवारी, मनमोहन दुबे, टीकाराम त्रिपाठी, देशराज सिंह ठाकुर, श्रीमती कमला नायक, महेन्द्र शर्मा, कमलचंद जैन, गोकुलप्रसाद सूर्यवंशी, लक्षमण प्रसाद सोनी, शीतलचंद जैन, मुरलीधर शांडिल्य शामिल हैं। सांसद श्री सिंह ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डां सुखदेव मिश्र ने एव जिलाध्यक्ष जाहर सिंह आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, विधायक शैलेन्द्र जैन, श्रीमती सरोज सिंह, संजीव दुबे, शैलेन्द्र ठाकुर, अनुराग प्यासी, विजय गर्ग, विकास वेलापुरकर, सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

ढाई हजार किसानों का रोज पलायन


सागर। केंद्र की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। कोई जगह नहीं है जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो।पचास प्रतिशत आबादी कृषि  पर निर्भर है,ऐसे में ढाई हजार किसानों का रोज पलायन करना खतरे की घंटी है। वैकल्पिक रोजगार बढ़ाने की जरूरत पर उन्होने ज़ोर दिया।  साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची है। जबकि इन पर आम आदमी का हक होना चाहिए, लेकिन बड़े और व्यापारिक घरानों को लाभ पहूँचाया जा रहा है। ये आरोप पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने लगाए। वे सागर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि डॉ जोशी सांसद भूपेंद्र सिंह द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने सागर पधारे थे। उनकी व्यक्तिगत राय नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। इसके अलावा उन्होने कहा कि शुक्रवार कि रात आयोजित होने वाली संसदीय समिति कि बैठक में भी इस मामले को रखा गया है। इसलिए पार्टी कि राय पर सभी सहमत होगे। वे केनरा सरकार की आर्थिक और कृषि नीति से चिंतित हैं। वैसे म प्र में कृषि की तरक्की पर प्रसन्नता जाहिर की। वे चाहते है कि आर्थिक नीति पर बहस हो,  साथ हि कहा कि जब तक पाकिस्तान गारंटी नहीं दे कि आतंकवादी अथवा  भारत विरोधी कारवाई नहीं करेगा तब तक  प्रधान मंत्री डॉ ननमोहन सिंह पाक पी एम से नहीं मिलेगे। 

पार्टी हमारी मॉ है


यह भीड़ नहीं पार्टी की रीढ़ हैःशैलेन्द्र


सागर। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि षैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमारी बूथ टोलियॉं बड़ी संख्या में मातृ षक्ति सम्मिलित है। हमे हमारी मतदान क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं की जानकारी होना चाहिए। पार्टी हमारी मॉ है और एक मॉं के प्रति हमारा क्या दायित्व है इसे बताने की आवष्यकता नहीं है। मॉ की भूमिका पिता से कम नहीं है प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग-अलग भूमिका होती है। कार्यकर्त्ता ही मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद की भूमिका का निर्वाहन करते है। आज आप सब के आर्षीवाद से मुझे विधायक के रूप में आपके जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। भाजपा में काम करे वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ता है, माताओं, बहिनों के सम्मान की रक्षा सबसे पहिले होना चाहिए। सागर नगर में एस्सेल विद्युत वितरण कम्पनी सागर द्वारा उपभोक्ताओं को दिये जा रहे मनमाने बिल नहीं भरें जायेगे जो एक वर्ष पूर्व बिल दिये जाते थे वही औसत बिल दिये जाने चाहिए। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 1 रूपये किलो गेहॅंू, 1 रूपये किलो नमक एवं 2 रूपये किलो चावल उपलब्ध कराकर उन्हे एक दिन की मजदूरी में महिने भर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ऐसे परिवार जो आवास हीन होने के कारण वर्षो से षासकीय भूमि पर काबिज होकर निवास कर रहे है उन्हे उस जमीन का आवासीय पट्टा प्रदाय कर उन्हे उस आवास का मालिक बनने का कार्य मुख्यमंत्री षिवराज सिंह ने किया है। भारतीय जनता पार्टी सागर विस क्षेत्र का सेक्टर कार्यकर्त्ता ‘‘बूथ विजय वाहिनी’’ का सम्मेलन सुभाषनगर वार्ड स्थित साहू समाज धर्मषाला में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी सागर नगर विधायक षैलेन्द्र जैन थे। सम्मेलन में तुलसीनगर, विट्ठलनगर, गुरूगोविन्द सिंह, सुभाषनगर, भगवानगंज वार्ड के बूथ इकाई के कार्यकर्त्ता, दायित्ववान कार्यकर्त्ताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं को इस सम्मेलन में आंमंत्रित किया गया है। आनंद स्वरूप षुक्ल ने कहा कि हम सभी राष्ट्रव्यापी पार्टी के कार्यकर्त्ता है। हमे अपनी बढ़त इतनी बनानी होगी कि कार्यकर्त्ता जो काम करें वे पार्टी से जोड़े, हर काम के लिए एक कार्यकर्त्ता होना चाहिए।  कार्यक्रम के अंत में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया और राष्ट्रगीत के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर, योगेष जैन, वृन्दावन अहिवार, रामेष्वर नामदेव, अमित कछवाहा, ब्रजेष त्रिवेदी,, विक्रम सोनी, ू सहित बढ़ी संख्या में सेक्टर के वार्डो के वार्ड संयोजक, पालक एवं बूथ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जलाई होली

एस्सेल विद्युत बिलो की जलाई होली


सागर। नगर विधायक षैलेन्द्र जैन ने विजय टाकीज चौराहे पर एस्सेल विद्युत वितरण कम्पनी सागर के द्वारा दिये जा रहे बढ़े हुए बिलो की होली जलायी गई। इस दौरान चन्द्रषेखर, मोतीनगर, इतवारी, वल्लभनगर तथा रामपुरा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं ने भी अपने-अपने बढ़े हुए विद्युत बिलो की विधायक षैलैन्द्र जैन के नेतृत्व में होली जलाई। इस अवसर पर विधायक ने इसे एस्सेल के विरोध में षंखनाद बताया।
सेक्टर कार्यकर्त्ता सम्मेलन



सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विस क्षेत्र का सेक्टर कार्यकर्त्ता ‘‘बूथ विजय वाहिनी’’ का सम्मेलन विजय टाकीज परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से चन्द्रषेखर, इतवारी, रामपुरा वल्लभनगर एवं मोतीनगर वार्ड के बूथ इकाई के कार्यकर्त्ता षामिल हुए। मुख्य अतिथि संभागीय संगठन मंत्री दिनेष षर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उल्होमे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है जिसने सदैव भारत को जोड़ने का कर्य किया है। आगामी 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में होने वाले कार्यकर्त्ता महाकुंभ में लगभग 10 लाख कार्यकर्त्ता एकत्रित होगे। जिसमे से 5 हजार कार्यकर्त्ता सागर विधान सभा से होगे। विधायक षैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमारी बूथ टोलियॉं बड़ी संख्या में मातृ षक्ति सम्मिलित है। हमे हमारी मतदान क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं की जानकारी होना चाहिए। पार्टी हमारी मॉ है और एक मॉं के प्रति हमारा क्या दायित्व है इसे बताने की आवष्यकता नहीं है। सम्मेलन को आनंद स्वरूप षुक्ल ने भी संबोधित किया ।योगेष जैन, सुरेष नामदेव, महादेव साहू, रामेष्वर नामदेव, वीरेन्द्र सूर्यवंषी, डब्बू साहू, प्रभु साहू, डॉं. ओ.पी.षिल्पी, सहित बड़ी संख्या में सेक्टर में सम्मिलित वार्डो के वार्ड संयोजक, पालक, बूथ के दायित्वान कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेट किया




सागर। रजाखेड़ी सरपंच सरोज विजय पटैल द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह देकर कार्यकर्त्ताओं के साथ स्वागत किया। रजाखेड़ी की विभिन्न आवश्यक मांगो को लेेकर 5 करोड़ की मांग का  ज्ञापन सौंपा। विभिन्न मांगों में इन्टरनेशनल सुलभ शौचालय रजाखेड़ी में, सरदार बल्लभ भाई पटैल की मूर्ती स्थापित करने, हाट बाजार का नाम सरदार बल्लभ भाई पटैल करने, मकरोनिया चौराहे पर शुलभ शौचालय एवं यात्रि प्रतिक्षालय की स्थापना आदि षामिल थी। किसान मोर्चा भा. ज. पा. के जिला अध्यक्ष विजय पटेल  ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिसमें शनिराय, भूपेन्द्र सिंह सागौनी, डॉ. योगेश दत्त तिवारी, दीपक व्यास,, पुष्पेन्द्र राय, गोविन्द पटैल, छोटू सक्सेना, पप्पू ठाकुर, नीलेश, सेन आदि किसान मोर्चा के सदस्य एवं आम नागरिक उपस्थित थे।