कुल दृश्यपृष्ठ

Monday, September 10, 2012



 बना सकते हैं उत्कृष्ट वैज्ञानिक: प्रो. पित्रे
 राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जाएंगे 33 नन्हें वैज्ञानिक
सागरआपके विचार, आपको उत्कृष्ट वैज्ञानिक बना सकते हैं। सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय के फैकल्टी अफेयर्स डीन प्रो. केएस पित्रे ने यह बात एक्सीलेंस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में कही। इंस्पायर अवार्ड के तहत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के 33 विद्यार्थियों के मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किए गए हैं। प्रदर्शनी में 551 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल व प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एलपी चौरसिया, डॉ. आशीष वर्मा और नवीन कांगो समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल थे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को मेडल दिए। इसके अलावा उन्हें प्रमाणपत्र और किताबें भी दी गईसहायक संचालक डॉ. धीरेंद्र मिश्र ने इंस्पायर अवार्ड योजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ.आशुतोष गोस्वामी, सुधीर तिवारी, अनिल मिश्र, प्राचीश जैन, विजय दुबे, रेणु परस्ते, एमएल रैकवार, अशोक पाठक, प्रमोद पाठक, एमपी सोनी, सविता मिश्र, आशा जैन, शैलेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, मनोज नेमा, मौजूद थे। संचालन डा. विजय लक्ष्मी दुबे, रचना तिवारी ने किया। प्राचार्य अखिलेश पाठक ने आभार व्यक्त किया।