कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, November 9, 2012

भाजपा के चुनाव



मंडल के अध्यक्षो का  निर्वाचन

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के मंडलो के अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पूरे किये गये 29 मंडलो मे से 25 मंडलो के चुनाव कराये गये जिनमें
मंडल अध्यक्ष अनूप उर्मिल डा.हरीसिंह गौर, सागर मंडल ,रामकुमार साहू, खुरई नगर देवराज,खुरई ग्रामीण जितेंद्र सिंह धनौरा, मालथौन राजेंद्र सिंह रामछापरी  साक्षी गोपाल दीक्षित, बांदरी हरनाम सिंह राजपूत, सागर ग्रामीण राजेश  सिंह,मकरोनिया तुलसीराम पांण्डेय,सदर प्रभुदयाल पटेल,बंडा उमेश जैन बंडा ग्रामीण लखन सिंह पटौआ,सुरखी राजेंद्र सिंह,राहतगढ़ जगदीश लोधी,जैसीनगर बलराम गौतम सिहोरा राजकुमार धनौरा राकेश दुबे,खिमलासा सुरेंद्र सिंह वीरनखेड़ी,देवरी नगर अनिल ढिमोले,गौरझामर बसंत जैन,महाराजपुर देवेंद्र खरे,केसली पूरन आदिवासी,रहली नगर मनोज जैन,रहली ग्रामीण राजेश परस,गढाकोटा नगर बसंत यादव,गढाकोटा ग्रामीण द्वारका प्रसाद पटेल शाहपुर सतीश  बजाजशामिल हैं। जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिये 15 नबंम्वर की तिथि घोषित  की जयरगी

निगम कर्मचारियों की समझौता वार्ता

नियमित करने दिया आश्वासन


सागर। नगर पालिक निगम सागर के कर्मचारी संयुक्त  कर्मचारी कल्याण मोर्चा के तत्वाधान में एक दिन के सामूहिक अवकाश  के बाद दैनिक वेतन भोगी के कर्मचारियों को नियमितीकरणका लिखित आश्वासन दिया।  निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम काज बंद रखा साथ ही मुख्य द्वार पर ताला डालकर विरोध जताया। संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के संरक्षक पं. राजकुमार बिल्थरिया एवं अध्यक्ष पं. माधव प्रसाद कटारे ने कहा कि निगम नियमितीकरण की कार्यवाही प्रारंभ करें।  समझौता वार्ता उपरांत आयुक्त आर.पी.सिंह ने कर्मचारियों को पत्र सौंपा । समझौता वार्ता में महापौर निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, मोर्चा के संरक्षक अध्यक्ष, , सिटी मजिस्टे्रट कमल सोलंकी, सी.एस.पी प्रमोद सोनकर, अरविन्द दुबे, पुनेन्द्र सिंह, एच.एस बघेल, निगम आयुक्त उपस्थित थे।

उर्मिल का स्वागत

सागर। भारतीय जनता पार्टी के डा॰ हरिसींग गौर मंडल के अध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित अनूप उर्मिल का गौर मूर्ति पर नितिन शर्मा (बंटी), संजय चैबे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया।  स्वागत करने बालों में गजेन्द्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, रवि सिंह ठाकुर, भरत बिल्थरे जगन्नाथ गौरंया, आदि उपस्थित थे।





विधिक सेवा की जानकारी दी


विधिक सेवा दिवस मनाया

सागर । विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश  सुश्री रत्न पारखी के निर्देशानुसार किशोर न्यायालय बोर्ड परिसर सागर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक सेवा दिवस समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि  सुनील कुमार जैन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने न्यायालय में निरूद्व बालकों एवं उनके अभिभावक को विधिक सेवा प्राधिकरण सागर द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सागर में सम्पन्न विधिक सेवा दिवस समारोह में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार जैन ने बताया कि विधिक सेवा दिवस का आयोजन इसलिये किया जाता है कि सन् 1997 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम समस्त देश  में लागू हुआ । उन्होंने बताया कि जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील में विधिक सेवा समिति, राज्य में विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन 9 नवम्बर 1997 में किया गया । असहाय लोगो को शासन के व्यय पर निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करना विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देय है । जो लोग न्यायाल में वकील लगाने में असमर्थ रहते है।  समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि ने किशोर  न्यायाल में निरूद्व बालकों से उनके पुनर्वास से संबंधित जानकारी हासिल की, सप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया