कुल दृश्यपृष्ठ

Monday, November 12, 2012

आरामतलब नेता


बुंदेलखंड के आरामतलब नेता 

सांसद द्वारा सुविधाओं का दुरुपयोग 

सांसद से ज्यादा उपयोगी

साबित होगा पंचायत मंत्री को 


सागर। सुविधा केंद्र खोलने में स्थानीय प्रशासन और सांसद ने केंद्र सरकार की इस योजना से छेड़छाड़ की है। यही नहीं वे लोकसभा द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भी दुरुपयोग करने में लगे है। संसदयीय क्षेत्र में जाने के वजाय वे कलेक्ट्रेट पर मजमा लगाकर बैठते हैं। जबकि उन्हें क्षेत्र में जाने के लिए साधन सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे हैं हमारे बुंदेलखंड के आरामतलब नेता। इसी भावना के तहत  सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत सुविधा केन्द्र का लोकार्पण करते हुए पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि सागर के साथ ही दमोह संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए यह केन्द्र बहुत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सागर पहला स्थान है, जहां सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। श्री भार्गव ने कहा कि यह सुविधा केन्द्र सांसद से ज्यादा उन्हें उपयोगी साबित होगा। वे जब कभी सागर में मौजूद रहेंगे इस कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं हल करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी इस केन्द्र में आकर बैठें ताकि यह आम जनता से मेल मुलाकात का स्थान बन सके। विकास कार्यों की स्थिति क्या है इसे जानने के लिए सुविधा केन्द्र एक पारदर्शी पहल है क्योंकि आज पूरे देश में राजनैतिक आकाश में विश्वसनीयता का संकट है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर ने कहा कि सागर कलेक्ट्रेट परिसर में सुविधा केन्द्र का खुलना एक सराहनीय पहल है। आम नागरिक और पत्रकार साथी इस केन्द्र में आकर देख सकते हैं कि की गई घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति क्या है। विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि धनतेरस पर सुविधा केन्द्र का लोकार्पण कियाइस केन्द्र के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकास में भागीदार बनेंगे और जनता की अपेक्षाएं  पूरी करेंगे। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने सुविधा केन्द्र के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में इस अवसर पर आईजी पंकज श्रीवास्तव, एसपी अभय सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित संजीव दुबे अनुराग प्यासी संतोष रोहित उपस्थित थे।