कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, May 2, 2013

एस्सेल के खिलाफ प्रदर्शन



मशाल जुलूस में रेखा की साड़ी जली

कांग्रेस-भाजपा दोनों ही विरोध कर रहे है,जिससे भाजपा के लिए संकट खडा हो गया है।भाजपा अपनी ही सरकार की बिजली कंपनी के नाम पर खिलाफत पर उतर आई है।सांसद-विधायक दोनों ही इसमें षामिल है जिसे उचित तो नहीं कहा जा सकता है। नरयावलि विधायक प्रदीप लारिया ने भी ज्ञापन सौंपकर विराध दर्ज कराया
सागर। कांग्रेस पार्टी के मशाल जुलूस प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की साड़ी जल गई, लेकिन उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।  दो कांग्रेस कार्यकर्ता के कपड़ों में आग लग जाने के कारण वे बुरी झुलस गए हैं। एक कार्यकर्ता का तो पूरा पैर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस निजी बिजली कंपनी एस्सेल के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला इस दौरान तीन बत्ती पहुंचने पर एक मशाल से आग का गोला छूटकर हरप्रसाद विश्वकर्मा के ऊपर जा गिरा जिससे उसके कुर्ते-पायजामे में आग लग गई। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका पैर काफी जल चुका था। एक अन्य कार्यकर्ता कुंजी लडिय़ा का पैर भी नीचे की ओर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार स्थानों से निकले मशाल जुलूस एस्सेल के विरोध में चार स्थानों से अलग-अलग मशाल जुलूस निकाले।
           बड़ा बाजार से निकले जुलूस में त्रिलोकी कटारे, सुनील जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता थे। लच्छू चौराहे से निकले जुलूस में स्वदेश जैन, , शरद पुरोहित, , कैलाश सिंघई आदि थे। विजय टॉकीज चौराहे से निकले जुलूस में आशीष ज्योतिषी, सहित कार्यकर्ता शामिल थे। राधा तिराहा से निकले जुलूस में जितेंद्र चावला, संजय भाई पटेल आदि सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद समापन कांग्रेस कार्यालय के सामने हुआ। प्रदर्शन में लक्ष्मीनारायण सोनकिया, विक्रम चौधरी, डॉ. दिनेश पटेरिया, राम शर्मा,, सत्यम मिश्रा, राजाराम सरवैया सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए। 
रक्षित केन्द्र का निरीक्षण
सागर। पुलिस उप. महानिरीक्षक सागर द्वारा रक्षित केन्द्र सागर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कर्मचारियों का टर्न-आउट चैक किया। अच्छे टर्न-आउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा ड्रिल, परेड मार्च पास्ट, बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। परेड के बाद उनके द्वारा शासकीय वाहनों का रख-रखाव एवं एम.टी शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत दरबार का आयोजन कर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्यांए सुनी गई। निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में संबंधितों को आदेशित किया गया। आयोजन में अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर, डी.आर तेनीवार अति. पुलिस अधीक्षक सागर, समस्त अनु. अधि. पुलिस जिला सागर, मयंक सिंह, रक्षित निरीक्षक सागर एवं  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।