कुल दृश्यपृष्ठ

Monday, June 30, 2014

ठगी का शिकार

वाहन ग्राहकों को बना रहे हैं ठगी का शिकार


सागर। वाहन डीलर और निजी फायनेंस कंपनियाँ मिलकर ग्राहकों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। दोनों इस तरह अपने जाल में फंसा लेते है कि वाहन के फायनेंस के फेर में इनकी चतुराई समझ ही नहीं पते हैं। जब समझते तब तक देर हो चुकी होती है।

   दो पहिया वाहन हो अथवा चार पहिया वाहन लेना हो शो रूम के विक्रय प्रतिनिधि और फायनेंस कंपनी के प्रतिनिधि मिलकर ग्राहक की जेब पर डाका डाल देते हैं। एक तरफ आकर्षक डिस्काउंट का लालच तो दूसरी ओर कम ब्याज के फेर में अनाप- शनाप शर्तों के मकड़जाल में उलझकर फड़फड़ाता रहता हैं। कोई भी ग्राहक की समस्या को सुलझाने तैयार नहीं है। बजाज के वाहन खरीदने जाओ तो शो रूम में बैठे फाइनेंसर अपनी ही बात से मुकर जाते हैं, पहले ब्याज दर कम बताते हैं फिर डाउन पेमेंट और दर बादल जाती है। इसी प्रकार हीरो, होंडा मारुति, हुंडाइ, महेन्द्रा, फोर्ड, टाटा आदि डीलर वाहन खरीदने वालों को चूना लगा रहे हैं। मारुति अल्टो 800 एल एक्स आई की बानगी से पूरे गोरखधंधे को समझा जा सकता है, जब ग्राहक पूछताछ को जाता है तो उसे आन रोड प्राइस बताते हैं, लेकिन एक्स शो रूम प्राइस नहीं बताते ना ही कंपनी के मुताबिक ऐसी सूची प्रदर्शित किए रहते हैं। कंपनी के अनुसार सागर में इस कार की कीमत 3लाख 5हजार 977,आर टी ओ  24हजार 918, बीमा 10हजार 779 इस तरह 3लाख 41हजार 674 आन रोड कीमत बनती है। लेकिन डीलर इसे 3लाख 55हजार 843 बताता है। फिर भी इस राशि की रसीद नहीं दी जाती है,डीलर डाउन पेमेंट 91हजार से अधिक बताता है इसे वह फायनेंस कंपनी के ले लेता है। जब फाइनेंसर स्टेटमेंट देता है तो कीमत 3लाख 12हजार से अधिक प्रदर्शित करता है,डाउन पेमेंट 78 हजार से अधिक दिखाता है। यही नहीं कीमत करीब 50 हजार सूलने के बाद शान से छूट का एहसान लाद देता है। आर टी ओ और बीमा में भी हेरफेर से कीमत को बढ़ा देते हैं।

    फाइनेंसर ग्रीमेंट सहित तमाम कागजात उपलब्ध नहीं करता है। इस तरह कर्ज लेने वाला अंधेरे में बने रहने मजबूर है। यह सब बैंकों से कर्ज लेने में होने वाली परेशानियों से बचने फेर में दलदल में फंस जाता है। एक बार फँसने के बाद कहीं कोई सुनवाई नहीं है। जबकि इससे टेक्स चोरी सहित तरह- तरह की अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है।  सागर में फिलहाल निजी फायनेंस कंपनियों की बाढ़ आई है, कोई गोल्ड लोन दे रहा है तो कोई संपत्ति रखकर लोन दे रहा है, इसके अलावा माइक्रो फायनेंस के नाम पर केवल महिलाओं को लोन देकर साप्ताहिक वसूली की जा रही है। इस ओर से लीड बैंक सहित जिला प्रशासन बेखबर है। ये कंपनियाँ निर्धारित नियमो के पालन करने में भी चूक कर रही हैं। 

इनका कहना है


स्थानीय शो रूम से ख़रीदे वाहन मालिकों से चर्चा में ये तथ्य उजागर हुये कि फाइनेंसर ब्लैंक चेक सुरक्षा के नाम पर ले रहे हैं। डीलर करीब 19 हजार डाउन पेमेंट लेता है,कंपनी और डीलर की कीमत में 13हजार से अधिक का अंतर,बीमा में 3हजार का अंतर आर टी ओ टेक्स में अंतर के साथ करीब 50 हजार अधिक वसूले जाते हैं। फिर 30हजार 500 की छूट देकर भी डीलर 7हजार से अधिक के फायदे में बना रहता है। ऐसा कार  खरीदकर पछता रहे प्रशांत राय ने बताया। 
 On Road Price Quote
Maruti Suzuki Alto 800 Lxi
3.42 Lakhs
3,41,674
Ex-Showroom Price
3,05,977
(A)
RTO
24,918
(B)
Insurance
10,779
(C)
On Road Price (Sagar)
3,41,674
(D=A+B+C)
स्त्रोत:मारुति की वैबसाइट से ली गई जानकारी