कुल दृश्यपृष्ठ

Tuesday, September 11, 2012

ननि सम्मेलन




बिल में निकली गड़बड़ी


नगर निगम सागर के परिषद सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई और एलडरमेन शैलेंद्र ठाकुर के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।जिससे कुछ देर हंगामा  मचा रहा।साथ ही सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित कांप्लेक्स की अव्यस्थाओं का मुद्दा छाया रह।, रखरखाव राशि वढ़ोत्तरी का विरोध किया जाता रहा।
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विवि के लिए दिए जाने वाले पानी की दरें 10 रुपए प्रति हजार लीटर किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंघई ने  पानी का बिल पटल पर रखने की मांग की। 1 अगस्त 08 के इस बिल में गड़बड़ी पाई गई। इस मामले में जलप्रदाय समिति प्रभारी नरेश यादव ने कहा कि यह गड़बड़ी कैसे हुई यह दिखवाकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चूंकि विवि की जगह पर झिरिया माता मंदिर में निगम ने अपना संपवेल लगा रखा है। विवि ने यह जगह निगम को फ्री दी है। इस कारण जलदर वृद्धि 15 रुपए की बजाए विवि के प्रस्ताव पर 10 रुपए प्रति हजार लिटर ही की जा रही है। पहले यह दर 6 रुपए थी।  शहर की सीमा विस्तार के मामले में नगर निगम अपने रुख पर कायम है। सीमा विस्तार को लेकर राजपत्र प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों के निराकरण के संबंध में भी फैसला कलेक्टर पर ही छोडने का भी निर्णय लिया गया। निगम परिषद अध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में परिषद की बैठक शुरू होते ही आठ बिंदुओं के निर्धारित एजेंडा के पहले विशेष विषय के तहत निगम सीमा में 23 गांव शामिल करने के प्रस्ताव पर राजपत्र प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों के निराकरण के लिए कलेक्टर सागर की ओर निगम को भेजे गए पत्र को पटल पर रखा गया। इस पत्र में कलेक्टर डॉ. ई रमेशकुमार ने विस्तार के संबंध में आई आपत्तियों पर निगम से अभिमत मांगा था। इस मसले पर एल्डरमैन शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर की सीमा का विस्तार आवश्यक है और निगम को अपने प्रस्ताव पर कायम रहना चाहिए। कांग्रेस पार्षद डॉ. लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि विकास के लिए राशि की उपलब्धता पर चिंता जताई जा रही है लेकिन राशि का इंतजाम भी हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई ने कहा कि दावे आपत्तियों का निराकरण कलेक्टर को ही करना है। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जस का तस रखने के साथ दावे आपत्तियों का निराकरण करने के लिए कलेक्टर को ही अधिकृत करने का निर्णय लिया गया। सुलभ काम्प्लेक्सों के रखरखाव, संचालन एवं संधारण शुल्क में वृद्धि विषय पर चर्चा के दौरान एल्डरमैन याकृति जडिया ने कहा कि महिलाओं के लिए काम्प्लेक्स या प्रसाधन की अलग से व्यवस्था कराईजानी चाहिए। महिलाओं को इस मामले में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र मे एक महिला काम्प्लेक्स अलग बनवने की मांग की। पार्षद बलराम घोषी, नीलम अहिरवार, धर्मेद्र खटीक आदि ने काम्प्लेक्सों की खराब स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कहीं कही काम्प्लेक्स में पानी तक व्यवस्था नहीं है। लोक निर्माण समिति अध्यक्ष राजबहादुरसिंह ने सुलभ इंटरनेशनल से अनुबंध और प्रावधान आदि की जानकारी देते हुए कहा कि व्यवस्थाएं पहले से कुछ ठीक हुई है। बैठक में  महापौर अनीता अहिरवार, निगमायुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त बीएस चैहान सहित सभी अधिकारी कर्मचारी व सदस्यमौजूद थे।
लोकार्पण किया
सागरं।नगर निगम महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, नेता प्रतिपक्ष चके्रा सिंघई आयुक्त आर.पी. सिंह, ने परिाद के सदस्यों की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में सुलभ इंटर नेानल द्वारा बनाए गए सुलभ काम्पलेक्स लागत 18 लाख, वि+++++द्युत पोल सुधार कार्य के लिए नवनिर्मित के्रन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर पार्ाद राज बहादुर सिंह, नरेा यादव, डा.लक्ष्मी ठाकुर, नईम खान, याकृति जडि़या,, सुलभ इंटर नेानल के सागर प्रभारी सुरेा भगत, उपस्थित थे।
विधायक शैलेंद्र जैन ने तालाब का निरीक्षण किया 

No comments: