कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, May 3, 2013

प्रदर्शन




२०० अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज 






कांग्रेस के प्रदर्शन में तोडफोड

सागर। एस्सेल बिजली कंपनी कांग्रेस के विरोध से डर गई। बकायदा जब कांग्रेस ने आंदोलन का एलान किया था,उन्ही के प्रदर्शनकारियों ने तोड़ फोड़ की फिर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराना यही सिद्ध करता है। पथराव व तोडफ़ोड़ और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भी भांजी। पूर्व घोषणा के अनुसार जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के नेतृत्व में आफिस के अंदर घुसने की कोशिश की। कुछ देर में ही पथराव शुरू हो गया। युवा कार्यकर्ता दीवार फांदकर कंपनी के दफ्तर के ऊपरी भाग में पहुंच गए और वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए व लाइटें तोड़ डालीं। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हंगामे में सीएसपी सोनकर घायल हुए हैं।
       प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ के बाद एसपी अभयसिंह ने बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर जायजा लिया। तोडफ़ोड़ व पथराव आदि की जानकारी सीएसपी सोनकर से ली। गोपालगंज टीआई एसएस बघेल के अनुसार एस्सेल के बिजनेस हेड संजय भगत की रिपोर्ट पर अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ धारा 147, 427, 294, 506 एवं धारा 3 लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद भी मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ बनाना पुलिस के लिए भी उचित नहीं कहा जा सकता है। हालांकि दिखावे के लिए तो कांग्रेस नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को कंपनी के दफ्तर पर पथराव रोकने कहा था प्रदर्शन में हुकुम चौधरी, स्वदेश जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र चौधरी, विक्रम चौधरी, गोल्डी केशरवानी, , नैवी जैन, अखिलेश केशरवानी, चक्रेश सिंघई, विजय साहू, शारदा खटीक, आशीष ज्योतिषी, राम शर्मा, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आई.पी.एस अवार्ड

सागर।पंकज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर द्वारा अपने कार्यालय में संभाग के डी.आई.जी एवं पंाचों जिले के पुलिल अधीक्षकों की मीटिंग ली गइर्। जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की गई साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मीटिंग मे उपस्थिती ए.के. पाण्डे पुलिस अधीक्षक दमोह को आई.पी.एस अवार्ड के स्वरूप में आई.पी.एस का पदचिन्ह पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा लगाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों नें पुलिस अधीक्षक दमोह को बधाई दी।
प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में सुमार: सांसद
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्य की श्रेणी में तेजी से सुमार हो रहा है और इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। यह बात उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी, आगासिर्स, मूडऱी, विदवासन, कौलुआ सेवन एवं मडिय़ा ग्रामों में कही।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने उक्त ग्रामों का दौरा कर आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुरई आगमन की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं ग्रामीणों से अपील की कि मुख्यमंत्री की आमसभा में जरूर पहुंचे और प्रदेश के विकास एवं योजनाओं की जानकारी हासिल करें। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। कांगे्रस  के काल में प्रदेश बिजली, सडक़, सिंचाई जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। लेकिन अब भाजपा के कार्यकाल में 24 घंटे घरेलु बिजली मिलेगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा देश को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने तरक्की और विकास का एक मॉडल दिया था। लेकिन कांगे्रसनीत यूपीए सरकार ने देश को विनाश, घोटाले, मंहगाई, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तर्ज और विचारधारा पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम कर रहे हैं। इसलिए आम जनता अब उनको देश का प्रधानमंत्री पद के रूप में पसंद करने लगी है। इस दौरान सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगासिर्स ग्राम में 14 लोगों, मूडऱी में 17 लोगों, विदवांसन में 22 लोगों एवं कोलुआ में 12 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त ग्रामों के दौरों के दौरान बांदरी मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत धमेन्द्र सेठ, सौवीर जैन, गंगा प्रसाद दुबे, रामेश्वर पारासर, पप्पू यादव, सिरनाम सिंह, राजाराम मोदी, नरेश जैन, मुकेश जैन, राजेश राय, राजेन्द्र जैन, आशाराम, बलराम, सनद साहू, काशीराम विश्वकर्मा, रमन सहगल, रामकृष्ण यादव, प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
शिवराज सरकार महिलाओं की हितैषी: सरोज सिंह

सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी 4 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में खुरई नगर व ग्रामीण, खिमलासा, मालथौन एवं बांदरी मंडल की बैठक ली।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें से कई योजनाएं हम महिलाओं के लिए हैं। जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, गांव की बेटी योजना, मंगल दिवस योजना, अति गरीब महिलाओं को प्रसव पूर्व राशि के लिए गोद भराई योजना, नि:शुल्क साईकल वितरण योजना, प्रतिभा किरण योजना, इंदिरा आवास योजना, मजदूर सुरक्षा योजना जैसी कई योजनाएं क्रियान्वित हो रहीं हैं। इसलिए हमारा उत्तरदायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक संख्या में खुरई पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत करें।
श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वे घर-घर जाकर पीले चांवल देकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर महिलाए बहुत उत्साहित हैं और खुरई विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. साबिया खान ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनिता बेलापुरकर रहीं। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रवक्ता क्लीं राय ने दी।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू राजपूत खुरई ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, खुरई नगर मण्डल अध्यक्ष मोना सिंघई खिमलासा मण्डल अध्यक्ष रामरती सिंह ठाकुर, मालथौन मण्डल अध्यक्ष बेबीराजा बुंदेला, बांदरी मण्डल अध्यक्ष शारदा लोधी, आभा सेठ खुरई, चंदा मोदी, मनीषा गुरहा, मेवा ठाकुर, मंजू राजपूत, छाया यादव, मधु जैन, सिया बाई विमला तिवारी, लक्ष्मी बाई, बैजंती बाई, हरी बाई, मीरा नामदेव, कमल रानी, गिरजा रानी, रामरानी, शशि नामदेव, ममता यादव, मधु दुबे बेसरा, सीता प्रजापति, बेबी राजा किशनगढ़, गायत्री नामदेव, यशोदा, मंजूलता सतभैया, गिन्नी राजा बुंदेला, सीमा राय, शशि प्रभा, कमला बाई लोधी, मिथलेश सुडेले, पार्वती बाई, नन्ही बाई, रामरानी आदिवासी, ममता यादव, कमला विश्वकर्मा, कमलरानी पटैल शामिल थीं।


No comments: