कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, February 15, 2013

सम्मान


प्रो. खनूजा का सम्मान
सागर। एस.व्ही.एन.आई.टी. के चेयरमेन डॉ. अजय तिवारी, डॉ. अनिल तिवारी एवं एस.व्ही.एन. आई.टी. परिवार द्वारा प्रो.ए.एस. खनूजा की पुनः विदेश यात्रा से वापिस आने पर पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहना कर स्वागत किया। प्रो. ए.एस. खनूजा ने एस.व्ही.एन. ग्रुप को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुये अपने विदेश के अनुभव को एस.व्ही.एन.आई.टी. परिवार के साथ बॉंटा एवं छात्रों को विदेशी शिक्षा के बारे मे समझाया एवं हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र - छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व शुभकामनाये दी।  डॉ. अजय तिवारी  एवं डॉ. अनिल तिवारी  ने एस.व्ही.एन. परिवार के सदस्य प्रो.ए.एस. खनूजा  के विदेश यात्रा से लोटने पर बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डाँ. बी.व्ही. तिवारी, एवं  आर.एस. पाण्डेय डाँ. राजेश दुबे, डाँ. आर.के. नगाइच, डाँ. पंकज चतुर्वेदी, निशांत जैन, राजिस्ट्रार हरेन्द्र सारस्वत आदि समस्त एस.व्ही.एन. परिवार ने शुभकामनायें दी।

No comments: