कुल दृश्यपृष्ठ

Tuesday, November 20, 2012

स्वागत

 भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

सागर/भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  जाहर सिंह बमूरा का महापौर कक्ष में महापौर श्रीमति अनीता  अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, एवं पार्षदों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार ने स्वागत भाषण के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा सागर जिले की आठों विधान सभा सीटें जीतेगी। जाहर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे देश में महंगाई भ्रष्टाचार एवं एफ.डी.आई के विरोध में संभागीय मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम कल आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी पार्षद अधिक से अधिक कार्यकर्ता लेकर धरना स्थल पर पहंुचें उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों में चुनाव के लिए बेचैनी है इसलिए हम सजग और तैयार रहे।
   
 श्रृद्वांजली दी
सागर//भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री जाहर सिंह बमूरा महापौर श्रीमति अनीता हरप्रसाद अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, एवं पार्षदों ने शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे, एवं एल्डरमेन श्री ओम प्रकाश दुबे के पिताश्री के निधन पर 2 मिनिट का मौन धारण कर शोक सभा आयोजित कर श्रृद्वांजली दी।



                                                             

No comments: