कुल दृश्यपृष्ठ

Thursday, September 19, 2013

जलाई होली

एस्सेल विद्युत बिलो की जलाई होली


सागर। नगर विधायक षैलेन्द्र जैन ने विजय टाकीज चौराहे पर एस्सेल विद्युत वितरण कम्पनी सागर के द्वारा दिये जा रहे बढ़े हुए बिलो की होली जलायी गई। इस दौरान चन्द्रषेखर, मोतीनगर, इतवारी, वल्लभनगर तथा रामपुरा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं ने भी अपने-अपने बढ़े हुए विद्युत बिलो की विधायक षैलैन्द्र जैन के नेतृत्व में होली जलाई। इस अवसर पर विधायक ने इसे एस्सेल के विरोध में षंखनाद बताया।
सेक्टर कार्यकर्त्ता सम्मेलन



सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विस क्षेत्र का सेक्टर कार्यकर्त्ता ‘‘बूथ विजय वाहिनी’’ का सम्मेलन विजय टाकीज परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से चन्द्रषेखर, इतवारी, रामपुरा वल्लभनगर एवं मोतीनगर वार्ड के बूथ इकाई के कार्यकर्त्ता षामिल हुए। मुख्य अतिथि संभागीय संगठन मंत्री दिनेष षर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उल्होमे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है जिसने सदैव भारत को जोड़ने का कर्य किया है। आगामी 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में होने वाले कार्यकर्त्ता महाकुंभ में लगभग 10 लाख कार्यकर्त्ता एकत्रित होगे। जिसमे से 5 हजार कार्यकर्त्ता सागर विधान सभा से होगे। विधायक षैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमारी बूथ टोलियॉं बड़ी संख्या में मातृ षक्ति सम्मिलित है। हमे हमारी मतदान क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं की जानकारी होना चाहिए। पार्टी हमारी मॉ है और एक मॉं के प्रति हमारा क्या दायित्व है इसे बताने की आवष्यकता नहीं है। सम्मेलन को आनंद स्वरूप षुक्ल ने भी संबोधित किया ।योगेष जैन, सुरेष नामदेव, महादेव साहू, रामेष्वर नामदेव, वीरेन्द्र सूर्यवंषी, डब्बू साहू, प्रभु साहू, डॉं. ओ.पी.षिल्पी, सहित बड़ी संख्या में सेक्टर में सम्मिलित वार्डो के वार्ड संयोजक, पालक, बूथ के दायित्वान कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेट किया




सागर। रजाखेड़ी सरपंच सरोज विजय पटैल द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह देकर कार्यकर्त्ताओं के साथ स्वागत किया। रजाखेड़ी की विभिन्न आवश्यक मांगो को लेेकर 5 करोड़ की मांग का  ज्ञापन सौंपा। विभिन्न मांगों में इन्टरनेशनल सुलभ शौचालय रजाखेड़ी में, सरदार बल्लभ भाई पटैल की मूर्ती स्थापित करने, हाट बाजार का नाम सरदार बल्लभ भाई पटैल करने, मकरोनिया चौराहे पर शुलभ शौचालय एवं यात्रि प्रतिक्षालय की स्थापना आदि षामिल थी। किसान मोर्चा भा. ज. पा. के जिला अध्यक्ष विजय पटेल  ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिसमें शनिराय, भूपेन्द्र सिंह सागौनी, डॉ. योगेश दत्त तिवारी, दीपक व्यास,, पुष्पेन्द्र राय, गोविन्द पटैल, छोटू सक्सेना, पप्पू ठाकुर, नीलेश, सेन आदि किसान मोर्चा के सदस्य एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

No comments: