कुल दृश्यपृष्ठ

Friday, October 4, 2013

गिरोह का पर्दाफाश





बच्ची ने अहम भूमिका निभाई
चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करने में
सागर। शहर में बढ़ रहे  चैन स्नैचिंग के मामलों में कमी आएगी ऐसी उम्मीद एसपी अभय सिंह ने जताई है। उन्हें काफी अरसे से ऐसे मामलों से जुड़ें आरोपियों की तलाश थी। जिसमे पद्माकर थाने के स्टाफ ने सहयोग देकर आरोपियों को धार दबोचा है। साथ ही गिरोह का पर्दाफाश करने में 10 वर्षीय बच्ची ने अहम भूमिका निभाई है। उसने वारदात को अंजाम देने वालों की बाइक नंबर सहित लुटेरों का हुलिया तत्काल पुलिस को बताया। फलस्वरूप पुलिस हरकत में आई। एसपी अभय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 4 में से 2 आरोपी पकड़े गए हैं, दो फरार हैं। जिन पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है। पकड़े गए आरोपियों में पटकुई गाँव के राजकुमार पटेल और महेंद्र शामिल हैं। ये आदतन अपराधी हैं,इन्ही के साथ माल खरीदने वाले धर्मेंद्र सोनी को भी आरोपी बनाया है। इस खुलासे में सरहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों  को पुरस्कार दिये जाएगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों में ऐसी वारदातों में इजाफा हुआ था गोपालगंज और पद्माकर थाना क्षेत्र में अधिक वृद्धि देखी गई थी। आरोपियों ने भी13 वारदातें स्वीकारी हैं।
कार्यशाला का आयोजन
सागर। महिलाओ के प्रति संवेदनषीलता बढ़ने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक भवन जिला सागर मंे किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सागर  अभय सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में महिलाओं के प्रति संवेदनषीलता के बारे मे जानकारी से अवगत कराया। अपने क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनषील रहें। घरेलू हिंसा एंव महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की विवेचना में  होने वाले त्रुटियों की जानकारी ए0डी0पी00 सुधा विजय भदौरिया ने दी। घरेलू हिंसा के प्रकरणों में जिस प्रकार महिलाओ की सहायता की जा सकती हैं। एवं उन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिला सषक्तिकरण अधिकारी जी0एस0 ठाकुर ने दी। महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा का फार्म कैसे भरा जाये एवं चालान किस तरह तैयार किया जाये कानूनी प्रक्रिया की जानकारी उ0नि0 महिला सैल मनीषा सिंह ने दी। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति पुलिस का व्यवहार एवं संवेदनषीलता तथा लैगिंग अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी अति0पु0अधी0  डी0आर0 तेनीवार ने दी।

No comments: